अमेरिका से मुक्त व्यापार समझौता रद्द करें भारत सरकार उस्मान *अमेरिका से मुक्त व्यापार समझौता रद्द करे भारत सरकार उस्मान* किसान यूनियन ने तहसील सदर में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन। शनिवार रामपुर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील सदर परिसर में एकत्रित हुए और हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका से किए गए मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करने और बेसहारा गौवंशीय पशुओं को संरक्षित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उप जिला अधिकारी सदर कुमार गौरव को सौंपा इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा जहां एक और केंद्र सरकार किसान हित में बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है वहीं अमेरिका से मुक्त व्यापार समझौते में कृषि उत्पाद शामिल कर किसानों को बर्बाद करने का काम कर रही है हाल ही में जो समझौता किया गया है उसमें यदि कोई वस्तु भारत अमेरिका के बाजारों में बेचता है तो उसको 18 प्रतिशत तक टैरिफ देना होगा वहीं अमेरिका यदि कोई उत्पादन भारत के बाजरो में बेचता है तो उसको कोई टैक्स नहीं देना होगा इतना ही नहीं इस समझौते में बहुत से कृषि उत्पादन भी शामिल है जबकि भारत का किसान अपनी फसलों के उचित मूल्य न मिलने के कारण कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है ऐसे में अमेरिका जैसे देश के किसानों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकता और किसान मजबूर होकर खेती छोड़ देगा माननीय प्रधानमंत्री जी को स्मरण करना चाहिए कि 1967 में जब देश में अकाल पड़ा था और अमेरिका से गेहूं आयात करना था तब अमेरिका द्वारा भारत को जो गेहूं अमेरिका में सूअरों को खिलाने के लिए उगाया जाता था उसको भी बहुत सी शर्तों के साथ भारत को दिया गया था यदि भारत के किसानों ने गेहूं या अन्य कोई फसल उगाना बंद कर दी और हम पूरी तरह विदेशी आयात पर निर्भर हो गए तब देश के लोगों के लिए खाने पीने का भी संकट पैदा हो जाएगा और अमेरिकी शीर्ष कोर्ट द्वारा भी आदेश दिया गया है की ट्रंप द्वारा जो टैरिफ लगाए गए हैं वह पूरी तरह से गैर कानूनी है और उनको इसके लगाने का अधिकार नहीं है उन्होंने आगे कहा पूरे भारत में गौ वंशीय पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं जिसका मुख्य कारण यह है किसान को उसके गाय के दूध का उचित मूल्य नहीं मिलता जिस कारण मजबूरी में वह अपने गौ वंशीय पशु को छुट्टा छोड़ने पर मजबूर हो जाता है यदि सरकार सच में गोवंशीय पशुओं को संरक्षित करना चाहती है तब प्रति गोवंश पशु को पालने वाले किसान को हर महीने 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाए तथा दूध खरीद केंद्र खोलकर किसान से गाय का दूध 100 रुपए प्रति लीटर खरीदा जाए तथा समस्त सरकारी कार्यालय में बनी कैंटिनो में केवल गाय का दूध और उससे बने उत्पाद ही बेचे जाएं और गाय का गोबर तथा गोमूत्र खरीद कर उससे कीटनाशक दवाइयां तथा उर्वरक बनाकर बेचे जाएं तभी किसानों को लाभ होगा उन्होंने चेतावनी दी यदि भारत सरकार द्वारा अमेरिका से मुक्त व्यापार समझौता रद्द नहीं किया गया तो देश में एक बार फिर बड़े स्तर पर किसान आंदोलन किया जाएगा प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में जबर सिंह महफूज अहमद रमेश कुमार मकसूद अली बाबर अली आदि लोग मौजूद रहे।

- शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 14 हॉकी गर्ल्स प्रेक्टिस करते हुए 11 वर्षीय मशीयत फातिमा गोल कीपिंग स्किल करते हुए2
- मुरादाबाद थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव चमरौआ में आम के बाग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। पेड़ों के स्वामित्व को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। आरोप है कि कासिम, जिले हसन, रहीस अहमद और अनीश ने गाली-गलौज करते हुए हमला किया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। #viralvideo2
