नाली के पानी को लेकर दो पक्ष भिड़े, चौकी घेरकर जाम का प्रयास नाली के पानी को लेकर दो पक्ष भिड़े, चौकी घेरकर जाम का प्रयास घर में घुसकर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप, मारपीट में कई घायल; पुलिस ने संभाली स्थिति संवाददाता,,,नरेश गुप्ता संदना। सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के नहोइया गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे नाली में पानी जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से एक-दूसरे पर घर में घुसकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए गए हैं। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण मंगलम पुलिस चौकी के सामने एकत्र हो गए और चौकी का घेराव करते हुए सड़क जाम करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। करीब 20 लोगों के घर में घुसने का आरोप पहले पक्ष के लक्ष्मीचंद्र पुत्र बाबूराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मामूली कहासुनी के बाद गोकरन, अनिल, छोटे, रामरतन, मुन्नर, शुभकरन, विमला समेत करीब 20 अज्ञात लोग बांका और फरसा लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने लक्ष्मीचंद्र, उनके भाई प्रमोद, भतीजे आर्यमान और पिता बाबूराम के साथ मारपीट की, जिससे सभी को चोटें आईं। लक्ष्मीचंद्र का आरोप है कि घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को देने के बाद जब वह पुलिस वाहन से थाने जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें वाहन से उतारकर दोबारा मारपीट करने का प्रयास किया। तीन साल की बच्ची के नाली में बाथरूम करने से शुरू हुआ विवाद वहीं दूसरे पक्ष के गोकरन ने पुलिस को बताया कि उनकी करीब तीन वर्षीय बेटी शिवांशी घर के सामने नाली में बाथरूम कर रही थी। इसी बात को लेकर लक्ष्मीचंद्र, प्रमोद, बाबूराम, लल्लन और लकी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की। गोकरन के मुताबिक, उसे बचाने पहुंचे उसके भाई मुन्नर, शुभकरन और मां विमला के साथ भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शांत कराया मामला घटना के बाद चौकी के बाहर भीड़ जुटने और सड़क जाम के प्रयास से कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

- युवक की मौत के बाद विरोध, पुलिस के समझाने पर लौटे गांव सदरपुर: कमलापुर निवासी करीब 30 वर्षीय सतीश पुत्र रामचरन की 14/15 सितंबर की रात मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व उसका इलाज गांव के डॉक्टर मनोज ने किया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गुड़ैचा चौराहा पहुंचे और हाईवे पर शव रखकर विरोध का प्रयास किया, लेकिन शव हाईवे पर नहीं रखा गया। बताया गया कि मनोज ने सतीश से तीन बिस्वा जमीन खरीदी थी, जिसे मृतक की पत्नी वापस लेना चाहती है। मामले में पत्नी ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मनोज को थाने में बैठाया है। पुलिस के समझाने पर परिजन शव लेकर गांव लौट गए।1
- थाने के अंदर भिड़े सिपाही, लात घूंसे चलें' बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर लात घूसे चलें. एक सिपाही ने दूसरे को लिटा लिटा कर पीटा. मारपीट CCTV कैमरे में कैद हो गई. करीब 2 सप्ताह पुराना वीडियो बताया जा रहा है. दावा है कि बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था. थाने के अंदर भिड़े सिपाही, लात घूंसे चलें' बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर लात घूसे चलें. एक सिपाही ने दूसरे को लिटा लिटा कर पीटा. मारपीट CCTV कैमरे में कैद हो गई. करीब 2 सप्ताह पुराना वीडियो बताया जा रहा है. दावा है कि बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था.1
- *अमित रस्तोगी पत्रकार* {14/09/2026} रेउसा ब्लॉक मे जनपद सीतापुर में कस्बा रेउसा में गणेश चतुर्थी पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा:, *अमित रस्तोगी पत्रकार* {14/09/2026} रेउसा ब्लॉक मे जनपद सीतापुर में कस्बा रेउसा में गणेश चतुर्थी पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा:,सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल, गाजे-बाजे और भक्ति गीतों पर खूब थिरके युवा,रेउसा कस्बे में सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गाजे-बाजे के साथ हनुमान मंदिर से शुरू हुई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु अपने अपने वाहन से ही कस्बे में घूमते हुए चहलारी घाट पहुंचे। गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र पोरवाल जी के द्वारा माननीय पूर्व विधायक श्री महेंद्र सिंह झीन बाबू का स्वागत सम्मान किया गया. माननीय पूर्व विधायक महेंद्र सिंह उर्फ झीन बाबू के पुत्र पवन सिंह जिला पंचायत सदस्य जो चहलारी घाट तक एवं मंदिर परिसर तक सहयोग रहा.