logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कागजों में बन गई 8 लाख की सड़क, धरातल पर कीचड़ ही कीचड़! कागजों में बन गई 8 लाख की सड़क, धरातल पर कीचड़ ही कीचड़! सालाबाद में 2023-24 में मंजूर इंटरलॉकिंग आज तक अधूरी, बोर्ड लगाकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला; बरसात में बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित *अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार* जालौन। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालाबाद में विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि वर्ष 2023-24 में करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क के कार्य को मंजूरी मिली थी। इसकी अनुमानित लागत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है, लेकिन लंबे समय बाद भी सड़क धरातल पर नहीं बन सकी है। आरोप है कि कार्य का बोर्ड तो लगा दिया गया, लेकिन सड़क निर्माण सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया। मोहल्लेवासियों के मुताबिक शक्ति मातन से राजेश कुशवाहा के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित था। बरसात शुरू होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है। हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि बरसात के दिनों में उनके बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते। अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए, फिर भी नहीं हुई सुनवाई मोहल्लेवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर आईजीआरएस, उपजिलाधिकारी जालौन और जिलाधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र देकर सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते वे परेशान हो चुके हैं। बोर्ड लगा, सड़क गायब—उठे सवाल मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि मौके पर कार्य का बोर्ड लगा हुआ है, जबकि धरातल पर इंटरलॉकिंग सड़क नजर नहीं आ रही। उनका कहना है कि यदि सरकारी रिकॉर्ड में कार्य पूरा दिखाया गया है तो फिर मौके पर सड़क क्यों नहीं बनी? ग्रामीणों ने पूरे मामले की स्थलीय जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने और निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ कागजों में दिखाने के बजाय धरातल पर मिलना चाहिए। बरसात में बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क डलवाने की मांग की है।

1 hr ago
user_Anurag Shrivastava
Anurag Shrivastava
Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

कागजों में बन गई 8 लाख की सड़क, धरातल पर कीचड़ ही कीचड़! कागजों में बन गई 8 लाख की सड़क, धरातल पर कीचड़ ही कीचड़! सालाबाद में 2023-24 में मंजूर इंटरलॉकिंग आज तक अधूरी, बोर्ड लगाकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला; बरसात में बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित *अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार* जालौन। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालाबाद में विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि वर्ष 2023-24 में करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क के कार्य को मंजूरी मिली थी। इसकी अनुमानित लागत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है, लेकिन लंबे समय बाद भी सड़क धरातल पर नहीं बन सकी है। आरोप है कि कार्य का बोर्ड तो लगा दिया गया, लेकिन सड़क निर्माण सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया। मोहल्लेवासियों के मुताबिक शक्ति मातन से राजेश कुशवाहा के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित था। बरसात शुरू होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है। हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि बरसात के

