Shuru
Apke Nagar Ki App…
खरगापुर-गोमती नगर मार्ग पर कामाख्या मंदिर और सरस्वती पुरम के पास जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। स्थानीय लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से जल्द नाला निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
अंकित कुमार
खरगापुर-गोमती नगर मार्ग पर कामाख्या मंदिर और सरस्वती पुरम के पास जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। स्थानीय लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से जल्द नाला निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ अलीगंज इलाका कपूरथला पर कॉल सेंटर का बंदा 4 आप सुन रहे हैं इंडिया लाइव रेडियो1
- जलवा क्लब पर पुलिस-अधिकारियों का छापा, एक दर्जन से अधिक हुक्का बरामद होने का दावा विभूति खंड | लखनऊ थाना विभूति खंड क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर संचालित जलवा क्लब में पुलिस और अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान क्लब से एक दर्जन से अधिक हुक्का बरामद किए जाने की बात सामने आई है। छापेमारी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस और अधिकारियों की कार्रवाई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई से पहले क्लब में मौजूद ग्राहकों को बाहर कर दिया गया। इसके बाद टीम ने क्लब के अंदर जांच-पड़ताल की और कथित रूप से बड़ी संख्या में हुक्का बरामद किए। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि क्लब में हुक्का परोसा जा रहा था और नाबालिगों को भी हुक्का उपलब्ध कराए जाने की शिकायतें हैं। हुक्का परोसने के लिए क्लब के पास किसी वैध अनुमति या लाइसेंस की स्थिति क्या है, यह भी जांच का विषय है। कार्रवाई से क्लब संचालकों में हड़कंप जलवा क्लब लंबे समय से विवादों में रहने के आरोपों के बीच अधिकारियों की इस कार्रवाई से राजधानी के बार और क्लब संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। सवाल यह है कि पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर कथित गतिविधियां कैसे संचालित हो रही थीं। अब पुलिस-प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि क्लब में कौन-कौन सी गतिविधियां संचालित हो रही थीं और बरामद हुक्कों के संबंध में क्या कार्रवाई की जाती है। पुलिस/प्रशासन का आधिकारिक पक्ष: [कार्रवाई, बरामदगी, लाइसेंस/अनुमति और दर्ज मुकदमे के संबंध में आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है।1
- Best Stylish Design Collection For Women Suits Available Here Please Comment Me Best Stylish Design Collection For Women Suits Available Here Please Comment Me1
- लखनऊ के सहादतगंज में पुलिस की काली कमाई का जरिया बना सट्टा, बर्बादी की कगार पर नौजवान! राजधानी लखनऊ का सहादतगंज इलाका कानून की धज्जियां उड़ाते सट्टा माफियाओं का बेखौफ अड्डा बन चुका है! नए वायरल वीडियो में खुलेआम कटती सट्टे की पर्चियां पुलिसिया दावों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही हैं! इलाके में 4-5 जगहों पर चल रहा यह काला कारोबार अब मासूम बच्चों और युवाओं को जुए की गंदी लत में धकेल रहा है, जिससे क्षेत्र में चोरी की वारदातें बाढ़ की तरह बढ़ गई हैं! पिछली बार दिखावे की कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाने वाली पुलिस का असली चेहरा उजागर हो चुका है! 7-8 साल से सहादतगंज थाने में खूंटा गाड़कर जमे भ्रष्ट सिपाहियों की शह पर यह घिनौना खेल बेरोकटोक जारी है! आलाधिकारियों की आपराधिक चुप्पी बताती है कि खाकी की जेबें गर्म हो रही हैं और जनता की चीखें दबाई जा रही हैं! आखिर युवाओं का भविष्य निगलने वाले इन सट्टा माफियाओं और उनके वर्दीधारी आकाओं पर पुलिस कमिश्नर का चाबुक कब चलेगा?1
- लखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में जनता की परेशानी, पार्षद से जवाबदेही का सवाल! लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर वार्ड-71 से भाजपा के पार्षद रंजीत सिंह हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो/दृश्यों में क्षेत्र में सीवर और गंदे पानी की समस्या को लेकर लोगों की परेशानी दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—वोट देकर जनप्रतिनिधि चुनने वाली जनता अगर गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हो, तो जिम्मेदारी किसकी है? जनता सवाल पूछ रही है— “नेताजी के जलवे अपनी जगह, लेकिन वार्ड की जमीनी हकीकत कब बदलेगी?” सरकार और पार्टी कोई भी हो, लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि की असली कसौटी जनता की समस्याओं पर जवाबदेही और समाधान है। AMA LIVE NEWS का उद्देश्य संबंधित पक्ष का पक्ष भी सामने रखना है। पार्षद/नगर निगम की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।1
