तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वंदे मातरम के नारों से गूंजा कदौरा विधायक विनोद चतुर्वेदी व पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने किया शुभारंभ, पुलिस बल रहा मुस्तैद कदौरा। नगर में मंगलवार को आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नगरवासी, युवा और जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा नगर ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कदौरा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ विधायक विनोद चतुर्वेदी एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारों का उद्घोष किया। यात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे, मंडल अध्यक्ष हेमंत साहू, अमित शिवहरे, बबलू शुक्ला, राहुल सिंह परिहार (युवा मोर्चा), आदित्य तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू वर्मा, रजनी पाल मीना शुक्ला आरती पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, तिरंगा यात्रा को लेकर कदौरा थाना प्रभारी परविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली और नगर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वंदे मातरम के नारों से गूंजा कदौरा विधायक विनोद चतुर्वेदी व पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने किया शुभारंभ, पुलिस बल रहा मुस्तैद कदौरा। नगर में मंगलवार को आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नगरवासी, युवा और जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा नगर
‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कदौरा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ विधायक विनोद चतुर्वेदी एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। यात्रा
में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारों का उद्घोष किया। यात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे, मंडल अध्यक्ष हेमंत साहू, अमित शिवहरे, बबलू शुक्ला, राहुल सिंह परिहार (युवा मोर्चा), आदित्य तिवारी,
महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू वर्मा, रजनी पाल मीना शुक्ला आरती पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, तिरंगा यात्रा को लेकर कदौरा थाना प्रभारी परविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली और नगर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
- 🎤सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों मे भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की रही भारी भीड़🖥️ जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों मे भगवान श्री भोलेनाथ के दर्शन के लिए रही भक्तों की भारी भीड़ वहीं कोटरा मे बड़े तालाब के पास स्थित लगभग 800 वर्षों से अधिक पुराना श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर जहां दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और मंदिर की प्राचीनता को देखने आते हैं मंदिर के महंत घनश्याम दास जी द्वारा बताया गया कि भगवान श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर कोटरा का पद्म पुराण में भी उल्लेख है वहीं मौजूद पंडित श्री विनोद चतुर्वेदी द्वारा मंदिर को लगभग 800 वर्षों से अधिक पुराना बताया गया और उन्होंने कहा कि ऐसे ही अति प्राचीन मंदिर कोटरा में और भी है कुछ मंदिर खंडहरों में तब्दील होते जा रहे हैं जिनके लिए शासन प्रशासन से हम मांग करते हैं की ऐसे मंदिरों पर ध्यान दिया जाए जिससे प्राचीन मंदिर के तौर पर हमारी धरोहर बनी रहे जनपद जालौन के ब्लाक डकोर कोटरा से सोनी न्यूज़ के लिए संवाददाता संजय सोनी की रिपोर्ट l4
- ऑनलाइन फ्रॉड के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप, कोंच में महिला ने दो पुलिसकर्मियों को घेरा!! 47 हजार रुपये के ऑनलाइन लेन-देन का विवाद पहुंचा पुलिस तक, धमकाने और आरोपियों को छोड़ने के लगाए आरोप सीओ को दोबारा शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग कोंच (जालौन)। ऑनलाइन लेन-देन के कथित विवाद के बाद कोंच में एक महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसके पति के बैंक खाते से करीब 47 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, जिसके बाद मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पीड़िता के मुताबिक, मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी अनिल यादव ने उसकी दुकान पर पहुंचकर उसे और उसके पक्ष के लोगों को धमकाया। पीड़िता ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपनी शिकायत में एसआई अभिषेक को दी गई शिकायत और उसके आधार पर तैयार की गई जांच रिपोर्ट पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उसका आरोप है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की गई और उसकी शिकायत के तथ्यों को उचित तरीके से सामने नहीं लाया गया। पीड़िता ने 10 अगस्त को पुलिस क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद को दोबारा शिकायत देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महिला ने पुलिस अधिकारियों से कथित ऑनलाइन फ्रॉड में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग करते हुए अपने पति की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती है तो वह उच्च पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखेगी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है फिलहाल पूरे प्रकरण में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पंकज पीड़ित1