दिनों में उनके बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते। अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए, फिर भी नहीं हुई सुनवाई मोहल्लेवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर आईजीआरएस, उपजिलाधिकारी जालौन और जिलाधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र देकर सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते वे परेशान हो चुके हैं। बोर्ड लगा, सड़क गायब—उठे सवाल मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि मौके पर कार्य का बोर्ड लगा हुआ है, जबकि धरातल पर इंटरलॉकिंग सड़क नजर नहीं आ रही। उनका कहना है कि यदि सरकारी रिकॉर्ड में कार्य पूरा दिखाया गया है तो फिर मौके पर सड़क क्यों नहीं बनी? ग्रामीणों ने पूरे मामले की स्थलीय जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने और निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ कागजों में दिखाने के बजाय धरातल पर मिलना चाहिए। बरसात में बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क डलवाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वंदे मातरम के नारों से गूंजा कदौरा विधायक विनोद चतुर्वेदी व पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने किया शुभारंभ, पुलिस बल रहा मुस्तैद कदौरा। नगर में मंगलवार को आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नगरवासी, युवा और जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा नगर ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कदौरा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ विधायक विनोद चतुर्वेदी एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारों का उद्घोष किया। यात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे, मंडल अध्यक्ष हेमंत साहू, अमित शिवहरे, बबलू शुक्ला, राहुल सिंह परिहार (युवा मोर्चा), आदित्य तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू वर्मा, रजनी पाल मीना शुक्ला आरती पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, तिरंगा यात्रा को लेकर कदौरा थाना प्रभारी परविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली और नगर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
    4
    तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वंदे मातरम के नारों से गूंजा कदौरा
विधायक विनोद चतुर्वेदी व पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने किया शुभारंभ, पुलिस बल रहा मुस्तैद
कदौरा। नगर में मंगलवार को आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नगरवासी, युवा और जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा नगर ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कदौरा नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ विधायक विनोद चतुर्वेदी एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।
यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारों का उद्घोष किया। यात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे, मंडल अध्यक्ष हेमंत साहू, अमित शिवहरे, बबलू शुक्ला, राहुल सिंह परिहार (युवा मोर्चा), आदित्य तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू वर्मा, रजनी पाल मीना शुक्ला  आरती पांडे  सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं, तिरंगा यात्रा को लेकर कदौरा थाना प्रभारी परविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली और नगर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • निवाड़ी गांव में आवासीय पट्टों को लेकर ग्रामीण ने की डीएम से शिकायत, ग्राम प्रधान व लेखपाल की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल आवासीय पट्टों पर बड़ा सवाल! पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को पट्टा देने का आरोप निवाड़ी गांव में आवासीय पट्टों को लेकर डीएम से शिकायत, ग्राम प्रधान व लेखपाल की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल कालपी/जालौन ग्राम पंचायत बरदौली परगना कालपी के मजरा निवाड़ी में आवासीय पट्टों के आवंटन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम निवासी रामसिंह पुत्र स्व. श्यामलाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में गाटा संख्या 202, 141, 180 और 172/1 में किए गए आवासीय पट्टों के संबंध में न तो खुली बैठक की गई और न ही आमजन को इसकी सूचना दी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पात्र लोगों को दरकिनार कर कथित रूप से अपात्र लोगों को आवासीय पट्टे दिए गए। शिकायत में शीलादेवी पत्नी स्व. मान सिंह, रित्ता पत्नी स्व. अखिलेश, रामा पत्नी स्व. कृपाल और कुसुमकली पत्नी स्व. मोहन सिंह जैसी महिलाओं को पात्र होने के बावजूद पट्टे से वंचित किए जाने की बात कही गई है। शिकायत में ग्राम प्रधान और लेखपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपने सगे देवर संजय पुत्र गयाप्रसाद को आवासीय पट्टा दे दिया, जबकि शिकायतकर्ता के अनुसार संजय के पास पहले से लगभग 30 बीघा कृषि भूमि और कई आवासीय मकान हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिवकान्ती के नाम आवासीय पट्टा किए जाने के बावजूद वह संपन्न परिवार से हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक उनके पति संपन्न हैं, ससुर के नाम करीब 20 बीघा जमीन और तीन मकान हैं। इसी तरह गांव की लड़की आखरीन पुत्री शकील के विवाह के बाद उसके नाम भी आवासीय पट्टा किए जाने पर सवाल उठाया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल— क्या वास्तव में आवासीय पट्टों के लिए खुली बैठक और सार्वजनिक सूचना दी गई थी? यदि दी गई थी तो उसकी कार्यवाही और प्रस्ताव कहां है? क्या पट्टा पाने वाले सभी लोग सरकारी नियमों के अनुसार पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं? यदि किसी के पास पहले से जमीन और पक्का मकान है तो उसे आवासीय पट्टा किस आधार पर मिला? पात्र महिलाओं को कथित रूप से पट्टे से बाहर क्यों रखा गया? क्या ग्राम प्रधान और लेखपाल ने नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया अपनाई? क्या राजस्व विभाग द्वारा मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया? यदि शिकायत सही पाई जाती है तो अपात्रों को दिए गए पट्टे निरस्त होंगे या नहीं? शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच पूरी होने तक विवादित पट्टे वाली जमीन पर कब्जा किए जाने से रोकने की मांग की है। अब निगाहें जिला प्रशासन की जांच पर टिकी हैं। यदि शिकायत में लगाए गए आरोप जांच में सही साबित होते हैं तो यह मामला सिर्फ पट्टा आवंटन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंचायत स्तर पर सरकारी जमीन के आवंटन की पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।
    1
    निवाड़ी गांव में आवासीय पट्टों को लेकर ग्रामीण ने की डीएम से शिकायत, ग्राम प्रधान व लेखपाल की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल
आवासीय पट्टों पर बड़ा सवाल! पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को पट्टा देने का आरोप
निवाड़ी गांव में आवासीय पट्टों को लेकर डीएम से शिकायत, ग्राम प्रधान व लेखपाल की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल
कालपी/जालौन ग्राम पंचायत बरदौली परगना कालपी के मजरा निवाड़ी में आवासीय पट्टों के आवंटन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्राम निवासी रामसिंह पुत्र स्व. श्यामलाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में गाटा संख्या 202, 141, 180 और 172/1 में किए गए आवासीय पट्टों के संबंध में न तो खुली बैठक की गई और न ही आमजन को इसकी सूचना दी गई।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पात्र लोगों को दरकिनार कर कथित रूप से अपात्र लोगों को आवासीय पट्टे दिए गए। शिकायत में शीलादेवी पत्नी स्व. मान सिंह, रित्ता पत्नी स्व. अखिलेश, रामा पत्नी स्व. कृपाल और कुसुमकली पत्नी स्व. मोहन सिंह जैसी महिलाओं को पात्र होने के बावजूद पट्टे से वंचित किए जाने की बात कही गई है।
शिकायत में ग्राम प्रधान और लेखपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। 
आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपने सगे देवर संजय पुत्र गयाप्रसाद को आवासीय पट्टा दे दिया, जबकि शिकायतकर्ता के अनुसार संजय के पास पहले से लगभग 30 बीघा कृषि भूमि और कई आवासीय मकान हैं।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिवकान्ती के नाम आवासीय पट्टा किए जाने के बावजूद वह संपन्न परिवार से हैं।
शिकायतकर्ता के मुताबिक उनके पति संपन्न हैं, ससुर के नाम करीब 20 बीघा जमीन और तीन मकान हैं। 
इसी तरह गांव की लड़की आखरीन पुत्री शकील के विवाह के बाद उसके नाम भी आवासीय पट्टा किए जाने पर सवाल उठाया गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल—
क्या वास्तव में आवासीय पट्टों के लिए खुली बैठक और सार्वजनिक सूचना दी गई थी?
यदि दी गई थी तो उसकी कार्यवाही और प्रस्ताव कहां है?
क्या पट्टा पाने वाले सभी लोग सरकारी नियमों के अनुसार पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं?
यदि किसी के पास पहले से जमीन और पक्का मकान है तो उसे आवासीय पट्टा किस आधार पर मिला?
पात्र महिलाओं को कथित रूप से पट्टे से बाहर क्यों रखा गया?
क्या ग्राम प्रधान और लेखपाल ने नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया अपनाई?
क्या राजस्व विभाग द्वारा मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया?
यदि शिकायत सही पाई जाती है तो अपात्रों को दिए गए पट्टे निरस्त होंगे या नहीं?
