logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजधानी लखनऊ बीकेटी थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में सनसनीखेज घटना घर के अंदर पति-पत्नी के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा मिला पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव मिलने की सूचना से गांव में मचा हड़कंप सूचना मिलते ही एसीपी समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की ग्रामीणों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कई दिनों से होता था विवाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी

1 hr ago
user_Khabro Ki Paini Najar News New
Khabro Ki Paini Najar News New
Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

राजधानी लखनऊ बीकेटी थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में सनसनीखेज घटना घर के अंदर पति-पत्नी के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा मिला पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव मिलने की सूचना से गांव में मचा हड़कंप सूचना मिलते ही एसीपी समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की ग्रामीणों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कई दिनों से होता था विवाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी

More news from Lucknow and nearby areas
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ महिगवां पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोबाइल लूटने वाले 2 शातिर गिरफ्तार लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो अभियुक्तों को महज 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अवनीश बाजपेयी उर्फ गोलू उर्फ कपिल और मुकलेश निवासी ग्राम शाहपुर नजूल, थाना महिगवां के रूप में हुई है। आरोप है कि 14 सितंबर को साइकिल से घर जा रहे व्यक्ति के हाथ पर डंडा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया गया था। पुलिस ने दोनों को शाहपुर नजूल चौराहे से हनुमंतपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से विवो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार अवनीश बाजपेयी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में मु0अ0सं0 143/2026, धारा 309(4)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। कार्यवाही करने वाली टीम: थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतीश सिंह, इन्द्रपाल सिंह सेंगर समेत पुलिस टीम। ( अमन राठौर )
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ

महिगवां पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोबाइल लूटने वाले 2 शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो अभियुक्तों को महज 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अवनीश बाजपेयी उर्फ गोलू उर्फ कपिल और मुकलेश निवासी ग्राम शाहपुर नजूल, थाना महिगवां के रूप में हुई है। आरोप है कि 14 सितंबर को साइकिल से घर जा रहे व्यक्ति के हाथ पर डंडा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया गया था।

पुलिस ने दोनों को शाहपुर नजूल चौराहे से हनुमंतपुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से विवो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार अवनीश बाजपेयी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में मु0अ0सं0 143/2026, धारा 309(4)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

कार्यवाही करने वाली टीम:
 थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतीश सिंह, इन्द्रपाल सिंह सेंगर समेत पुलिस टीम।

( अमन राठौर )
    user_पत्रकार अमन राठौर
    पत्रकार अमन राठौर
    Public relations firm Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    1 hr ago
  • काला कपड़ा ओढ़कर घुसा, 7 घंटे खंगाला; मथुरा में 36 घंटे में पकड़ा गया पूर्व कर्मचारी करोड़ों की चोरी: रविवार रात करीब 9:30 बजे आरोपी शोरूम की छत का जाल काटकर अंदर घुसा था। उसने वहां से लगभग 14 करोड़ रुपये मूल्य का 10.50 किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपये कैश उड़ा लिया था। 7 घंटे तक शोरूम को खंगाला: चोर काले कपड़े ओढ़कर शोरूम में दाखिल हुआ था और करीब 7 से 8 घंटे तक अंदर रहा। पूर्व कर्मचारी होने के कारण उसे दुकान के लेआउट और तिजोरी की चाबियों की सटीक जानकारी थी। उसने बेहद चालाकी से सिर्फ सोने के कीमती जेवरातों को ही हाथ लगाया और जाते-जाते सीसीटीवी का DVR भी साथ ले गया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    1
    काला कपड़ा ओढ़कर घुसा, 7 घंटे खंगाला; मथुरा में 36 घंटे में पकड़ा गया पूर्व कर्मचारी करोड़ों की चोरी: रविवार रात करीब 9:30 बजे आरोपी शोरूम की छत का जाल काटकर अंदर घुसा था। उसने वहां से लगभग 14 करोड़ रुपये मूल्य का 10.50 किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपये कैश उड़ा लिया था। 7 घंटे तक शोरूम को खंगाला: चोर काले कपड़े ओढ़कर शोरूम में दाखिल हुआ था और करीब 7 से 8 घंटे तक अंदर रहा। पूर्व कर्मचारी होने के कारण उसे दुकान के लेआउट और तिजोरी की चाबियों की सटीक जानकारी थी। उसने बेहद चालाकी से सिर्फ सोने के कीमती जेवरातों को ही हाथ लगाया और जाते-जाते सीसीटीवी का DVR भी साथ ले गया। 
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    1 hr ago
  • राजधानी लखनऊ बीकेटी थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में सनसनीखेज घटना घर के अंदर पति-पत्नी के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा मिला पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव मिलने की सूचना से गांव में मचा हड़कंप सूचना मिलते ही एसीपी समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की ग्रामीणों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कई दिनों से होता था विवाद फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी
    1
    राजधानी लखनऊ बीकेटी थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में सनसनीखेज घटना

