दमोह जनपद की बालाकोट पंचायत बनी भ्रष्टाचार का गढ़ मौत के साए में पढ़ाई कर रहे ग्रामीण बच्चे। जहां एक तरफ गरीब मज़दूर और किसानों के बच्चे मौत के साए में पढ़ाई करने पर मजबूर हैं वहीं दूसरी तरफ सरपंच प्रतिनिधि जो कि पूर्व सरपंच पुत्र है इसी जनता के पैसे से उनके बच्चे बाहर निजी स्कूल में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ग्रामीण जनों के द्वारा कई बार इनकी शिकायत भी की गई वर्तमान दमोह कलेक्टर महोदय जी के द्वारा भी बालाकोट की गौ शाला का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे मौका पर कई गलतियां पाईं गई । कलेक्टर महोदय के द्वारा कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई गौ शाला का संचालन आज भी वही कर रहे है गौ शाला भी उन्होंने अपनी निजी कृषि भूमि के पास बनाई इतना ही नहीं लगभग 50 एकड़ गौचर की भूमि पर भी कथित सरपंच प्रतिनिधि का ही कब्जा है जिस पर वे कृषि कार्य कर रहे हैं। सवाल ये है। कि आखिर इन भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं होती जो शासन का और जनता का पैसा बिना किसी डर के धड़ल्ले से गबन कर रहे हैं आखिर कौन है इसका जिम्मेदार।
दमोह जनपद की बालाकोट पंचायत बनी भ्रष्टाचार का गढ़ मौत के साए में पढ़ाई कर रहे ग्रामीण बच्चे। जहां एक तरफ गरीब मज़दूर और किसानों के बच्चे मौत के साए में पढ़ाई करने पर मजबूर हैं वहीं दूसरी तरफ सरपंच प्रतिनिधि जो कि पूर्व सरपंच पुत्र है इसी जनता के पैसे से उनके बच्चे बाहर निजी स्कूल में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ग्रामीण जनों के द्वारा कई बार इनकी शिकायत भी की गई वर्तमान दमोह कलेक्टर महोदय जी के द्वारा भी बालाकोट की गौ शाला का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे मौका पर कई गलतियां पाईं गई । कलेक्टर
महोदय के द्वारा कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई गौ शाला का संचालन आज भी वही कर रहे है गौ शाला भी उन्होंने अपनी निजी कृषि भूमि के पास बनाई इतना ही नहीं लगभग 50 एकड़ गौचर की भूमि पर भी कथित सरपंच प्रतिनिधि का ही कब्जा है जिस पर वे कृषि कार्य कर रहे हैं। सवाल ये है। कि आखिर इन भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं होती जो शासन का और जनता का पैसा बिना किसी डर के धड़ल्ले से गबन कर रहे हैं आखिर कौन है इसका जिम्मेदार।
- रोड़ा पंचायत से सामने आई तस्वीरों और ग्रामीणों के आरोपों पर अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।1
- गांव-गांव बिक रही शराब, टीआई साहब जवाब दें... लगे नारे बटियागढ़। भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को बटियागढ़ थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र के गांवों में कथित रूप से बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान “गांव-गांव बिक रही शराब, टीआई साहब जवाब दें” जैसे नारे लगाए गए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्रामीण, संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन कार्यकर्ताओं ने पुलिस से गांवों में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। गांव-गांव बिक रही शराब, टीआई साहब जवाब दें... लगे नारे बटियागढ़। भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को बटियागढ़ थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र के गांवों में कथित रूप से बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान “गांव-गांव बिक रही शराब, टीआई साहब जवाब दें” जैसे नारे लगाए गए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, ग्रामीण, संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन कार्यकर्ताओं ने पुलिस से गांवों में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।1
- दमोह पुलिस अधीक्षक बाइट,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,1
- हिंडोरिया अस्पताल में व्यक्ति की मौत के बाद बवाल,परिजनों ने लगाये मारपीट के आरोप1
- जुआ फड़ पर दबिश के बाद अधेड़ की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से गई जान, हिंडोरिया अस्पताल में जमकर हंगामा एंकर/- दमोह जिले के हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब 50 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस उनके पिता को जुआ खेलने के आरोप में पकड़कर लाई थी और उनके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण हिंडोरिया अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय शिव सिंह लोधी, निवासी टिकरी पिपरिया, थाना हिंडोरिया के रूप में हुई है।1
