भोपाल में पुलिस ने पकड़ा 3,600 लीटर अवैध देशी शराब से भरा 407 वाहन, एक आरोपी गिरफ्तार, 32 लाख की अवैध शराब एवं वाहन की संपत्ति जब्त बैरसिया पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक वाहन को जप्त कर 3600 लीटर अवैध मदिरा जप्त करने की बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौक़े से एक आरोपी गिरफ्तार कर 32 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि 24.09.2026 को थाना बैरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लोडिंग वाहन में अवैध देशी शराब भरकर भोपाल से तरावली की ओर ले जाई जा रही है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल भोपाल-बैरसिया रोड, तरावली जोड़ मंदिर के पास वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान उक्त 407 वाहन को रोककर तलाशी लेने पर वाहन में देशी मदिरा मसाला एवं देशी मदिरा प्लेन की कुल 400 पेटियां (कार्टून) भरी हुई मिलीं। वाहन चालक आरीफ खाँ निवासी सीआई कॉलोनी, जहांगीराबाद, भोपाल से शराब के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज/लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की गई, जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए वाहन से 1,800 लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 1,800 लीटर देशी मदिरा प्लेन, कुल 3,600 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 17 लाख, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 407 वाहन जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख, कुल लगभग 32 लाख की संपत्ति जब्त की गई। प्रकरण में आरोपी आरीफ खाँ को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 571/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा वाहन मालिक जावेद खाँ एवं विनय पिपलानी के संबंध में जानकारी दिए जाने पर प्रकरण में उनकी भूमिका की भी जांच एवं विवेचना की जा रही है।
भोपाल में पुलिस ने पकड़ा 3,600 लीटर अवैध देशी शराब से भरा 407 वाहन, एक आरोपी गिरफ्तार, 32 लाख की अवैध शराब एवं वाहन की संपत्ति जब्त बैरसिया पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक वाहन को जप्त कर 3600 लीटर अवैध मदिरा जप्त करने की बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौक़े से एक आरोपी गिरफ्तार कर 32 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि 24.09.2026 को थाना बैरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लोडिंग वाहन में अवैध देशी शराब भरकर भोपाल से तरावली की ओर ले जाई जा रही है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल भोपाल-बैरसिया रोड, तरावली जोड़ मंदिर के पास वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान उक्त 407 वाहन को रोककर तलाशी लेने पर वाहन में देशी मदिरा मसाला एवं देशी मदिरा प्लेन की कुल 400
पेटियां (कार्टून) भरी हुई मिलीं। वाहन चालक आरीफ खाँ निवासी सीआई कॉलोनी, जहांगीराबाद, भोपाल से शराब के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज/लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की गई, जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए वाहन से 1,800 लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 1,800 लीटर देशी मदिरा प्लेन, कुल 3,600 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 17 लाख, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त 407 वाहन जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख, कुल लगभग 32 लाख की संपत्ति जब्त की गई। प्रकरण में आरोपी आरीफ खाँ को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 571/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा वाहन मालिक जावेद खाँ एवं विनय पिपलानी के संबंध में जानकारी दिए जाने पर प्रकरण में उनकी भूमिका की भी जांच एवं विवेचना की जा रही है।
- *भोपाल में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, डॉग बाइट की घटनाओं से लोग परेशान* *आबिद खान, AM News* भोपाल। शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से आम नागरिक परेशान हैं। गली-मोहल्लों और सड़कों पर कुत्तों के झुंड दिखाई देने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर आवारा कुत्तों के हमले और डॉग बाइट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों में डर का माहौल है। नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम के डॉग स्क्वाड की कार्रवाई पर्याप्त नहीं होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि शहर के संवेदनशील इलाकों में आवारा कुत्तों की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई की जाए और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। *भोपाल | जनहित का मुद्दा*1