घर के अंदर पति-पत्नी के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव
पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा मिला
पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला
शव मिलने की सूचना से गांव में मचा हड़कंप
सूचना मिलते ही एसीपी समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की
ग्रामीणों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच कई दिनों से होता था विवाद
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जानकीपुरम में 16 सितंबर को लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर’, एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सरकारी योजनाओं की सुविधाएं जानकीपुरम में 16 सितंबर को लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर’, एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सरकारी योजनाओं की सुविधाएं लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनसुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 सितंबर 2026 को जानकीपुरम के सेक्टर-एफ स्थित नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र में आयोजित होगा। शिविर की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी शिविर में क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन के साथ निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों का उद्देश्य लोगों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है शिविर में मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड वोटर कार्ड पेंशन एवं आवास योजनाएं रोजगार एवं श्रमिक कल्याण योजनाएं दिव्यांगजन संबंधी योजनाएं विद्युत विभाग एवं नगर निगम से संबंधित सेवाएं जनसुविधा केंद्र से जुड़ी सेवाएं उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग संबंधी योजनाएं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं स्थान: नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-एफ, जानकीपुरम, लखनऊ दिनांक: 16 सितंबर 2026 समय: सुबह 9:00 बजे से सेवा सेतु शिविर—सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधा, एक ही स्थान पर। #DrNeerajBora #BoraFoundation #SevaSetu #NarendraModi #Lucknow #Jankipuram
    1
    जानकीपुरम में 16 सितंबर को लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर’, एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सरकारी योजनाओं की सुविधाएं
जानकीपुरम में 16 सितंबर को लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर’, एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सरकारी योजनाओं की सुविधाएं
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनसुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 16 सितंबर 2026 को जानकीपुरम के सेक्टर-एफ स्थित नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र में आयोजित होगा। शिविर की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी शिविर में क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन के साथ निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों का उद्देश्य लोगों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है शिविर में मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं
आयुष्मान कार्ड
राशन कार्ड
वोटर कार्ड
पेंशन एवं आवास योजनाएं
रोजगार एवं श्रमिक कल्याण योजनाएं
दिव्यांगजन संबंधी योजनाएं
विद्युत विभाग एवं नगर निगम से संबंधित सेवाएं
जनसुविधा केंद्र से जुड़ी सेवाएं
उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग संबंधी योजनाएं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं स्थान: नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-एफ, जानकीपुरम, लखनऊ
दिनांक: 16 सितंबर 2026
समय: सुबह 9:00 बजे से
सेवा सेतु शिविर—सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधा, एक ही स्थान पर।
#DrNeerajBora #BoraFoundation #SevaSetu #NarendraModi #Lucknow #Jankipuram
    user_अंकित कुमार
    अंकित कुमार
    Social worker बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दुबग्गा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के पालन की अपील थाना दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकान्त राय के नेतृत्व में बीट चौकी इंचार्ज धीरज भारद्वाज ने कानपुर बाईपास चौराहे पर ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️ लखनऊ खबर वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई* *लखनऊ। ट्रैफिक डीसीपी रवीना त्यागी के निर्देशन में टीएसआई राजेश कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ चौराहे पर शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया* *वाहन चालकों से सड़क पर वाहन खड़ा न करने की अपील की गई* *नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और कार्रवाई की चेतावनी दी गई*
    1
    दुबग्गा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के पालन की अपील
थाना दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकान्त राय के नेतृत्व में बीट चौकी इंचार्ज धीरज भारद्वाज ने कानपुर बाईपास चौराहे पर
ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️
लखनऊ खबर 
वाहन चेकिंग अभियान चलाया
इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई*
*लखनऊ। ट्रैफिक डीसीपी रवीना त्यागी के निर्देशन में टीएसआई राजेश कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ चौराहे पर शांति एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया*
*वाहन चालकों से सड़क पर वाहन खड़ा न करने की अपील की गई*
*नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और कार्रवाई की चेतावनी दी गई*