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच पूरी होने तक विवादित पट्टे वाली जमीन पर कब्जा किए जाने से रोकने की मांग की है।
अब निगाहें जिला प्रशासन की जांच पर टिकी हैं।
यदि शिकायत में लगाए गए आरोप जांच में सही साबित होते हैं तो यह मामला सिर्फ पट्टा आवंटन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंचायत स्तर पर सरकारी जमीन के आवंटन की पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Advertising agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश बना इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का नया हब लखनऊ। योगी सरकार की निवेश-हितैषी नीतियों और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के चलते उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में बढ़ते निवेश से आधुनिक तकनीक आधारित उद्योगों को नई गति मिल रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर क्षेत्र में हो रहे निवेश से उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसरों के द्वार भी खुल रहे हैं। सरकार का फोकस अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने पर है। तेजी से विकसित हो रहा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम उत्तर प्रदेश को देश की टेक्नोलॉजी ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी गति मिल रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश बना इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का नया हब
लखनऊ। योगी सरकार की निवेश-हितैषी नीतियों और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के चलते उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में बढ़ते निवेश से आधुनिक तकनीक आधारित उद्योगों को नई गति मिल रही है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर क्षेत्र में हो रहे निवेश से उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसरों के द्वार भी खुल रहे हैं। सरकार का फोकस अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने पर है। तेजी से विकसित हो रहा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम उत्तर प्रदेश को देश की टेक्नोलॉजी ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। 
इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी गति मिल रही है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आवास आवंटन में धांधली का आरोप: बिना खुली बैठक और मुनादी के अपात्रों को बांटे गए पट्टे ​ग्राम बरदौली के मजरा निवाड़ी का मामला; ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग ​संपन्न और प्रधान के परिजनों को पट्टा देने का आरोप, पात्र विधवा महिलाएं दरकिनार ​कालपी (जालौन)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरदौली के मजरा निवाड़ी में आवासीय पट्टों के आवंटन को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। गांव में गाटा संख्या 202, 141, 180 और 172/1 में किए गए पट्टा आवंटन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ​ग्राम निवासी रामसिंह पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि पट्टा आवंटन की पूरी प्रक्रिया में नियमों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि न तो गांव में कोई खुली बैठक बुलाई गई और न ही ग्रामीणों को इसकी पूर्व सूचना या मुनादी कराई गई। आरोप है कि ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल की मिलीभगत से कागजों में ही पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। ​पात्रों को दरकिनार कर चहेतों पर मेहरबानी ​शिकायत में कहा गया है कि गांव की अत्यंत गरीब और जरूरतमंद विधवा महिलाओं शीलादेवी पत्नी स्व. मान सिंह, रित्ता पत्नी स्व. अखिलेश, रामा पत्नी स्व. कृपाल तथा कुसुमकली पत्नी स्व. मोहन सिंह को पात्रता सूची से बाहर कर दिया गया। ​दूसरी ओर, ग्राम प्रधान पर अपने सगे देवर संजय पुत्र गयाप्रसाद को पट्टा आवंटित करने का सीधा आरोप लगा है। शिकायतकर्ता के अनुसार संजय के पास पहले से ही लगभग 30 बीघा कृषि भूमि और कई आवासीय मकान मौजूद हैं। इसके अलावा गांव के संपन्न परिवारों जैसे शिवकान्ती (जिनके पति संपन्न हैं और ससुर के नाम 20 बीघा जमीन व तीन मकान हैं) और विवाह के बाद अन्यत्र जा चुकी लड़की आखरीन पुत्री शकील के नाम भी पट्टे जारी करने पर सवाल खड़े किए गए हैं। ​प्रशासन के सामने खड़े हुए तीखे सवाल ​पूरे मामले को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि पट्टों के आवंटन के लिए खुली बैठक और मुनादी कराई गई थी, तो उसकी कार्यवाही का आधिकारिक प्रस्ताव और रजिस्टर कहां है। 20 से 30 बीघा जमीन और पक्के मकान वाले लोगों को किस आधार पर आवासहीन घोषित कर पट्टा जारी किया गया, जबकि प्राथमिक सूची में शामिल असहाय और गरीब विधवा महिलाओं को प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। इसके साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर कोई भौतिक सत्यापन किया था या केवल कागजी खानापूरी की गई। ​जांच पूरी होने तक कब्जे पर रोक की मांग ​शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच पूरी होने तक विवादित गाटा संख्याओं पर किसी भी प्रकार के निर्माण या कब्जे पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ​अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो नियमों के विरुद्ध किए गए पट्टे रद्द होना तय माना जा रहा है, साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों व प्रतिनिधियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक सकती है।
