logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म अब शादी से कर रहा इनकार पीड़िता ने थाने में दी तहरीर लखनऊ / इटौंजा इटौंजा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने जानकीपुरम निवासी युवती होने का दावा करते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पुरुष मित्र ने शादी का झांसा देकर लगभग दो महीने तक साथ रखा और अब शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय अलग-अलग रिश्तेदारों के यहां छोड़ देता था और शादी की बात टालता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे हर्षा कॉलोनी क्षेत्र में लगभग 20 दिन तक छिपा कर रखा गया। पीड़िता ने थाना प्रभारी इटौंजा से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

1 hr ago
user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
1 hr ago

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म अब शादी से कर रहा इनकार पीड़िता ने थाने में दी तहरीर लखनऊ / इटौंजा इटौंजा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने जानकीपुरम निवासी युवती होने का दावा करते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पुरुष मित्र ने शादी का झांसा देकर लगभग दो महीने तक साथ रखा और अब शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय अलग-अलग रिश्तेदारों के यहां छोड़ देता था और शादी की बात टालता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे हर्षा कॉलोनी क्षेत्र में लगभग 20 दिन तक छिपा कर रखा गया। पीड़िता ने थाना प्रभारी इटौंजा से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • धारा गायब, पीड़ित हैरान—द मेराज हुक्का बार कांड में जांच पर उठे गंभीर सवाल आरोपी गिरफ्तार, फिर पीड़ित पत्रकार को मौके पर बुलाने की तैयारी; पुलिसिया कार्रवाई को लेकर परिजनों में चिंता लखनऊ। हजरतगंज इलाके में सिविल अस्पताल के सामने संचालित बताए जा रहे ‘द मेराज’ हुक्का बार में पत्रकार हसीब अली पर हुए कथित हमले के मामले ने अब पुलिस की विवेचना पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले की गंभीरता के बावजूद मुकदमे में लगाई गई धाराओं में बदलाव किया गया और धारा 109 हटाए जाने से मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर संदेह पैदा हुआ। पीड़ित पत्रकार के मुताबिक, घटना के बाद मामले की जांच दरोगा दिलशाद चौधरी को सौंपी गई। आरोप है कि विवेचना के दौरान गंभीर धारा हटाए जाने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे। इसी को लेकर पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की। हालांकि, इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अब जांच अधिकारी द्वारा उसे घटनास्थल पर बुलाकर मौका-मुआयना कराने की बात कही जा रही है। पीड़ित को दोबारा घटनास्थल पर बुलाने पर सवाल परिजनों और सहयोगियों का कहना है कि जिस स्थान पर पत्रकार के साथ कथित हमला हुआ, उसी जगह पीड़ित को दोबारा ले जाने से उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा होना स्वाभाविक है। उनका सवाल है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तो मौके की जांच के दौरान पीड़ित की मौजूदगी क्यों आवश्यक बताई जा रही है? मामले में पुलिस की भूमिका, विवेचना में धाराओं में हुए बदलाव और गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर कई सवाल सामने आ रहे हैं। अब निगाहें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जांच और उनके अगले कदम पर हैं। बड़ा सवाल यह है कि पूरे मामले की विवेचना किस आधार पर हुई, गंभीर धारा हटाने का निर्णय क्यों लिया गया और पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मौका-मुआयना कैसे कराया जाएगा? पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।
    1
    धारा गायब, पीड़ित हैरान—द मेराज हुक्का बार कांड में जांच पर उठे गंभीर सवाल
आरोपी गिरफ्तार, फिर पीड़ित पत्रकार को मौके पर बुलाने की तैयारी; पुलिसिया कार्रवाई को लेकर परिजनों में चिंता
लखनऊ। हजरतगंज इलाके में सिविल अस्पताल के सामने संचालित बताए जा रहे ‘द मेराज’ हुक्का बार में पत्रकार हसीब अली पर हुए कथित हमले के मामले ने अब पुलिस की विवेचना पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले की गंभीरता के बावजूद मुकदमे में लगाई गई धाराओं में बदलाव किया गया और धारा 109 हटाए जाने से मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर संदेह पैदा हुआ।
पीड़ित पत्रकार के मुताबिक, घटना के बाद मामले की जांच दरोगा दिलशाद चौधरी को सौंपी गई। आरोप है कि विवेचना के दौरान गंभीर धारा हटाए जाने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे। इसी को लेकर पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की।
बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की। हालांकि, इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अब जांच अधिकारी द्वारा उसे घटनास्थल पर बुलाकर मौका-मुआयना कराने की बात कही जा रही है।
पीड़ित को दोबारा घटनास्थल पर बुलाने पर सवाल
परिजनों और सहयोगियों का कहना है कि जिस स्थान पर पत्रकार के साथ कथित हमला हुआ, उसी जगह पीड़ित को दोबारा ले जाने से उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा होना स्वाभाविक है। उनका सवाल है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तो मौके की जांच के दौरान पीड़ित की मौजूदगी क्यों आवश्यक बताई जा रही है?
