दमोह के विकास कार्यों को लेकर विधायक जयंत मलैया ने की चर्चा, मेडिकल कॉलेज निजी हाथों में न देने का आग्रह दमोह के विकास कार्यों को लेकर विधायक जयंत मलैया ने की चर्चा, मेडिकल कॉलेज निजी हाथों में न देने का आग्रह बांदकपुर कॉरिडोर, बस टर्मिनल, बेलाताल पार्क, मानस भवन जीर्णोद्धार सहित शहर की विभिन्न योजनाओं पर रखी बात दमोह। पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने गुरुवार सुबह 11 बजे पत्रकार वार्ता आयोजित कर शहर और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने दूनई धाम परियोजना में छूटे ग्रामों को जोड़ने, गीता भवन निर्माण तथा मानस भवन के जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने सहित कई प्रस्तावों की जानकारी दी। मलैया ने बताया कि खेल मंत्री विश्वास सारंग से एस्ट्रोटर्फ मैदान को विकसित कर नया स्टेडियम ग्राउंड बनाने और अतिरिक्त लाइटिंग की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की है। उन्होंने कहा कि इन विषयों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी बातचीत की गई है। उन्होंने बांदकपुर कॉरिडोर निर्माण, बस टर्मिनल, बेलाताल पार्क, नगर पालिका के कचरा संग्रहण, सड़कों के चौड़ीकरण, जल परियोजनाओं के नियमित क्रियान्वयन, सड़कों की मरम्मत, विद्यालयों की मरम्मत और खेल मैदानों के सुधार सहित नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे मीडिया के सामने रखे। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कराए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। मलैया ने कहा कि समय के साथ परिस्थितियां बदली हैं। पहले संसाधनों का अभाव था, जबकि अब नई समस्याएं सामने आई हैं। पहले पानी की समस्या थी, लेकिन अब पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से किसान तीन-तीन फसलें ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेती का दायरा भी बढ़ा है, इसलिए किसानों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की जरूरत है। विधायक ने बताया कि दमोह मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मेडिकल कॉलेज को निजी हाथों में न सौंपा जाए। उनका कहना है कि निजी व्यवस्था होने पर छात्रों को अधिक फीस देनी पड़ सकती है, जिससे स्थानीय और क्षेत्र के विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज को शासकीय हाथों में ही रखने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है। साथ ही दो तहसील होने के साथ एक एक और उत्कृष्ट विद्यालय व सांदीपनि विद्यालय निर्माण कार्य जाने की मांग उन्होंने रखी है।

- *अपडेट* दमोह हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पड़ने पर दौड़ने के दौरान मौत। परिजनों ने हिण्डोरिया सामुदायिक केन्द्र मे आक्रोश व्यक्त किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने वाली सडक पर जाम जैसे हालत बने। हिण्डोरिया स्वास्थ्य केन्द्र मे बडी़ संख्या में मृतक के परिजन एवं स्वजातीय बंधु हुये जमा। अस्पताल में डाक्टर नही ऐसा परिजनों ने बताया। लाठीचार्ज के बने हालात। एसडीओपी प्रिया सिंधी, से तू तू में में हुए मृतक के बेटे के साथ नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, पटेरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर सहित पुलिस बल मौजूद.......? हिनोता गाँव की घटना,शिव सिंह ठाकुर की मौत से गुस्साए परिजन,एसपी के निर्देश पर स्थिति को नियंत्रित करने आसपास के पुलिस थानों एवं पुलिस लाइन से हिंडोरिया भेजा गया बल,कांग्रेसी नेता भी पहुचे हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,आक्रोशित परिजनों का हंगामा जारी।2
- हिंडोरिया में जुआ फड़ से पकड़े अधेड़ की अस्पताल में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप परिजनों ने किया हंगामा, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे हिंडोरिया, थाना प्रभारी सहित 9 कर्मचारी लाइन अटैच हिंडोरिया में जुआ फड़ से पकड़े अधेड़ की अस्पताल में मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप परिजनों ने किया हंगामा, एसपी आनंद कलादगी पहुंचे हिंडोरिया, थाना प्रभारी सहित 9 कर्मचारी लाइन अटैच दमोह जिले के हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे 50 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान शिव सिंह लोधी निवासी टिकरी पिपरिया, थाना हिंडोरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हलगज में बांदकपुर और हिंडोरिया पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश दी थी। इस दौरान शिव सिंह लोधी के पकड़े जाने की बात सामने आई है, जबकि अन्य लोग मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि बाद में शिव सिंह की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे इलाज के लिए हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके पिता को जुआ खेलने के आरोप में पकड़कर लाई थी और उनके साथ जमकर मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने फोन कर पिता की तबीयत खराब होने की सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पिता का शव मिला। बेटे का कहना है कि पिता हार्ट के मरीज थे और उन्हें स्टेंट भी डले थे, लेकिन उनकी मौत बीमारी से नहीं बल्कि पुलिस की मारपीट से हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। रात करीब 10:30 बजे तक अस्पताल में तनाव की स्थिति बनी रही। मामले में एसपी आनंद कलादगी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस के द्वारा शव को सुरक्षित शव ग्रह में रखवाये जाने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट होगी। घटना से लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ जिन्होंने उग्र प्रदर्शन करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की। घटना के बाद कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानक व भाजपा नेता प्रद्युम्न सिंह भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई वही प्रदुमन सिंह ने मृतक के परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाई का भरोसा जताया। घटना के बाद गुरुवार रात करीब 11.30 बजे पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पहुंचे। जिन्होंने शव को सुरक्षित कराये जाने के साथ परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस सम्बद्ध मे एसडीओपी प्रिया सिंधी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाही के दौरान मौजूद थाना प्रभारी सहित 9 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।1
