Shuru
Apke Nagar Ki App…
गयाजी जिले में गैस आपूर्ति को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर.......... गयाजी जिले में गैस आपूर्ति को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर.......... #vijaysinha #NitishKumar #NishantKumar #IftarParty #BiharPolitics #JDU #PoliticalBuzz #LeadershipChange #BreakingNews #IndiaNews #PowerPolitics #InsidePolitics #TrendingPolitics #GroundReport #TopNews #PoliticalUpdate #BiharNews #IndianPolitics #Ramadan #PoliticalStrategy #BigUpdate
SATISH KUMAR (पत्रकार)
गयाजी जिले में गैस आपूर्ति को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर.......... गयाजी जिले में गैस आपूर्ति को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर.......... #vijaysinha #NitishKumar #NishantKumar #IftarParty #BiharPolitics #JDU #PoliticalBuzz #LeadershipChange #BreakingNews #IndiaNews #PowerPolitics #InsidePolitics #TrendingPolitics #GroundReport #TopNews #PoliticalUpdate #BiharNews #IndianPolitics #Ramadan #PoliticalStrategy #BigUpdate
More news from Bihar and nearby areas
- गया शहर के बंगाली कॉलोनी पुलिस लाइन गेवाल बिगहा के चैत्र नवरात्र माता दुर्गा देवी का प्रतिमा विसर्जन हेतु रुक्मिणी सरोवर में हर्षाल्लास के साथ नाचते गाते ले जाते श्रद्धालु। सभी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा सफेद साड़ी लाल कोरा पहने माता दुर्गा का जयकारा लगाते हुए रंग गुलाल का होली खेलते हुए रुक्मिणी सरोवर पहुंचे। जहां पर विधिवत पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया।1
- गयाजी जिले में गैस आपूर्ति को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर.......... #vijaysinha #NitishKumar #NishantKumar #IftarParty #BiharPolitics #JDU #PoliticalBuzz #LeadershipChange #BreakingNews #IndiaNews #PowerPolitics #InsidePolitics #TrendingPolitics #GroundReport #TopNews #PoliticalUpdate #BiharNews #IndianPolitics #Ramadan #PoliticalStrategy #BigUpdate1
- परसामा गांव में अखंड कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र आजाद हुए शामिल कोंच प्रखंड क्षेत्र के परसामा गांव स्थित देवी स्थान के प्रांगण में शुक्रवार को रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखंड कीर्तन शनिवार शाम को विधिवत संपन्न हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा गांव भक्ति के रस में सराबोर रहा।इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र आजाद विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। कीर्तन में नागेंद्र कुमार राही ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। शुक्रवार को रामनवमी के दिन अखंड कीर्तन की शुरुआत हुई शनिवार शाम को 24 घंटे पूरे होने के बाद कीर्तन का समापन हुआ। इस आयोजन में परसामा और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कीर्तन की समाप्ति के बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रामनवमी के मौके पर हर साल यहाँ श्रद्धा और विश्वास के साथ कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ-साथ आम जनता की भारी भीड़ उमड़ती है। वही मौके पर पंचायत के मुखिया दीलीप कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे।1
- बिहार राज्य के लगभग 1225 वित्त रहित अनुदानित डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, +2 विद्यालयों, उच्च, मध्य विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के 2018 से 2026 यानी आठ सत्रों का बकाया अनुदान का भुगतान करने तथा पटना उच्च न्यायालय के डबल बेंच के निर्णय अनुसार राज्य में संबंधन प्राप्त डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्माचारियों को नियमित वेतनमान एवं पेंशन देने की मांग सरकार से किया है। मांग करने वालों में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता सह संयोजक बिहार राज्य वित्त रहित अनुदानित शिक्षण संस्थान शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ प्रो विजय कुमार मिट्ठू, संरक्षक पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, प्रो ( डॉ ) अनिल कुमार सिन्हा, प्रो मदन कुमार शर्मा, प्रो अश्विनी कुमार, प्रो विश्वनाथ कुमार, बाबूलाल प्रसाद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी आदि ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री राज्य के सभी प्रकार के कर्मचारियों को अपने साढ़े अट्ठारह वर्ष के कार्यकाल में लंबित मांगों को पूरा करने का काम किया तथा सूबे के वित्त रहित अनुदानित शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों के लंबित मांगों यानी आठ सत्र का बकाया अनुदान देने की घोषणा कर, नियमित वेतनमान एवं पेंशन देने हेतु मुख्य सचिव बिहार सरकार के नेतृत्व में एक कमिटी गठित कर दिया है, परंतु कमिटी का रिपोर्ट अभी तक नहीं आने तक बकाया अनुदान नहीं मिलने से अनुदानित शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों में भारी मायूसी है। