Shuru
Apke Nagar Ki App…
आटा के ग्राम अटरिया मे दो पक्षो के बीच मारपीट व फायरिंग आज दिनांक 10.08.2026 को थाना आटा के ग्राम अटरिया मे दो पक्षो के बीच मारपीट व फायरिंग की सूचना थाना आटा पुलिस को प्राप्त हुई इस सूचना पर थाना आटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुची वहां पहुचने पर ज्ञात हुआ कि नीतू खटिक ,डॉली प्रजापति के बीच रास्ते से निकलने को लेकर शैलेन्द्र निरंजन के साथ विवाद हुआ । जिसमे पहले कहासुनी हुई फिर आपस मे मारपीट हुई फिर शैलेन्द्र निरंजन के द्वारा अपनी लाइसेन्सी बन्दूक से दो फायर किये गये ।दोनो पक्षो से तहरीर प्राप्त करके अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपियो की तलाश की जा रही है।मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।प्रकरण के सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी कालपी द्वारा दी गयी बाइट।
Raja RAJAWAT journalist
आटा के ग्राम अटरिया मे दो पक्षो के बीच मारपीट व फायरिंग आज दिनांक 10.08.2026 को थाना आटा के ग्राम अटरिया मे दो पक्षो के बीच मारपीट व फायरिंग की सूचना थाना आटा पुलिस को प्राप्त हुई इस सूचना पर थाना आटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुची वहां पहुचने पर ज्ञात हुआ कि नीतू खटिक ,डॉली प्रजापति के बीच रास्ते से निकलने को लेकर शैलेन्द्र निरंजन के साथ विवाद हुआ । जिसमे पहले कहासुनी हुई फिर आपस मे मारपीट हुई फिर शैलेन्द्र निरंजन के द्वारा अपनी लाइसेन्सी बन्दूक से दो फायर किये गये ।दोनो पक्षो से तहरीर प्राप्त करके अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपियो की तलाश की जा रही है।मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।प्रकरण के सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी कालपी द्वारा दी गयी बाइट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आटा के ग्राम अटरिया मे दो पक्षो के बीच मारपीट व फायरिंग आज दिनांक 10.08.2026 को थाना आटा के ग्राम अटरिया मे दो पक्षो के बीच मारपीट व फायरिंग की सूचना थाना आटा पुलिस को प्राप्त हुई इस सूचना पर थाना आटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुची वहां पहुचने पर ज्ञात हुआ कि नीतू खटिक ,डॉली प्रजापति के बीच रास्ते से निकलने को लेकर शैलेन्द्र निरंजन के साथ विवाद हुआ । जिसमे पहले कहासुनी हुई फिर आपस मे मारपीट हुई फिर शैलेन्द्र निरंजन के द्वारा अपनी लाइसेन्सी बन्दूक से दो फायर किये गये ।दोनो पक्षो से तहरीर प्राप्त करके अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपियो की तलाश की जा रही है।मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।प्रकरण के सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी कालपी द्वारा दी गयी बाइट।1
- नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में बजते राष्ट्र भक्ति के गीतों से नगर राष्ट्रीय भक्ति में सराबोर दिखा जालौन। नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नगर देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल के नेतृत्व निकली तिरंगा यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा लहरात हुए भारत माता की जय का जयघोष करते नजर आए। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर के द्वारिकाधीश मंदिर से हुआ। यहां से तिरंगा लहराते हुए यात्रा झंडा चौराहा पहुंची। इसके बाद सब्जी मंडी, पानी की टंकी होते हुए यात्रा पुराना बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और देशभक्ति गीतों के बीच कार्यकर्ता जोश के साथ यात्रा में आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों के योगदान को याद करने का संदेश दिया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, स्वाभिमान और उन वीरों के बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन कैलाश पाटकार ने किया। तिरंगा यात्रा में पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल, संजू खत्री, पम्मू महाराज, धीरज बाथम, राजा सिंह सेंगर गधेला, ऊषा गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह राजावत, गिरीश गुप्ता, अनिल मित्तल, अनिल याज्ञिक, मधु पांडेय, नैना साहनी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।2
- जालौन में निकली तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत संगम जालौन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को लेकर मंगलवार को जालौन नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुराने बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष, अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत एक सैकड़ा से अधिक लोग शामिल रहे। हाथों में तिरंगा लेकर लोग पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों के बीच एक बुजुर्ग महिला का देशभक्ति के प्रति जोश और उत्साह खासा आकर्षण का केंद्र रहा। हाथों में तिरंगा लेकर वह महिला यात्रा के बीच जमकर झूमकर नाचने लगी। उम्र की परवाह किए बगैर महिला ने जिस तरह पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराया, उसे देखकर आसपास मौजूद लोग भी देखते रह गए। बुजुर्ग महिला के चेहरे पर देश के प्रति प्रेम और हाथों में लहराता तिरंगा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। महिला का उत्साह देखकर यात्रा में शामिल अन्य लोगों में भी जोश देखने को मिला। द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुई यात्रा जैसे-जैसे नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, वैसे-वैसे इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ती गई। तिरंगे के साथ चल रहे लोगों ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा के समापन स्थल पुराने बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद भी लोगों में उत्साह बना रहा। तिरंगा यात्रा ने जहां नगरवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया, वहीं बुजुर्ग महिला का जोशीला अंदाज पूरे आयोजन की यादगार तस्वीर बन गया। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके भीतर नजर आया राष्ट्रप्रेम और उत्साह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।1
