logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,सेवढ़ा सिंध नदी से जल लेने निकली कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कोंच जालौन के कोंच में सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का रंग नगर में लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे जालौन के कोंच नगर के चंदकुआ स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर से सैकड़ों श्रद्धालुओं की कांवड़ यात्रा सेवढ़ा स्थित सिंध नदी के लिए रवाना हुई। यात्रा में शामिल भक्त सिंध नदी से पवित्र जल लेकर वापस भूतेश्वर मंदिर पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा के रवाना होते ही पूरा वातावरण भोलेनाथ की भक्ति में रंग गया। श्रद्धालु हाथों में कांवड़ लेकर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान भक्तों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली। कांवड़ियों ने भगवान शिव के भजनों और जयकारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की। कांवड़ यात्रा में अमन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सागर लोहिया, अर्पित नीखरा, मुरली पटवा, राजा बाबू सोनी, हिमांशु सोनी, अमन तिवारी, रविकांत प्रजापति, रोहित सोनी, रवि राठौर, प्रतीक अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालु सेवढ़ा सिंध नदी पहुंचकर पवित्र जल भरेंगे और कांवड़ में जल लेकर वापस कोंच के भूतेश्वर मंदिर आएंगे। इसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। सावन के पावन महीने में निकल रही इस कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कांवड़ यात्रा को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। भक्तों का कहना है कि सावन में भगवान शिव को जल अर्पित करने से मन को शांति और विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होती है।

1 hr ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
1 hr ago

कोंच,सेवढ़ा सिंध नदी से जल लेने निकली कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कोंच जालौन के कोंच में सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का रंग नगर में लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे जालौन के कोंच नगर के चंदकुआ स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर से सैकड़ों श्रद्धालुओं की कांवड़ यात्रा सेवढ़ा स्थित सिंध नदी के लिए रवाना हुई। यात्रा में शामिल भक्त सिंध नदी से पवित्र जल लेकर वापस भूतेश्वर मंदिर पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा के रवाना होते ही पूरा वातावरण भोलेनाथ की भक्ति में रंग गया। श्रद्धालु हाथों में कांवड़ लेकर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान भक्तों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली। कांवड़ियों ने भगवान शिव के भजनों और जयकारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की। कांवड़ यात्रा में अमन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सागर लोहिया, अर्पित नीखरा, मुरली पटवा, राजा बाबू सोनी, हिमांशु सोनी, अमन तिवारी, रविकांत प्रजापति, रोहित सोनी, रवि राठौर, प्रतीक अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालु सेवढ़ा सिंध नदी पहुंचकर पवित्र जल भरेंगे और कांवड़ में जल लेकर वापस कोंच के भूतेश्वर मंदिर आएंगे। इसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। सावन के पावन महीने में निकल रही इस कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कांवड़ यात्रा को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। भक्तों का कहना है कि सावन में भगवान शिव को जल अर्पित करने से मन को शांति और विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होती है।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,सेवढ़ा सिंध नदी से जल लेने निकली कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कोंच जालौन के कोंच में सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का रंग नगर में लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे जालौन के कोंच नगर के चंदकुआ स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर से सैकड़ों श्रद्धालुओं की कांवड़ यात्रा सेवढ़ा स्थित सिंध नदी के लिए रवाना हुई। यात्रा में शामिल भक्त सिंध नदी से पवित्र जल लेकर वापस भूतेश्वर मंदिर पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा के रवाना होते ही पूरा वातावरण भोलेनाथ की भक्ति में रंग गया। श्रद्धालु हाथों में कांवड़ लेकर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान भक्तों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली। कांवड़ियों ने भगवान शिव के भजनों और जयकारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की। कांवड़ यात्रा में अमन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सागर लोहिया, अर्पित नीखरा, मुरली पटवा, राजा बाबू सोनी, हिमांशु सोनी, अमन तिवारी, रविकांत प्रजापति, रोहित सोनी, रवि राठौर, प्रतीक अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालु सेवढ़ा सिंध नदी पहुंचकर पवित्र जल भरेंगे और कांवड़ में जल लेकर वापस कोंच के भूतेश्वर मंदिर आएंगे। इसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। सावन के पावन महीने में निकल रही इस कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कांवड़ यात्रा को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। भक्तों का कहना है कि सावन में भगवान शिव को जल अर्पित करने से मन को शांति और विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होती है।
