Shuru
Apke Nagar Ki App…
पृथला गोल चक्कर के पास बहता हुआ पानी इलेक्ट्रिसिटी पोल से करंट आने की संभावना रहती है पृथला गोल चक्कर नोएडा सेक्टर 122 में बिजली घर के पास पानी जमा होने से करंट आने की संभावना है। तीन-चार महीने से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। "नोएडा सेक्टर 122 में बिजली घर के पास पानी जमा होने से करंट का खतरा, कब तक चलेगा लहराता प्रशासन? 💔"
Pal ji
पृथला गोल चक्कर के पास बहता हुआ पानी इलेक्ट्रिसिटी पोल से करंट आने की संभावना रहती है पृथला गोल चक्कर नोएडा सेक्टर 122 में बिजली घर के पास पानी जमा होने से करंट आने की संभावना है। तीन-चार महीने से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। "नोएडा सेक्टर 122 में बिजली घर के पास पानी जमा होने से करंट का खतरा, कब तक चलेगा लहराता प्रशासन? 💔"
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सभी मातृशक्ति युवा बुजुर्ग बच्चों को सूचित किया जाता है कि पुस्ता पार बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित पुस्ता पार की जनता अब अपने हक़ के लड़ाई के लिए कमर कस चुकी है और अपना हक़ ले कर रहेगी गूंगी बहरी सरकार शासन प्रशासन सरकार को हमारी मांग मांगनी होगी हम लोग पीछे हटने वाले नहीं है हमें किसी बात से डरना नहीं है ये लोग दशकों से हमे धमकाते आए हैं अब आह्वान हो चुका है बिगुल बज चुका है अगर मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली पानी सड़क जहां नहीं होगी जय जवान जय किसान भारतीय किसान परिषद जिंदाबाद सुखवीर खलीफा जिंदाबाद3
- Post by Rampur Chauraha4
- बुलंदशहर: जनपद के चोला थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी बहन को ससुरालियों द्वारा बंधक बनाकर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित भाई सतीश, निवासी ग्राम चोला, ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सतीश के अनुसार, उसकी बहन ज्योति की शादी 11 मार्च 2016 को ग्राम हुसैनपुर निवासी मोहित के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मोहित, जेठ अनुज और सास अंगूरी देवी दहेज की मांग को लेकर ज्योति के साथ मारपीट करते आ रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने उसकी बहन को कई दिनों से कमरे में बंद कर रखा था और उसे खाना-पीना तक नहीं दिया गया। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि 9 मार्च 2026 को ससुरालियों ने ज्योति की हत्या का प्रयास किया। पति और जेठ ने उसकी गर्दन पर पिस्टल तान दी, जबकि सास ने लाठी-डंडों से प्रहार किया। बदहवास हालत में ज्योति ने किसी तरह अपने भाई को फोन कर आपबीती सुनाई। जब भाई हुसैनपुर पहुँचा, तो आरोपियों ने उसे भी पीटने की धमकी दी और बहन से मिलने नहीं दिया। सोशल मीडिया पर पीड़ित महिला का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पीड़ा बयां कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 2
- खुर्जा के गांव धाकड़ में गूंजा हेलीकॉप्टर, जितेंद्र और उनकी दुल्हन की विदाई बनी चर्चा का विषय खुर्जा, उत्तर प्रदेश – बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र स्थित गांव धाकड़ में आज एक ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। दामोदर जी के सुपुत्र जितेंद्र की शादी के बाद, उनकी दुल्हन की विदाई किसी साधारण गाड़ी से नहीं बल्कि आसमान की ऊंचाइयों से यानी हेलीकॉप्टर के जरिए हुई। दामोदर के बेटे जितेंद्र की अनोखी विदाई जितेंद्र ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया था। जैसे ही गांव के मैदान में हेलीकॉप्टर ने लैंड किया, पूरे गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। जितेंद्र और उनकी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बैठते देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। क्षेत्र में बनी कौतूहल का विषय दामोदर के परिवार द्वारा आयोजित इस भव्य विदाई समारोह ने खुर्जा क्षेत्र में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जितेंद्र की इस पहल ने गांव का नाम रोशन कर दिया है। विदाई के समय जब हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, तो आसमान से फूलों की बारिश जैसा नजारा महसूस हुआ और लोगों ने नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।2
- Post by Irfan Tomar1
- रायसेन : ऐतिहासिक रायसेन किले की प्राचीर से विवादित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले चार युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का अस्पताल से लेकर न्यायालय तक पैदल जुलूस निकालकर पेश किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। क्या है पूरा मामला? पकड़े गए आरोपियों—शादाब कुरैशी, यूसुफ शेख, वसीम खान और सलमान खान—पर आरोप है कि उन्होंने किले की तोप के दृश्यों को एडिट कर ईरान के समर्थन में नारे लगाते हुए एक रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही शहर में तनाव और चर्चा का माहौल बन गया था। वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और चारों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर शांति भंग करने या किसी भी प्रकार की विवादित रील बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। #RaisenNews #MadhyaPradesh #MPPolice #BreakingNews #SocialMediaViral Action RaisenFort1
- सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के संस्थापक आकाश भारद्वाज अटारी वाले ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज के आव्हान गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के अंतर्गत आगामी 11 मार्च 2026 को गौरक्ष युवा वाहिनी के बैनर तले गौ भक्त एवम् सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जहांगीरपुर से उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील जेवर तक पद यात्रा निकाल कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी जेवर को सौंपा जाएगा। गौ रक्षा युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् अंतराष्ट्रीय धर्मपीठ न्यास परिषद के संस्थापक आकाश गुरुजी अटारी वाले ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग की जाएगी। उन्होंने 11 मार्च को समस्त गौ भक्त एवम् सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में एकत्रिति होने की अपील की है। साथ ही उप जिलाधिकारी जेवर को पत्र के माध्यम से 11 मार्च को अपराह्न 2 बजे कार्यालय में ज्ञापन प्राप्त करने का अनुरोध किया है।1
- *सुनपेड़ा में गरजा ‘बाबा का पीला पंजा’, ग्राम प्रधान की अवैध मार्केट पर चला बुलडोजर* गाटा संख्या 1269 व 1271 की करोड़ों की सरकारी जमीन कराई गई कब्जा मुक्त, ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई बुलंदशहर। तहसील सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम सुनपेड़ा में सोमवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। ग्राम प्रधान व उसके परिजनों द्वारा बनाई गई अवैध मार्केट और बाउंड्री पर प्रशासन का ‘बाबा का पीला पंजा’ चला तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सुनपेड़ा, थाना ककोड़ में स्थित सरकारी गाटा संख्या 1269 व 1271 की बहुमूल्य जमीन पर वर्तमान ग्राम प्रधान, उसके पति हरवीर तथा पति के भाई सुरेंद्र समेत अन्य लोगों द्वारा अवैध रूप से मार्केट बनाकर और बाउंड्री कराकर कब्जा कर लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक इस सरकारी जमीन की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की जा रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग को जांच के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया। सोमवार को तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग की टीम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाई गई मार्केट और बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सरकारी जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त करा लिया गया। *प्रशासन की सख्ती से भूमाफियाओं में मचा हड़कंप* जिला प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में भूमाफियाओं के बीच खौफ का माहौल बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। *मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर हुई कार्रवाई* उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि यदि भविष्य में किसी ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ भी इसी तरह बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। *ग्रामीणों ने की प्रशासन की सराहना* लंबे समय से सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव की कीमती जमीन कब्जा मुक्त हो गई है और इससे भूमाफियाओं को भी कड़ा संदेश गया है।2