- पंचायत से आई तस्वीरों और ग्रामीणों के आरोपों, अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार1
- 🚨 दमोह कलेक्टर ने कहा—घायल को देखकर गुजरिए नहीं, तुरंत मदद कीजिए! सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना उसकी जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। गोल्डन ऑवर में मदद कर आप एक जीवन बचा सकते हैं। 🙏 आइए, राहवीर बनें और इंसानियत की मिसाल कायम करें। #राहवीरयोजना #दमोह #सड़कसुरक्षा #जीवनरक्षा #घायलोंकीमदद #गोल्डनऑवर #जनहित #RoadSafety #SaveLives1
- अतिवृष्टि से उड़द की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन l बटियागढ़ । क्षेत्र में हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि से उड़द की फसल खराब होने के बाद किसानों ने गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर नुकसान की भरपाई की मांग उठाई। किसानों एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण खेतों में खड़ी उड़द की फसल खराब होकर नष्ट हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की। इसके साथ ही किसानों ने शासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा, राहत राशि तथा फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि फसल बर्बाद होने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है, इसलिए प्रशासन द्वारा शीघ्र सर्वे कराकर राहत प्रदान की जाना आवश्यक है।2
- दमोह जनपद की बालाकोट पंचायत बनी भ्रष्टाचार का गढ़ मौत के साए में पढ़ाई कर रहे ग्रामीण बच्चे। जहां एक तरफ गरीब मज़दूर और किसानों के बच्चे मौत के साए में पढ़ाई करने पर मजबूर हैं वहीं दूसरी तरफ सरपंच प्रतिनिधि जो कि पूर्व सरपंच पुत्र है इसी जनता के पैसे से उनके बच्चे बाहर निजी स्कूल में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ग्रामीण जनों के द्वारा कई बार इनकी शिकायत भी की गई वर्तमान दमोह कलेक्टर महोदय जी के द्वारा भी बालाकोट की गौ शाला का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे मौका पर कई गलतियां पाईं गई । कलेक्टर महोदय के द्वारा कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई गौ शाला का संचालन आज भी वही कर रहे है गौ शाला भी उन्होंने अपनी निजी कृषि भूमि के पास बनाई इतना ही नहीं लगभग 50 एकड़ गौचर की भूमि पर भी कथित सरपंच प्रतिनिधि का ही कब्जा है जिस पर वे कृषि कार्य कर रहे हैं। सवाल ये है। कि आखिर इन भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं होती जो शासन का और जनता का पैसा बिना किसी डर के धड़ल्ले से गबन कर रहे हैं आखिर कौन है इसका जिम्मेदार।2
- हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पढ़ने पर दौड़ने के दौरान दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलगी ने जानकारी देते हुए बताया घटनाक्रम को लेकर साथ ही संबंधित थाना स्टाफ के कर्मचारियों को लाइन अटैच किया शव के लिए पोस्टमार्टम और बड़े उच्च अधिकारियों की टीम गठित की जाएगी निष्पक्षिता से जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पढ़ने पर दौड़ने के दौरान मौत का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने हिण्डोरिया सामुदायिक केन्द्र में आक्रोश व्यक्त किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने वाली सडक पर जाम जैसे हालत बने। हिण्डोरिया स्वास्थ्य केन्द्र मे बडी़ संख्या में मृतक के परिजन जमा। डॉ न होने की बात लाठीचार्ज के हालात बने। एसडीओपी प्रिया सिंधी, से तू तू में हुए मृतक के बेटे के साथ। नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा, उप नि धर्मेन्द्र गुर्जर सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद हैं।1
- प्रभारी मंत्री ने पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का किया औचक निरीक्षण जर्जर भवनों और कक्षाओं की स्थिति देखी, उच्च शिक्षा आयुक्त से चर्चा कर मूल्यांकन कराने के दिए निर्देश दमोह। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री तथा दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे हटा से दमोह पहुंचे। जिन्होंने किल्लाई नाका स्थित पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं और भवनों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने प्राचार्य और स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कॉलेज के जर्जर भवनों एवं कक्षाओं की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस संबंध में उच्च शिक्षा आयुक्त से चर्चा कर भवनों और कक्षाओं का आवश्यक मूल्यांकन कराने की बात कही। उन्होंने कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन, एसडीएम निकेत चौरसिया, तहसीलदार रॉबिन जैन, धनीराम गौड़, राजस्व निरीक्षक अभिषेक जैन, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को सहित कॉलेज के डॉ. इंदिरा जैन, प्रो. कीर्तिकम दुबे, रमेश प्रसाद अहिरवार और कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।1