    1
    कोंच,सेवढ़ा सिंध नदी से जल लेने निकली कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कोंच
जालौन के कोंच में सावन माह में भगवान शिव की भक्ति का रंग नगर में लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे जालौन के कोंच नगर के चंदकुआ स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर से सैकड़ों श्रद्धालुओं की कांवड़ यात्रा सेवढ़ा स्थित सिंध नदी के लिए रवाना हुई। यात्रा में शामिल भक्त सिंध नदी से पवित्र जल लेकर वापस भूतेश्वर मंदिर पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
कांवड़ यात्रा के रवाना होते ही पूरा वातावरण भोलेनाथ की भक्ति में रंग गया। श्रद्धालु हाथों में कांवड़ लेकर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान भक्तों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली। कांवड़ियों ने भगवान शिव के भजनों और जयकारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की।
कांवड़ यात्रा में अमन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सागर लोहिया, अर्पित नीखरा, मुरली पटवा, राजा बाबू सोनी, हिमांशु सोनी, अमन तिवारी, रविकांत प्रजापति, रोहित सोनी, रवि राठौर, प्रतीक अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
श्रद्धालु सेवढ़ा सिंध नदी पहुंचकर पवित्र जल भरेंगे और कांवड़ में जल लेकर वापस कोंच के भूतेश्वर मंदिर आएंगे। इसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। सावन के पावन महीने में निकल रही इस कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कांवड़ यात्रा को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला। भक्तों का कहना है कि सावन में भगवान शिव को जल अर्पित करने से मन को शांति और विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होती है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • तिरंगे के रंग में रंगा जालौन, गूंजे देशभक्ति के जयकारे द्वारकाधीश प्रांगण से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी स्मारक पर हुआ समापन जालौन, 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत जालौन नगर में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ द्वारकाधीश प्रांगण से हुआ। इसके बाद यात्रा झंडा चौराहा, छोटी माता मंदिर, बिजली घर, फक्कड़ फाटक होते हुए पुनः झंडा चौराहा पहुंची। यहां से यात्रा गांधी स्मारक होते हुए बस स्टैंड जालौन पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से नगर का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। यात्रा में हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर, अनूप दीक्षित, सत्यम याज्ञिक, आशीष परिहार सहित जालौन नगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। समापन अवसर पर जालौन नगर अध्यक्ष ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
    1
    तिरंगे के रंग में रंगा जालौन, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

द्वारकाधीश प्रांगण से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी स्मारक पर हुआ समापन
जालौन, 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत जालौन नगर में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ द्वारकाधीश प्रांगण से हुआ। इसके बाद यात्रा झंडा चौराहा, छोटी माता मंदिर, बिजली घर, फक्कड़ फाटक होते हुए पुनः झंडा चौराहा पहुंची। यहां से यात्रा गांधी स्मारक होते हुए बस स्टैंड जालौन पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।
यात्रा में हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से नगर का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। यात्रा में हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर, अनूप दीक्षित, सत्यम याज्ञिक, आशीष परिहार सहित जालौन नगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समापन अवसर पर जालौन नगर अध्यक्ष ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • जालौन। स्कूल के बच्चो से लोड करवाया गया गया साउंड सिस्टम का लोडर... गर्मी मे बेहाल दिखे बच्चे का स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को शिक्षा जगत के प्रख्यात व्यक्तित्व एवं समाजसेवी स्वर्गीय लक्ष्मण गोविंद हर्षे की मूर्ति का अनावरण श्रद्धा के साथ किया गया इस मोके पर आये साउंड सिस्टम ढोने मे बच्चो को लगा दिया काफ़ी बजनीली मशीन उठाने मे बच्चे असहज दिखे जिम्मेदारी किसकी..
    1
    जालौन। स्कूल के बच्चो से लोड करवाया गया गया साउंड सिस्टम का लोडर... गर्मी मे बेहाल दिखे बच्चे 
का स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को शिक्षा जगत के प्रख्यात व्यक्तित्व एवं समाजसेवी स्वर्गीय लक्ष्मण गोविंद हर्षे की मूर्ति का अनावरण श्रद्धा के साथ किया गया 
इस मोके पर आये साउंड सिस्टम ढोने मे बच्चो को लगा दिया काफ़ी बजनीली मशीन उठाने मे बच्चे असहज दिखे जिम्मेदारी किसकी..
