Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्रुखाबाद जिले में एक व्यक्ति को रेबीज होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानवरों की बीमारी इंसान में मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग संक्रमण के स्रोत की जांच कर रहा है।
Dharmendra Raikwar
फर्रुखाबाद जिले में एक व्यक्ति को रेबीज होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानवरों की बीमारी इंसान में मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग संक्रमण के स्रोत की जांच कर रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- फर्रुखाबाद जिले में एक व्यक्ति को रेबीज होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानवरों की बीमारी इंसान में मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग संक्रमण के स्रोत की जांच कर रहा है।1
- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में कुशवाहा समुदाय के लोगों ने भाजपा नेता पर जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप,,,, जमीन सीमांकन पर रोक की की मांग पानी की टंकी पर चढ़कर किया विरोध प्रदर्शन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- निवाड़ी के ओरछा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक की हटाई गई पट्टिका को पुनः स्थापित कर दिया गया है। पहले हटा दी गई यह पट्टिका अब अपने सम्मानजनक स्थान पर वापस आ गई है।1
- झांसी, एक होटल में युवक युवती ने खाया जहरीला पदार्थ... झाँसी थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत एक होटल के कमरे में युवक एवं युवती द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज झाँसी में भर्ती कराया गया। प्रकरण में की जा रही अग्रेतर कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री लक्ष्मीकांत गौतम की वीडियो बाइट1
- Post by Mahendra Kumar Dubey1
- झांसी में महिला हत्याकांड का खुलासा, चाची के हत्या आरोप में भतीजा हिरासत में झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र में 8 मई को एक महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस जांच में मृतका की पहचान लाड़कुवंर कुशवाहा के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देश पर दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आज 10 मई को आरोपी प्रमोद कुशवाहा को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच चाची-भतीजे का रिश्ता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पूरी जानकारी के लिए देखें एसपी सिटी झांसी की वीडियो बाइट।1
- अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतगुआ में जनचोपाल कार्यक्रम हुआ सम्पन्न जन चौपाल के दौरान, ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा कर जल्द किया जायेगा निराकरण टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सतगुआ में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मंच संचालन चक्रवर्ती जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि प्रिंस यादव ने गांव की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए पंचायत क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश सचिव राम रतन दीक्षित ने उपस्थित ग्रामीणों को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। उन्होंने जन चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। मंच के माध्यम से रामलोचन चक्रवर्ती ने मधुर शब्दों में संचालन किया गया कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुनील जैन ,जनपद सदस्य संजू यादव अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला प्रभारी मंत्री रामलोचन चक्रवर्ती,जिला अध्यक्ष मोहम्मद जियाउदीन ,महिला जिला अध्यक्ष श्रीमति पिंकी गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र दुवे, अनिल मिश्रा,एडवोकेट हरनारायण खरे तहसील मंत्री अमित गुप्ता, तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं संगठन के पदाधिकारीयों की उपस्थिति सराहनीय रही4
- हनी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने लगाए अवैध वसूली के आरोप, KYC के नाम पर वसूले जा रहे ₹190 बबीना क्षेत्र में संचालित हनी गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग ऐप के माध्यम से गैस बुकिंग कराने वाले कई लोगों के DAC नम्बर नहीं आ रहे हैं, जबकि उनकी बुकिंग काफी पुरानी हो चुकी है। ऐसे में उपभोक्ताओं के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर उन्हें समय पर गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी कैसे मिलेगी। वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि हनी गैस एजेंसी द्वारा KYC कराने के नाम पर गैस पाइप (लेजम) देने की बात कहकर ₹190 रुपये की वसूली की गई। लेकिन कई उपभोक्ताओं को न तो गैस पाइप दिया गया और न ही उनके पैसे वापस किए गए। आज एजेंसी पर पहुंचे एक उपभोक्ता ने बताया कि उसने KYC के समय गैस पाइप के नाम पर ₹190 जमा किए थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसे पाइप नहीं मिला और एजेंसी द्वारा रुपये लौटाने से भी मना किया जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बबीना में ऐसे कई लोग हैं जिनसे जबरन गैस पाइप के नाम पर पैसे वसूले गए, जबकि उनके पास पहले से ही गैस पाइ मौजूद थी। लोगों का आरोप है कि एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं पर अनावश्यक दबाव बनाकर अवैध वसूली की जा रही है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने प्रशासन एवं संबंधित गैस विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिन उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की गई है, उनके रुपये तत्काल वापस कराए जाएं तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।1