- धारा गायब, पीड़ित हैरान, हुक्का बार कांड में दरोगा जी का नया फरमान! द मेराज हुक्का बार कांड, मुजरिम पर नरमी और पीड़ित की फिर से परेड! लखनऊ के पॉश इलाके #हजरतगंज में सिविल अस्पताल के ठीक सामने चल रहे इलीगल 'द मेराज' हुक्का बार में जो हुआ, वह महज़ एक मारपीट नहीं, बल्कि कानून की धज्जियां उड़ाने का लाइव टेलीकास्ट था। शिकार बने पत्रकार हसीब अली-जिन पर ऐसा जानलेवा हमला हुआ कि अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाए। लेकिन असली रोमांच तो इसके बाद शुरू होता है, जब पिक्चर में एंट्री होती है जांच अधिकारी दरोगा दिलशाद चौधरी की। भाई साहब, दरोगा जी का कानूनी ज्ञान ऐसा कि अल्बर्ट आइंस्टीन भी शरमा जाएं! हमले में इस्तेमाल की गई धारा 109 यानी जान से मारने की कोशिश को मुकदमे से ऐसे गायब कर दिया गया, जैसे गधे के सिर से सींग। लगता है दरोगा जी को लगा होगा कि पीड़ित पत्रकार पर हमला करने वाले शायद सिर्फ उसका हाल-चाल पूछने आए थे, और पत्रकार महोदय बेवजह इसे जानलेवा बता रहे हैं! जब इस जादूगरी की शिकायत लेकर हसीब अली साहब ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के दरबार में पहुंचे, तब जाकर महकमे की नींद खुली और आनन-फानन में दो आरोपियों की गिरफ्तारी का शिगूफा छोड़ा गया। अब जनता पूछ रही है कि भई, जब धारा 109 हटाई ही इसलिए गई थी ताकि मामले को रफा-दफा किया जा सके, तो अचानक हुई इस कार्रवाई से पुलिस की साख पर जो दाग लगा है, उसे कौन धोएगा? लेकिन कहानी यहाँ खत्म नहीं होती, असली क्लाइमेक्स तो बाकी है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद, अब वही करिश्माई दरोगा जी पीड़ित पत्रकार को तसल्ली से मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराने की बात कर रहे हैं। वाह रे खाकी! जिस पीड़ित पर पहले जानलेवा हमला हुआ हो, उसे ही दोबारा उसी मुहाने पर बुलाना-कहीं यह इस बात का ट्रेलर तो नहीं कि भैया, एक बार हमला भूले नहीं हो तो दोबारा री-टेक ले लो? परिजनों और सहयोगियों की चिंता जायज है, क्योंकि @lkopolice का यह नया मॉडल वाकई गजब है-जहाँ मुजरिम से ज्यादा पीड़ित की ही परेड कराने का अनोखा हुनर दिखाया जाता हैं1
- लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म अब शादी से कर रहा इनकार पीड़िता ने थाने में दी तहरीर लखनऊ / इटौंजा इटौंजा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने जानकीपुरम निवासी युवती होने का दावा करते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पुरुष मित्र ने शादी का झांसा देकर लगभग दो महीने तक साथ रखा और अब शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय अलग-अलग रिश्तेदारों के यहां छोड़ देता था और शादी की बात टालता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे हर्षा कॉलोनी क्षेत्र में लगभग 20 दिन तक छिपा कर रखा गया। पीड़िता ने थाना प्रभारी इटौंजा से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।1
- थाना गाजीपुर में भगवान विश्वकर्मा पूजा की धूम, हथियारों और पुलिस वाहनों का हुआ विधि-विधान से पूजन लखनऊ के थाना गाजीपुर परिसर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा के लखनऊ अवसर पर धार्मिक माहौल देखने को मिला। थाना परिसर में विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। *इसके साथ ही पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले शस्त्रों, वाहनों और अन्य उपकरणों का भी विधिवत पूजन किया गया।* *थाना गाजीपुर के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य की मौजूदगी में पूजा कार्यक्रम संपन्न कराया गया। पूजा के दौरान पुलिसकर्मियों ने भगवान विश्वकर्मा से कार्यस्थल पर सुख-शांति और सुरक्षा की कामना की।* *इस अवसर पर थाने के अतिरिक्त इंस्पेक्टर, दीवान, सिपाही समेत पुलिस टीम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। पूजा के दौरान थाना परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल नजर आया।*1