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय के राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने तथा अब उनके द्वारा मुख्यमंत्री पद कुछ ही दिनों में छोड़ने की बातें यानी इनके अंतिम कार्यकाल में हज़ारों- हज़ार वित्त रहित अनुदानित शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को इनसे काफी उम्मीद है, जिसके लिए इनके समृद्धि यात्रा के दौरान मधेपुरा में वित्त रहित अनुदानित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारी द्वारा ज्ञापन देने पर इनके द्वारा यह आश्वासन भी दिया गया है। नेताओं ने कहा कि सूबे के सभी 534 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज सुनिश्चित करने के लिए 213 प्रखंड जहां ना तो सरकारी ना ही संबंधन प्राप्त अनुदानित है वहां राज्य सरकार जुलाई 2026 से ही डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा कर चुकी, जिससे संबंधन प्राप्त डिग्री कॉलेज की गिनती सुनिश्चित होने से वहां के कर्मचारियों में आशा जगी है कि सभी 534 प्रखंडों में जुलाई से एक समान डिग्री कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को वेतनमान और पेंशन मिलेगा। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- Post by Ramesh Kumar1
- गया जिला के आमस थाना क्षेत्र स्थित बिशुनपुर गांव के पास शनिवार की दोपहर NH 19 किनारे तीन बाइक सवार अनियंत्रित होकर जा गिरे।जिसे आस पास के ग्रामीणों ने डायल 112 को कॉल पर घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही 112 की टीम घटना स्थल पहुंच सभी घायलों को आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।जहां उपस्थित डॉक्टर सुनंदा कुमारी के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।बाइक सवार नादौरी गांव निवासी रामशीष रविदास ने बताया कि हमलोग तीनों एक बाइक पर सवार होकर शिवगंज मेला से घर जा रहे थे उसी समय सुनेश्वर चौधरी को आंख झपकने से बाइक अनियंत्रित हो गया जिसे हम तीनों सड़क किनारे जा गिरे जिसमें तीनों जख्मी हो गए।घायलों का पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के नड़ौरा गांव निवासी रामदेव चौधरी के पुत्र सुनेश्वर चौधरी,सुनेश्वर चौधरी के पुत्र चंदन कुमार व रामाशीष रविदास शामिल है।सभी को इलाज के बाद स्थित सामान्य बताया जा रहा है।1
- चार लीटर शराब के साथ दो विधि विरुद्ध किशोर को किया गया निरुद्ध। गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुधई खुर्द मोड़ के समय से 4 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो विधि विरुध किशोर को निरोध किया है। साथ ही एक स्प्लेंडर बाइक को भी जब्त किया गया है। जानकारी देते हुए शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे उपहारा थाना अध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो विधि विरुद्ध किशोर स्प्लेंडर बाइक से शराब लेकर जा रहा है, उक्त सूचना के आलोक में पुलिस ने जब बाइक की तलाशी ली तो डिक्की से 4 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। तथा मौके से एक बाइक को भी जब्त किया गया। इस मामले में शराब अधिनियम के तहत दोनों विधि विरुद्ध किशोर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।1
- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर आज वज़ीरगंज में वीर महाराणा प्रताप संघ के तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल से सराबोर कर दिया। इस आयोजन में हिंदुत्व, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत परिचय देखने को मिला। शोभा यात्रा की शुरुआत वज़ीरगंज स्टेशन से की गई, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा एवं स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। गगनभेदी जयकारो, जय श्री राम और हर हर महादेव के साथ यात्रा आगे बढ़ी। यह शोभा यात्रा भिंड्स स्थित टोल टैक्स तक पहुंची और फिर पुनह वज़ीरगंज लौटकर पूरे बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण करते हुए संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियाँ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह जगह स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो उठा। यात्रा में शामिल युवाओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए अनुशासन और ऊर्जा का परिचय दिया। डीजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर भक्ति गीतों के साथ लोग झूमते नजर आए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त रही, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, संस्कृति और धार्मिक चेतना को जागृत करने का कार्य करते हैं। शोभा यात्रा ने न केवल आस्था का संदेश दिया, बल्कि समाज को जोड़ने का भी काम किया। वज़ीरगंज की सड़कों पर निकली इस भव्य शोभा यात्रा ने यह साबित कर दिया कि आस्था और संस्कृति की जड़ें आज भी समाज में गहराई से जुड़ी हुई हैं, और ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ने का कार्य करते रहेंगे। देशभर में भी इस वर्ष राम नवमी पर इसी तरह भव्य झांकियों और शोभा यात्राओं का आयोजन देखने को मिला, जहां लाखों श्रद्धालु शामिल हुए और धार्मिक उल्लास चरम पर रहा!वीर महाराणा प्रताप संघ की इस शोभा यात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज में हिंदुत्व, एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश भी दिया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जो भगवा ध्वज लेकर पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे मार्ग में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।यह शोभा यात्रा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम भी बनी। विभिन्न वर्गों के लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द व भाईचारे का परिचय दिया।कुल मिलाकर,आज रामनवमी पर निकाली गई यह भव्य शोभा यात्रा आस्था, संस्कृति और हिंदुत्व के अद्भुत संगम का प्रतीक बनकर उभरी, जिसने क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।1