logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें — जिला कलेक्टर* खैरथल / हीरालाल भूरानी जिले में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पैनिक न करें। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में पूर्व की भांति नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की सप्लाई की जा रही है। सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय के अनुसार उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिले में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और इनकी सप्लाई भी निरंतर सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि गैस कंपनियों और एजेंसियों के माध्यम से नियमित रूप से सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से गैस की कमी को लेकर भ्रामक जानकारी फैलने के कारण लोगों में अनावश्यक चिंता देखी जा रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराकर अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सिलेंडर बुकिंग या संग्रह करने से बचें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही सिलेंडर बुक कराएं। साथ ही यदि किसी को गैस वितरण से संबंधित कोई समस्या आती है तो वह संबंधित गैस एजेंसी या जिला प्रशासन को सूचित कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर्याप्त है और आपूर्ति पूर्व की भांति नियमित रूप से जारी रहेगी, इसलिए आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

3 hrs ago
user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चार साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, शहीद नितेश कुमार की अंतिम विदाई
    1
    चार साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, शहीद नितेश कुमार की अंतिम विदाई
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • "शिक्षा से ही समाज का अंधकार किया जा सकता है दूर " सोडावास. सोडावास कस्बे के अजरका रोड राव वीरेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शीतला अष्टमी पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला निदेशक वीरेंद्र यादव ने कहा शिक्षा से ही समाज का अंधकार दूर किया जा सकता है। बालक- बालिकाओं को शिक्षित करने एवं महिला शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। इस कार्यक्रम में समाज के सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं भामाशाह व दुकानदार मौजूद रहे।
    1
    "शिक्षा से ही समाज का अंधकार किया जा सकता है दूर "                       सोडावास.
सोडावास कस्बे के अजरका रोड राव वीरेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शीतला अष्टमी पर्व  बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला  निदेशक वीरेंद्र यादव ने कहा शिक्षा से ही समाज का अंधकार दूर किया जा सकता है।  बालक- बालिकाओं को शिक्षित करने एवं महिला शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। इस कार्यक्रम में समाज के सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं भामाशाह  व दुकानदार मौजूद रहे।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by दिलबाग यादव
    1
    Post by दिलबाग यादव
    user_दिलबाग यादव
    दिलबाग यादव
    Agricultural organisation मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • अलवर में है गैस सिलेंडर की किल्लत एजेंसी पर हुआ हंगामा
    1
    अलवर में है गैस सिलेंडर की किल्लत एजेंसी पर हुआ हंगामा
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    1 hr ago
  • Post by Voice of Labour
    1
    Post by Voice of Labour
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Ram Mishra
    1
    Post by Ram Mishra
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.