18 घंटे में मंदिर चोरी का खुलासा, 70 हजार की चांदी बरामद--। भैसोदा मंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव की टीम की त्वरित कार्रवाई, 4 विधि-विरुद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा में---। 18 घंटे में मंदिर चोरी का खुलासा, 70 हजार की चांदी बरामद--। भैसोदा मंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव की टीम की त्वरित कार्रवाई, 4 विधि-विरुद्ध बालक पुलिस अभिरक्षा में---। मंदसौर -पुलिस चौकी भैसोदा मंडी को सम्पत्ति संबंधी अपराध में बड़ी सफलता मिली है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बोरदा स्थित देवनारायण मंदिर से चोरी गई 174 ग्राम चांदी, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये है, को महज 18 घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार 9-10 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर से चांदी का छत्र, आरती, गाय, तिलक एवं चेन चोरी कर ली थी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी धर्मेश यादव की टीम ने मुखबिर सूचना, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तेजी से पतारसी शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 विधि-विरुद्ध बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर चोरी गया पूरा मश्रुका बरामद किया। बरामद चांदी का कुल वजन 174 ग्राम तथा अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी धर्मेश यादव, थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय कुमार बुन्देला सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मंदिर चोरी की वारदात का कम समय में खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

- अलीगढ़ में अनोखी ‘हठ-कांवड़’ यात्रा सैकड़ों कीलों वाली शैया पर लेटकर महादेव के मंदिर की ओर बढ़ रहा कांवड़िया, कई दिनों से जारी है कठिन यात्रा। . . . #Devanandnayak #devanandnayaklive #up #kawadyatra #aligarh अलीगढ़ में अनोखी ‘हठ-कांवड़’ यात्रा सैकड़ों कीलों वाली शैया पर लेटकर महादेव के मंदिर की ओर बढ़ रहा कांवड़िया, कई दिनों से जारी है कठिन यात्रा। . . . #Devanandnayak #devanandnayaklive #up #kawadyatra #aligarh1
- करखड़ा गांव में एकत्रित हुए कवियों में हुआ सत्संग छिड़ी बहस भांडेर अनुभाग के करखडा गांव में एकत्रित हुए कवियों ने सत्संग के दौरान कविता के माध्यम से गूढ़ प्रसंगों को लेकर आपस में हुआ सत्संग, दूर-दूर से पहुंचे कवियों में घंटों छड़ी रही बहस2
- मजाक तुम्हारे दिल में अल्लाह है तो हमारे दिल में नरेंद्र मोदी हैं 😂😂😂#हंसी की कॉमेडी दिल पर मत लेना1
- कोंच,सेवढ़ा सिंध नदी से जल लेने निकली कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कोंच जालौन के कोंच में सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का रंग नगर में लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे जालौन के कोंच नगर के चंदकुआ स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर से सैकड़ों श्रद्धालुओं की कांवड़ यात्रा सेवढ़ा स्थित सिंध नदी के लिए रवाना हुई। यात्रा में शामिल भक्त सिंध नदी से पवित्र जल लेकर वापस भूतेश्वर मंदिर पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा के रवाना होते ही पूरा वातावरण भोलेनाथ की भक्ति में रंग गया। श्रद्धालु हाथों में कांवड़ लेकर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान भक्तों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली। कांवड़ियों ने भगवान शिव के भजनों और जयकारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की। कांवड़ यात्रा में अमन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सागर लोहिया, अर्पित नीखरा, मुरली पटवा, राजा बाबू सोनी, हिमांशु सोनी, अमन तिवारी, रविकांत प्रजापति, रोहित सोनी, रवि राठौर, प्रतीक अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालु सेवढ़ा सिंध नदी पहुंचकर पवित्र जल भरेंगे और कांवड़ में जल लेकर वापस कोंच के भूतेश्वर मंदिर आएंगे। इसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। सावन के पावन महीने में निकल रही इस कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कांवड़ यात्रा को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। भक्तों का कहना है कि सावन में भगवान शिव को जल अर्पित करने से मन को शांति और विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होती है।1
- कोंच क्षेत्र पंचायत में विकासकार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान का आरोप, कई गांवों में बिना काम लाखों रुपये निकालने की एसडीएम से शिकायत जालौन के कोंच क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर कथित फर्जी भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों प्रदीप कुमार और दीपेश कुमार ने मंगलवार दोपहर 2 बजे एसडीएम कोंच अभिनव को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच प्रदेश स्तरीय टीएसी/चीफ टीएसी से कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गुमावली के मजरा हरदुआ, खैरी, कुंअरपुरा, भदारी, पनयारा, लौना और भदेवरा समेत कई गांवों में जलरोक बांध, नाला खुदाई, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग और चकरोड निर्माण के कार्य अभिलेखों में दर्शाकर भुगतान करा लिया गया, जबकि मौके पर कई कार्य नहीं कराए गए। कुछ मामलों में घटिया निर्माण होने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में अलग-अलग कार्यों के लिए लाखों रुपये के भुगतान का उल्लेख करते हुए वर्क आईडी भी दी गई हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ कार्यों में एक ही विकास कार्य को अलग-अलग स्तर पर दर्शाकर भुगतान किए जाने की भी आशंका है। शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम से पूरे मामले की स्थलीय जांच और तकनीकी जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में शिकायतें किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बताए गए कार्य वास्तव में हुए हैं या नहीं और भुगतान में कोई अनियमितता हुई है या नहीं।1
- सेवड़ा नगर परिषद के कर्मचारियों हड़ताल का आज पांचवे दिन सेवडा नगर के व्यापारियों ने साथ दिया रखा बाजार बंद1