    1
    आवास आवंटन में धांधली का आरोप: बिना खुली बैठक और मुनादी के अपात्रों को बांटे गए पट्टे
​ग्राम बरदौली के मजरा निवाड़ी का मामला; ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग
​संपन्न और प्रधान के परिजनों को पट्टा देने का आरोप, पात्र विधवा महिलाएं दरकिनार
​कालपी (जालौन)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरदौली के मजरा निवाड़ी में आवासीय पट्टों के आवंटन को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। गांव में गाटा संख्या 202, 141, 180 और 172/1 में किए गए पट्टा आवंटन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
​ग्राम निवासी रामसिंह पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि पट्टा आवंटन की पूरी प्रक्रिया में नियमों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि न तो गांव में कोई खुली बैठक बुलाई गई और न ही ग्रामीणों को इसकी पूर्व सूचना या मुनादी कराई गई। आरोप है कि ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल की मिलीभगत से कागजों में ही पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
​पात्रों को दरकिनार कर चहेतों पर मेहरबानी
​शिकायत में कहा गया है कि गांव की अत्यंत गरीब और जरूरतमंद विधवा महिलाओं शीलादेवी पत्नी स्व. मान सिंह, रित्ता पत्नी स्व. अखिलेश, रामा पत्नी स्व. कृपाल तथा कुसुमकली पत्नी स्व. मोहन सिंह को पात्रता सूची से बाहर कर दिया गया।
​दूसरी ओर, ग्राम प्रधान पर अपने सगे देवर संजय पुत्र गयाप्रसाद को पट्टा आवंटित करने का सीधा आरोप लगा है। शिकायतकर्ता के अनुसार संजय के पास पहले से ही लगभग 30 बीघा कृषि भूमि और कई आवासीय मकान मौजूद हैं। इसके अलावा गांव के संपन्न परिवारों जैसे शिवकान्ती (जिनके पति संपन्न हैं और ससुर के नाम 20 बीघा जमीन व तीन मकान हैं) और विवाह के बाद अन्यत्र जा चुकी लड़की आखरीन पुत्री शकील के नाम भी पट्टे जारी करने पर सवाल खड़े किए गए हैं।
​प्रशासन के सामने खड़े हुए तीखे सवाल
​पूरे मामले को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि पट्टों के आवंटन के लिए खुली बैठक और मुनादी कराई गई थी, तो उसकी कार्यवाही का आधिकारिक प्रस्ताव और रजिस्टर कहां है। 20 से 30 बीघा जमीन और पक्के मकान वाले लोगों को किस आधार पर आवासहीन घोषित कर पट्टा जारी किया गया, जबकि प्राथमिक सूची में शामिल असहाय और गरीब विधवा महिलाओं को प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। इसके साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर कोई भौतिक सत्यापन किया था या केवल कागजी खानापूरी की गई।
​जांच पूरी होने तक कब्जे पर रोक की मांग
​शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच पूरी होने तक विवादित गाटा संख्याओं पर किसी भी प्रकार के निर्माण या कब्जे पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
​अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो नियमों के विरुद्ध किए गए पट्टे रद्द होना तय माना जा रहा है, साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों व प्रतिनिधियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक सकती है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आटा के ग्राम अटरिया मे दो पक्षो के बीच मारपीट व फायरिंग आज दिनांक 10.08.2026 को थाना आटा के ग्राम अटरिया मे दो पक्षो के बीच मारपीट व फायरिंग की सूचना थाना आटा पुलिस को प्राप्त हुई इस सूचना पर थाना आटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुची वहां पहुचने पर ज्ञात हुआ कि नीतू खटिक ,डॉली प्रजापति के बीच रास्ते से निकलने को लेकर शैलेन्द्र निरंजन के साथ विवाद हुआ । जिसमे पहले कहासुनी हुई फिर आपस मे मारपीट हुई फिर शैलेन्द्र निरंजन के द्वारा अपनी लाइसेन्सी बन्दूक से दो फायर किये गये ।दोनो पक्षो से तहरीर प्राप्त करके अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपियो की तलाश की जा रही है।मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।प्रकरण के सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी कालपी द्वारा दी गयी बाइट।
    1
    आटा के ग्राम अटरिया मे दो पक्षो के बीच मारपीट व फायरिंग
आज दिनांक 10.08.2026 को थाना आटा के ग्राम अटरिया मे दो पक्षो के बीच मारपीट व फायरिंग की सूचना थाना आटा पुलिस को प्राप्त हुई इस सूचना पर थाना आटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुची वहां पहुचने पर ज्ञात हुआ कि नीतू खटिक ,डॉली प्रजापति के बीच रास्ते से निकलने को लेकर शैलेन्द्र निरंजन के साथ विवाद हुआ । जिसमे पहले कहासुनी हुई फिर आपस मे मारपीट हुई फिर शैलेन्द्र निरंजन के द्वारा अपनी लाइसेन्सी बन्दूक से दो फायर किये गये ।दोनो पक्षो से तहरीर प्राप्त करके अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपियो की तलाश की जा रही है।मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।प्रकरण के सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी कालपी द्वारा दी गयी बाइट।
