बदायूँ: 23वें दिन भी जारी बीकेयू (चढूनी) का धरना, नाला कब्ज़ा और ज़मीन धोखाधड़ी के खिलाफ आर-पार की चेतावनी। बदायूँ। जनपद में दो गंभीर जनसमस्याओं के समाधान और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 23वें दिन भी जारी रहा। जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में 9 अक्टूबर से शुरू हुआ यह आंदोलन दिन-रात 24 घंटे लगातार चल रहा है। धरने पर बैठे किसानों का आरोप है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है और न ही पीड़ितों की समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई की गई है। क्या हैं मुख्य मुद्दे? सार्वजनिक नाले व आम रास्ते पर अवैध कब्जा: पहला मामला बदायूँ में बीएसएनएल कार्यालय के पीछे का है, जहाँ सार्वजनिक नाले और आठ फुट चौड़े आम रास्ते पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप है। स्थानीय लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद रास्ता अब तक खाली नहीं कराया गया। भगवान दास ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा उझानी क्षेत्र में जमीन धोखाधड़ी: दूसरा मामला उझानी के ग्राम जूईनिया का है। पीड़ित प्रेमवती और भगवान दास के अनुसार, जमीन का विधिवत इकरारनामा होने के बावजूद आरोपी गजराज ने धोखाधड़ी कर उस जमीन का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया। आरोप है कि जमीन पर अवैध कब्जा भी कर लिया गया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में एफआईआर (FIR) तक दर्ज नहीं की है। भूख हड़ताल और आंदोलन व्यापक करने की चेतावनी किसान नेताओं ने प्रशासनिक चुप्पी पर कड़ा रोष जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो बीकेयू (चढूनी) प्रदेश और मंडल स्तर पर भूख हड़ताल शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बदायूँ जिला प्रशासन की होगी। धरने में प्रमुख रूप से मौजूद रहे: धरने के दौरान जिला अध्यक्ष सतीश साहू, जिला महासचिव बीयीशु दास, पीड़ित भगवान दास, प्रेमवती, दिलशाद, इरशाद, रशीद अब्बासी, शरीफ अब्बासी, नूरुद्दीन, जुबैर, हरी सिंह, अजीम मिस्त्री, नौशाद सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- 📢 दिनाँक 29/10/2026 को किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन बदायूं। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) जनपद बदायूं की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें— 🔹 खाद की कालाबाजारी एवं अवैध अतिरिक्त बिक्री पर रोक लगाकर किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराया जाए। 🔹 गन्ने की पर्चियों एवं फसल सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा फसलों को नुकसान से बचाने हेतु निगरानी बढ़ाई जाए। 🔹 गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए, ताकि बढ़ती कृषि लागत से किसानों को राहत मिल सके। 🔹 प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। 🔹 कृषि कार्यों के लिए नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। 🔹 पात्र किसानों के KCC ऋण एवं कर्ज माफी संबंधी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर किसानों को राहत प्रदान की जाए। यूनियन ने शासन-प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परवेज आलम, दिनेश कुमार मौर्य एडवोकेट सहित संगठन के पदाधिकारी एवं अन्य किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे। 📅 दिनांक: 29 अक्टूबर 2026 भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत), बदायूं 🌾 जय जवान, जय किसान — किसान एकता जिंदाबाद!1
- सभी साथियों को सूचित किया जाता है बदायूं मुख्यालय पर 9 अक्टूबर से भारतीय किसान यूनियन चढूनी का धरना प्रदर्शन चल रहा है इसमें सभी किसान साथी पदाधिकारी सभी लोग बदायूं धरने पर पहुंचे सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढ़ूनी बदायूं जय जवान जय किसान1
- बदायूँ: 23वें दिन भी जारी बीकेयू (चढूनी) का धरना, नाला कब्ज़ा और ज़मीन धोखाधड़ी के खिलाफ आर-पार की चेतावनी। बदायूँ। जनपद में दो गंभीर जनसमस्याओं के समाधान और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले मालवीय आवास गृह पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 23वें दिन भी जारी रहा। जिला अध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में 9 अक्टूबर से शुरू हुआ यह आंदोलन दिन-रात 24 घंटे लगातार चल रहा है। धरने पर बैठे किसानों का आरोप है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा है और न ही पीड़ितों की समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई की गई है। क्या हैं मुख्य मुद्दे? सार्वजनिक नाले व आम रास्ते पर अवैध कब्जा: पहला मामला बदायूँ में बीएसएनएल कार्यालय के पीछे का है, जहाँ सार्वजनिक नाले और आठ फुट चौड़े आम रास्ते पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप है। स्थानीय लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद रास्ता अब तक खाली नहीं कराया गया। भगवान दास ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा उझानी क्षेत्र में जमीन धोखाधड़ी: दूसरा मामला उझानी के ग्राम जूईनिया का है। पीड़ित प्रेमवती और भगवान दास के अनुसार, जमीन का विधिवत इकरारनामा होने के बावजूद आरोपी गजराज ने धोखाधड़ी कर उस जमीन का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया। आरोप है कि जमीन पर अवैध कब्जा भी कर लिया गया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में एफआईआर (FIR) तक दर्ज नहीं की है। भूख हड़ताल और आंदोलन व्यापक करने की चेतावनी किसान नेताओं ने प्रशासनिक चुप्पी पर कड़ा रोष जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो बीकेयू (चढूनी) प्रदेश और मंडल स्तर पर भूख हड़ताल शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बदायूँ जिला प्रशासन की होगी। धरने में प्रमुख रूप से मौजूद रहे: धरने के दौरान जिला अध्यक्ष सतीश साहू, जिला महासचिव बीयीशु दास, पीड़ित भगवान दास, प्रेमवती, दिलशाद, इरशाद, रशीद अब्बासी, शरीफ अब्बासी, नूरुद्दीन, जुबैर, हरी सिंह, अजीम मिस्त्री, नौशाद सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- यूपी के रामपुर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर बेल्ट से हमले की कोशिश,वीडियो वायरल कचहरी रोड पर वकील की पोशाक पहने शख्स ने की अभद्रता सीओ सिटी बोले- शिकायत के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी।1
