logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रद्दी चौकी में दिनदहाड़े महिला से लूट! पुराने लेनदेन का हवाला देकर युवकों ने छीने सोने के जेवर और 70 हजार कैश जबलपुर के रद्दी चौकी इलाके में दिनदहाड़े महिला से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दीक्षितपुरा निवासी सपना शुक्ला छोटे-मोटे लोन का काम करती हैं और अपने क्लाइंट के सोने के जेवरों का वैल्यूएशन कराने आईआईएफएफ फाइनेंस शाखा के पास पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि कार्यालय में काम नहीं होने के बाद जैसे ही सपना बाहर निकलीं, वहां मौजूद कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और अपने अन्य साथियों को बुलाकर उन्हें जबरन सिंधी कॉलोनी की ओर ले गए। महिला के मुताबिक आरोपियों ने पुराने लेनदेन का हवाला देते हुए उनके पहने हुए सोने के जेवर उतरवा लिए। इनमें कान के टॉप्स और करीब 50 से 60 ग्राम वजनी मंगलसूत्र शामिल है। आरोप है कि बदमाशों ने महिला के पास रखे करीब 70 हजार रुपये कैश भी लूट लिए। सपना ने बताया कि वारदात में करीब 4 से 5 युवक शामिल थे और सभी के चेहरे खुले हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।

12 hrs ago
user_Deepak Vishawakarma
Deepak Vishawakarma
Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago
1ff62f03-5752-4af4-b147-5e90112d4f1d

रद्दी चौकी में दिनदहाड़े महिला से लूट! पुराने लेनदेन का हवाला देकर युवकों ने छीने सोने के जेवर और 70 हजार कैश जबलपुर के रद्दी चौकी इलाके में दिनदहाड़े महिला से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दीक्षितपुरा निवासी सपना शुक्ला छोटे-मोटे लोन का काम करती हैं और अपने क्लाइंट के

83118ee1-9013-42d1-8e1d-5b61b2aaac8f

सोने के जेवरों का वैल्यूएशन कराने आईआईएफएफ फाइनेंस शाखा के पास पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि कार्यालय में काम नहीं होने के बाद जैसे ही सपना बाहर निकलीं, वहां मौजूद कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और अपने अन्य साथियों को बुलाकर उन्हें जबरन सिंधी कॉलोनी की ओर

ले गए। महिला के मुताबिक आरोपियों ने पुराने लेनदेन का हवाला देते हुए उनके पहने हुए सोने के जेवर उतरवा लिए। इनमें कान के टॉप्स और करीब 50 से 60 ग्राम वजनी मंगलसूत्र शामिल है। आरोप है कि बदमाशों ने महिला के पास रखे करीब 70 हजार रुपये कैश भी लूट लिए।

