logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रेस नोट, थाना टीटी नगर भोपाल *थाना टीटी नगर पुलिस ने आरोपी को अवैध देशी पिस्टल व एक नग जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार* भोपाल शहर में कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुये अपराध में फरार आरोपियो एवं संदिग्धो की तलाश हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में टीम गठित की गई । दिनांक 25/09/26 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कटसी खंडहर मकानो के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियार लिए घूम रहा है, मुखबिर की सूचना पर तस्दीक हेतु पुलिस बल मुखबिर द्वारा बताए स्थान कटसी खंडहर मकानो के पास पहुंचे जहां पर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा जिससे नाम पता पूंछा तो अपना नाम सरफराज अनवर पिता मोहम्मद अनवर उम्र 27 साल नि. म.नं. 7/ए पीर साहब मस्जिद के पास पीर गेट थाना कोतवाली भोपाल का होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर कमर के पीछे एक लोहे की धातु से बनी देशी पिस्टल तथा पैंट की जेब से एक नग जिंदा कारतूस मिला आरोपी से वैध दस्तावेज चाहे गये जो उसके द्वारा कोई दस्तावेज नही होना बताया, आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से मौके 01 देशी पिस्टल व 01 नग जिंदा कारतूस को विधिवत जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अप.क्र.807/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दौहर, उनि राघवेन्द्र सिंह सिकवार, प्रआर रविन्द्र पाल, प्रआर अनंत सोमवंशी, प्रआर धर्मेन्द्र सिंह तोमर, आर कपिल कौशिक, आर अरविन्द यादव, आर अविनाश भारती, आर रितेश कुमार तिवारी, आर धर्मवीर सिंह, आर जालम सिंह, मआर पूजा पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही है

1 hr ago
user_Mohammad faisal
Mohammad faisal
हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

प्रेस नोट, थाना टीटी नगर भोपाल *थाना टीटी नगर पुलिस ने आरोपी को अवैध देशी पिस्टल व एक नग जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार* भोपाल शहर में कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुये अपराध में फरार आरोपियो एवं संदिग्धो की तलाश हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में टीम गठित की गई । दिनांक 25/09/26 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कटसी खंडहर मकानो के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियार लिए घूम रहा है, मुखबिर की सूचना पर तस्दीक हेतु पुलिस बल मुखबिर द्वारा बताए स्थान कटसी खंडहर मकानो के पास पहुंचे जहां पर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा जिससे नाम पता पूंछा तो अपना नाम सरफराज अनवर पिता मोहम्मद अनवर उम्र 27 साल नि. म.नं. 7/ए पीर साहब मस्जिद के पास पीर गेट थाना कोतवाली भोपाल का होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर कमर के पीछे एक लोहे की धातु से बनी देशी पिस्टल तथा पैंट की जेब से एक नग जिंदा कारतूस मिला आरोपी से वैध दस्तावेज चाहे गये जो उसके द्वारा कोई दस्तावेज नही होना बताया, आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से मौके 01 देशी पिस्टल व 01 नग जिंदा कारतूस को विधिवत जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अप.क्र.807/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दौहर, उनि राघवेन्द्र सिंह सिकवार, प्रआर रविन्द्र पाल, प्रआर अनंत सोमवंशी, प्रआर धर्मेन्द्र सिंह तोमर, आर कपिल कौशिक, आर अरविन्द यादव, आर अविनाश भारती, आर रितेश कुमार तिवारी, आर धर्मवीर सिंह, आर जालम सिंह, मआर पूजा पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 2025 की कैबिनेट के निर्णय के बाद चरणबद्ध रूप से 55 जिलों में वैज्ञानिक अध्ययन कराया गया और 3,000 से अधिक रूटों का सर्वे किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ हुआ है। वर्ष 2029 तक लगभग 15,000 बसें हमारे सभी निर्धारित रूटों पर संचालित होती हुई दिखाई देंगी। #मुख्यमंत्री_सुगम_परिवहन_सेवा
    1
    2025 की कैबिनेट के निर्णय के बाद चरणबद्ध रूप से 55 जिलों में वैज्ञानिक अध्ययन कराया गया और 3,000 से अधिक रूटों का सर्वे किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ हुआ है। 

वर्ष 2029 तक लगभग 15,000 बसें हमारे सभी निर्धारित रूटों पर संचालित होती हुई दिखाई देंगी।