- जनपद मथुरा पुलिस को लगातार साइबर अपराधियों के सम्बन्ध में जानकारी मिल रही थी जिसको रोकने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में आज थाना शेरगढ़ में पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गई है, जिसमें दो गांव विशंबरा व जंघावली जो नोटोरियस/ संदिग्ध हैं में पुलिस टीमों के द्वारा दो अलग-अलग रेड्स की गई हैं, जिसमें कुल 06 राजपत्रित अधिकारी और 13 थाना प्रभारियों व कुल 240 आरक्षी/मुख्य आरक्षियों के द्वारा कार्यवाही की गई । प्रतिबिंब पोर्टल के द्वारा जो हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए और साइबर पुलिस टीम ने लगातार कार्य कर सक्रिय लोगो की पहचान की उनके घरों पर रेड की गई । उपरोक्त के क्रम में गांव जंघावली से 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया व मौके से 17 संदिग्ध अपराधी भागने में कामयाब रहे । ग्राम विशंबरा से कुल 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया व 28 साइबर अपराधी भागने में कामयाब रहे हैं । इस तरह से रेड के दौरान कुल 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया । साइबर फ्रॉड में और जो 45 अपराधी हैं, वो भागने में कामयाब रहे हैं । यह लोग सिंडिकेट बनाकर के लगातार साइबर अपराध का कार्य करते आ रहे है । इनमें से 08 अपराधी जो पहले भी जेल जा चुके हैं । साइबर अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए है । साइबर अपराधियों से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिन पर हमारी साइबर टेक्निकल टीम कार्य कर रही है। अभी तक मोबाइल फोन की जांच से पाया गया है कि दो आईएमईआई प्रयोग हुई हैं, जो लोग पकड़े गए हैं, उनके द्वारा 18 फ्रॉड किए गए हैं। विभिन्न प्रांतों से भी संपर्क किया जा रहा है । पकड़े गये साइबर अपराधियो के विरुद्ध जो भी मुकद्दमें पंजीकृत होंगे, उनके बारे में जानकारी की जा रही है। ये सभी साइबर अपराधी संगठित अपराध कर रहे थे। संगठित अपराध के आधार पर आज गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । यह कार्यवाही अभी जारी रहेगी जो भी साइबर अपराधी अभी भाग गये है और बच गये है उनको भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा । मथुरा पुलिस के द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।1
- Post by Koshal Raj1
- पेट्रोल पंप पर सिगरेट जल रहे व्यक्ति को मना करने पर तेल भरवाते व्यक्ति की बाइक में आग लगने वाले युवक पुलिस की हिरासत में1
- Post by Jk Ar1
- Post by Tarachand Mourya1
- मुरादाबाद, 22 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रमजान के पवित्र महीने से ठीक पहले खजूर व्यापार में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। नवीन मंडी समिति में खजूर की दुकानों और गोदामों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की, जहां सस्ती और कम गुणवत्ता वाली खजूरों को आकर्षक ब्रांडेड डिब्बों में पैक कर ऊंचे दामों पर बेचने की कोशिश का खुलासा हुआ। विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की, जिसमें कई दुकानों से संदिग्ध नमूने जब्त किए गए। घटना की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। वीडियो में मझोला थाना इलाके की मंडी समिति में खजूरों की रिपैकेजिंग दिखाई गई, जहां सस्ती खजूरों (जिनकी बाजार में कीमत लगभग 30 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है) को महंगे और ब्रांडेड पैकेट्स में डालकर बेचा जा रहा था, जबकि अच्छी क्वालिटी की खजूरों की कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक होती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने 'ईशा ट्रेडर्स', 'अल-वदूद डेट्स' और 'मेराज फ्रूट्स' जैसे बड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि यहां खजूर बिना बैच नंबर, पैकिंग डिटेल्स, एक्सपायरी डेट और उचित लेबल के बेची जा रही थीं, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन है। ईशा डेट्स के गोदाम में रिपैकेजिंग की जा रही थी, जहां ईरान से आयातित खजूरों को बिना लाइसेंस के नए पैकेट्स में डाला जा रहा था। टीम ने प्रथम दृष्टया पैकेजिंग में बड़ी अनियमितताएं पाईं और भारी मात्रा में मिसब्रांडेड सामान को सीज कर लिया। मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल यादव ने बताया कि रमजान में खजूर की मांग बढ़ने के कारण कुछ व्यापारी मुनाफाखोरी कर रहे हैं और जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। टीम ने कुल 4 नमूने लिए, जिन्हें लैब जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने तक की सजा शामिल हो सकती है। इस छापेमारी से मंडी समिति में हड़कंप मच गया और अन्य व्यापारियों में डर का माहौल है। विभाग ने पूरे मुरादाबाद मंडल में विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है, जो होली तक जारी रहेगा।2