सपना ने बताया कि वारदात में करीब 4 से 5 युवक शामिल थे और सभी के चेहरे खुले हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रांझी में दो मोटर सायकिल चोर गिरफ्तार, बाइकें. बरामद रांझी : पुलिस ने वाहन चोरी के दो शातिर आरोपियों हिमांशु सोनी और हिमांशु झारिया को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दो मोटर सायकिलें बरामद की गई हैं। हिमांशु सोनी पर मारपीट और चोरी के छह पूर्व अपराध दर्ज हैं जबकि हिमांशु झारिया पर तीन अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी और नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोल्हानी की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में दो प्राथमिकी क्रमांक 553/2026 और 732/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई। मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर की गई।
    3
    रांझी में दो मोटर सायकिल चोर गिरफ्तार, बाइकें.   बरामद
रांझी : पुलिस ने वाहन चोरी के दो शातिर आरोपियों हिमांशु सोनी और हिमांशु झारिया को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दो मोटर सायकिलें बरामद की गई हैं। हिमांशु सोनी पर मारपीट और चोरी के छह पूर्व अपराध दर्ज हैं जबकि हिमांशु झारिया पर तीन अपराध पंजीबद्ध हैं।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी और नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोल्हानी की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में दो प्राथमिकी क्रमांक 553/2026 और 732/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई। मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर की गई।
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आज गणेश चतुर्थी के बाद आठवें दिन भंडारा और हवन किया गया
    1
    आज गणेश चतुर्थी के बाद आठवें दिन भंडारा और हवन किया गया
    user_Saksham rajpoot
    Saksham rajpoot
    पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🔴 जबलपुर में गणेश पंडाल के वीडियो पर विवाद, हिंदू धर्म सेना ने ASP कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांग जबलपुर। गौर क्षेत्र में गणेश प्रतिमा के सामने डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो को लेकर हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की पुष्टि के लिए पुलिस ने वीडियो को जांच के लिए गौर चौकी प्रभारी को भेजा है। 📹 वीडियो को लेकर संगठन ने जताई आपत्ति हिंदू धर्म सेना के पदाधिकारियों का आरोप है कि वायरल वीडियो में गणेश प्रतिमा के सामने कुछ युवक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। संगठन का दावा है कि इस दौरान आपत्तिजनक गाने बजाए जा रहे थे और एक युवक द्वारा आपत्तिजनक हरकतें की गईं। संगठन ने इसे धार्मिक आयोजन से जुड़ा मामला बताते हुए वीडियो में नजर आ रहे युवकों और संबंधित गणेश समिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 📝 ASP कार्यालय में सौंपा शिकायती पत्र कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को वीडियो और शिकायती पत्र सौंपा। संगठन की ओर से कहा गया कि गणेश पंडालों में होने वाले कार्यक्रमों पर नजर रखी जा रही है और कुछ अन्य पंडालों को लेकर भी शिकायतें सामने आने का दावा किया गया है। 👮‍♂️ गौर चौकी प्रभारी को जांच के निर्देश एएसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक, शिकायत के साथ मिला वीडियो गौर चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया है। वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ संगठन ने दी प्रदर्शन की चेतावनी हिंदू धर्म सेना ने संबंधित युवकों के साथ गणेश समिति के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो आगे प्रदर्शन किया जाएगा। नोट: वायरल वीडियो में दिख रहे कृत्य और लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच अभी जारी है। इसलिए आरोपों को फिलहाल आरोप के रूप में ही रिपोर्ट किया जाना उचित है। 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ | जबलपुर 🎤 दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट
    1
    🔴 जबलपुर में गणेश पंडाल के वीडियो पर विवाद, हिंदू धर्म सेना ने ASP कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

जबलपुर। गौर क्षेत्र में गणेश प्रतिमा के सामने डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो को लेकर हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की पुष्टि के लिए पुलिस ने वीडियो को जांच के लिए गौर चौकी प्रभारी को भेजा है। 

📹 वीडियो को लेकर संगठन ने जताई आपत्ति

हिंदू धर्म सेना के पदाधिकारियों का आरोप है कि वायरल वीडियो में गणेश प्रतिमा के सामने कुछ युवक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। संगठन का दावा है कि इस दौरान आपत्तिजनक गाने बजाए जा रहे थे और एक युवक द्वारा आपत्तिजनक हरकतें की गईं।

संगठन ने इसे धार्मिक आयोजन से जुड़ा मामला बताते हुए वीडियो में नजर आ रहे युवकों और संबंधित गणेश समिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

📝 ASP कार्यालय में सौंपा शिकायती पत्र

कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को वीडियो और शिकायती पत्र सौंपा। संगठन की ओर से कहा गया कि गणेश पंडालों में होने वाले कार्यक्रमों पर नजर रखी जा रही है और कुछ अन्य पंडालों को लेकर भी शिकायतें सामने आने का दावा किया गया है।

👮‍♂️ गौर चौकी प्रभारी को जांच के निर्देश

एएसपी सूर्यकांत शर्मा के मुताबिक, शिकायत के साथ मिला वीडियो गौर चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया है। वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

⚠️ संगठन ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

हिंदू धर्म सेना ने संबंधित युवकों के साथ गणेश समिति के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो आगे प्रदर्शन किया जाएगा। 

नोट: वायरल वीडियो में दिख रहे कृत्य और लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच अभी जारी है। इसलिए आरोपों को फिलहाल आरोप के रूप में ही रिपोर्ट किया जाना उचित है।

📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ | जबलपुर
🎤 दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #हिंडोरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद अधेड़ की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप दमोह -हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद भागते समय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। मृतक का शव हिंडोरिया अस्पताल लाया गया, जहां आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के दौरान थाना प्रभारी समेत पुलिस बल के मौजूद होने की बात सामने आई है। पुलिस कार्रवाई और मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    #हिंडोरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद अधेड़ की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

दमोह -हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद भागते समय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।
मृतक का शव हिंडोरिया अस्पताल लाया गया, जहां आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के दौरान थाना प्रभारी समेत पुलिस बल के मौजूद होने की बात सामने आई है।
पुलिस कार्रवाई और मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मनु वादियों ने क्षत्रिय ठाकुर राजपूत समाज को बनाया अब निशान जहर उगलना चालू कर दिया नीरज भारद्वाज मुरैना का है यह
    1
    मनु वादियों ने क्षत्रिय ठाकुर राजपूत समाज को बनाया अब निशान जहर उगलना चालू कर दिया नीरज भारद्वाज मुरैना का है यह
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Sleemnbad, Katni•
    10 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग आयोजित,छात्र-छात्राओं को 12वीं के बाद करियर, सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसरों की दी जानकारी कटनी/बहोरीबंद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरी में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा, सरकारी नौकरी, विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसर तथा स्वरोजगार के विकल्पों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी शिक्षक सुमेर सिंह लोधी ने विद्यार्थियों को कैरियर चयन के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि 12वीं के बाद विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार विषय एवं करियर का चयन करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गरिमा चंद्रवंशी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा सही दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. अतुल सिंह ने कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी एवं स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। मनोज चक्रबर्ती ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी दी। इसके अलावा सुजीत सिंह, दीपक हनुमत, अजय चौबे, राकेश राजपाल एवं अनामिका पांडे सहित अन्य अतिथियों ने भी छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में करियर निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर एवं रोजगार से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
    2
    सेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग आयोजित,छात्र-छात्राओं को 12वीं के बाद करियर, सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसरों की दी जानकारी
कटनी/बहोरीबंद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरी में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा, सरकारी नौकरी, विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसर तथा स्वरोजगार के विकल्पों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी शिक्षक सुमेर सिंह लोधी ने विद्यार्थियों को कैरियर चयन के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि 12वीं के बाद विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार विषय एवं करियर का चयन करना चाहिए। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गरिमा चंद्रवंशी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा सही दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. अतुल सिंह ने कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी एवं स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। मनोज चक्रबर्ती ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी दी।
इसके अलावा सुजीत सिंह, दीपक हनुमत, अजय चौबे, राकेश राजपाल एवं अनामिका पांडे सहित अन्य अतिथियों ने भी छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में करियर निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर एवं रोजगार से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोटेगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जलाकर किया विरोध प्रदर्शन गोटेगांव। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के निर्देशन में नगर कांग्रेस गोटेगांव द्वारा कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया। कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सवाल उठाए गोटेगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जलाकर किया विरोध प्रदर्शन गोटेगांव। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के निर्देशन में नगर कांग्रेस गोटेगांव द्वारा कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया। कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सवाल उठाए हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग से मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सचिव दिनु, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य प्रकाश अग्रवाल छिरा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तिवारी, सेवादल गोटेगांव विधानसभा प्रभारी विनीत पचौरी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राय, राजेश चौकसे, राजेंद्र अग्रवाल, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सतीश पटेल, मंडल अध्यक्ष हरपाल राजपूत, कैलाश झरिया, बबलू राजपूत, कैलाश रजक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    3
    गोटेगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
गोटेगांव। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के निर्देशन में नगर कांग्रेस गोटेगांव द्वारा कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया। कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सवाल उठाए
गोटेगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
गोटेगांव। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के निर्देशन में नगर कांग्रेस गोटेगांव द्वारा कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया। कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सवाल उठाए हैं। 
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग से मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सचिव दिनु, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्य प्रकाश अग्रवाल छिरा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तिवारी, सेवादल गोटेगांव विधानसभा प्रभारी विनीत पचौरी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राय, राजेश चौकसे, राजेंद्र अग्रवाल, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सतीश पटेल, मंडल अध्यक्ष हरपाल राजपूत, कैलाश झरिया, बबलू राजपूत, कैलाश रजक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • महाआरती के बाद मातम! गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया 16 साल का शौर्य, मौत से मचा हड़कंप गणेश जी की आरती में शामिल होने पहुंचा था शौर्य, कुछ ही देर बाद अस्पताल में थम गई सांसें जबलपुर। धनवंतरी नगर चौकी अंतर्गत जासूजा सिटी फेस-3 स्थित जासूजा टावर के पास बुधवार रात गणेश पंडाल में उस वक्त मातम पसर गया, जब 16 वर्षीय शौर्य चानपुरिया करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पंडाल में कुछ देर पहले तक गणेश जी की महाआरती और उत्सव का माहौल था, वहीं अचानक चीख-पुकार मच गई। महाआरती के बीच करंट का झटका, जमीन पर पड़ा मिला शौर्य, जानकारी के मुताबिक बुधवार रात गणेश पंडाल में महाआरती का आयोजन था। रात करीब सवा 9 बजे शौर्य अपने दोस्तों के साथ वहां मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, टेबल उठाते समय शौर्य को करंट महसूस हुआ और उसने इसकी जानकारी अपने दोस्त को देने की कोशिश की। इसी दौरान वह पंडाल के पास जमीन पर पड़ा दिखाई दिया। करंट लगने की आशंका के चलते दोस्तों और मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। दोस्त की आंखों के सामने जिंदगी की जंग हार गया शौर्य, शौर्य के दोस्त और चश्मदीद अज्जू अहिरवार के लिए यह घटना किसी सदमे से कम नहीं है। कुछ पल पहले तक साथ मौजूद दोस्त अचानक जमीन पर पड़ा था और देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने शौर्य को मृत घोषित कर दिया। 16 साल के शौर्य की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया। खुले स्थान पर करंट ने खड़े किए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि गणेश पंडाल सार्वजनिक स्थान पर लगाया गया था, जहां बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और आम लोग पहुंचते हैं। ऐसे स्थान पर बिजली की व्यवस्था में जरा सी चूक भी जानलेवा हो सकती है। परिजनों ने मांग की है कि यदि जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। खंभे में पहले से करंट की जानकारी थी? जांच का सबसे बड़ा सवाल, प्रारंभिक जानकारी में एक खंभे में करंट आने की बात सामने आई है। चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी के अनुसार समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि खंभे में पहले से करंट आ रहा था और टेंट संचालक को इसकी जानकारी दी गई थी। अब पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है कि करंट की जानकारी किसे थी, कब दी गई और उसके बाद सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शुरू की जांच, घटना की सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। शव को मर्चुरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बिजली व्यवस्था और घटना के वास्तविक कारणों की भी जांच कर रही है। अज्जू अहिरवार, चश्मदीद और मृतक का दोस्त, चश्मदीद अज्जू अहिरवार घटना के दौरान की परिस्थितियों और शौर्य के साथ मौजूद होने की जानकारी देंगे। उनका बयान इस बात को समझने में अहम होगा कि हादसे से ठीक पहले पंडाल में क्या स्थिति थी और शौर्य को करंट लगने की घटना कैसे हुई। डॉ. शिशिर चानपुरिया, मृतक के बड़े पिता, शौर्य के बड़े पिता डॉ. शिशिर चानपुरिया परिवार की पीड़ा और घटना के बाद उठ रहे सवालों को सामने रखेंगे। परिवार की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी बोले—लापरवाही मिली तो होगी कार्यवाही, चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि किसी व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी देख रही है कि पंडाल में बिजली व्यवस्था किसने की थी और हादसे के समय सुरक्षा के क्या इंतजाम मौजूद थे। जिस पंडाल में गूंज रही थी आरती, वहीं छा गया मातम, गणेश उत्सव की उस रात शौर्य अपने दोस्तों के साथ खुशियों में शामिल होने पहुंचा था। किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही देर बाद वही जगह एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगी। 