    user_Raja RAJAWAT journalist
    Raja RAJAWAT journalist
    माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जालौन..झंडा चौराहा का झंडा लहरा उठा सभी लोगो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एडवांस मे.. भीम राजावत पत्रकार 4tv news जिला संवाददाता... तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन mo.9628800458
    1
    जालौन..झंडा चौराहा का झंडा लहरा उठा 
सभी लोगो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एडवांस मे.. भीम राजावत पत्रकार 4tv news जिला संवाददाता... तहसील अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन mo.9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से बढ़ेगी सैन्य ताकत, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विस्तार से प्रदेश की रक्षा उत्पादन क्षमता को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। कॉरिडोर के माध्यम से रक्षा क्षेत्र में बड़े निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ आधुनिक सैन्य उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों, एमएसएमई और स्टार्टअप्स को नए अवसर मिलेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने के साथ बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होने की संभावना है। रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में यह कॉरिडोर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आधुनिक हथियारों, रक्षा उपकरणों और तकनीकी उत्पादों के निर्माण से देश की सैन्य क्षमता मजबूत होगी और विदेशों से रक्षा सामग्री के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के जरिए निवेश, तकनीक और रोजगार के नए अवसरों का संगम तैयार होगा। इससे उत्तर प्रदेश रक्षा क्षेत्र में एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान और मजबूत कर सकता है।
    1
    डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से बढ़ेगी सैन्य ताकत, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विस्तार से प्रदेश की रक्षा उत्पादन क्षमता को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। कॉरिडोर के माध्यम से रक्षा क्षेत्र में बड़े निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ आधुनिक सैन्य उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों, एमएसएमई और स्टार्टअप्स को नए अवसर मिलेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने के साथ बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होने की संभावना है। रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में यह कॉरिडोर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आधुनिक हथियारों, रक्षा उपकरणों और तकनीकी उत्पादों के निर्माण से देश की सैन्य क्षमता मजबूत होगी और विदेशों से रक्षा सामग्री के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
विशेषज्ञों के मुताबिक डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के जरिए निवेश, तकनीक और रोजगार के नए अवसरों का संगम तैयार होगा। इससे उत्तर प्रदेश रक्षा क्षेत्र में एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान और मजबूत कर सकता है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🎤तिरंगे के रंग में रंगा जालौन,गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष🖥️ 🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाब,पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा 🇮🇳 शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर बढ़ाया उत्साह जनपद जालौन, हाथों में लहराता तिरंगा, जुबां पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ का जयघोष, देशभक्ति गीतों से गूंजता वातावरण और सड़क के दोनों ओर उमड़ा नागरिकों का उत्साह, सोमवार को जिला मुख्यालय उरई का नजारा देखते ही बन रहा था। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली विशाल तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना का जीवंत संदेश दिया। पुलिस लाइन परिसर से शुरू हुई विशाल तिरंगा यात्रा में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने सहभागिता की। तिरंगा यात्रा जिला परिषद, अंबेडकर चौराहा और शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए टाउन हॉल पहुंची। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही शहर की फिजा देशभक्ति के जज्बे से भरती गई। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी उद्घोष और ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ जैसे देशभक्ति गीतों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। सड़क पर लहराते तिरंगों का दृश्य मानो स्वतंत्रता दिवस से पहले ही पूरे शहर को राष्ट्रीय पर्व के उत्सव में बदल रहा था। तिरंगा यात्रा में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, छात्र-छात्राएं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि जालौन की एकजुट राष्ट्रभावना का विराट प्रदर्शन बन गई। यात्रा के मार्ग में शहरवासियों ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का भाव स्पष्ट दिखाई दिया।विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। इसके सम्मान में देश का प्रत्येक नागरिक भावनात्मक रूप से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसमें सभी लोगों को पूरे उत्साह के साथ सहभागी बनना चाहिए। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि देश को आजादी सहज रूप से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए असंख्य वीरों ने अपना जीवन न्योछावर किया। तिरंगे के सम्मान का अर्थ उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का सम्मान करना भी है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। आज की तिरंगा यात्रा ने जनपदवासियों के भीतर देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने और हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने वाला अभियान है। उन्होंने जनपदवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व में सहभागी बनने का आह्वान किया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज से 15 अगस्त तक जनपद में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वयंसेवी संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अनेक देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य केवल तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को यह एहसास कराना है कि देश की आजादी के पीछे कितने संघर्ष, त्याग और बलिदान की लंबी गाथा छिपी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दिया। उनका त्याग और योगदान राष्ट्र के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। आजादी के इस अमूल्य उपहार की रक्षा करना और देश की एकता-अखंडता को मजबूत रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव का प्रतीक है और इसके सम्मान में पूरा जनपद एकजुट होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक निकली इस विशाल तिरंगा यात्रा ने जालौन की धरती पर देशभक्ति की ऐसी छटा बिखेरी कि पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद सहित जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    4
    🎤तिरंगे के रंग में रंगा जालौन,गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष🖥️
🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाब,पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा
🇮🇳 शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर बढ़ाया उत्साह
जनपद जालौन,
हाथों में लहराता तिरंगा, जुबां पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ का जयघोष, देशभक्ति गीतों से गूंजता वातावरण और सड़क के दोनों ओर उमड़ा नागरिकों का उत्साह, सोमवार को जिला मुख्यालय उरई का नजारा देखते ही बन रहा था। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली विशाल तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना का जीवंत संदेश दिया।
पुलिस लाइन परिसर से शुरू हुई विशाल तिरंगा यात्रा में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने सहभागिता की। तिरंगा यात्रा जिला परिषद, अंबेडकर चौराहा और शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए टाउन हॉल पहुंची। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही शहर की फिजा देशभक्ति के जज्बे से भरती गई। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी उद्घोष और ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ जैसे देशभक्ति गीतों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। सड़क पर लहराते तिरंगों का दृश्य मानो स्वतंत्रता दिवस से पहले ही पूरे शहर को राष्ट्रीय पर्व के उत्सव में बदल रहा था। तिरंगा यात्रा में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, छात्र-छात्राएं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि जालौन की एकजुट राष्ट्रभावना का विराट प्रदर्शन बन गई। यात्रा के मार्ग में शहरवासियों ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का भाव स्पष्ट दिखाई दिया।विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। इसके सम्मान में देश का प्रत्येक नागरिक भावनात्मक रूप से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसमें सभी लोगों को पूरे उत्साह के साथ सहभागी बनना चाहिए।
माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि देश को आजादी सहज रूप से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए असंख्य वीरों ने अपना जीवन न्योछावर किया। तिरंगे के सम्मान का अर्थ उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का सम्मान करना भी है।
