चोपना पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई ग्राम शांतिपुर में जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार, ₹1510 नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त चोपना पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई ग्राम शांतिपुर में जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार, ₹1510 नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त 🔹बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना चोपना पुलिस द्वारा जुआ फड़ पर कार्रवाई की गई। 🔹थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि शाक्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 14 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शांतिपुर 1 स्थित श्मशान के बाजू में बने शेड पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से 06 व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा। 🔹कार्रवाई के दौरान आरोपियों एवं जुआ फड़ से कुल ₹1510/- नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सभी आरोपियों को पृथक-पृथक सूचना नोटिस तामील कर माननीय न्यायालय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। 🔹*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण* 1. अरुण पिता रंजीत मंडल उम्र 43 वर्ष निवासी शांतिपुर 1 2. दिजेश पिता देवेंद्र मंडल उम्र 43 वर्ष निवासी शांतिपुर 1 3. प्रदीप पिता दुलाल कुंडू उम्र 37 वर्ष निवासी शांतिपुर 1 4. अश्विनी पिता आशुतोष राय उम्र 39 वर्ष निवासी शांतिपुर 1 5. रामपाल पिता झनकिया भोरसे उम्र 39 वर्ष निवासी सिवनपाट 6. सुदेव पिता सुभाष सरदार उम्र 30 वर्ष निवासी शांतिपुर 1 🔹 *पुलिस टीम की भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि शाक्य, सउनि विनोद इवने, प्र.आर. बसंत मर्सकोले, तथा आरक्षक विवेक, प्रवेश, नितेश की सराहनीय भूमिका रही।
चोपना पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई ग्राम शांतिपुर में जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार, ₹1510 नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त चोपना पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई ग्राम शांतिपुर में जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार, ₹1510 नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त 🔹बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना चोपना पुलिस द्वारा जुआ फड़ पर कार्रवाई की गई। 🔹थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि शाक्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 14 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शांतिपुर 1 स्थित श्मशान के बाजू में बने शेड पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से 06 व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा। 🔹कार्रवाई के दौरान आरोपियों एवं जुआ फड़ से कुल ₹1510/- नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सभी आरोपियों को पृथक-पृथक सूचना नोटिस तामील कर माननीय न्यायालय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। 🔹*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण* 1. अरुण पिता रंजीत मंडल उम्र 43 वर्ष निवासी शांतिपुर 1 2. दिजेश पिता देवेंद्र मंडल उम्र 43 वर्ष निवासी शांतिपुर 1 3. प्रदीप पिता दुलाल कुंडू उम्र 37 वर्ष निवासी शांतिपुर 1 4. अश्विनी पिता आशुतोष राय उम्र 39 वर्ष निवासी शांतिपुर 1 5. रामपाल पिता झनकिया भोरसे उम्र 39 वर्ष निवासी सिवनपाट 6. सुदेव पिता सुभाष सरदार उम्र 30 वर्ष निवासी शांतिपुर 1 🔹 *पुलिस टीम की भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि शाक्य, सउनि विनोद इवने, प्र.आर. बसंत मर्सकोले, तथा आरक्षक विवेक, प्रवेश, नितेश की सराहनीय भूमिका रही।
- गहरे पानी में उतरकर प्रधान आरक्षक ने निभाया मानवीय कर्तव्य नदी में फंसे 22 वर्षीय युवक के शव को जोखिम उठाकर बाहर निकाला आमला। आमला थाना क्षेत्र के ग्राम ढुटमूर में नदी के गहरे पानी में मिले 22 वर्षीय युवक के शव को बाहर निकालने के लिए प्रधान आरक्षक बसंत उइके ने साहस और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। ग्रामीणों एवं स्थानीय तैराकों द्वारा गहरे पानी में उतरने में असमर्थता जताने के बाद प्रधान आरक्षक ने स्वयं जोखिम उठाते हुए कमर में रस्सी बांधकर नदी में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को ग्राम कोटवार ने आमला थाना पुलिस को सूचना दी कि ग्राम ढुटमूर के पास नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव गहरे पानी में तैरता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक बसंत उइके एवं आरक्षक रोहित कुशवाह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आसपास मौजूद ग्रामीणों एवं स्थानीय तैराकों से शव को बाहर निकालने में सहयोग मांगा, लेकिन नदी में पानी की अधिक गहराई के कारण कोई भी गहरे पानी में उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। ऐसी स्थिति में प्रधान आरक्षक बसंत उइके स्वयं आगे आए। उन्होंने कमर में रस्सी बांधी और गहरे पानी में उतरकर काफी प्रयास के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकाला। शव की पहचान ग्राम ढुटमूर