मलारना चौड़ में दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न मलारना डूंगर, कस्बे में आयोजित दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक किया गया। समापन अवसर पर सहायक निदेशक खेमराज मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में सहायक निदेशक खेमराज मीणा ने किसानों को फसलों में यूरिया एवं पेस्टिसाइड्स का संयमित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अत्यधिक प्रयोग उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में इनका उपयोग आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को इनका अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती की ओर लौटने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और उत्पादन भी सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण होगा। कार्यक्रम के दौरान कस्बे के अनेक किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर मलारना चौड़ ग्रामसेवक जाह्नवी मीणा, करेल ग्रामसेवक बस बाई मीणा तथा गंभीरा ग्राम सेवक पूजा मीणा ने भी भाग लिया और किसानों को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी।

- मलारना डूंगर, कस्बे में आयोजित दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक किया गया। समापन अवसर पर सहायक निदेशक खेमराज मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में सहायक निदेशक खेमराज मीणा ने किसानों को फसलों में यूरिया एवं पेस्टिसाइड्स का संयमित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अत्यधिक प्रयोग उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में इनका उपयोग आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को इनका अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती की ओर लौटने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और उत्पादन भी सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण होगा। कार्यक्रम के दौरान कस्बे के अनेक किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर मलारना चौड़ ग्रामसेवक जाह्नवी मीणा, करेल ग्रामसेवक बस बाई मीणा तथा गंभीरा ग्राम सेवक पूजा मीणा ने भी भाग लिया और किसानों को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी।1
- सवाई माधोपुर दिनांक 26 फरवरी 2026 को अतिरिक्त महानिदेशक विपिन पांडे अपराध शाखा राजस्थान जयपुर द्वारा सभी अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली गई । जिसमें महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर ,अनिल कुमार बेनीवाल पुलिस अधीक्षक जिला स०मा०व लोकेश सोनवाल पुलिस अधीक्षक जिला करौली, एवं वन्य अधिकारी मौजूद रहे जिन्हे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।1
- सवाई माधोपुर: पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे "ऑपरेशन शिकंजा" के तहत थानाधिकारी थाना मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सायबर धोखाधड़ी के मामलो में फरार चल रहे दस हजार रूपये दो ईनामी बदमाश रितेश पुत्र टीकाराम निवासी धमून खुर्द सवाई माधोपुर एवं गणेश पुत्र जयकिशन निवासी बिच्छीदौना सवाई माधोपुर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस थाना मानटाउन द्वारा 9 मई, 2025 को रामलखन मीणा निवासी धमूण खुर्द को तीन मोबाईल सहित सायबर फोड़ करते हुए पकड़ा था। जांच में सामने आया कि पहचान छुपा कर टेलीग्राम चैनल पर बिटकाईन्स में पैसा इन्वेस्ट कर उनको तीन गुना करने के नाम धोखाधड़ी की जा रही थी। इस गैंग में सम्मिलित पहलवान निवासी मुई के खाते में 33 लाख रूपये. रामकेश निवासी पिपल्दा बौंली के खाते में 63 लाख रूपये, रामलखन निवासी धमूण मीणा के खाते में 17 लाख रूपये, गणेश मीणा के खाते 15 लाख रूपये व रितेश मीणा के खाते में 8 लाख के करीब सायबर फ्राड के आना पाया गया। ईनाम घोषित रितेश एवं गणेश मीणा पर गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रूपये के कुल 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। फरार दोनो ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम द्वारा कई बार उसके छीपने के स्थानों पर पूर्व में दबिशे दी गई। सायबर फ्राड का मामला दर्ज होने के उपरान्त दोनो बदमाश घर से फरार चल रहे थे। दोनो अपने रिश्तेदारियों व मित्रों/परिचितों के पास फरारी काट रहे थे।1
- 100 साल पुरानी कुई, पुनः भरवाई गई शहर के प्रसिद्ध महाकाली मंदिर के मुख्य हॉल में मरम्मत कार्य के दौरान करीब 100 वर्ष पुरानी कुई मिली, जिससे क्षेत्र में उत्सुकता फैल गई। हालांकि, सुरक्षा कारणों और आसपास पहले से मौजूद बोरिंग को देखते हुए नगर परिषद आयुक्त ने कुई को पानी व रेत से पुनः भरवा दिया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और घटना को लेकर शहर में चर्चाएं जारी हैं।3
- YOUTAG walleyes product1
- यूजीसी एक्ट के विरोध में 1 मार्च को पुरानी अनाज मंडी, गंगापुर सिटी में विशाल आमसभा, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक #Gangapurcity #UGC #rajasthan #JoinUs1
- प्रदेश में विभिन्न मांगों को लेकर निजी बस संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। हड़ताल के चलते निजी बसों के पहिए पूरी तरह थम गए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस संचालकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बस संचालकों ने आरोप लगाया है कि आए दिन परिवहन विभाग द्वारा उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने फिटनेस के नाम पर बार-बार कार्रवाई, चालान और कागजी कार्रवाई में उलझाने का आरोप लगाया है। संचालकों का कहना है कि चालान की कार्रवाई से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हड़ताल कर रहे संचालकों ने नई बॉडी नियमावली में संशोधन की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि वर्तमान नियम व्यावहारिक नहीं हैं और छोटे बस मालिकों के लिए इन्हें लागू करना कठिन है। इसके साथ ही टेंपरेरी परमिट में संशोधन की मांग को भी प्रमुखता से रखा गया है। निजी बसों के बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर आने-जाने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां लोग घंटों बसों का इंतजार करते नजर आए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और परिवहन विभाग पर जल्द समाधान निकालने का दबाव बढ़ता जा रहा है। यात्रियों को उम्मीद है कि सरकार और बस संचालकों के बीच वार्ता के जरिए जल्द ही कोई रास्ता निकलेगा, ताकि आवागमन व्यवस्था फिर से सुचारू हो सके।1
- सवाई माधोपुर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बिपिन कुमार पाण्डे मीडिया से हुए रूबरू1