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। आज की तिरंगा यात्रा ने जनपदवासियों के भीतर देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने और हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने वाला अभियान है। उन्होंने जनपदवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व में सहभागी बनने का आह्वान किया।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज से 15 अगस्त तक जनपद में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वयंसेवी संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अनेक देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य केवल तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को यह एहसास कराना है कि देश की आजादी के पीछे कितने संघर्ष, त्याग और बलिदान की लंबी गाथा छिपी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दिया। उनका त्याग और योगदान राष्ट्र के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। आजादी के इस अमूल्य उपहार की रक्षा करना और देश की एकता-अखंडता को मजबूत रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव का प्रतीक है और इसके सम्मान में पूरा जनपद एकजुट होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक निकली इस विशाल तिरंगा यात्रा ने जालौन की धरती पर देशभक्ति की ऐसी छटा बिखेरी कि पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद सहित जनप्रतिनिधि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सियार ने महिला और बालक पर बोला हमला, दोनों घायल ग्रामीणों के अनुसार दोनों पर हमला करने के बाद सियार बचाव के लिए पहुंचे लोगों की ओर भी झपटा। आटा। थाना क्षेत्र के परासन ग्राम पंचायत के मजरा कुइयाझोर में सोमवार शाम जंगली सियार ने अलग-अलग स्थानों पर एक महिला और एक बालक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। चरवाहों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दोनों को सियार के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गांव के आसपास निगरानी कर रहे हैं। कुइयाझोर निवासी क्रांति (48) सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे खेत से चारा काटकर घर लौट रही थीं। गांव से करीब 400 मीटर पहले झाड़ियों से निकले सियार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सियार ने उनके हाथों में काट लिया, जिससे वह घायल हो गईं। महिला के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे चरवाहे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और सियार को खदेड़कर महिला को बचाया। इसी दिन कुइयाझोर निवासी छोटू (13) किसी काम से परासन गया था। शाम को वह पैदल गांव लौट रहा था। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले उसी सियार ने उस पर भी हमला कर दिया। सियार ने बालक के सीने में काट लिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। बालक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद चरवाहे और ग्रामीण दौड़ पड़े और उसे भी सुरक्षित बचा लिया। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पर हमला करने के बाद सियार बचाव के लिए पहुंचे लोगों की ओर भी झपटा। हालांकि ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के कारण वह जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी
    1
    सियार ने महिला और बालक पर बोला हमला, दोनों घायल ग्रामीणों के अनुसार दोनों पर हमला करने के बाद सियार बचाव के लिए पहुंचे लोगों की ओर भी झपटा।
आटा। थाना क्षेत्र के परासन ग्राम पंचायत के मजरा कुइयाझोर में सोमवार शाम जंगली सियार ने अलग-अलग स्थानों पर एक महिला और एक बालक पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। चरवाहों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दोनों को सियार के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गांव के आसपास निगरानी कर रहे हैं।
कुइयाझोर निवासी क्रांति (48) सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे खेत से चारा काटकर घर लौट रही थीं। गांव से करीब 400 मीटर पहले झाड़ियों से निकले सियार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सियार ने उनके हाथों में काट लिया, जिससे वह घायल हो गईं। महिला के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे चरवाहे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और सियार को खदेड़कर महिला को बचाया।
इसी दिन कुइयाझोर निवासी छोटू (13) किसी काम से परासन गया था। शाम को वह पैदल गांव लौट रहा था। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले उसी सियार ने उस पर भी हमला कर दिया। सियार ने बालक के सीने में काट लिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। बालक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद चरवाहे और ग्रामीण दौड़ पड़े और उसे भी सुरक्षित बचा लिया।
ग्रामीणों के अनुसार दोनों पर हमला करने के बाद सियार बचाव के लिए पहुंचे लोगों की ओर भी झपटा। हालांकि ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के कारण वह जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी
    user_Gyanendra srivastav
    Gyanendra srivastav
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.