#मुख्यमंत्री_सुगम_परिवहन_सेवा
    user_भोपाल टुडे न्यूज़ मुंसिफ खान
    भोपाल टुडे न्यूज़ मुंसिफ खान
    Police Officer हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भोपाल में पुलिस ने पकड़ा 3,600 लीटर अवैध देशी शराब से भरा 407 वाहन, एक आरोपी गिरफ्तार, 32 लाख की अवैध शराब एवं वाहन की संपत्ति जब्त बैरसिया पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक वाहन को जप्त कर 3600 लीटर अवैध मदिरा जप्त करने की बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौक़े से एक आरोपी गिरफ्तार कर 32 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि 24.09.2026 को थाना बैरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लोडिंग वाहन में अवैध देशी शराब भरकर भोपाल से तरावली की ओर ले जाई जा रही है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल भोपाल-बैरसिया रोड, तरावली जोड़ मंदिर के पास वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान उक्त 407 वाहन को रोककर तलाशी लेने पर वाहन में देशी मदिरा मसाला एवं देशी मदिरा प्लेन की कुल 400 पेटियां (कार्टून) भरी हुई मिलीं। वाहन चालक आरीफ खाँ निवासी सीआई कॉलोनी, जहांगीराबाद, भोपाल से शराब के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज/लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की गई, जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए वाहन से 1,800 लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 1,800 लीटर देशी मदिरा प्लेन, कुल 3,600 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 17 लाख, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 407 वाहन जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख, कुल लगभग 32 लाख की संपत्ति जब्त की गई। प्रकरण में आरोपी आरीफ खाँ को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 571/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा वाहन मालिक जावेद खाँ एवं विनय पिपलानी के संबंध में जानकारी दिए जाने पर प्रकरण में उनकी भूमिका की भी जांच एवं विवेचना की जा रही है।
    2
    भोपाल में पुलिस ने पकड़ा 3,600 लीटर अवैध देशी शराब से भरा 407 वाहन, एक आरोपी गिरफ्तार, 32 लाख की अवैध शराब एवं वाहन की संपत्ति जब्त

बैरसिया पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक वाहन को जप्त कर 3600 लीटर अवैध मदिरा जप्त करने की बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौक़े से एक आरोपी गिरफ्तार कर 32 लाख रुपए का मशरूका  बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि 24.09.2026 को थाना बैरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लोडिंग वाहन में अवैध देशी शराब भरकर भोपाल से तरावली की ओर ले जाई जा रही है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल भोपाल-बैरसिया रोड, तरावली जोड़ मंदिर के पास वाहन चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान उक्त 407 वाहन को रोककर तलाशी लेने पर वाहन में देशी मदिरा मसाला एवं देशी मदिरा प्लेन की कुल 400 पेटियां (कार्टून) भरी हुई मिलीं। वाहन चालक आरीफ खाँ निवासी सीआई कॉलोनी, जहांगीराबाद, भोपाल से शराब के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज/लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की गई, जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए वाहन से 1,800 लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 1,800 लीटर देशी मदिरा प्लेन, कुल 3,600 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 17 लाख, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 407 वाहन  जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख, कुल लगभग 32 लाख की संपत्ति जब्त की गई। प्रकरण में आरोपी आरीफ खाँ को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 571/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा वाहन मालिक जावेद खाँ एवं विनय पिपलानी के संबंध में जानकारी दिए जाने पर प्रकरण में उनकी भूमिका की भी जांच एवं विवेचना की जा रही है।
    user_Madeeha khan
    Madeeha khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्‍डेलवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को दी बाइट-*
    1
    *भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्‍डेलवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को दी बाइट-*
    user_शाहिद खान रिपोर्टर
    शाहिद खान रिपोर्टर
    Journalist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गणेश उत्सव को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट, शहरभर में पुलिस मार्च; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था गणेश उत्सव को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट, शहरभर में पुलिस मार्च; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था
    1
    गणेश उत्सव को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट, शहरभर में पुलिस मार्च; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था
गणेश उत्सव को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट, शहरभर में पुलिस मार्च; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था
    user_ST NEWS
    ST NEWS
    Rajdhani bhopal Huzur, Bhopal•
    6 hrs ago
  • *"इंदौर में देना बंद..."* *अब विजयवर्गीय ने बताई मीडिया को 'चौड़ाई'..?* संध्या यादव मामले के बाद मीडिया से खफा चल रहे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया...।
    1
    *"इंदौर में देना बंद..."*