मामले में पुलिस की भूमिका, विवेचना में धाराओं में हुए बदलाव और गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर कई सवाल सामने आ रहे हैं। अब निगाहें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जांच और उनके अगले कदम पर हैं।
बड़ा सवाल यह है कि पूरे मामले की विवेचना किस आधार पर हुई, गंभीर धारा हटाने का निर्णय क्यों लिया गया और पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मौका-मुआयना कैसे कराया जाएगा?
पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खरगापुर-गोमती नगर मार्ग पर कामाख्या मंदिर और सरस्वती पुरम के पास जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। स्थानीय लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से जल्द नाला निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
    1
    खरगापुर-गोमती नगर मार्ग पर कामाख्या मंदिर और सरस्वती पुरम के पास जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। स्थानीय लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से जल्द नाला निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
    user_अंकित कुमार
    अंकित कुमार
    Social worker बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र, वन रेंज मलिहाबाद, ग्राम सुरती खेड़ा से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई है --- लखनऊ* *माल-मलिहाबाद: सुरती खेड़ा में बबूल के जंगल को बनाया तबेला, घरों के सामने फेंका जा रहा गोबर - डेंगू का खतरा, ग्रामीणों का जीना हुआ मुहाल, वन विभाग मौन* ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में अवैध तरीके से बबूल के पेड़ों में भैंसें बांधी जा रही हैं। इन भैंसों का गोबर सीधे लोगों के घरों के सामने फेंका जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस कदर गंदगी और गोबर से भरे गड्ढे बने हुए हैं। *ग्रामीणों की 5 बड़ी परेशानियां:* *1. बीमारी का अड्डा:* गोबर और गंदगी की वजह से घरों में भयंकर मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीणों को डेंगू, टाइफाइड का डर सता रहा है। बदबू इतनी कि घर के बाहर बैठना और खाना खाना दुश्वार हो गया है। बच्चों में बीमारी फैलने का खतरा है। *2. पेड़ों की बर्बादी:* भैंसों के रगड़ने से बबूल के पेड़ खराब और सूख रहे हैं। जहां भैंसें बंधती हैं, वहां पेड़ सूख चुके हैं। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पर्यावरण बचाओ का नारा दे रहे हैं, वहीं वन माफिया हरियाली को नष्ट कर रहे हैं। *3. दादागिरी:* जब ग्रामीण विरोध करते हैं तो भैंस बांधने वाले लड़ाई करने पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास अपनी जगह पर्याप्त है, फिर भी जानबूझकर घरों के आगे बांधते हैं। *4. पेड़ों की अवैध कटाई:* ग्रामीणों ने बताया कि 4-5 महीने पहले भी कुछ लोगों ने बबूल के पेड़ काटकर धर्मकांटों पर बेच दिए थे। *5. प्रशासन की चुप्पी:* ग्रामीण कई बार वन विभाग को सूचना दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर प्रशासन आंख बंद करके क्यों बैठा है? *ग्रामीणों की शासन-प्रशासन से मांग:* 1. बबूल के पेड़ों से तुरंत भैंसों को हटाया जाए। 2. घरों के सामने पड़े गोबर और गंदगी की तत्काल सफाई कराई जाए। 3. पेड़ों को नुकसान पहुंचाने और अवैध रूप से पेड़ काटने वालों पर सख्त कार्रवाई और चालान किया जाए। 4. गांव में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए दवा का छिड़काव कराया जाए। ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जाए:*
    1
    राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र, वन रेंज मलिहाबाद, ग्राम सुरती खेड़ा से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी लापरवाही सामने आई है
---
लखनऊ*
*माल-मलिहाबाद: सुरती खेड़ा में बबूल के जंगल को बनाया तबेला, घरों के सामने फेंका जा रहा गोबर - डेंगू का खतरा, ग्रामीणों का जीना हुआ मुहाल, वन विभाग मौन*
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में अवैध तरीके से बबूल के पेड़ों में भैंसें बांधी जा रही हैं। इन भैंसों का गोबर सीधे लोगों के घरों के सामने फेंका जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस कदर गंदगी और गोबर से भरे गड्ढे बने हुए हैं।
*ग्रामीणों की 5 बड़ी परेशानियां:*
*1. बीमारी का अड्डा:* गोबर और गंदगी की वजह से घरों में भयंकर मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीणों को डेंगू, टाइफाइड का डर सता रहा है। बदबू इतनी कि घर के बाहर बैठना और खाना खाना दुश्वार हो गया है। बच्चों में बीमारी फैलने का खतरा है।
*2. पेड़ों की बर्बादी:* भैंसों के रगड़ने से बबूल के पेड़ खराब और सूख रहे हैं। जहां भैंसें बंधती हैं, वहां पेड़ सूख चुके हैं। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पर्यावरण बचाओ का नारा दे रहे हैं, वहीं वन माफिया हरियाली को नष्ट कर रहे हैं।
*3. दादागिरी:* जब ग्रामीण विरोध करते हैं तो भैंस बांधने वाले लड़ाई करने पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास अपनी जगह पर्याप्त है, फिर भी जानबूझकर घरों के आगे बांधते हैं।
*4. पेड़ों की अवैध कटाई:* ग्रामीणों ने बताया कि 4-5 महीने पहले भी कुछ लोगों ने बबूल के पेड़ काटकर धर्मकांटों पर बेच दिए थे।
*5. प्रशासन की चुप्पी:* ग्रामीण कई बार वन विभाग को सूचना दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर प्रशासन आंख बंद करके क्यों बैठा है?