- माधौगढ़ CHC की बदहाल व्यवस्था: ब्लीडिंग से तड़पती रही गर्भवती, डॉक्टर-नर्स न मिलने पर बाइक से उरई ले जाने को मजबूर हुए परिजन ल तीन दिन पूर्व अस्पताल आई महिला को दी गई थी दवा, ब्लीडिंग होने पर दोपहर 3 बजे से भटकते रहे परिजन माधौगढ़ (जालौन)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती एक गंभीर तस्वीर सामने आई है। अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं की बदहाली के चलते एक गंभीर रूप से पीड़ित गर्भवती महिला समय पर इलाज न मिलने से घंटों तड़पती रही। स्थिति यह बनी कि इमरजेंसी में डॉक्टर और नर्स न मिलने पर परिजन मजबूरी में महिला को मोटरसाइकिल पर लादकर इलाज के लिए उरई ले गए। जानकारी के अनुसार, पीड़िता करीब तीन दिन पहले उपचार के लिए सीएचसी आई थी, जहां अल्ट्रासाउंड जांच के बाद उसे एबॉर्शन (गर्भपात) की सलाह दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल से दवा लेने के बाद दोपहर लगभग तीन बजे महिला को अचानक अत्यधिक ब्लीडिंग शुरू हो गई और उसकी हालत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन आनन-फानन में उसे लेकर माधौगढ़ सीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां इमरजेंसी वार्ड में सन्नाटा पसरा था। परिजनों का आरोप है कि काफी तलाशने के बाद भी न तो ड्यूटी पर तैनात कोई डॉक्टर मिला और ना ही मरीज को देखने के लिए कोई स्टाफ नर्स आई। काफी देर तक मदद की गुहार लगाने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन महिला को बाइक पर ही बैठाकर उरई की ओर रवाना हो गए। इमरजेंसी में ऐन मौके पर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों का गायब रहना सीएचसी प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस संबंध में जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं का बदहाल रहना आम बात हो चुकी है।1
- कागजों में बन गई 8 लाख की सड़क, धरातल पर कीचड़ ही कीचड़! कागजों में बन गई 8 लाख की सड़क, धरातल पर कीचड़ ही कीचड़! सालाबाद में 2023-24 में मंजूर इंटरलॉकिंग आज तक अधूरी, बोर्ड लगाकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला; बरसात में बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित *अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार* जालौन। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालाबाद में विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि वर्ष 2023-24 में करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क के कार्य को मंजूरी मिली थी। इसकी अनुमानित लागत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है, लेकिन लंबे समय बाद भी सड़क धरातल पर नहीं बन सकी है। आरोप है कि कार्य का बोर्ड तो लगा दिया गया, लेकिन सड़क निर्माण सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया। मोहल्लेवासियों के मुताबिक शक्ति मातन से राजेश कुशवाहा के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित था। बरसात शुरू होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है। हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि बरसात के दिनों में उनके बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते। अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए, फिर भी नहीं हुई सुनवाई मोहल्लेवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर आईजीआरएस, उपजिलाधिकारी जालौन और जिलाधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र देकर सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते वे परेशान हो चुके हैं। बोर्ड लगा, सड़क गायब—उठे सवाल मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि मौके पर कार्य का बोर्ड लगा हुआ है, जबकि धरातल पर इंटरलॉकिंग सड़क नजर नहीं आ रही। उनका कहना है कि यदि सरकारी रिकॉर्ड में कार्य पूरा दिखाया गया है तो फिर मौके पर सड़क क्यों नहीं बनी? ग्रामीणों ने पूरे मामले की स्थलीय जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने और निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ कागजों में दिखाने के बजाय धरातल पर मिलना चाहिए। बरसात में बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क डलवाने की मांग की है।2