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इंदिरा नगर आम्रपाली में नगर निगम जोन-7 का हल्ला बोल नगर निगम की टीम के पहुंचते ही मचा हड़कंप, कई ठेले और काउंटर जब्त। जोनल अधिकारी विकास सिंह के लखनऊ ब्रेकिंग दिशा-निर्देशन में कार्रवाई, सुपरवाइजर राजेश के नेतृत्व में चला अभियान। मौके पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम भी रही मौजूद, दरोगा धनपाल ने पुलिस टीम के साथ संभाली व्यवस्था। अतिक्रमण के खिलाफ जोन-7 की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप।
    1
    इंदिरा नगर आम्रपाली में नगर निगम जोन-7 का हल्ला बोल
नगर निगम की टीम के पहुंचते ही मचा हड़कंप, कई ठेले और काउंटर जब्त।
जोनल अधिकारी विकास सिंह के
लखनऊ ब्रेकिंग 
दिशा-निर्देशन में कार्रवाई, सुपरवाइजर राजेश के नेतृत्व में चला अभियान।
मौके पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम भी रही मौजूद, दरोगा धनपाल ने पुलिस टीम के साथ संभाली व्यवस्था।
अतिक्रमण के खिलाफ जोन-7 की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप।
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लखनऊ के इंदिरा नगर विकास भवन में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन अपनी मांगों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी विकास भवन परिसर में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश पांडे का निलंबन वापस लेना, अन्य निलंबित अधिकारियों की बहाली, वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान और अधिकारियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर राहत शामिल है। संघ का कहना है कि कठवारा ग्राम पंचायत के निर्माणाधीन उत्सव भवन से जुड़े मामले में दिनेश पांडे के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लिया जाए। संघ ने तकनीकी पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। ग्राउंड पर मौजूद संवाददाता समीर नक़वी ने निलंबित अधिकारी दिनेश पांडे से भी बातचीत की। दिनेश पांडे ने अपने निलंबन और पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष माइक आईडी पर साझा किया। वहीं प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों पर जल्द कोई फैसला लेते हैं, या फिर यह आंदोलन आगे और बड़ा रूप लेगा? प्रदर्शन की सूचना पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम व एसीपी गाज़ीपुर अतुल कुमार पांडे भी पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारियों से वार्तालाप की।।
    1
    लखनऊ के इंदिरा नगर विकास भवन में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन
अपनी मांगों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी विकास भवन परिसर में धरने पर बैठे 
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश पांडे का निलंबन वापस लेना, अन्य निलंबित अधिकारियों की बहाली, वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान और अधिकारियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर राहत शामिल है।
संघ का कहना है कि कठवारा ग्राम पंचायत के निर्माणाधीन उत्सव भवन से जुड़े मामले में दिनेश पांडे के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लिया जाए। संघ ने तकनीकी पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
ग्राउंड पर मौजूद संवाददाता समीर नक़वी ने निलंबित अधिकारी दिनेश पांडे से भी बातचीत की। दिनेश पांडे ने अपने निलंबन और पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष माइक आईडी पर साझा किया।
वहीं प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
फिलहाल सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों पर जल्द कोई फैसला लेते हैं, या फिर यह आंदोलन आगे और बड़ा रूप लेगा?
प्रदर्शन की सूचना पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम व एसीपी गाज़ीपुर अतुल कुमार पांडे भी पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारियों से वार्तालाप की।।
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राजधानी लखनऊ की कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में महिला का खून से सना शव मिलने से मचा हड़कंप!! कृष्णा नगर क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन दूसरी हत्या से इलाके में मची सनसनी!! घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही है मामले की जांच पड़ताल!! घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची!! पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा!! मृतक महिला की पहचान राधा उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई!! कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित मानसरोवर मार्केट की एक खाली पड़ी दुकान के बाहर रक्त रंजित अवस्था में मिला था महिला का शव!! वहीं दूसरी तरफ सोमवार को शुभम नामक युवक की हुई थी हत्या!! शुभम के गले पर धारदार हथियार से हमला करने के मिले थे निशान!! लगातार दो हत्याओं से कृष्णा नगर क्षेत्र बना चर्चा का विषय!! पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है जांच पड़ताल!!
    1
    राजधानी लखनऊ की कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में महिला का खून से सना शव मिलने से मचा हड़कंप!!
कृष्णा नगर क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन दूसरी हत्या से इलाके में मची सनसनी!!
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही है मामले की जांच पड़ताल!!
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची!!
पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा!!
मृतक महिला की पहचान राधा उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई!!
कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित मानसरोवर मार्केट की एक खाली पड़ी दुकान के बाहर रक्त रंजित अवस्था में मिला था महिला का शव!!
वहीं दूसरी तरफ सोमवार को शुभम नामक युवक की हुई थी हत्या!!
शुभम के गले पर धारदार हथियार से हमला करने के मिले थे निशान!!
लगातार दो हत्याओं से कृष्णा नगर क्षेत्र बना चर्चा का विषय!!
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है जांच पड़ताल!!
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.