- 110 वर्षीय पूर्व सैनिक स्वरूप सिंह का निधन, सैनिकों ने दी राष्ट्रीय ध्वज के साथ अंतिम सलामी* *110 वर्षीय पूर्व सैनिक स्वरूप सिंह का निधन, सैनिकों ने दी राष्ट्रीय ध्वज के साथ अंतिम सलामी* उरई/डकोर। क्षेत्र के ग्राम कमठा निवासी 110 वर्षीय बुजुर्ग पूर्व सैनिक स्वरूप सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 07:00 बजे अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि स्वरूप सिंह का जन्म वर्ष 1916 में हुआ था। रियासतकालीन समय में मात्र 13 वर्ष की उम्र में वह सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने भारतीय सेना की कुमाऊं रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दीं और बाद में सेवानिवृत्त हुए। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह क्षेत्र में अपनी सरलता और सैनिक जीवन की स्मृतियों के लिए लोगों के बीच सम्मानित रहे। मंगलवार को उनके पैतृक गांव में परंपरागत रीति-रिवाजों एवं बैंड बाजे के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र साहब सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद तथा पूर्व अर्धसैनिक कल्याण संस्था, उरई के जवान भी पहुंचे। पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ दिवंगत सैनिक को अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परिजनों की आंखें नम रहीं। पूर्व सैनिक प्रमोद कुमार पाल, आर के भास्कर, शिव शंकर बुधौलिया, अनिल कुमार त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडे, शिवपूजन सिंह राजावत, इंदल सिंह परिहार, राघवेंद्र सिंह सेंगर, राम राजा सिंह परिहार, राजू सिंह परिहार, उदयप्रताप सिंह, विजय सिंह, प्रहलाद सिंह, विनोद तिवारी, श्याम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार में 200 से अधिक ग्रामवासी उपस्थित रहे। पूर्व सैनिकों ने कहा कि स्वरूप सिंह का दीर्घ सैनिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जालौन1
- मालनपुर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान गुमटी से मिली शराब, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई मालनपुर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान गुमटी से मिली शराब, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई1
- खजूरी से पंचनदा तक गूंजी भोले की भक्ति, डाक कांवड़ पदयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम पंचायत खजूरी स्थित प्रसिद्ध मंदिर से श्रद्धालुओं ने डाक कांवड़ पदयात्रा का शुभारंभ किया। भोलेनाथ के जयकारों के साथ शुरू हुई कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं को लेकर जनपद जालौन की प्रसिद्ध तपोभूमि पंचनदा पहुंची, जहां देव बाबा साहब के समीप यमुना नदी में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से स्नान किया। स्नान के बाद कांवड़ियों ने यमुना से पवित्र जल भरा और उसे लेकर पदयात्रा करते हुए ग्राम खजूरी के लिए रवाना हुए। खजूरी गांव पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भोले बाबा को समर्पित किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। शिवभक्तों ने जमकर नृत्य किया और भोलेनाथ के भजनों में लीन होकर भक्ति का आनंद लिया। आस्था, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर माहौल में डाक कांवड़ पदयात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- कागजों में बन गई 8 लाख की सड़क, धरातल पर कीचड़ ही कीचड़! कागजों में बन गई 8 लाख की सड़क, धरातल पर कीचड़ ही कीचड़! सालाबाद में 2023-24 में मंजूर इंटरलॉकिंग आज तक अधूरी, बोर्ड लगाकर जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला; बरसात में बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित *अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार* जालौन। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालाबाद में विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि वर्ष 2023-24 में करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क के कार्य को मंजूरी मिली थी। इसकी अनुमानित लागत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है, लेकिन लंबे समय बाद भी सड़क धरातल पर नहीं बन सकी है। आरोप है कि कार्य का बोर्ड तो लगा दिया गया, लेकिन सड़क निर्माण सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया। मोहल्लेवासियों के मुताबिक शक्ति मातन से राजेश कुशवाहा के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित था। बरसात शुरू होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है। हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि बरसात के दिनों में उनके बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते। अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए, फिर भी नहीं हुई सुनवाई मोहल्लेवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर आईजीआरएस, उपजिलाधिकारी जालौन और जिलाधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र देकर सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते वे परेशान हो चुके हैं। बोर्ड लगा, सड़क गायब—उठे सवाल मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि मौके पर कार्य का बोर्ड लगा हुआ है, जबकि धरातल पर इंटरलॉकिंग सड़क नजर नहीं आ रही। उनका कहना है कि यदि सरकारी रिकॉर्ड में कार्य पूरा दिखाया गया है तो फिर मौके पर सड़क क्यों नहीं बनी? ग्रामीणों ने पूरे मामले की स्थलीय जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने और निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ कागजों में दिखाने के बजाय धरातल पर मिलना चाहिए। बरसात में बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क डलवाने की मांग की है।2
- रास्ते के विवाद में लाठी-डंडे चले, लाइसेंसी बंदूक से दो फायर अटरिया गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी जालौन। थाना आटा क्षेत्र के ग्राम अटरिया में सोमवार को रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो फायर कर दिए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना आटा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, ग्राम अटरिया निवासी नीतू खटिक और डॉली प्रजापति का रास्ते से निकलने को लेकर शैलेंद्र निरंजन से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान शैलेंद्र निरंजन द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो फायर किए जाने की बात सामने आई। घटना की सूचना पर थाना आटा पुलिस तत्काल गांव पहुंची और मौके की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त कर ली है तथा उनके आधार पर अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना में शामिल आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। प्रकरण को लेकर क्षेत्राधिकारी कालपी ने भी जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई से अवगत कराया। संजय कुमार पत्रकार जालौन1