निवासी 22 वर्षीय पप्पू उर्फ बसंत बेले के रूप में हुई। पुलिस ने शव को आमला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने की सराहना पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने प्रधान आरक्षक बसंत उइके के साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में आमजन की सहायता और सुरक्षा के लिए तत्पर रहना भी है। उन्होंने कहा कि प्रधान आरक्षक द्वारा परिस्थितियों की गंभीरता को समझते हुए स्वयं जोखिम उठाकर शव को बाहर निकालना पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण है। प्रधान आरक्षक बसंत उइके के मनोबल एवं उत्साहवर्धन के लिए उनके उत्कृष्ट कार्य पर पुरस्कृत किए जाने संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश थाना प्रभारी आमला को दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे साहसिक एवं कर्तव्यपरायण कार्य अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायी हैं।2
- धर्मांतरण मामले में अमला पुलिस की कार्रवाई1
- आमला में धर्मांतरण संबंधी गतिविधि के आरोप में 5 गिरफ्तार धार्मिक साहित्य, दस्तावेज और मोबाइल जब्त; न्यायालय में पेश किए आरोपी आमला पुलिस ने भीमनगर बोड़खी क्षेत्र में धर्मांतरण संबंधी गतिविधि के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को गणपत सोनवाने के घर पर बैठक एवं प्रार्थना सभा की सूचना पर कार्रवाई की गई। तलाशी में धार्मिक साहित्य, पुस्तिकाएं, पैम्फलेट, सहमति पत्र, विभिन्न संस्थाओं को लिखे पत्र एवं मोबाइल फोन जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में गणपत सोनवाने (43), इनोस उर्फ एनोस जोनाथन (34), रमेश अतुलकर (40), भावराव चंदेलकर (34) और सुनील नागले (50) शामिल हैं। आमला थाने में अपराध क्रमांक 371/26, धारा 3, 5 मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम एवं धारा 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई एसपी वीरेन्द्र जैन के निर्देश, एएसपी कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में हुई।1
- पिपलढाना के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कर रहे नदी पार, ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग भीमपुर विकासखण्ड क्षेत्र के पिपलढाना में आजादी से लेकर आज तक नदी पर पुल निर्माण कार्य नहीं होने से ग्रामीण आज भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। यह खतरा तब और बढ़ जाता है जब नदी में बहाव तेज रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के बच्चे,शिक्षक एवं आवश्यक कार्य के लिए इसी नदी को पार कर अनय गांवों में जाना पड़ता है, ग्रामीणों ने दर्जनों बार शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पुल निर्माण की गुहार लगाई परन्तु आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने पिपलढाना और सोतखेडा के बीच नदी पर पुल निर्माण की मांग की है।1
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को चलेगा आशीर्वाद का दिया प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ 12 मंडल अध्यक्षों को बांटे दीपक, कार्यकर्ताओं में उत्साह; सेवा के 25 वर्ष और विकसित भारत के संकल्प के सम्मान में होगा आयोजन पांढुर्णा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को शाम 7 बजे आयोजित होने वाले इस अभियान को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में जिले के 12 मंडल अध्यक्षों को दीपक वितरित किए गए, जिन्हें मंडल स्तर से कार्यकर्ताओं और आमजन तक पहुंचाया जाएगा। दीप वितरण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया। भाजपा की ओर से 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया गया है। अभियान का संदेश है—‘जिसने जीवन संवारा, उसे नमन हमारा।’ इसके तहत एक दीया आशीर्वाद का, एक दीया विकसित भारत के संकल्प का और एक दीया प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों के सम्मान में जलाने की अपील की जा रही है। मंडल स्तर तक पहुंचेगा अभियान दीप वितरण के माध्यम से संगठन ने अभियान को बूथ और मंडल स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की तैयारी की है। मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर अभियान को जनभागीदारी से जोड़ेंगे। भाजपा का उद्देश्य है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अधिक से अधिक लोग दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत के संकल्प के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण अवसर है। दीपक वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और आयोजन को लेकर सक्रियता दिखाई दी। इस अवसर पर पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश वंटी छागांणी, तिगांव मंडल अध्यक्ष बाला ठाकरे, सिवनी मंडल अध्यक्ष रजत गोरे सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर को शाम 7 बजे सामूहिक रूप से दीप जलाकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।2
- mehrakhapa dadaji darbar me Rishi Panchami har sal ki tarah aaj bi dhum dham se manaya gaya jai shree dadaji ki1
- अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई महुआ लहान किया नष्ट्र अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई महुआ लहान किया नष्ट्र मुलताई थाना अंतर्गत मासोद पुलिस चौकी क्षेत्र में मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र की सीमा से लगे ग्रामों में पुलिस की अवैध शराब पर की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मच गया,बताया जा रहा हैं कि मुलताई एसडीओपी एस. के. सिंह एवं थाना प्रभारी विकास पटेल के मार्गदर्शन में मासोद पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमरे के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ लहान नष्ट्र कर अवैध शराब कारोबारियों की कमर तोड़ दी। उपरोक्त कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया,जानकारी अनुसार अवैध शराब पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेंगी।1
- पत्नी के बारे में आपत्तिजनक बातें करने पर गुस्से में उठाई कुल्हाड़ी और कर दी नौकर की हत्या पत्नी के बारे में आपत्तिजनक बातें करने पर गुस्से में उठाई कुल्हाड़ी और कर दी नौकर की हत्या 🔹*बैतूल बाजार पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल* 🔹*दुर्गम घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और सघन पूछताछ से आरोपी तक पहुंची पुलिस* 🔹बैतूल जिले में गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 🔹*घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 13.09.2026 को फरियादी तुलसीराम पिता बाका परते, उम्र 63 वर्ष, निवासी ग्राम निपानिया थाना झल्लार द्वारा थाना बैतूल बाजार में सूचना दी गई कि ग्राम सरण्डई स्थित उनके सास-ससुर के घर में कार्य करने वाला नौकर नेहरू उईके पोला पर्व के दिन से लापता है। तलाश के दौरान दिनांक 13.09.2026 को घर के पास करेले की बेल में नेहरू उईके मृत अवस्था में मिला। 🔹सूचना पर थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 55/26 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। घटनास्थल निरीक्षण, शव पंचनामा, साक्षियों एवं परिजनों के कथन तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतक की मृत्यु सिर पर धारदार हथियार से आई चोटों के कारण होना पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 303/26 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*वैज्ञानिक साक्ष्यों से जांच को मिली दिशा* घटनास्थल गांव से लगभग 01 किलोमीटर दूर दुर्गम क्षेत्र में स्थित था तथा वहां पहुंचने के लिए समुचित मार्ग भी उपलब्ध नहीं था। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता से विवेचना की गई। 🔹पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रभारी सीन ऑफ क्राइम निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा घटनास्थल का वैज्ञानिक पद्धति से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए तथा घटनास्थल की फोटोग्राफी कराई गई। 🔹दिनांक 15.09.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री कमलेश खरपुसे, एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, जिला वैज्ञानिक अधिकारी नर्मदापुरम श्री ऋषिकेश यादव एवं प्रभारी सीन ऑफ क्राइम निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा घटनास्थल का पुनः निरीक्षण कर उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण किया गया। 🔹 *पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया अपराध* विवेचना के दौरान *संदेही मुंदू मर्सकोले पिता रामू मर्सकोले, उम्र 73 वर्ष, निवासी ग्राम सरण्डई* से मृतक नेहरू उईके की हत्या के संबंध में गहन पूछताछ की गई। 🔹पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पोला पर्व के दिन नेहरू उईके शराब के नशे में उसकी पत्नी के संबंध में आपत्तिजनक बातें कर रहा था तथा उससे भी गलत तरीके से बात कर रहा था। इससे आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से नेहरू के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। 🔹आरोपी के कथन के आधार पर उसके मेमोरेंडम की तस्दीक की गई तथा आरोपी द्वारा घर से घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी निकालकर पेश करने पर उसे विधिवत जब्त किया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* आरोपी मुंदू मर्सकोले पिता रामू मर्सकोले, उम्र 73 वर्ष, निवासी ग्राम सरण्डई को विधि अनुसार गिरफ्तार कर गिरफ्तारी के आधार एवं कारण से अवगत कराया गया तथा परिजनों को सूचना दी गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 🔹*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक आबिद अंसारी प्रभारी सीन ऑफ क्राइम बैतूल, उपनिरीक्षक नरेन्द्र ठाकुर, उपनिरीक्षक विनोद मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक मुलायम सिंह मौर्य, प्रधान आरक्षक 431 अरुण लौवंशी, प्रधान आरक्षक 216 मुकेश पवार, आरक्षक 666 कमल चौरे, आरक्षक 174 माखन पाल, आरक्षक 659 गौरव धुर्वे एवं आरक्षक विवेक गाडगे की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद या आपसी कहासुनी की स्थिति में कानून हाथ में न लें। आवेश में उठाया गया एक कदम किसी व्यक्ति के जीवन को समाप्त करने के साथ-साथ पूरे परिवार को गंभीर कानूनी एवं सामाजिक संकट में डाल सकता है। विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और कानून पर भरोसा रखें। 🔹पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने या डायल 112 पर दें।3