Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज ललितपुर के जाखलौन में राष्ट्रीय बजरंग दल ने सावन महीने को देखते हुए एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। इस ज्ञापन में मांग की गई है कि कस्बा जाखलौन में सड़क पर लगने वाली मुर्गा मीट और अंडे की दुकानों को अलग स्थान पर शिफ्ट किया जाए। ज्ञापन देने के दौरान ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल का कहना है कि सावन के पवित्र महीने में ऐसी दुकानों का सड़क पर होना अनुचित है और इससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इसलिए इन दुकानों को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाना चाहिए।
नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
आज ललितपुर के जाखलौन में राष्ट्रीय बजरंग दल ने सावन महीने को देखते हुए एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। इस ज्ञापन में मांग की गई है कि कस्बा जाखलौन में सड़क पर लगने वाली मुर्गा मीट और अंडे की दुकानों को अलग स्थान पर शिफ्ट किया जाए। ज्ञापन देने के दौरान ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल का कहना है कि सावन के पवित्र महीने में ऐसी दुकानों का सड़क पर होना अनुचित है और इससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इसलिए इन दुकानों को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाना चाहिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ललितपुर के रोड़ा गांव में एनएच-44 कट पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। इस हादसे के बाद सोमवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक आकस्मिक बैठक बुलाई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा बाइक चलाने पर उनके अभिभावकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही तीन सवारी लेकर चलने वालों पर भी अभियान चलाकर चालान किए जाएंगे।1
- आज ललितपुर के जाखलौन में राष्ट्रीय बजरंग दल ने सावन महीने को देखते हुए एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। इस ज्ञापन में मांग की गई है कि कस्बा जाखलौन में सड़क पर लगने वाली मुर्गा मीट और अंडे की दुकानों को अलग स्थान पर शिफ्ट किया जाए। ज्ञापन देने के दौरान ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल का कहना है कि सावन के पवित्र महीने में ऐसी दुकानों का सड़क पर होना अनुचित है और इससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इसलिए इन दुकानों को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाना चाहिए।1
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर स्थित जाखलौन थाना क्षेत्र के धौर्रा रेलवे क्रासिंग के पास एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान दीपा के रूप में हुई है, जिसने अपने लगभग 2 वर्ष और 3 वर्ष के दो बच्चों के साथ धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही जाखलौन थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद जीआरपी ललितपुर से समन्वय स्थापित कर तीनों शवों को कब्जे में लिया गया और पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतका का पति शराब पीने का आदी था और शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ अक्सर वाद-विवाद करता था, जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने यह कदम उठाया। इस प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।1
- ललितपुर में श्रावण मास शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, लेकिन मंदिरों के मार्ग अभी तक दुरुस्त नहीं किए गए हैं। इससे श्रद्धालुओं के लिए चिंता की स्थिति बनी हुई है। स्टेशन पुरानी चुंगी के रास्ते में पुलिया के पास नाली का गंदा पानी एकत्रित हो रहा है और मार्ग जगह-जगह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ा है। इस खस्ताहाल जगह से महज चंद कदम की दूरी पर एक तरफ जैन मंदिर मौजूद है तो दूसरी तरफ चंडी मंदिर का रास्ता है। इसके बावजूद स्थिति की सुध नहीं ली जा रही है और समस्या जस की तस बनी हुई है।2
- ललितपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृद्धाश्रम में बोन एंड जॉइंट मंथ के अवसर पर नि:शुल्क हड्डी एवं जोड़ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ललितपुर ऑर्थोपेडिक क्लब द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही, जरूरत महसूस होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए भी कहा गया।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बिजरावन गांव में राशन वितरण को लेकर दिगौड़ा में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के अनुसार, बिजरावन गांव में राशन वितरण के दौरान दिगौड़ा में दो पक्षों में विवाद हो गया, जो मारपीट में तब्दील हो गया। इस मारपीट में शामिल 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।1
- तिकमगढ़ जिले के बुडेरा विद्युत मंडल में सहायक अभियंता विशाल तोमर की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने रात्री में विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने 'विशाल तोमर मुर्दाबाद' के नारे लगाए। ग्राम पंचायत बुडेरा, लक्ष्मनपुरा, नन्नीटेहरी के ग्रामीणों का कहना है कि अगर बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो वे विद्युत मंडल में हड़ताल और चक्कर जाम करेंगे। रात्रि 8 से 9 बजे, 10 से 11 बजे और 12 से 1 बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। इससे गांव में बच्चों में मच्छर और गर्मी से बीमारी बढ़ रही है और रात्री में जहरीले जानवरों के काटने की आशंका है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने पावरहाउस में रात बिताई।2
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम धौर्रा रेलवे गेट के पास एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर इस घटना को आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। आईजी ने संबंधित धौर्रा चौकी प्रभारी विनय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।1