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन मंडी में घोटाला : किसान की मूंग लौटा दी! व्यापारी की कीड़ा लगी मूंग खरीद ली!!. जालौन गल्ला मंडी में मूंग खरीद पर उठे सवाल, किसानों के कागज लौटाए, व्यापारियों की मूंग खरीदने का आरोप जालौन। गल्ला मंडी में मूंग खरीद को लेकर किसानों ने खरीद व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। किसानों का आरोप है कि PCU क्रय केंद्र पर उनकी मूंग खरीदने के बजाय कागजात वापस किए जा रहे हैं, जबकि व्यापारियों से कथित तौर पर भुनगा (कीड़ा लगी) मूंग की भी खरीद की जा रही है। किसानों का कहना है कि वह अपनी उपज लेकर क्रय केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खरीद के नाम पर उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि क्रय केंद्र प्रभारी लाखन और तिवारी की मौजूदगी में खरीद प्रक्रिया में धांधली की जा रही है। किसानों ने सवाल उठाया कि यदि उनकी उपज मानकों के अनुरूप होने के बावजूद नहीं खरीदी जा रही है, तो व्यापारियों की मूंग की खरीद किस आधार पर की जा रही है? किसानों का आरोप है कि खरीद केंद्र पर स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें बार-बार मंडी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे किसानों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। जिम्मेदारी किसकी? किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही सवाल उठाया है कि यदि क्रय केंद्र पर किसानों की मूंग नहीं खरीदी जा रही है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है? अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी किसानों की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करते हैं या किसान इसी तरह क्रय केंद्र के चक्कर काटते रहेंगे।
    1
    जालौन मंडी में घोटाला : किसान की मूंग लौटा दी! व्यापारी की कीड़ा लगी मूंग खरीद ली!!.
जालौन गल्ला मंडी में मूंग खरीद पर उठे सवाल, किसानों के कागज लौटाए, व्यापारियों की मूंग खरीदने का आरोप
जालौन। गल्ला मंडी में मूंग खरीद को लेकर किसानों ने खरीद व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। किसानों का आरोप है कि PCU क्रय केंद्र पर उनकी मूंग खरीदने के बजाय कागजात वापस किए जा रहे हैं, जबकि व्यापारियों से कथित तौर पर भुनगा (कीड़ा लगी) मूंग की भी खरीद की जा रही है।
किसानों का कहना है कि वह अपनी उपज लेकर क्रय केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खरीद के नाम पर उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि क्रय केंद्र प्रभारी लाखन और तिवारी की मौजूदगी में खरीद प्रक्रिया में धांधली की जा रही है। किसानों ने सवाल उठाया कि यदि उनकी उपज मानकों के अनुरूप होने के बावजूद नहीं खरीदी जा रही है, तो व्यापारियों की मूंग की खरीद किस आधार पर की जा रही है?
किसानों का आरोप है कि खरीद केंद्र पर स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें बार-बार मंडी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे किसानों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।
जिम्मेदारी किसकी?
किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही सवाल उठाया है कि यदि क्रय केंद्र पर किसानों की मूंग नहीं खरीदी जा रही है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी किसानों की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करते हैं या किसान इसी तरह क्रय केंद्र के चक्कर काटते रहेंगे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में बजते राष्ट्र भक्ति के गीतों से नगर राष्ट्रीय भक्ति में सराबोर दिखा जालौन। नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नगर देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल के नेतृत्व निकली तिरंगा यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा लहरात हुए भारत माता की जय का जयघोष करते नजर आए। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर के द्वारिकाधीश मंदिर से हुआ। यहां से तिरंगा लहराते हुए यात्रा झंडा चौराहा पहुंची। इसके बाद सब्जी मंडी, पानी की टंकी होते हुए यात्रा पुराना बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और देशभक्ति गीतों के बीच कार्यकर्ता जोश के साथ यात्रा में आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों के योगदान को याद करने का संदेश दिया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान और उन वीरों के बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन कैलाश पाटकार ने किया। तिरंगा यात्रा में पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल, संजू खत्री, पम्मू महाराज, धीरज बाथम, राजा सिंह सेंगर गधेला, ऊषा गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह राजावत, गिरीश गुप्ता, अनिल मित्तल, अनिल याज्ञिक, मधु पांडेय, नैना साहनी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
    2
    नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में बजते राष्ट्र भक्ति के गीतों से नगर राष्ट्रीय भक्ति में सराबोर दिखा
जालौन। नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नगर देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल के नेतृत्व निकली तिरंगा यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा लहरात हुए भारत माता की जय का जयघोष करते नजर आए। 
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर के द्वारिकाधीश मंदिर से हुआ। यहां से तिरंगा लहराते हुए यात्रा झंडा चौराहा पहुंची। इसके बाद सब्जी मंडी, पानी की टंकी होते हुए यात्रा पुराना बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और देशभक्ति गीतों के बीच कार्यकर्ता जोश के साथ यात्रा में आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों के योगदान को याद करने का संदेश दिया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान और उन वीरों के बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन कैलाश पाटकार ने किया। तिरंगा यात्रा में पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल, संजू खत्री, पम्मू महाराज, धीरज बाथम, राजा सिंह सेंगर गधेला, ऊषा गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह राजावत, गिरीश गुप्ता, अनिल मित्तल, अनिल याज्ञिक, मधु पांडेय, नैना साहनी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन में निकली तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत संगम जालौन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को लेकर मंगलवार को जालौन नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष, अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत एक सैकड़ा से अधिक लोग शामिल रहे। हाथों में तिरंगा लेकर लोग पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के बीच एक बुजुर्ग महिला का देशभक्ति के प्रति जोश और उत्साह खासा आकर्षण का केंद्र रहा। हाथों में तिरंगा लेकर वह महिला यात्रा के बीच जमकर झूमकर नाचने लगी। उम्र की परवाह किए बगैर महिला ने जिस तरह पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराया, उसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी देखते रह गए। बुजुर्ग महिला के चेहरे पर देश के प्रति प्रेम और हाथों में लहराता तिरंगा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। महिला का उत्साह देखकर यात्रा में शामिल अन्य लोगों में भी जोश देखने को मिला। द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुई यात्रा जैसे-जैसे नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, वैसे-वैसे इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ती गई। तिरंगे के साथ चल रहे लोगों ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा के समापन स्थल पुराने बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद भी लोगों में उत्साह बना रहा। तिरंगा यात्रा ने जहां नगरवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया, वहीं बुजुर्ग महिला का जोशीला अंदाज पूरे आयोजन की यादगार तस्वीर बन गया। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके भीतर नजर आया राष्ट्रप्रेम और उत्साह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
    1
    जालौन में निकली तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत संगम 
जालौन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को लेकर मंगलवार को जालौन नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष, अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत एक सैकड़ा से अधिक लोग शामिल रहे। हाथों में तिरंगा लेकर लोग पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के बीच एक बुजुर्ग महिला का देशभक्ति के प्रति जोश और उत्साह खासा आकर्षण का केंद्र रहा। हाथों में तिरंगा लेकर वह महिला यात्रा के बीच जमकर झूमकर नाचने लगी। उम्र की परवाह किए बगैर महिला ने जिस तरह पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराया, उसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी देखते रह गए।
बुजुर्ग महिला के चेहरे पर देश के प्रति प्रेम और हाथों में लहराता तिरंगा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। महिला का उत्साह देखकर यात्रा में शामिल अन्य लोगों में भी जोश देखने को मिला।
