हरिद्वार में कांवड़ मेला-2026 के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने तैयारियों और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनसा देवी हिल बाईपास, मोतीचूर, भूपतवाला, सप्तऋषि आश्रम, पंतद्वीप, लालजीवाला, चंडी चौक, नजीबाबाद रोड, गौरीशंकर और नमामि गंगे घाट सहित प्रमुख स्थलों का दौरा कर कांवड़ यात्रियों के मार्ग, भीड़ और यातायात प्रबंधन, सड़क मरम्मत, पेयजल, स्वच्छता व अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग को सुरक्षित, सुगम और पूरी तरह से गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीवर लाइन और रिंग रोड परियोजना के निर्माण कार्यों से यात्रा मार्ग पर कोई बाधा नहीं आनी चाहिए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 25 जुलाई तक युद्धस्तर पर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएं। समयबद्धता और गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मेले के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर संदीप, सीपीयू इंचार्ज हितेश, एसएचओ नगर कोतवाली कुंदन सिंह राणा, एसएचओ श्यामपुर नितेश शर्मा सहित एनएचएआई के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- उत्तराखंड के देहरादून में 17 जुलाई को प्रस्तावित कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने की खबरों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के पास परेड ग्राउंड में इस कार्यक्रम के आयोजन की विधिवत अनुमति उपलब्ध है और शासन-प्रशासन की ओर से अनुमति रद्द किए जाने का कोई भी लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। कार्यक्रम स्थल पर ट्रकों को प्रवेश न मिलने के संबंध में गणेश गोदियाल ने बताया कि इसका कारण केवल यह है कि दी गई अनुमति निर्धारित तिथि से ही प्रभावी होगी। उन्होंने छात्र और युवाओं से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार 17 जुलाई को हर हाल में आयोजित होगा। इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि भविष्य में शासन-प्रशासन की ओर से कोई भी आधिकारिक निर्णय लिया जाता है, तो उसकी जानकारी समय पर साझा कर दी जाएगी।1
- कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। इसी सिलसिले में जिले के डीएम और एसपी ने खुद कावड़ पटरी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।1
- उत्तराखंड के लक्सर में आदरणीय, यशस्वी, ऊर्जावान और लोकप्रिय विनोद कुमार के उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष स्वागत समारोह में क्षेत्र के ग्रामीण वासियों के साथ-साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।1
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के "ड्रग्स फ्री देवभूमि" के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों के पास से बाजार में करीब ₹6 लाख मूल्य की 20.06 ग्राम अवैध स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ऑल्टो कार बरामद की गई है। पहली कार्रवाई विकासनगर कोतवाली पुलिस द्वारा 13 जुलाई 2026 को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने चाय बागान रोड उदियाबाग से ऑल्टो कार संख्या-यू0के0-07-बीटी-3409 में सवार अभियुक्त दिलशाद उर्फ शानू (उम्र 36 वर्ष, निवासी रामपुर कला, सहसपुर) को 7.69 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, त्यागी फार्म हाउस के पास से दूसरे अभियुक्त जावेद (उम्र 29 वर्ष, निवासी शंकरपुर रामपुर, सहसपुर) को 5.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया। इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त पहले भी नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं और दिलशाद के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। दूसरी कार्रवाई डोईवाला कोतवाली पुलिस द्वारा तेलीवाला रोड पर की गई, जहां संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त फरीद (उम्र 24 वर्ष, निवासी नियामवाला, डोईवाला) को 6.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। फरीद के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरीद का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले चोरी की वारदात में जेल जा चुका है।1
- हल्द्वानी के मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने गाड़ी का माइलेज कम होने के लिए इथेनॉल पेट्रोल को जिम्मेदार बताया है। यूट्यूबर का कहना है कि गाड़ी पहले 19 किलोमीटर का माइलेज देती थी, जो कि अब घटकर सिर्फ 5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे रही है।1
- हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में जयरहाम आश्रम के सामने हुड़दंग कर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले पांच लोगों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर मर्यादा का पाठ सिखाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि जयरहाम आश्रम के सामने दो पक्षों में लाठी-डंडों के साथ विवाद हो रहा है और वे एक-दूसरे को मारने-मरने पर आमादा हैं। पुलिस टीम के समझाने के बाद भी जब दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और दोबारा झगड़े पर उतारू हो गए, तो संज्ञेय अपराध की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने पांचों आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में नकलक धाम भारत माता पुरम निवासी 19 वर्षीय गौरव जोशी (पुत्र नवीन चन्द जोशी), 19 वर्षीय अनिराज (पुत्र मंगू सिंह), 22 वर्षीय हर्ष ठाकुर (पुत्र भोले ठाकुल), विरला हाउस भूपतवाला निवासी 26 वर्षीय राकेश (पुत्र श्रीपाल) और भारत पुरम भूपतवाला निवासी 23 वर्षीय दिनेश (पुत्र सियाराम) शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री कुन्दन सिंह राणा (कोतवाली नगर हरिद्वार), उपनिरीक्षक खेमेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप पंवार, हेड कांस्टेबल गुलशन नेगी और कांस्टेबल श्रीकान्त ग्वाडी शामिल रहे।1
- देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश-भानियावाला सात मोड़ पर पेड़ों की कटाई के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन में उक्रांद नेता सौम्य पहाड़ी, संजय चौधरी, प्रमिला भंडारी और शैलेंद्र गुसाईं सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए और पर्यावरण संरक्षण की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान ऋषिकेश पुलिस द्वारा कई आंदोलनकारियों को हिरासत में ले लिए जाने से मौके पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। "पेड़ बचाओ, पर्यावरण बचाओ" के नारों के साथ उक्रांद ने चेतावनी दी है कि यदि पेड़ों की कटाई तुरंत नहीं रोकी गई तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- हरिद्वार पुलिस ने ग्राम बूढ़पुर जट्ट में हुई गोलीकांड की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था, वे पूरी तरह निर्दोष थे। वास्तविकता यह निकली कि मृतक के साथ मौजूद उसके तीन साथियों ने ही घटना के बाद पुरानी रंजिश के चलते अन्य व्यक्तियों को झूठा फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और घटना में इस्तेमाल किया गया एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है। यह मामला दिनांक 11.07.2026 की शाम का है, जब पुलिस को ग्राम बूढ़पुर जट्ट स्थित एक खेत में युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल सौरभ (पुत्र राजेन्द्र, निवासी बूढ़पुर जट्ट) को अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के पिता राजेन्द्र कुमार की तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में रोबिन, अनुज और प्रदुमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। चूंकि यह क्षेत्र उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ था, इसलिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान जब पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों के बयान लिए, तो साक्ष्य शुरुआती तहरीर से मेल नहीं खाए, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। गहन पूछताछ में पुलिस के सामने सच्चाई आई कि मृतक सौरभ और उसके साथी पुरानी रंजिश के कारण मुजफ्फरनगर के ग्राम शकरपुर के कुछ लोगों से विवाद रखते थे। घटना के दिन मृतक अपने साथियों के साथ एक अवैध तमंचा लेकर बूढ़पुर जट्ट पहुंचा था, जहां तमंचे को खोलकर जांचने के दौरान अचानक गोली चल गई, जो सीधे सौरभ को लग गई। उसकी मौत के बाद उसके साथियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए अनुज, रोबिन और प्रदुमन को फंसाने की योजना बनाई और पुलिस को झूठी सूचना दी। पुलिस ने निष्पक्ष विवेचना के आधार पर इस झूठी कहानी का भंडाफोड़ करते हुए घटनास्थल पर मौजूद सुमित (निवासी शकरपुर, मुजफ्फरनगर), डिम्पल और आशीष (दोनों निवासी मोहम्मदपुर जट्ट) को हिरासत में लिया है। विवेचना में तथ्य स्पष्ट होने के बाद मामले में गैर-इरादतन हत्या की धाराएं शामिल की गई हैं और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।1