Shuru
Apke Nagar Ki App…
#हरदोई समाजसेविका भाजपा नेत्री #परिषा तिवारी ने #पत्रकारों को दी होली की शुभकामनाएं उपस्थित पत्रकारों से की प्रेस वार्त
Journalist,Abdheshkumar
#हरदोई समाजसेविका भाजपा नेत्री #परिषा तिवारी ने #पत्रकारों को दी होली की शुभकामनाएं उपस्थित पत्रकारों से की प्रेस वार्त
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #हरदोई समाजसेविका भाजपा नेत्री #परिषा तिवारी ने #पत्रकारों को दी होली की शुभकामनाएं उपस्थित पत्रकारों से की प्रेस वार्त1
- #हरदोई समाजसेविका भाजपा नेत्री #परिषा तिवारी ने #पत्रकारों को दी होली की शुभकामनाएं उपस्थित पत्रकारों से की प्रेस वार्ता #शाहाबाद/हरदोई समाज सेविका #भाजपा नेत्री परिषा तिवारी ने 155 विधानसभा शाहाबाद क्षेत्र के सभी पत्रकारों के साथ एक रेस्टोरेंट में एकत्रित होकर गुलाल लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी उपस्थित पत्रकारों से रूबरू हुई जिसमें तिवारी ने कहा हम सबसे पहले आप लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हैं और इसी के साथ आप लोगों को बता दें कि आने वाले 2027 में हम भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लडूंगी जिस पर पत्रकारों ने सवाल पूछा कि अगर आपको भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलता है तो फिर आप क्या करेंगी तो उन्होंने एक शब्द में ही सारी बात कही की मुझको चुनाव लड़ना है और भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ना है और दूसरी पार्टी में नहीं जाना है पत्रकार ने कहा की क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद नेता जनता की तरफ मुड़कर भी नहीं देखते हैं तो तिवारी ने कहा अगर जनता ने मुझे मौका दिया तो 155 विधानसभा शाहाबाद की जनता को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा क्योंकि शाहाबाद से मेरा पुराना नाता है मै हरदोई की बेटी हूं शाहाबाद में रिश्तेदारी है कई जगह जिससे हमारे पारिवारिक संबंध है और कहा कि मुझे पता है कि शाहाबाद में धर्मांतरण जैसे कई मुद्दे हैं मेरा प्रयास होगा की ऐसी घटनाओं को रोका जाएगा और अगर कहीं ऐसा पाया जाता है तो हम अपनी पूरी टीम के साथ इसका विरोध करेंगे और कार्रवाई कराने का भी काम करेंगे4
- हरदोई। जनपद से दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव और जयपुर की ओर दौड़ रही डबल डेकर बसों ने नियम-कानून को मजाक बनाकर रख दिया है और शासन-प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए रोजाना सरकार को लाखों का चूना लगा रही हैं। परमिट की शर्त साफ कहती है कि बस एक निर्धारित स्थान से पार्टी बुकिंग लेकर गंतव्य तक जाएगी, लेकिन हकीकत यह है कि ये बसें शहर के चौराहों, ढाबों, कस्बों और गांवों तक से सवारियां भरती हैं, बीच रास्ते किराया वसूलती हैं और बिना टिकट, बिना रसीद खुलेआम नकद लेनदेन करती हैं। क्षमता 50 की, सवारियां 80 से ऊपर—क्या परिवहन विभाग को यह दिखाई नहीं देता या फिर आंखें जानबूझकर बंद कर ली गई हैं? कई बसों के परमिट संदिग्ध बताए जा रहे हैं, कुछ के पास वैध कागजात तक नहीं, फिर भी वे बेखौफ सड़कों पर दौड़ रही हैं। सवाल सीधा है—जब एक आम वाहन चालक से हेलमेट या कागज की कमी पर हजारों का चालान काट लिया जाता है तो इन बस मालिकों पर मेहरबानी क्यों? क्या एआरटीओ कार्यालय, चेकपोस्ट और संबंधित थाने केवल छोटे वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए बने हैं? ओवरलोडिंग से दुर्घटना का खतरा हर पल बना रहता है, लेकिन लगता है प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा। आरोप तो यहां तक हैं कि इन बसों के जरिये बिना टैक्स का माल और पार्सल भी एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे सरकार को दोहरी मार—राजस्व हानि और सुरक्षा जोखिम—झेलनी पड़ रही है। आखिर यह सब किसके संरक्षण में चल रहा है? क्या संबंधित विभागों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा खेल संभव है? जनपद की जनता पूछ रही है कि अगर नियम सिर्फ आम आदमी के लिए हैं तो फिर इन डबल डेकर बसों को किसने खुली छूट दे रखी है? सरकार सख्ती के दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके उलट हैं। जरूरत है तत्काल विशेष जांच अभियान की, हर बस के परमिट, फिटनेस, टैक्स और यात्री सूची की कड़ी जांच की, अवैध संचालन पर सीधी एफआईआर की और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की। वरना यह साफ समझा जाएगा कि राजस्व लूट का यह खेल विभागीय संरक्षण में चल रहा है। अब फैसला प्रशासन को करना है—कार्रवाई करेगा या फिर मूकदर्शक बनकर सरकार को लग रहे इस खुले चूने पर चुप्पी साधे रहेगा।1
