Shuru
Apke Nagar Ki App…
#हिंडोरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद अधेड़ की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप दमोह -हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद भागते समय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। मृतक का शव हिंडोरिया अस्पताल लाया गया, जहां आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के दौरान थाना प्रभारी समेत पुलिस बल के मौजूद होने की बात सामने आई है। पुलिस कार्रवाई और मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
भगवत सिंह लोधी पत्रकार
#हिंडोरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद अधेड़ की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप दमोह -हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद भागते समय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। मृतक का शव हिंडोरिया अस्पताल लाया गया, जहां आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के दौरान थाना प्रभारी समेत पुलिस बल के मौजूद होने की बात सामने आई है। पुलिस कार्रवाई और मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रभारी मंत्री ने पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का किया औचक निरीक्षण जर्जर भवनों और कक्षाओं की स्थिति देखी, उच्च शिक्षा आयुक्त से चर्चा कर मूल्यांकन कराने के दिए निर्देश दमोह। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री तथा दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे हटा से दमोह पहुंचे। जिन्होंने किल्लाई नाका स्थित पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं और भवनों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने प्राचार्य और स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कॉलेज के जर्जर भवनों एवं कक्षाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस संबंध में उच्च शिक्षा आयुक्त से चर्चा कर भवनों और कक्षाओं का आवश्यक मूल्यांकन कराने की बात कही। उन्होंने कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन, एसडीएम निकेत चौरसिया, तहसीलदार रॉबिन जैन, धनीराम गौड़, राजस्व निरीक्षक अभिषेक जैन, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को सहित कॉलेज के डॉ. इंदिरा जैन, प्रो. कीर्तिकम दुबे, रमेश प्रसाद अहिरवार और कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।1
- रोड़ा पंचायत से सामने आई तस्वीरों और ग्रामीणों के आरोपों पर अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।1
- गांव-गांव बिक रही शराब, टीआई साहब जवाब दें... लगे नारे बटियागढ़। भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को बटियागढ़ थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र के गांवों में कथित रूप से बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान “गांव-गांव बिक रही शराब, टीआई साहब जवाब दें” जैसे नारे लगाए गए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्रामीण, संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन कार्यकर्ताओं ने पुलिस से गांवों में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। गांव-गांव बिक रही शराब, टीआई साहब जवाब दें... लगे नारे बटियागढ़। भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को बटियागढ़ थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र के गांवों में कथित रूप से बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान “गांव-गांव बिक रही शराब, टीआई साहब जवाब दें” जैसे नारे लगाए गए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्रामीण, संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन कार्यकर्ताओं ने पुलिस से गांवों में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।1
- हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पढ़ने पर दौड़ने के दौरान दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलगी ने जानकारी देते हुए बताया घटनाक्रम को लेकर साथ ही संबंधित थाना स्टाफ के कर्मचारियों को लाइन अटैच किया शव के लिए पोस्टमार्टम और बड़े उच्च अधिकारियों की टीम गठित की जाएगी निष्पक्षिता से जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पढ़ने पर दौड़ने के दौरान मौत का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने हिण्डोरिया सामुदायिक केन्द्र में आक्रोश व्यक्त किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने वाली सडक पर जाम जैसे हालत बने। हिण्डोरिया स्वास्थ्य केन्द्र मे बडी़ संख्या में मृतक के परिजन जमा। डॉ न होने की बात लाठीचार्ज के हालात बने। एसडीओपी प्रिया सिंधी, से तू तू में हुए मृतक के बेटे के साथ। नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा, उप नि धर्मेन्द्र गुर्जर सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद हैं।1
- दमोह हिंडोरिया शिवसिंह लोधी की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया में बने हंगामे के हालात2
- दमोह के विकास कार्यों को लेकर विधायक जयंत मलैया ने की चर्चा, मेडिकल कॉलेज निजी हाथों में न देने का आग्रह दमोह के विकास कार्यों को लेकर विधायक जयंत मलैया ने की चर्चा, मेडिकल कॉलेज निजी हाथों में न देने का आग्रह बांदकपुर कॉरिडोर, बस टर्मिनल, बेलाताल पार्क, मानस भवन जीर्णोद्धार सहित शहर की विभिन्न योजनाओं पर रखी बात दमोह। पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने गुरुवार सुबह 11 बजे पत्रकार वार्ता आयोजित कर शहर और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने दूनई धाम परियोजना में छूटे ग्रामों को जोड़ने, गीता भवन निर्माण तथा मानस भवन के जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने सहित कई प्रस्तावों की जानकारी दी। मलैया ने बताया कि खेल मंत्री विश्वास सारंग से एस्ट्रोटर्फ मैदान को विकसित कर नया स्टेडियम ग्राउंड बनाने और अतिरिक्त लाइटिंग की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की है। उन्होंने कहा कि इन विषयों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी बातचीत की गई है। उन्होंने बांदकपुर कॉरिडोर निर्माण, बस टर्मिनल, बेलाताल पार्क, नगर पालिका के कचरा संग्रहण, सड़कों के चौड़ीकरण, जल परियोजनाओं के नियमित क्रियान्वयन, सड़कों की मरम्मत, विद्यालयों की मरम्मत और खेल मैदानों के सुधार सहित नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे मीडिया के सामने रखे। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कराए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। मलैया ने कहा कि समय के साथ परिस्थितियां बदली हैं। पहले संसाधनों का अभाव था, जबकि अब नई समस्याएं सामने आई हैं। पहले पानी की समस्या थी, लेकिन अब पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से किसान तीन-तीन फसलें ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेती का दायरा भी बढ़ा है, इसलिए किसानों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की जरूरत है। विधायक ने बताया कि दमोह मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मेडिकल कॉलेज को निजी हाथों में न सौंपा जाए। उनका कहना है कि निजी व्यवस्था होने पर छात्रों को अधिक फीस देनी पड़ सकती है, जिससे स्थानीय और क्षेत्र के विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज को शासकीय हाथों में ही रखने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है। साथ ही दो तहसील होने के साथ एक एक और उत्कृष्ट विद्यालय व सांदीपनि विद्यालय निर्माण कार्य जाने की मांग उन्होंने रखी है।1
- दमोह पुलिस अधीक्षक बाइट,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,1
- रांझी में दो मोटर सायकिल चोर गिरफ्तार, बाइकें. बरामद रांझी : पुलिस ने वाहन चोरी के दो शातिर आरोपियों हिमांशु सोनी और हिमांशु झारिया को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गई दो मोटर सायकिलें बरामद की गई हैं। हिमांशु सोनी पर मारपीट और चोरी के छह पूर्व अपराध दर्ज हैं जबकि हिमांशु झारिया पर तीन अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी और नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोल्हानी की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में दो प्राथमिकी क्रमांक 553/2026 और 732/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई। मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर की गई।3
- घर का बेटा ही निकला चोर! पटेरा थाना पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, साढ़े 6 लाख के जेवरात और नकदी बरामद 🚨दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में 16 सितंबर की रात भागचंद बर्मन के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, घर से करीब 6 लाख 50 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 2 हजार रुपए नकदी चोरी हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में फरियादी के बेटे लवकुश बर्मन को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी से चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया गया है। 🔴 पटेरा पुलिस की कार्रवाई से चोरी की वारदात का हुआ खुलासा। #Damoh #Patera #DamohPolice #CrimeNews #BreakingNews #MPNews #पटेरा #दमोह #चोरी #पुलिस_कार्रवाई1