- सरकारी दफ्तर में महिला के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कार्यालय की मर्यादा को लेकर उठे सवाल सरकारी दफ्तर में महिला के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कार्यालय की मर्यादा को लेकर उठे सवाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अधिकारियों के सामने फिल्मी गाने पर डांस करती नजर आ रही महिला, वीडियो की पुष्टि नहीं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हरे रंग की साड़ी पहने एक महिला कथित तौर पर सरकारी कार्यालय के अंदर फिल्मी गाने पर डांस करती दिखाई दे रही है। वीडियो में कमरे के अंदर कंप्यूटर, सरकारी फाइलें और अधिकारियों की कुर्सियां भी नजर आ रही हैं। महिला अधिकारियों के सामने डांस करती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सरकारी कार्यालयों के अनुशासन और कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सरकारी कार्यालयों में इस तरह की गतिविधियां उचित हैं? आखिर जिस स्थान पर आम जनता अपने जरूरी कामों के लिए पहुंचती है, वहां कार्यालय की मर्यादा और अनुशासन बनाए रखना किसकी जिम्मेदारी है? महत्वपूर्ण सूचना: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की हमारे द्वारा स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो कहां का है, कब बनाया गया और इसमें दिखाई दे रही महिला कौन हैं, इसकी भी पुष्टि नहीं है। यह खबर केवल सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर है।1
- थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को 18 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा गुमशुदा 03 वर्षीय बालक को 18 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 29.10.2026 को थाना फैजगंज बेहटा पर एक व्यक्ति द्वारा अपने लगभग 03 वर्षीय पुत्र के लापता होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल मु0अ0सं0 255/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर बालक की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, पतारसी-सुरागरसी एवं स्थानीय स्तर पर पूछताछ की गई। पुलिस के निरन्तर प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 30.10.2026 को मात्र 18 घंटे के अन्दर ग्राम ओरछी से इस्लामनगर जाने वाले मार्ग से गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। *बदायूँ पुलिस आमजन से अपील करती है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहें तथा किसी भी बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बदायूँ पुलिस बच्चों की सुरक्षा एवं सकुशल बरामदगी हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।* *अपहर्त की बरामदगी टीम का विवरण -* 1.उ0नि0 श्री रवेन्द्र सिंह राणा-टीम प्रभारी 2.उ0नि0 श्री मनोज कुमार-सह टीम प्रभारी/सदस्य 3.उ0नि0 श्री मुनाजिर खाँ-मिशन शक्ति टीम प्रभारी 4.हे0का0 882 अवधेश कुमार-टीम सदस्य 5.हे0का0 795 संजय कुमार-टीम सदस्य 6.का0 39 विनित कुमार-टीम सदस्य 7.का0 1110 राहुल कुमार -टीम सदस्य 8.का0 753 कलीम खान-टीम सदस्य1
- बिल्सी में ठाकुर रवि प्रताप सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, सपा नेता रईस अहमद ने किया जोरदार स्वागत 🚨 बिल्सी में ठाकुर रवि प्रताप सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, सपा नेता रईस अहमद ने किया जोरदार स्वागत 📍 बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी से जुड़ने के बाद ठाकुर रवि प्रताप सिंह लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में बिल्सी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रईस अहमद ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान ठाकुर रवि प्रताप सिंह ने जनता जनार्दन से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने के उद्देश्य और अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बात रखी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अपने चाचा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में शामिल होने का अवसर देने के लिए वह हृदय से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी नेतृत्व उन्हें विधानसभा क्षेत्र 114 बिल्सी से प्रत्याशी बनाएगा। यदि उन्हें मौका मिलता है तो वह चुनाव जीतकर पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। रवि प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों से मिले सुझाव और समर्थन ने उन्हें समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उनके मुताबिक, क्षेत्रीय लोगों ने भरोसा दिलाया है कि यदि वह पार्टी में शामिल होकर टिकट लाने का प्रयास करेंगे तो लोग मजबूती से उनके साथ खड़े होंगे। फिलहाल ठाकुर रवि प्रताप सिंह बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांवों और कस्बों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उनकी इन गतिविधियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में देखा जा रहा है। #बिल्सी #बदायूं #विधानसभा114 #समाजवादीपार्टी #ठाकुररविप्रतापसिंह #रईसअहमद #अखिलेशयादव #सपा #AapTakLive24News #fbreel1
- बिग ब्रेकिंग.. पीलीभीत गजरौला हाइवे पर गौवंश से टकराने के बाद कार में लगी भीषण आग, अग्निशमन दल ने बा मुश्किल आग पर पाया काबू...!1