एसपी मनोहर सिंह मंडलोई की सख्त पहल—LPG बुकिंग के नाम पर हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहने की जिलेवासियों से अपील साइबर सुरक्षा के लिए टीकमगढ़ पुलिस की पहल—गैस बुकिंग फ्रॉड से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी नई तकनीकों से हो रही ऑनलाइन ठगी के प्रति आमजन को किया जा रहा जागरूक साप्ताहिक साइबर एडवाइजरी के माध्यम से बढ़ाई जा रही सतर्कता टीकमगढ़ 31 मार्च जिला टीकमगढ़ में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिला स्तरीय अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए तरीकों से लोगों को अवगत कराने हेतु साप्ताहिक एडवाइजरी भी जारी की जा रही है। वर्तमान समय में साइबर ठग LPG गैस बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे हैं। यह ठगी SMS, WhatsApp, सोशल मीडिया एवं फर्जी वेबसाइट लिंक के माध्यम से की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को इनसे सतर्क रहने हेतु एडवाइजरी में बताई सावधानियों का पालन करने की अपील की है- 🔶 फ्रॉड का तरीका (Modus Operandi) • गैस बुकिंग, लिमिटेड स्टॉक, डिस्काउंट ऑफर या कनेक्शन बंद होने जैसे भ्रामक संदेश भेजे जाते हैं • फर्जी लिंक या वेबसाइट पर क्लिक करने के लिए दबाव बनाया जाता है • APK फाइल डाउनलोड या QR कोड स्कैन करने को कहा जाता है • OTP, PIN एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी मांगी जाती है 🔶 क्या करें (सुरक्षा उपाय) • गैस बुकिंग केवल आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर से ही करें • किसी भी भुगतान से पहले जानकारी की पुष्टि अवश्य करें • केवल अधिकृत कस्टमर केयर नंबर से ही संपर्क करें • संदिग्ध कॉल, नंबर या मैसेज को तुरंत ब्लॉक एवं रिपोर्ट करें 🔶 क्या न करें (सावधानियां) • किसी भी अनजान लिंक या फॉरवर्ड मैसेज पर क्लिक न करें • SMS या WhatsApp में दिए गए निजी नंबरों पर कॉल न करें • APK फाइल डाउनलोड करने से बचें • OTP, PIN या बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें • WhatsApp या सोशल मीडिया पर आए ऑफर्स पर भरोसा न करें 🔺 👉 साइबर स्कैम होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क या साइबर सेल में संपर्क करें । 🔶 महत्वपूर्ण जानकारी सरकारी एजेंसियां या गैस कंपनियां कभी भी WhatsApp या SMS के माध्यम से सीधे भुगतान की मांग नहीं करतीं। “जल्दबाजी” और “लुभावने ऑफर” बनाकर ठग लोगों को फंसाते हैं—इसलिए सतर्क रहें। 🔶 साइबर जागरूकता के लिए जुड़ें टीकमगढ़ पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि वे साइबर सुरक्षा संबंधी अपडेट एवं जागरूकता के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुड़े रहें— • फेसबुक: SP Tikamgarh • इंस्टाग्राम: SP Tikamgarh • एक्स (ट्विटर): @SPTikamgarh 👉 संदेश “सतर्कता ही साइबर सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।” 🔹 टीकमगढ़ पुलिस सतर्कता • सुरक्षा • जागरूकता — आपकी रक्षा हमारा संकल्प

- 👉 धारा 352 के तहत मारपीट और धमकी का मामला सामने आया टीकमगढ़ जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामककार्वाहा में एक मामला सामने आया है। बंदूअहिरवार (उम्र 65 वर्ष), पिता हनुआ अहिरवार के साथ मारपीट और धमकी देने की घटना हुई। 👉 आरोप है कि सुरेश वाल्मीकि के द्वारा मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। 📌 इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की एनसीआर धारा 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 👉 घटना के समय आसपास के लोग भी मौजूद रहे, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। ⚖️ पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। 🛑 अपडेट के लिए बने रहें – मध्य प्रदेश एक्सप्रेस लाइव Vivek Shrotriya Jansampark Madhya Pradesh SP Tikamgarh Collector Tikamgarh CM Madhya Pradesh PRO Tikamgarh Rajak Samaj Tikamgarh Dharmendrashigh Lodhi Sanju Choudhary1
- Post by Jamil khan1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- *तेज आंधी और ओलों से बमनौरा में हाहाकार, यातायात पूरी तरह ठप* *बमनौरा में 2 घंटे का तूफानी कहर, हर तरफ तबाही का मंजर* मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की घुवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बमनौरा में मौसम ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। करीब 2 घंटे तक चली तेज आंधी और तूफान ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। तेज हवाओं के चलते कई पेड़ और पौधे जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान आसमान से लगभग 100 ग्राम वजन के बड़े-बड़े ओले गिरने लगे, जिसने ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना दिया। खेतों में खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं हल्की-हल्की बारिश ने मौसम को और ज्यादा खतरनाक बना दिया। अचानक बदले इस मौसम ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। प्रशासन से राहत और नुकसान के आंकलन की उम्मीद की जा रही है।1
- टीकमगढ़ जिले के विकास खंड जतारा में ओबीसी महासभा इकाई द्वारा कई मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जतारा अनुविभाग अधिकारी को दिया ज्ञापन देखिए खास रिपोर्ट राम सिंह यादव जी के साथ4
- श्री बजनी बाबा धाम खडोवरा माता के विसर्जन #viralvideo #videochallenge @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- ललितपुर में टेक्सी में बैठीं महिला से बाइक सवार युवकों ने छीना था पर्स ललितपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों को किया गिरफ्तार शराब पीने के लिए छीना था महिला का पर्स थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम तेरा निवासी बताए जा रहे हैं दोनों युवक पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा1
- टीकमगढ़ में ग्राम पहाड़ी तिलवारन में बंशकार समाज, अहिरवार समाज, वाल्मीकि समाज के बाल नहीं काटे जाने एवं दलित बस्तियों से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर भीम सेना ने पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को ज्ञापन सौंपा…1