- *हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तहसील मैथा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा* कानपुर देहात 11 अगस्त 2026 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज तहसील मैथा में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के तहत तहसील परिसर मैथा से बैरी तिराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा आमजन को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन भी किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे सम्मान एवं उत्साह के साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी मैथा प्रतिभा मिश्रा सहित तहसील के समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए बैरी तिराहा पहुंची, जहां कार्यक्रम का सकुशल समापन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ।3
- एक लाख सत्तर हजार की बदमाशों ने की टप्पेबाजी, पीड़ित ने की शिकायत!! खबर जालौन से है जहां मुख्यालय उरई में पिछले कई महीनो से लगातार टप्पेबाजी और चोरी व लूट के मामले सामने आ रहे है । इसी क्रम मे एक बार फिर टप्पेबाज बदमाशो ने दिन दहाड़े एक अध्यापक के साथ एक लाख सत्तर हजार रुपये की कोच बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास पार कर लिये जिसका सीसीटीवी में साफ टेपबाजी का वीडियो दिख रहा है । घटना को लेकर पीड़ित ने सम्बंधित पुलिस चौकी मे मामला दर्ज कराया पर अभी तक टप्पेबाजो पता ना चल सका । जबकि पीड़ित का खाली बैग बडागांव के हाइवे मे बने एक डिवाइडर पर रखा बताया गया जो बैग खाली था । मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है कि उनके साथ टप्पे वाली की गई है बदमाश एक लाख सत्तर हजार समेत ।मेरे महत्वपूर्ण कागजात ले गये जिसकी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई ।1
- पति ने पत्नी और उसके मायके वालों पर लगाया चाकू से हमले व जेवर समेटने का आरोप, एसपी से की शिकायत रामपुरा क्षेत्र के मानपुरा गांव का मामला; पीड़ित का आरोप— उल्टा पुलिस ने कर दिया चालान, नहीं कराया डॉक्टरी परीक्षण उरई (जालौन)। थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम मानपुरा निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण कराने और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। रामपुरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव निवासी रोहित प्रताप सिंह पुत्र जयकरन सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 9 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे मामूली कहासुनी के दौरान उसकी पत्नी अर्चना देवी ने उस पर चाकू से वार कर पैर में चोट पहुँचा दी। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने अपने भाई दीपू, मां भूरी तथा 4-5 अन्य लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट करवाई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी घर में रखे पूरे जेवरात और कपड़े समेटकर ले गए। घटना के बाद पुलिस को बुलाकर उसका उल्टा चालान करवा दिया गया, जबकि उसका इलाज या डॉक्टरी परीक्षण तक नहीं कराया गया। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज करने और डॉक्टरी परीक्षण कराने की मांग की है।1
- *हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा रैली* जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्धिकी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में कानपुर देहात के लगभग 300 बच्चों, अध्यापकों, प्रशिक्षकों, कर्मचारियों एवं जनमानस ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। तिरंगा रैली का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण, जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी, क्रीड़ा सचिव संजय मिश्रा तथा डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर कटियार जी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। तिरंगा रैली के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।1
- किशोरी से छेड़खानी की शिकायत पर पिता से की सिरफिरे ने की मारपीट किशोरी से छेड़खानी की शिकायत पर पिता से मारपीट का आरोप ग्रामीणों ने बनाया घटना का वीडियो, पुलिस को उपलब्ध कराने का दावा कालपी (जालौन)। कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम मैनूपुर में किशोरी से कथित छेड़खानी की शिकायत करने पर उसके पिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र अमरशंकर उर्फ ननकू और कन्हैया पुत्र अमरशंकर उर्फ ननकू पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, पीड़ित की नाबालिग पुत्री के साथ दोनों युवक कथित रूप से अक्सर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते थे। इस संबंध में पीड़ित ने आरोपितों के परिजनों से शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर सोमवार 10 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे दोनों युवक उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। घटना में पीड़ित के चोटें आने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना का ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया है, जिसे पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। वीडियो में आरोपित बताए जा रहे लोगों के लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण कराने, रिपोर्ट दर्ज करने तथा आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1