- गणपति अपने गांव चले । भोपाल में गणपति बप्पा का विसर्जन, गूंजा—अगले बरस तू जल्दी आ गणपति बप्पा मोरया! भोपाल में गणपति बप्पा का विसर्जन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। भक्तों ने भावुक होकर कहा—“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ!1
- *गणेश विसर्जन चल समारोह में दिखी सामाजिक सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम महिलाओं ने भगवान गणेश पर पुष्प वर्षा की और यात्रा का फूल-मालाओं से किया आत्मीय स्वागत।*1
- *गणेश विसर्जन चल समारोह में दिखी सामाजिक सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम महिलाओं ने भगवान गणेश पर पुष्प वर्षा की और यात्रा का फूल-मालाओं से किया आत्मीय स्वागत।*1
- *गणेश विसर्जन चल समारोह में दिखी सामाजिक सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम महिलाओं ने भगवान गणेश पर पुष्प वर्षा की और यात्रा का फूल-मालाओं से किया आत्मीय स्वागत।*2
- चुनाव आयोग के कमिश्नर, एक बात अच्छी तरह से समझ लीजिए! भारत के युवा आपको, Expose करेंगे, अब छोड़ेंगे नहीं!🔥1
- संगीत प्रेमी राजधर शिवदे ‘राजेश’ का पुण्य स्मरण कार्यक्रम आयोजित भोपाल। राजकुमार राज स्मृति सभागार में संगीत प्रेमी राजधर शिवदे (राजेश) की स्मृति में “एक चेहरा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पोस्टर पर उन्हें संगीत से गहरा जुड़ाव रखने वाले व्यक्तित्व के रूप में स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके पुण्य स्मरण के रूप में 16 सितंबर 2026 की तिथि अंकित की गई। कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुति के लिए वाद्य यंत्र एवं मंच की व्यवस्था भी दिखाई दी। संगीत प्रेमी राजधर शिवदे ‘राजेश’ का पुण्य स्मरण कार्यक्रम आयोजित भोपाल। राजकुमार राज स्मृति सभागार में संगीत प्रेमी राजधर शिवदे (राजेश) की स्मृति में “एक चेहरा” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पोस्टर पर उन्हें संगीत से गहरा जुड़ाव रखने वाले व्यक्तित्व के रूप में स्मरण किया गया। इस अवसर पर उनके पुण्य स्मरण के रूप में 16 सितंबर 2026 की तिथि अंकित की गई। कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुति के लिए वाद्य यंत्र एवं मंच की व्यवस्था भी दिखाई दी।2
- प्रेस नोट, थाना टीटी नगर भोपाल *थाना टीटी नगर पुलिस ने आरोपी को अवैध देशी पिस्टल व एक नग जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार* भोपाल शहर में कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुये अपराध में फरार आरोपियो एवं संदिग्धो की तलाश हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में टीम गठित की गई । दिनांक 25/09/26 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कटसी खंडहर मकानो के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियार लिए घूम रहा है, मुखबिर की सूचना पर तस्दीक हेतु पुलिस बल मुखबिर द्वारा बताए स्थान कटसी खंडहर मकानो के पास पहुंचे जहां पर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा जिससे नाम पता पूंछा तो अपना नाम सरफराज अनवर पिता मोहम्मद अनवर उम्र 27 साल नि. म.नं. 7/ए पीर साहब मस्जिद के पास पीर गेट थाना कोतवाली भोपाल का होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर कमर के पीछे एक लोहे की धातु से बनी देशी पिस्टल तथा पैंट की जेब से एक नग जिंदा कारतूस मिला आरोपी से वैध दस्तावेज चाहे गये जो उसके द्वारा कोई दस्तावेज नही होना बताया, आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से मौके 01 देशी पिस्टल व 01 नग जिंदा कारतूस को विधिवत जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अप.क्र.807/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दौहर, उनि राघवेन्द्र सिंह सिकवार, प्रआर रविन्द्र पाल, प्रआर अनंत सोमवंशी, प्रआर धर्मेन्द्र सिंह तोमर, आर कपिल कौशिक, आर अरविन्द यादव, आर अविनाश भारती, आर रितेश कुमार तिवारी, आर धर्मवीर सिंह, आर जालम सिंह, मआर पूजा पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही है1