Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिपलढाना के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कर रहे नदी पार, ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग भीमपुर विकासखण्ड क्षेत्र के पिपलढाना में आजादी से लेकर आज तक नदी पर पुल निर्माण कार्य नहीं होने से ग्रामीण आज भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। यह खतरा तब और बढ़ जाता है जब नदी में बहाव तेज रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के बच्चे,शिक्षक एवं आवश्यक कार्य के लिए इसी नदी को पार कर अनय गांवों में जाना पड़ता है, ग्रामीणों ने दर्जनों बार शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पुल निर्माण की गुहार लगाई परन्तु आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने पिपलढाना और सोतखेडा के बीच नदी पर पुल निर्माण की मांग की है।
आठनेर रिपोर्टर
पिपलढाना के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कर रहे नदी पार, ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग भीमपुर विकासखण्ड क्षेत्र के पिपलढाना में आजादी से लेकर आज तक नदी पर पुल निर्माण कार्य नहीं होने से ग्रामीण आज भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। यह खतरा तब और बढ़ जाता है जब नदी में बहाव तेज रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के बच्चे,शिक्षक एवं आवश्यक कार्य के लिए इसी नदी को पार कर अनय गांवों में जाना पड़ता है, ग्रामीणों ने दर्जनों बार शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पुल निर्माण की गुहार लगाई परन्तु आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने पिपलढाना और सोतखेडा के बीच नदी पर पुल निर्माण की मांग की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पिपलढाना के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कर रहे नदी पार, ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग भीमपुर विकासखण्ड क्षेत्र के पिपलढाना में आजादी से लेकर आज तक नदी पर पुल निर्माण कार्य नहीं होने से ग्रामीण आज भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। यह खतरा तब और बढ़ जाता है जब नदी में बहाव तेज रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के बच्चे,शिक्षक एवं आवश्यक कार्य के लिए इसी नदी को पार कर अनय गांवों में जाना पड़ता है, ग्रामीणों ने दर्जनों बार शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पुल निर्माण की गुहार लगाई परन्तु आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने पिपलढाना और सोतखेडा के बीच नदी पर पुल निर्माण की मांग की है।1
- पाइपलाइन बिछी, नल भी लगे, फिर भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण आठनेर के दहीपानी में नल-जल योजना बनी शोपीस, कुएं से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण; टैंकर से जलापूर्ति की मांग आठनेर जनपद पंचायत आठनेर के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंबाड़ा के आश्रित ग्राम दहीपानी में पेयजल समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन इसके बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। नलों तक पानी नहीं पहुंचने के कारण योजना ग्रामीणों के लिए महज पाइपलाइन और नलों तक सीमित होकर रह गई है। पेयजल की समस्या के चलते ग्रामीणों को रोजाना पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। गांव में पर्याप्त और सुचारू जलस्रोत उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को दूर स्थित कुओं एवं अन्य खुले जलस्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीण रस्सी और डिब्बे के सहारे कुओं से पानी खींचकर उसे घरों तक पहुंचा रहे हैं। मोटरसाइकिल और साइकिल से ढोना पड़ रहा पानी पेयजल संकट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ग्रामीणों को पानी के बर्तन मोटरसाइकिल और साइकिल पर रखकर घरों तक ले जाने पड़ रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के साथ ग्रामीणों को भी प्रतिदिन पानी की व्यवस्था करने के लिए काफी समय और मेहनत खर्च करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें इस तरह परेशान होना पड़ रहा है, जबकि गांव में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन पहले से बिछाई जा चुकी है। यदि योजना की जलापूर्ति व्यवस्था को ठीक कर दिया जाए तो ग्रामीणों की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ स्थायी समाधान ग्रामीणों के मुताबिक पेयजल समस्या को लेकर पंचायत स्तर से लेकर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों तक कई बार जानकारी दी गई है। इसके बावजूद पाइपलाइन में पानी नहीं आने की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या केवल गर्मी के दिनों तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य दिनों में भी उन्हें पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में स्थापित नल-जल योजना की तकनीकी जांच कराकर पाइपलाइन, जलस्रोत, मोटर एवं पंपिंग व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट की जाए और जो भी कमी है, उसे तत्काल दूर किया जाए। जब तक योजना शुरू नहीं, टैंकर से मिले पानी ग्रामीणों ने मांग की है कि नल-जल योजना को तत्काल चालू कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही जब तक पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं होती, तब तक प्रशासन द्वारा टैंकरों के माध्यम से दहीपानी में पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को दूर-दराज के कुओं से पानी ढोने के लिए मजबूर न होना पड़े। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कर जलसंकट का स्थायी समाधान करेगा और नल-जल योजना का लाभ वास्तव में ग्रामीणों तक पहुंचाएगा।3