- *रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा, परंपरा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ भव्य होलिका दहन कार्यक्रम* होली पर्व की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 02.03.2026 को समय करीब 11.30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की। होलिका दहन के अवसर पर वातावरण पूर्णतः भक्तिमय, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा। अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश पुनः स्थापित हुआ तथा सभी ने सामाजिक समरसता एवं एकता का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता, संयम एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। जनपद शाहजहाँपुर पुलिस समस्त जनपदवासियों को होलिका दहन एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती है तथा अपील करती है कि त्योहार को शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाते हुए प्रशासन का सहयोग करें।7
- शाहजहांपुर में आगामी लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जुलूस मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों पर नगर निगम की ओर से तिरपाल डलवाया जा रहा है, ताकि रंग, गुलाल या पिचकारी का रंग धार्मिक स्थलों पर न पड़े। प्रशासन का कहना है कि सभी धर्मों का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी तरह की धार्मिक भावनाएं आहत न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।1
- रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ होलिका दहन कार्यक्रम शाहजहाँपुर/ होली पर्व की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन, में भव्य होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, परंपरा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। सोमवार देर रात्रि लगभग 11:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता करते हुए जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की। होलिका दहन के दौरान वातावरण भक्तिमय एवं सौहार्दपूर्ण रहा। अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दोहराया गया तथा सामाजिक एकता और समरसता का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। जनपद पुलिस ने समस्त नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर प्रशासन का सहयोग करें।1
- रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा व उल्लास के साथ हुआ भव्य होलिका दहन2
- शाहाबाद 155 विधानसभा से परिसा तिवारी ने पेश की दावेदारी, टिकट पर दिया बड़ा बयान जनपद हरदोई की शाहाबाद की 155 विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी के रूप में परिसा तिवारी ने अपनी दावेदारी मजबूत करते हुए पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। पत्रकारों से बातचीत में परिसा तिवारी ने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का व्यापक सहयोग मिल रहा है। तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति में व्यक्तिगत लाभ नहीं, बल्कि क्षेत्र का विकास और जनसेवा है। टिकट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “अगर भारतीय जनता पार्टी मुझे टिकट देती है तो मैं पूरी निष्ठा से चुनाव लड़ूंगा। यदि टिकट नहीं मिलता है, तो यह मेरा पहला और आखिरी चुनाव माना जाएगा।” उनके इस बयान को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। परिसा तिवारी ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के निर्णय का सम्मान करेंगे, लेकिन कार्यकर्ताओं की भावना और जनता के समर्थन को देखते हुए उन्हें पूरा भरोसा है कि पार्टी उन्हें मौका देगी। उन्होंने क्षेत्र में विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता है,1