*अब विजयवर्गीय ने बताई मीडिया को 'चौड़ाई'..?*

संध्या यादव मामले के बाद मीडिया से खफा चल रहे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया...।
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • breaking news “जाँ दी दी ही उसी की थी, हक़ तो ये है कि हक़ अदा न हुआ।” आज तमाम ज़ालिम और बातिल ताक़तें हम पर ज़ुल्म कर रही हैं, लेकिन इंशाअल्लाह एक दिन हक़ ग़ालिब होकर रहेगा, इंसाफ़ ग़ालिब होकर रहेगा और अल्लाह की मदद ज़रूर आएगी। हक़ की लड़ाई जारी रहेगी। मोहसिन अली ख़ान प्रदेश अध्यक्ष, AIMIM मध्य प्रदेश
    1
    breaking news 
“जाँ दी दी ही उसी की थी,
हक़ तो ये है कि हक़ अदा न हुआ।”

आज तमाम ज़ालिम और बातिल ताक़तें हम पर ज़ुल्म कर रही हैं, लेकिन इंशाअल्लाह एक दिन हक़ ग़ालिब होकर रहेगा, इंसाफ़ ग़ालिब होकर रहेगा और अल्लाह की मदद ज़रूर आएगी।

हक़ की लड़ाई जारी रहेगी।

 मोहसिन अली ख़ान
प्रदेश अध्यक्ष, AIMIM मध्य प्रदेश
    user_SAB News Tak
    SAB News Tak
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *गणेश विसर्जन चल समारोह में दिखी सामाजिक सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम महिलाओं ने भगवान गणेश पर पुष्प वर्षा की और यात्रा का फूल-मालाओं से किया आत्मीय स्वागत।*
    1
    *गणेश विसर्जन चल समारोह में दिखी सामाजिक सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम महिलाओं ने भगवान गणेश पर पुष्प वर्षा की और यात्रा का फूल-मालाओं से किया आत्मीय स्वागत।*
    user_Mohammad faisal
    Mohammad faisal
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • निजी यूनिवर्सिटी के अकाउंटेंट के व्हाट्सएप को हैक कर ठगो ने सीएमडी के नाम से भेजा मैसेज, दिए गए अकाउंट में ट्रांसफर करो एक करोड़ 90 लाख पुलिस की सूझबूझ से ऐसी बची राशि भोपाल की कटारा हिल्स थाना पुलिस ने एक अकाउंटेंट को एक करोड़ 90 लख रुपए की ठगी का शिकार होने से बचाया है। पुलिस ने बताया कि एक निजी यूनिवर्सिटी में अकाउंटेंट के पद पर पदस्थ ऋषभ भार्गव को सोशल मीडिया मैसेजिंग एप पर सीएमडी के नाम से एक मैसेज आया था। मैसेज में एक बैंक अकाउंट नंबर दिया गया जिसको बाउंड बिल्डर ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से होना बताया गया। मैसेज में अकाउंटेंट को निर्देश दिए गए की तत्काल एक करोड़ 90 लाख रुपए का पेमेंट इस अकाउंट नंबर में करो। ऋषभ ने व्हाट्सप मैसेज के रिप्लाय में यस सर लिखा, और उस एकाउंट नंबर को यूनिवर्सिटी के अकांउट में वैनिफीसियरी एड किया उसके बाद ऋषभ को लगा की व्हाट्सप अकाउंट अपने आप ऑपरेट हो रहा है। तो उसने तत्काल कटारा हिल्स पुलिस से संपर्क किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाने की सायबर हेल्प डेस्क ने आवेदक के हैक मोबाइल को तत्परता दिखाते हुए व्हाट्सएप अकाउंट को रिकवर किये जाने हेतु शिकायत दर्ज कराकर टिकट नंवर जनरेट कराया गया । एवं आवेदक के मेल एकाउंट से व्हाट्सप सपोर्ट टीम को मेल कराया गया । उसके कुछ समय बाद व्हाट्सप दोवारा से ऑपरेट होने लगा और मैसेज कॉल प्राप्त व भेजे जाने लगे आवेदक रिषभ द्वारा अपने सीनियर टीम से संपर्क करने पर पता चला कि यूनिवर्सिटी के CMD द्वारा कोई ट्रांजेक्शन करने के लिये कोई मैसेज नहीं किया गया था । इस प्रकार तुरंत दिये गये रिस्पोंस से 1 करोड 90 लाख की सायवर ठगी का शिकार होने से बचाया गया।
    1
    निजी यूनिवर्सिटी के अकाउंटेंट के व्हाट्सएप को हैक कर ठगो ने सीएमडी के नाम से भेजा मैसेज, दिए गए अकाउंट में ट्रांसफर करो एक करोड़ 90 लाख पुलिस की सूझबूझ से ऐसी बची राशि