- बैतूल में महाराष्ट्र की तर्ज पर देढ़ दिन के गणेश जी की स्थापना1
- मुलताई में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 6 आरोपी गिरफ्तार मुलताई। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना मुलताई पुलिस ने जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर नेहरू वार्ड स्थित नागदेव मंदिर के बाजू वाली गली की टपरी पर दबिश दी। मौके पर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे धनराज प्रजापति, गोविंद उर्फ गुड्डू साहू, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, ऋषि साहू एवं आसिफ सिंघानिया को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,225 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 770/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। सभी को सूचना नोटिस तामील कर न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास पटेल, प्र.आर. गजराज सिंह सहित आरक्षक विवेक, नरेन्द्र कुशवाह, प्रिंश अहिरवार, सेवाराम पवार, गोपाल परिहार एवं अरविंद पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- बरसाली स्टेशन के पास जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस में एक्सल ओवरहीटिंग से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप1
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को चलेगा आशीर्वाद का दिया प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ 12 मंडल अध्यक्षों को बांटे दीपक, कार्यकर्ताओं में उत्साह; सेवा के 25 वर्ष और विकसित भारत के संकल्प के सम्मान में होगा आयोजन पांढुर्णा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को शाम 7 बजे आयोजित होने वाले इस अभियान को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में जिले के 12 मंडल अध्यक्षों को दीपक वितरित किए गए, जिन्हें मंडल स्तर से कार्यकर्ताओं और आमजन तक पहुंचाया जाएगा। दीप वितरण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया। भाजपा की ओर से 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया गया है। अभियान का संदेश है—‘जिसने जीवन संवारा, उसे नमन हमारा।’ इसके तहत एक दीया आशीर्वाद का, एक दीया विकसित भारत के संकल्प का और एक दीया प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों के सम्मान में जलाने की अपील की जा रही है। मंडल स्तर तक पहुंचेगा अभियान दीप वितरण के माध्यम से संगठन ने अभियान को बूथ और मंडल स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की तैयारी की है। मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर अभियान को जनभागीदारी से जोड़ेंगे। भाजपा का उद्देश्य है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अधिक से अधिक लोग दीप प्रज्ज्वलित कर विकसित भारत के संकल्प के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण अवसर है। दीपक वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और आयोजन को लेकर सक्रियता दिखाई दी। इस अवसर पर पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश वंटी छागांणी, तिगांव मंडल अध्यक्ष बाला ठाकरे, सिवनी मंडल अध्यक्ष रजत गोरे सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर को शाम 7 बजे सामूहिक रूप से दीप जलाकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।2
- mehrakhapa dadaji darbar me Rishi Panchami har sal ki tarah aaj bi dhum dham se manaya gaya jai shree dadaji ki1
- ग्राम दहीपानी में नल-जल योजना कागजों पर सिमटी, पाइपलाइन होने के बाद भी कुएं और गढ्ढों से पानी ढोने को मजबूर हैं ग्रामीण, आठनेर विकासखण्ड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंम्बाड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम दहीपानी में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बारिश के दिनों में ग्रामीण बुंद बुंद पानी के मशक्कत करते नजर आ रहे हैं। शासन और प्रशासन के दावों के विपरीत, गांव में बिछाई गई नल-जल योजना की पाइपलाइन शो पीस की वस्तु बनकर रह गई है। पाइपलाइन होने के बावजूद उसमें एक बूंद पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण मटमेला पानी पिने को मजबूर हैं। जान जोखिम में डालकर बिना मुंडेर और फिसलन जैसे कुओं से पानी निकाल रहें हैं ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों को मामले से अवगत कराया परन्तु आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से नल-जल योजना की जांच और निराकरण की मांग की है। 1