16 साल का शौर्य अब लौटकर घर नहीं आएगा। पीछे रह गईं उसकी यादें, परिवार की आंखों के आंसू और एक बड़ा सवाल—अगर करंट की जानकारी पहले से थी, तो समय रहते सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए? इस सवाल का जवाब अब पुलिस जांच से सामने आएगा।
    2
    महाआरती के बाद मातम! गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया 16 साल का शौर्य, मौत से मचा हड़कंप
गणेश जी की आरती में शामिल होने पहुंचा था शौर्य, कुछ ही देर बाद अस्पताल में थम गई सांसें
जबलपुर। धनवंतरी नगर चौकी अंतर्गत जासूजा सिटी फेस-3 स्थित जासूजा टावर के पास बुधवार रात गणेश पंडाल में उस वक्त मातम पसर गया, जब 16 वर्षीय शौर्य चानपुरिया करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पंडाल में कुछ देर पहले तक गणेश जी की महाआरती और उत्सव का माहौल था, वहीं अचानक चीख-पुकार मच गई।
महाआरती के बीच करंट का झटका, जमीन पर पड़ा मिला शौर्य,
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात गणेश पंडाल में महाआरती का आयोजन था। रात करीब सवा 9 बजे शौर्य अपने दोस्तों के साथ वहां मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, टेबल उठाते समय शौर्य को करंट महसूस हुआ और उसने इसकी जानकारी अपने दोस्त को देने की कोशिश की। इसी दौरान वह पंडाल के पास जमीन पर पड़ा दिखाई दिया। करंट लगने की आशंका के चलते दोस्तों और मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
दोस्त की आंखों के सामने जिंदगी की जंग हार गया शौर्य,
शौर्य के दोस्त और चश्मदीद अज्जू अहिरवार के लिए यह घटना किसी सदमे से कम नहीं है। कुछ पल पहले तक साथ मौजूद दोस्त अचानक जमीन पर पड़ा था और देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने शौर्य को मृत घोषित कर दिया। 16 साल के शौर्य की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया।
खुले स्थान पर करंट ने खड़े किए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल,
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि गणेश पंडाल सार्वजनिक स्थान पर लगाया गया था, जहां बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और आम लोग पहुंचते हैं। ऐसे स्थान पर बिजली की व्यवस्था में जरा सी चूक भी जानलेवा हो सकती है। परिजनों ने मांग की है कि यदि जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो।
खंभे में पहले से करंट की जानकारी थी? जांच का सबसे बड़ा सवाल,
प्रारंभिक जानकारी में एक खंभे में करंट आने की बात सामने आई है। चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी के अनुसार समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि खंभे में पहले से करंट आ रहा था और टेंट संचालक को इसकी जानकारी दी गई थी। अब पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है कि करंट की जानकारी किसे थी, कब दी गई और उसके बाद सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शुरू की जांच,
घटना की सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। शव को मर्चुरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बिजली व्यवस्था और घटना के वास्तविक कारणों की भी जांच कर रही है।
अज्जू अहिरवार, चश्मदीद और मृतक का दोस्त,
चश्मदीद अज्जू अहिरवार घटना के दौरान की परिस्थितियों और शौर्य के साथ मौजूद होने की जानकारी देंगे। उनका बयान इस बात को समझने में अहम होगा कि हादसे से ठीक पहले पंडाल में क्या स्थिति थी और शौर्य को करंट लगने की घटना कैसे हुई।
डॉ. शिशिर चानपुरिया, मृतक के बड़े पिता,
शौर्य के बड़े पिता डॉ. शिशिर चानपुरिया परिवार की पीड़ा और घटना के बाद उठ रहे सवालों को सामने रखेंगे। परिवार की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी बोले—लापरवाही मिली तो होगी कार्यवाही,
चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में यदि किसी व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी देख रही है कि पंडाल में बिजली व्यवस्था किसने की थी और हादसे के समय सुरक्षा के क्या इंतजाम मौजूद थे।
जिस पंडाल में गूंज रही थी आरती, वहीं छा गया मातम,
गणेश उत्सव की उस रात शौर्य अपने दोस्तों के साथ खुशियों में शामिल होने पहुंचा था। किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही देर बाद वही जगह एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगी। 16 साल का शौर्य अब लौटकर घर नहीं आएगा। पीछे रह गईं उसकी यादें, परिवार की आंखों के आंसू और एक बड़ा सवाल—अगर करंट की जानकारी पहले से थी, तो समय रहते सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए? इस सवाल का जवाब अब पुलिस जांच से सामने आएगा।
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.