भोपाल की कटारा हिल्स थाना पुलिस ने एक अकाउंटेंट को एक करोड़ 90 लख रुपए की ठगी का शिकार होने से बचाया है। पुलिस ने बताया कि एक निजी यूनिवर्सिटी में अकाउंटेंट के पद पर पदस्थ ऋषभ भार्गव को सोशल मीडिया मैसेजिंग एप पर सीएमडी के नाम से एक मैसेज आया था। मैसेज में एक बैंक अकाउंट नंबर दिया गया जिसको बाउंड बिल्डर ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से होना बताया गया। मैसेज में अकाउंटेंट को निर्देश दिए गए की तत्काल एक करोड़ 90 लाख रुपए का पेमेंट इस अकाउंट नंबर में करो। ऋषभ ने व्हाट्सप मैसेज के रिप्लाय में यस सर लिखा, और उस एकाउंट नंबर को यूनिवर्सिटी के अकांउट में वैनिफीसियरी एड किया
उसके बाद ऋषभ को लगा की व्हाट्सप अकाउंट अपने आप ऑपरेट हो रहा है। तो उसने तत्काल कटारा हिल्स पुलिस से संपर्क किया। घटना की  गंभीरता को देखते हुए थाने की सायबर हेल्प डेस्क ने 
आवेदक के हैक मोबाइल को तत्परता दिखाते हुए व्हाट्सएप अकाउंट को रिकवर किये जाने हेतु शिकायत दर्ज कराकर टिकट नंवर जनरेट कराया गया । एवं आवेदक के मेल एकाउंट से व्हाट्सप सपोर्ट टीम को मेल कराया गया । उसके कुछ समय बाद व्हाट्सप दोवारा से ऑपरेट होने लगा और मैसेज कॉल प्राप्त व भेजे जाने लगे आवेदक रिषभ द्वारा अपने सीनियर टीम से संपर्क करने पर पता चला कि यूनिवर्सिटी के CMD द्वारा कोई ट्रांजेक्शन करने के लिये कोई मैसेज नहीं किया गया था । इस प्रकार तुरंत दिये गये रिस्पोंस से 1 करोड 90 लाख की सायवर ठगी का शिकार होने से बचाया गया।
    user_Madeeha khan
    Madeeha khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • breaking news यही है हमारे भारत की ख़ूबसूरती..♥️ जिसे कुछ नफ़रती लोगों ने बर्बाद करने की कोशिश की😡 दिल्ली में एक मां अपनी 2 साल की हिंदू बेटी की जान बचाने के लिए भटक रही थी। बच्ची SMA Type-1 नाम की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसके इंजेक्शन की कीमत ₹9 करोड़ है। एक गरीब मां के लिए यह रकम नामुमकिन जैसी थी। जब सारे रास्ते बंद हो गए, तो वो मदद की गुहार लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद पहुँची।फिर जो हुआ, उसने नफरत की हर दीवार को ढहा दिया! जुमे की नमाज के बाद बाहर आए मुस्लिम भाइयों ने न बच्ची का धर्म पूछा, न मां की जाति। उन्होंने सिर्फ एक लाचार मां के आंसू देखे। सबने दिल खोलकर मदद की और देखते ही देखते 6.33 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इकट्ठा कर ली! यह कहानी गवाह है कि जब बात किसी की जिंदगी बचाने की हो, तो इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं होता। सलाम है इन नेक दिल इंसानों को! नन्ही गुड़िया के लिए दुआएं रुकनी नहीं चाहिए। 🙏✨
    1
    breaking news 
यही है हमारे भारत की ख़ूबसूरती..♥️

जिसे कुछ नफ़रती लोगों ने बर्बाद करने की कोशिश की😡

दिल्ली में एक मां अपनी 2 साल की हिंदू बेटी की जान बचाने के लिए भटक रही थी। बच्ची SMA Type-1 नाम की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसके इंजेक्शन की कीमत ₹9 करोड़ है। एक गरीब मां के लिए यह रकम नामुमकिन जैसी थी।
जब सारे रास्ते बंद हो गए, तो वो मदद की गुहार लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद पहुँची।फिर जो हुआ, उसने नफरत की हर दीवार को ढहा दिया! जुमे की नमाज के बाद बाहर आए मुस्लिम भाइयों ने न बच्ची का धर्म पूछा, न मां की जाति। उन्होंने सिर्फ एक लाचार मां के आंसू देखे। सबने दिल खोलकर मदद की और देखते ही देखते 6.33 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इकट्ठा कर ली!

यह कहानी गवाह है कि जब बात किसी की जिंदगी बचाने की हो, तो इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं होता। सलाम है इन नेक दिल इंसानों को! नन्ही गुड़िया के लिए दुआएं रुकनी नहीं चाहिए। 🙏✨
    user_SAB News Tak
    SAB News Tak
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.