*ग्रामीणों की शासन-प्रशासन से मांग:*
1.  बबूल के पेड़ों से तुरंत भैंसों को हटाया जाए।
2.  घरों के सामने पड़े गोबर और गंदगी की तत्काल सफाई कराई जाए।
3.  पेड़ों को नुकसान पहुंचाने और अवैध रूप से पेड़ काटने वालों पर सख्त कार्रवाई और चालान किया जाए।
4.  गांव में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए दवा का छिड़काव कराया जाए।
ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाया जाए:*
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • थाना निगोहां क्षेत्रांतर्गत मोबाइल किस्त जमा न करने के कारण पीड़ित थाना निगोहां क्षेत्रांतर्गत मोबाइल किस्त जमा न करने के कारण पीड़ित से मारपीट के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार द्वारा दी गयी बाइट* 👆
    1
    थाना निगोहां क्षेत्रांतर्गत मोबाइल किस्त जमा न करने के कारण पीड़ित
थाना निगोहां क्षेत्रांतर्गत मोबाइल किस्त जमा न करने के कारण पीड़ित से मारपीट के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, श्री रल्लापल्ली वसंथ कुमार द्वारा दी गयी बाइट* 👆
    user_Harishankar news
    Harishankar news
    Photographer सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती को कार से टक्कर मारकर बोनट पर घसीटने के मामले में पीड़िता ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में आरोपी शाहनवाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, विवाद के दौरान उसका हाथ कार के शीशे में दब गया था। आरोप है कि इसी दौरान शाहनवाज ने कथित तौर पर कहा—“मार दो इसको, जो होगा देखा जाएगा।” युवती का दावा है कि इसके बाद उसे कार के साथ कुछ दूरी तक घसीटा गया। पीड़िता ने शाहनवाज पर मारपीट और धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। हालांकि, ये सभी बातें फिलहाल पीड़िता के बयान और मीडिया इंटरव्यू पर आधारित हैं। पुलिस जांच में CCTV फुटेज, वायरल वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपों की पुष्टि की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शाहनवाज और उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में लिया गया है। घटना से जुड़े पुराने वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम का वास्तविक संदर्भ क्या है। डिस्क्लेमर: पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र और न्यायिक पुष्टि अभी बाकी है। आरोपी पर लगे आरोप अदालत में साबित होना शेष हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट दावों को तथ्य मानकर साझा न करें। स्रोत: आजतक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और उपलब्ध पुलिस जानकारी। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती को कार से टक्कर मारकर बोनट पर घसीटने के मामले में पीड़िता ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में आरोपी शाहनवाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, विवाद के दौरान उसका हाथ कार के शीशे में दब गया था। आरोप है कि इसी दौरान शाहनवाज ने कथित तौर पर कहा—“मार दो इसको, जो होगा देखा जाएगा।” युवती का दावा है कि इसके बाद उसे कार के साथ कुछ दूरी तक घसीटा गया। पीड़िता ने शाहनवाज पर मारपीट और धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। हालांकि, ये सभी बातें फिलहाल पीड़िता के बयान और मीडिया इंटरव्यू पर आधारित हैं। पुलिस जांच में CCTV फुटेज, वायरल वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपों की पुष्टि की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शाहनवाज और उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में लिया गया है। घटना से जुड़े पुराने वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम का वास्तविक संदर्भ क्या है। डिस्क्लेमर: पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र और न्यायिक पुष्टि अभी बाकी है। आरोपी पर लगे आरोप अदालत में साबित होना शेष हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट दावों को तथ्य मानकर साझा न करें। स्रोत: आजतक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और उपलब्ध पुलिस जानकारी।
    1
    लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती को कार से टक्कर मारकर बोनट पर घसीटने के मामले में पीड़िता ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में आरोपी शाहनवाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के मुताबिक, विवाद के दौरान उसका हाथ कार के शीशे में दब गया था। आरोप है कि इसी दौरान शाहनवाज ने कथित तौर पर कहा—“मार दो इसको, जो होगा देखा जाएगा।” युवती का दावा है कि इसके बाद उसे कार के साथ कुछ दूरी तक घसीटा गया।
पीड़िता ने शाहनवाज पर मारपीट और धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। हालांकि, ये सभी बातें फिलहाल पीड़िता के बयान और मीडिया इंटरव्यू पर आधारित हैं। पुलिस जांच में CCTV फुटेज, वायरल वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपों की पुष्टि की जाएगी।
इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शाहनवाज और उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में लिया गया है।