- दमोह के विकास कार्यों को लेकर विधायक जयंत मलैया ने की चर्चा, मेडिकल कॉलेज निजी हाथों में न देने का आग्रह दमोह के विकास कार्यों को लेकर विधायक जयंत मलैया ने की चर्चा, मेडिकल कॉलेज निजी हाथों में न देने का आग्रह बांदकपुर कॉरिडोर, बस टर्मिनल, बेलाताल पार्क, मानस भवन जीर्णोद्धार सहित शहर की विभिन्न योजनाओं पर रखी बात दमोह। पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने गुरुवार सुबह 11 बजे पत्रकार वार्ता आयोजित कर शहर और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने दूनई धाम परियोजना में छूटे ग्रामों को जोड़ने, गीता भवन निर्माण तथा मानस भवन के जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने सहित कई प्रस्तावों की जानकारी दी। मलैया ने बताया कि खेल मंत्री विश्वास सारंग से एस्ट्रोटर्फ मैदान को विकसित कर नया स्टेडियम ग्राउंड बनाने और अतिरिक्त लाइटिंग की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की है। उन्होंने कहा कि इन विषयों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी बातचीत की गई है। उन्होंने बांदकपुर कॉरिडोर निर्माण, बस टर्मिनल, बेलाताल पार्क, नगर पालिका के कचरा संग्रहण, सड़कों के चौड़ीकरण, जल परियोजनाओं के नियमित क्रियान्वयन, सड़कों की मरम्मत, विद्यालयों की मरम्मत और खेल मैदानों के सुधार सहित नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे मीडिया के सामने रखे। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कराए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। मलैया ने कहा कि समय के साथ परिस्थितियां बदली हैं। पहले संसाधनों का अभाव था, जबकि अब नई समस्याएं सामने आई हैं। पहले पानी की समस्या थी, लेकिन अब पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से किसान तीन-तीन फसलें ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेती का दायरा भी बढ़ा है, इसलिए किसानों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की जरूरत है। विधायक ने बताया कि दमोह मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मेडिकल कॉलेज को निजी हाथों में न सौंपा जाए। उनका कहना है कि निजी व्यवस्था होने पर छात्रों को अधिक फीस देनी पड़ सकती है, जिससे स्थानीय और क्षेत्र के विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज को शासकीय हाथों में ही रखने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है। साथ ही दो तहसील होने के साथ एक एक और उत्कृष्ट विद्यालय व सांदीपनि विद्यालय निर्माण कार्य जाने की मांग उन्होंने रखी है।1
- #हिंडोरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद अधेड़ की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप दमोह -हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद भागते समय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। मृतक का शव हिंडोरिया अस्पताल लाया गया, जहां आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के दौरान थाना प्रभारी समेत पुलिस बल के मौजूद होने की बात सामने आई है। पुलिस कार्रवाई और मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुआ पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति के भागने के दौरान शिवसिंह लोधी की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया में बने हंगामे के हालात2
- घर का बेटा ही निकला चोर! पटेरा थाना पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, साढ़े 6 लाख के जेवरात और नकदी बरामद 🚨दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में 16 सितंबर की रात भागचंद बर्मन के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, घर से करीब 6 लाख 50 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 2 हजार रुपए नकदी चोरी हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में फरियादी के बेटे लवकुश बर्मन को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी से चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया गया है। 🔴 पटेरा पुलिस की कार्रवाई से चोरी की वारदात का हुआ खुलासा। #Damoh #Patera #DamohPolice #CrimeNews #BreakingNews #MPNews #पटेरा #दमोह #चोरी #पुलिस_कार्रवाई1