पटेरा में हर्षोल्लास के साथ निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस दमोह। पटेरा नगर में मुस्लिम समाज द्वारा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं फल-पानी वितरित कर जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तहे दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।पूरे जुलूस के दौरान नगर में आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।पटेरा नगर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस ने दिया आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश। तहसीलदार मानसी अग्रवाल, टीआई रचना मिश्रा सहित पुलिस बल मौजूद रहा
पटेरा में हर्षोल्लास के साथ निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस दमोह। पटेरा नगर में मुस्लिम समाज द्वारा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं फल-पानी वितरित कर जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तहे दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।पूरे जुलूस के दौरान नगर में आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।पटेरा नगर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस ने दिया आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश। तहसीलदार मानसी अग्रवाल, टीआई रचना मिश्रा सहित पुलिस बल मौजूद रहा
- रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह को आज खास अंदाज में विदाई दी गई। हिंडोरिया/रनेह -* रनेह थाने में पदस्थ थाना प्रभारी चंदन सिंह के ट्रांसफर के बाद आज थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना स्टाफ, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उन्हें विदाई दी। बताया जा रहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर सराहनीय कार्य किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि चंदन सिंह ने हमेशा आम जनता से बेहतर व्यवहार और निष्पक्ष पुलिसिंग की, जिसके कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी। विदाई के मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि रनेह की जनता ने जो प्यार और सम्मान दिया है, उसे वो हमेशा याद रखेंगे।1
- दमोह में ईद मिलादुन्नबी पर जगह-जगह स्वागत दमोह जिले में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया। इस नए प्लांट की शुरुआत से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।1
- नन्हे स्कूली बच्चों की फरियाद,साहब, कीचड़ में नहीं अच्छे रास्ते से स्कूल जाना है,हाथ में जूते, पैरों में कीचड़… स्कूल पहुंचते-पहुंचते खराब हो जाती है ड्रेस, मरीजों तक नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस एंकर/- हटा तहसील मुख्यालय से महज चार किलोमीटर दूर बोरी खुर्द और बोरी कला गांव के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। बारिश होते ही हटा-पटेरा मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाला कच्चा रास्ता दलदल में बदल जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। कीचड़ में पैर धंसने और जूते फंसने के कारण कई बच्चे जूते हाथ में लेकर रास्ता पार करते हैं। स्कूल पहुंचने तक उनकी ड्रेस भी कीचड़ से सन जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में उन्हें कीचड़ भरे रास्ते से जूते हाथ में लेकर स्कूल जाना पड़ रहा है।1
- बनवार में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मुख्य मार्गो से निकाला जुलूस,पुलिस बल की रही उपस्थिति।3
- रक्षाबंधन से पहले कुम्हारी बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी रक्षाबंधन से पहले कुम्हारी बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी कुम्हारी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर कुम्हारी नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। त्योहार से पूर्व बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने बाजार पहुंच रही हैं। दुकानों पर तरह-तरह की आकर्षक राखियों के साथ रुमाल, नैपकिन, तौलिया, टॉवल, बच्चों के खिलौने और अन्य उपहार सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजार में दुकानदारों ने भी राखी, मिठाई और उपहार सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की है। वहीं, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में बाजार आने-जाने वाले लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है।1
- दमोह जिले के हटा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरा में जर्जर स्कूल भवन, मौत के साये में पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे दमोह जिले के हटा विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र गैसाबाद के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खैरा की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। स्कूल की छत और दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मासूम बच्चे इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर स्कूल भवन की ओर जिम्मेदार शिक्षा विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।1
- दमोह तेंदूखेड़ा आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDOP और TI के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च1