घटना से जुड़े पुराने वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम का वास्तविक संदर्भ क्या है।
डिस्क्लेमर: पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र और न्यायिक पुष्टि अभी बाकी है। आरोपी पर लगे आरोप अदालत में साबित होना शेष हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट दावों को तथ्य मानकर साझा न करें।
स्रोत: आजतक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और उपलब्ध पुलिस जानकारी।
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती को कार से टक्कर मारकर बोनट पर घसीटने के मामले में पीड़िता ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में आरोपी शाहनवाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के मुताबिक, विवाद के दौरान उसका हाथ कार के शीशे में दब गया था। आरोप है कि इसी दौरान शाहनवाज ने कथित तौर पर कहा—“मार दो इसको, जो होगा देखा जाएगा।” युवती का दावा है कि इसके बाद उसे कार के साथ कुछ दूरी तक घसीटा गया।
पीड़िता ने शाहनवाज पर मारपीट और धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। हालांकि, ये सभी बातें फिलहाल पीड़िता के बयान और मीडिया इंटरव्यू पर आधारित हैं। पुलिस जांच में CCTV फुटेज, वायरल वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपों की पुष्टि की जाएगी।
इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शाहनवाज और उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल कार को भी कब्जे में लिया गया है।
घटना से जुड़े पुराने वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम का वास्तविक संदर्भ क्या है।
डिस्क्लेमर: पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र और न्यायिक पुष्टि अभी बाकी है। आरोपी पर लगे आरोप अदालत में साबित होना शेष हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट दावों को तथ्य मानकर साझा न करें।
स्रोत: आजतक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और उपलब्ध पुलिस जानकारी।
    user_Harsha Media Uttar Pradesh
    Harsha Media Uttar Pradesh
    Media and information sciences faculty सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी:* रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शिकंजा; भारत के लिए मुश्किल बढ़ी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' कानून को मंजूरी दे दी है, जो रूस से कच्चे तेल और गैस का आयात करने वाले दुनिया के शीर्ष 5 बड़े देशों पर 100% तक अतिरिक्त टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का अधिकार देता है. चूंकि भारत और चीन मौजूदा समय में रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदारों में शामिल हैं, इसलिए इस नए अमेरिकी कानून के कारण भारत के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.यह कानून सीधे तौर पर भारत को रूसी तेल खरीदने से रोकता तो नहीं है, लेकिन यह अमेरिकी राष्ट्रपति को आर्थिक दबाव बनाने के लिए एक बड़ा हथियार देता है. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    1
    *ट्रम्प ने 100% टैरिफ वाले कानून को दी मंजूरी:* रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर शिकंजा; भारत के लिए मुश्किल बढ़ी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' कानून को मंजूरी दे दी है, जो रूस से कच्चे तेल और गैस का आयात करने वाले दुनिया के शीर्ष 5 बड़े देशों पर 100% तक अतिरिक्त टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का अधिकार देता है. चूंकि भारत और चीन मौजूदा समय में रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदारों में शामिल हैं, इसलिए इस नए अमेरिकी कानून के कारण भारत के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.यह कानून सीधे तौर पर भारत को रूसी तेल खरीदने से रोकता तो नहीं है, लेकिन यह अमेरिकी राष्ट्रपति को आर्थिक दबाव बनाने के लिए एक बड़ा हथियार देता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    4 hrs ago
  • लखनऊ के सहादतगंज में पुलिस की काली कमाई का जरिया बना सट्टा, बर्बादी की कगार पर नौजवान! राजधानी लखनऊ का सहादतगंज इलाका कानून की धज्जियां उड़ाते सट्टा माफियाओं का बेखौफ अड्डा बन चुका है! नए वायरल वीडियो में खुलेआम कटती सट्टे की पर्चियां पुलिसिया दावों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही हैं! इलाके में 4-5 जगहों पर चल रहा यह काला कारोबार अब मासूम बच्चों और युवाओं को जुए की गंदी लत में धकेल रहा है, जिससे क्षेत्र में चोरी की वारदातें बाढ़ की तरह बढ़ गई हैं! पिछली बार दिखावे की कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस का असली चेहरा उजागर हो चुका है! 7-8 साल से सहादतगंज थाने में खूंटा गाड़कर जमे भ्रष्ट सिपाहियों की शह पर यह घिनौना खेल बेरोकटोक जारी है! आलाधिकारियों की आपराधिक चुप्पी बताती है कि खाकी की जेबें गर्म हो रही हैं और जनता की चीखें दबाई जा रही हैं! आखिर युवाओं का भविष्य निगलने वाले इन सट्टा माफियाओं और उनके वर्दीधारी आकाओं पर पुलिस कमिश्नर का चाबुक कब चलेगा?