द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुई यात्रा जैसे-जैसे नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, वैसे-वैसे इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ती गई। तिरंगे के साथ चल रहे लोगों ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा के समापन स्थल पुराने बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद भी लोगों में उत्साह बना रहा।
तिरंगा यात्रा ने जहां नगरवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया, वहीं बुजुर्ग महिला का जोशीला अंदाज पूरे आयोजन की यादगार तस्वीर बन गया। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके भीतर नजर आया राष्ट्रप्रेम और उत्साह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वंदे मातरम के नारों से गूंजा कदौरा विधायक विनोद चतुर्वेदी व पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने किया शुभारंभ, पुलिस बल रहा मुस्तैद कदौरा। नगर में मंगलवार को आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नगरवासी, युवा और जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा नगर ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कदौरा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ विधायक विनोद चतुर्वेदी एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारों का उद्घोष किया। यात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे, मंडल अध्यक्ष हेमंत साहू, अमित शिवहरे, बबलू शुक्ला, राहुल सिंह परिहार (युवा मोर्चा), आदित्य तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू वर्मा, रजनी पाल मीना शुक्ला आरती पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, तिरंगा यात्रा को लेकर कदौरा थाना प्रभारी परविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली और नगर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
    4
    तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वंदे मातरम के नारों से गूंजा कदौरा
विधायक विनोद चतुर्वेदी व पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने किया शुभारंभ, पुलिस बल रहा मुस्तैद
कदौरा। नगर में मंगलवार को आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नगरवासी, युवा और जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा नगर ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कदौरा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ विधायक विनोद चतुर्वेदी एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।
यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारों का उद्घोष किया। यात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे, मंडल अध्यक्ष हेमंत साहू, अमित शिवहरे, बबलू शुक्ला, राहुल सिंह परिहार (युवा मोर्चा), आदित्य तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू वर्मा, रजनी पाल मीना शुक्ला  आरती पांडे  सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं, तिरंगा यात्रा को लेकर कदौरा थाना प्रभारी परविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली और नगर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कोंच क्षेत्र पंचायत में विकासकार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान का आरोप, कई गांवों में बिना काम लाखों रुपये निकालने की एसडीएम से शिकायत जालौन के कोंच क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर कथित फर्जी भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों प्रदीप कुमार और दीपेश कुमार ने मंगलवार दोपहर 2 बजे एसडीएम कोंच अभिनव को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच प्रदेश स्तरीय टीएसी/चीफ टीएसी से कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गुमावली के मजरा हरदुआ, खैरी, कुंअरपुरा, भदारी, पनयारा, लौना और भदेवरा समेत कई गांवों में जलरोक बांध, नाला खुदाई, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग और चकरोड निर्माण के कार्य अभिलेखों में दर्शाकर भुगतान करा लिया गया, जबकि मौके पर कई कार्य नहीं कराए गए। कुछ मामलों में घटिया निर्माण होने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में अलग-अलग कार्यों के लिए लाखों रुपये के भुगतान का उल्लेख करते हुए वर्क आईडी भी दी गई हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ कार्यों में एक ही विकास कार्य को अलग-अलग स्तर पर दर्शाकर भुगतान किए जाने की भी आशंका है। शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम से पूरे मामले की स्थलीय जांच और तकनीकी जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में शिकायतें किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बताए गए कार्य वास्तव में हुए हैं या नहीं और भुगतान में कोई अनियमितता हुई है या नहीं।
    1
    कोंच क्षेत्र पंचायत में विकासकार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान का आरोप, कई गांवों में बिना काम लाखों रुपये निकालने की एसडीएम से शिकायत
जालौन के कोंच क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर कथित फर्जी भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों प्रदीप कुमार और दीपेश कुमार ने मंगलवार दोपहर 2 बजे एसडीएम कोंच अभिनव को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच प्रदेश स्तरीय टीएसी/चीफ टीएसी से कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गुमावली के मजरा हरदुआ, खैरी, कुंअरपुरा, भदारी, पनयारा, लौना और भदेवरा समेत कई गांवों में जलरोक बांध, नाला खुदाई, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग और चकरोड निर्माण के कार्य अभिलेखों में दर्शाकर भुगतान करा लिया गया, जबकि मौके पर कई कार्य नहीं कराए गए। कुछ मामलों में घटिया निर्माण होने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायत में अलग-अलग कार्यों के लिए लाखों रुपये के भुगतान का उल्लेख करते हुए वर्क आईडी भी दी गई हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ कार्यों में एक ही विकास कार्य को अलग-अलग स्तर पर दर्शाकर भुगतान किए जाने की भी आशंका है।
शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम से पूरे मामले की स्थलीय जांच और तकनीकी जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में शिकायतें किए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बताए गए कार्य वास्तव में हुए हैं या नहीं और भुगतान में कोई अनियमितता हुई है या नहीं।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.