Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jila Shahjahanpur DM
SP Shahjahanpur Uttar Pradesh
Jila Shahjahanpur DM
More news from Tilhar and nearby areas
- 25 हजार का इनामी अभियुक्त महाराष्ट्र से किया पुलिस ने गिरफ्तार। शाहजहांपुर की तिलहर कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग 586/2025 के वांछित एवं ₹25,000/- के इनामी अभियुक्त को शाहजहाँपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.02.2026 को महाराष्ट्र के कराड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कार्यवाही के संबंध, विस्तृत जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद शाहजहांपुर द्वारा।1
- Arvind kks1
- पीलीभीत, सदर कोतवाली क्षेत्र के जमुनी चौराहे के पास एक सर्राफा व्यापारी की दुकान में घुसकर मारपीट करने का मामला गरमा गया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब मामले की निष्पक्ष जांच में जुट गई है। दुकान में घुसकर मारपीट और धमकी मोहल्ला मोहतसिम खान निवासी शिवम रस्तोगी, जिनकी जमुनी चौराहे के पास 'रस्तोगी ज्वैलर्स' के नाम से दुकान है, ने पुलिस को तहरीर दी। शिवम के अनुसार, 7 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे मोहल्ला आसफजान निवासी विशाल रस्तोगी उनकी दुकान पर आए। आरोप है कि विशाल ने दुकान के अंदर घुसकर गाली-गलौज की और शिवम के साथ जमकर मारपीट की। हमलावर ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। हंगामे को देखकर आसपास के दुकानदार मौके पर जमा हो गए, जिसे देख आरोपी वहां से फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छेड़छाड़ का भी लगा आरोप मामले में मोड़ तब आया जब दूसरे पक्ष (विशाल रस्तोगी) ने भी पुलिस को तहरीर दी। विशाल ने सर्राफा व्यापारी शिवम रस्तोगी पर अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शिवम के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी: ठेका चौकी प्रभारी मनवीर सिंह को विवेचना सौंपी गई है। वर्तमान स्थिति: पुलिस सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का कथन: "मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"1
- Post by Samajsevi Kumar Sagar1
- शाहजहांपुर, 09 फरवरी। तिलहर पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने 25 हजार के इनामी अक्षय कदम को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार , टीम ने बीते शनिवार को अक्षय कदम को महाराष्ट्र के जनपद सातारा के एक बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय कराड के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। पुलिस टीम सोमवार को उसे साथ लेकर शाहजहांपुर पहुंची। गौरतलब हो कि अक्षय कदम और उसके साथियों ने बीते 19 दिसम्बर को नगरीय मोड़ स्थित भाजपा नेता दिवाकर सिंह के होटल में घुस कर उनके साथ मारपीट और तोड़फोड़ की थी। घटना के बाद से अक्षय कदम फरार चल रहा था।3
- वंदे भारत की चपेट में आए किशोर की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप मेडिकल कॉलेज में हंगामा, पानी की टंकी पर चढ़े परिजन शाहजहाँपुर। निगोही क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर अंकित सिंह की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।1
- जलालाबाद (शाहजहांपुर): आपत्तिजनक वीडियो को लेकर गांव में तनाव, सैकड़ों ग्रामीण तहसील पहुंचे जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कोला रायपुरा से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी सीमा राजपूत पत्नी मदनपाल पर ग्रामीणों ने अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से गांव व बिरादरी की छवि लगातार धूमिल हो रही है, जिससे पूरे गांव में रोष व्याप्त है।2
- Jila Shahjahanpur DM1