    1
    लखनऊ के सहादतगंज में पुलिस की काली कमाई का जरिया बना सट्टा, बर्बादी की कगार पर नौजवान!
राजधानी लखनऊ का सहादतगंज इलाका कानून की धज्जियां उड़ाते सट्टा माफियाओं का बेखौफ अड्डा बन चुका है!
नए वायरल वीडियो में खुलेआम कटती सट्टे की पर्चियां पुलिसिया दावों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही हैं!
इलाके में 4-5 जगहों पर चल रहा यह काला कारोबार अब मासूम बच्चों और युवाओं को जुए की गंदी लत में धकेल रहा है, जिससे क्षेत्र में चोरी की वारदातें बाढ़ की तरह बढ़ गई हैं!
पिछली बार दिखावे की कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस का असली चेहरा उजागर हो चुका है!
7-8 साल से सहादतगंज थाने में खूंटा गाड़कर जमे भ्रष्ट सिपाहियों की शह पर यह घिनौना खेल बेरोकटोक जारी है!
आलाधिकारियों की आपराधिक चुप्पी बताती है कि खाकी की जेबें गर्म हो रही हैं और जनता की चीखें दबाई जा रही हैं!
आखिर युवाओं का भविष्य निगलने वाले इन सट्टा माफियाओं और उनके वर्दीधारी आकाओं पर पुलिस कमिश्नर का चाबुक कब चलेगा?
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    2 hrs ago
  • लखनऊ: बच्चों को लेकर बालागंज चौकी पर दोनों पक्ष आमने-सामने, जमकर हुआ विवाद लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की बालागंज चौकी पर बच्चों को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद और कहासुनी का मामला सामने आया है। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष चौकी पर पहुंच गए, जहां काफी देर तक एक-दूसरे से बहस होती रही। स्थिति को देखते हुए चौकी इंचार्ज ने दोनों बच्चों को चौकी पर बैठाया और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर हस्तक्षेप कर मामला शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल बच्चों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद का कारण क्या था, इसे लेकर पुलिस स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के दौरान चौकी पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
    1
    लखनऊ: बच्चों को लेकर बालागंज चौकी पर दोनों पक्ष आमने-सामने, जमकर हुआ विवाद
लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की बालागंज चौकी पर बच्चों को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद और कहासुनी का मामला सामने आया है। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष चौकी पर पहुंच गए, जहां काफी देर तक एक-दूसरे से बहस होती रही।
स्थिति को देखते हुए चौकी इंचार्ज ने दोनों बच्चों को चौकी पर बैठाया और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर हस्तक्षेप कर मामला शांत कराने की कोशिश की।
फिलहाल बच्चों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद का कारण क्या था, इसे लेकर पुलिस स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के दौरान चौकी पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पतंजलि बनाम बृजभूषण सिंह विवाद फिर चर्चा में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। विवाद उनके पतंजलि के घी को लेकर दिए गए बयानों से जुड़ा है। मामले की सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चल रही है।
    1
    पतंजलि बनाम बृजभूषण सिंह विवाद फिर चर्चा में
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। विवाद उनके पतंजलि के घी को लेकर दिए गए बयानों से जुड़ा है। मामले की सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चल रही है।
    user_अंकित कुमार
    अंकित कुमार
    Social worker बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.