Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरादाबाद की अगवानपुर नगर पंचायत में अधूरी सड़क निर्माण के कारण भीषण जाम लग गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शनिवार शाम को एक एंबुलेंस भी घंटों तक जाम में फंसी रही, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोग पीडब्ल्यूडी विभाग से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।
BEBAAK NEWS ONLINE
मुरादाबाद की अगवानपुर नगर पंचायत में अधूरी सड़क निर्माण के कारण भीषण जाम लग गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शनिवार शाम को एक एंबुलेंस भी घंटों तक जाम में फंसी रही, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोग पीडब्ल्यूडी विभाग से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- करैरा में बगीचा सरकार मंदिर पर चले लाठी डंडे, मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने जानकारी के अनुसार करेरा में बगीचा सरकार मंदिर पर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है अब जिसका CCTV फुटेज में दिखी पूरी हलचल, दो पक्षों के बीच विवाद का मामला… सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।1
- पंजाब के बठिंडा की गणेशा बस्ती में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ी लापरवाही पंजाब के बठिंडा की गणेश बस्ती में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ी लापरवाही से हादसा हो गया. जहां एक रोड रोलर ने स्कूटी सवार पिता और बेटी को पीछे से कुचल दिया. रोलर का पहिया दोनों के ऊपर से गुजर गया. हादसे में पिता विशाल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी मन्नत गंभीर रूप से घायल है, उसका इलाज एम्स (AIIMS) में चल रहा है. परिवार के सदस्यों और इलाके के लोगों का आरोप है कि रोड रोलर चालक ने कानों में हेडफोन लगाए हुए थे और वह बेहद लापरवाही से रोलर को बैक कर रहा था. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है रोंटगे खड़े करने वाला है. लोगों में प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी है, क्योंकि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. सीसीटीवी में कैद हुए हादसे के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूटर पर सवार विशाल गुप्ता अपनी बेटी के साथ आ रहे हैं. वे नई बन रही सड़क के किनारे चल रहे होते हैं तभी उनका स्कूटी फिसल जाती है! #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #panjab @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- फर्रुखाबाद जिले में एक व्यक्ति को रेबीज होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानवरों की बीमारी इंसान में मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग संक्रमण के स्रोत की जांच कर रहा है।1
- महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भीषण बवाल हो गया। देहरा इलाके में मामूली कहासुनी ने पथराव का रूप ले लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। हालात संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और मेरठ जोन के ADG ने कमान संभाली।1
- झांसी, एक होटल में युवक युवती ने खाया जहरीला पदार्थ... झाँसी थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत एक होटल के कमरे में युवक एवं युवती द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज झाँसी में भर्ती कराया गया। प्रकरण में की जा रही अग्रेतर कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री लक्ष्मीकांत गौतम की वीडियो बाइट1
- झांसी में महिला हत्याकांड का खुलासा, चाची के हत्या आरोप में भतीजा हिरासत में झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में 8 मई को एक महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में मृतका की पहचान लाड़कुवंर कुशवाहा के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देश पर दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आज 10 मई को आरोपी प्रमोद कुशवाहा को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच चाची-भतीजे का रिश्ता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पूरी जानकारी के लिए देखें एसपी सिटी झांसी की वीडियो बाइट।1
- समाजवादी पार्टी की टिप्पणी पर भड़के भाजपा महानगर अध्यक्ष, बोले- “पटेल समाज देगा जवाब” झांसी। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सात बार के सांसद पंकज चौधरी को लेकर की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस मामले में भाजपा झांसी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जारी कर सपा पर तीखा हमला बोला है। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सपा मीडिया सेल द्वारा की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और सम्मान बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी लगातार पिछड़े समाज के नेताओं का अपमान करने का काम कर रही है, जिसे प्रदेश का पिछड़ा समाज कभी नहीं भूलेगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियों का जवाब जनता लोकतांत्रिक तरीके से देगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस बयान को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है।2
- शिवपुरी के खोड़ बस स्टैंड पर रेत से भरे एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बड़ा हादसा किया। ट्रैक्टर ने 7 बाइक और एक जनरेटर को रौंद दिया, जिसमें एक महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।1