एवं जजमान दिनेश यज्ञ सैनी और उनकी धर्मपत्नी चांदनी यज्ञ सैनी ने विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद उन्होंने चहलारी घाट नदी से कलश में जल भरा। जल भरने के बाद श्रद्धालु फिर पैदल चलते हुए हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां कलश यात्रा का समापन हुआ। गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र पोरवाल ने बताया कि यह कलश यात्रा गणेश चतुर्थी के मौके पर निकाली गई है और 14 सितंबर को गणेश प्रतिमा का आगमन होगा, इसके बाद कथा का आनंद भक्त गण लेंगे, फिर हर वर्ष की भांति सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।कलश यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए और भक्ति गीतों पर थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। इससे पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। थाना अध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।4
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ महिगवां पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोबाइल लूटने वाले 2 शातिर गिरफ्तार लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो अभियुक्तों को महज 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अवनीश बाजपेयी उर्फ गोलू उर्फ कपिल और मुकलेश निवासी ग्राम शाहपुर नजूल, थाना महिगवां के रूप में हुई है। आरोप है कि 14 सितंबर को साइकिल से घर जा रहे व्यक्ति के हाथ पर डंडा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया गया था। पुलिस ने दोनों को शाहपुर नजूल चौराहे से हनुमंतपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से विवो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार अवनीश बाजपेयी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में मु0अ0सं0 143/2026, धारा 309(4)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। कार्यवाही करने वाली टीम: थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतीश सिंह, इन्द्रपाल सिंह सेंगर समेत पुलिस टीम। ( अमन राठौर )1
- काला कपड़ा ओढ़कर घुसा, 7 घंटे खंगाला; मथुरा में 36 घंटे में पकड़ा गया पूर्व कर्मचारी करोड़ों की चोरी: रविवार रात करीब 9:30 बजे आरोपी शोरूम की छत का जाल काटकर अंदर घुसा था। उसने वहां से लगभग 14 करोड़ रुपये मूल्य का 10.50 किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपये कैश उड़ा लिया था। 7 घंटे तक शोरूम को खंगाला: चोर काले कपड़े ओढ़कर शोरूम में दाखिल हुआ था और करीब 7 से 8 घंटे तक अंदर रहा। पूर्व कर्मचारी होने के कारण उसे दुकान के लेआउट और तिजोरी की चाबियों की सटीक जानकारी थी। उसने बेहद चालाकी से सिर्फ सोने के कीमती जेवरातों को ही हाथ लगाया और जाते-जाते सीसीटीवी का DVR भी साथ ले गया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1
- राजधानी लखनऊ बीकेटी थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में सनसनीखेज घटना घर के अंदर पति-पत्नी के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा मिला पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव मिलने की सूचना से गांव में मचा हड़कंप सूचना मिलते ही एसीपी समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की ग्रामीणों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कई दिनों से होता था विवाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी1
- आशियाना डूबा... उम्मीदें सड़ीं कछौना के मोहाई में बाढ़ जैसे हालात,कुदरत का कहर या सिस्टम का फेलियर? घर-खेत सब पानी-पानी,मेहनत पर फिरा पानी उड़द, तिल और मक्का की कई बीघा फसलें जलमग्न.... आशियाना डूबा... उम्मीदें सड़ीं कछौना के मोहाई में बाढ़ जैसे हालात,कुदरत का कहर या सिस्टम का फेलियर? घर-खेत सब पानी-पानी,मेहनत पर फिरा पानी उड़द, तिल और मक्का की कई बीघा फसलें जलमग्न.... #KachonaNews #MohaiVillage #FloodsInUP #HardoiNews #FarmersPain #FarmingLoss #UPGovernment #KachonaFlood #HardoiAdministration #JusticeForFarmers #GroundReport #KachonaBreaking #FarmingCrisis #SocialMediaForChange1
- ससुराल में मर्डर? शव सड़क पर रखकर काटा बवाल,हरदोई के कासिमपुर क्षेत्र में ससुराल आए युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, सड़क पर लाश रख परिजनों ने काटा भारी हंगामा..... ससुराल में मर्डर? शव सड़क पर रखकर काटा बवाल,हरदोई के कासिमपुर क्षेत्र में ससुराल आए युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, सड़क पर लाश रख परिजनों ने काटा भारी हंगामा..... 👇 पूरी रिपोर्ट देखने और अपडेट्स के लिए हमारे पेज को फॉलो करें। #HardoiNews #HardoiPolice #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews #Sandila #UPPolice #Kaasipur #CrimeUpdate #Breaking #SocialMediaNews #LatestNews #HardoiCrime1