आंदोलन कारियों के हितैषी कम , विरोधी दिकू झारखंड सरकार, 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान। शुरू ऐप न्यूज़ संवाददाता। खुंटी। दो जून की रोटी के सवाल पर 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, खूंटी जिला के तत्वावधान में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन का आयोजन डाक बंगला परिसर खूंटी में किया गया। सम्मेलन में राज्य सरकार द्वारा आंदोलनकारियों से किए गए संकल्प और आश्वासनों को लागू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई. साथ ही “दो जून की रोटी” के सवाल को लेकर 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। सम्मेलन में झारखंड की माय-माटी, भाषा-संस्कृति, जल, जंगल और जमीन पर हो रहे हमलों के खिलाफ उलगुलान तेज करने का संकल्प लिया गया। आंदोलनकारियों ने सरकार से झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान देने, उनके बाल-बच्चों के लिए रोजगार एवं नियोजन की सौ प्रतिशत गारंटी सुनिश्चित करने तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी आंदोलनकारियों को 50-50 हजार रुपये सम्मान पेंशन देने की मांग की। मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि अबुआ सरकार में झारखंड आंदोलनकारियों के हितैषी कम और विरोधी दिकू ज्यादा हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलनकारियों को न्याय, सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार नहीं देना चाहती। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए खूंटी जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि आंदोलनकारियों ने सरकार पर विश्वास किया, लेकिन सरकार के लोग विश्वासघात कर रहे हैं। इसी कारण आंदोलनकारी उलगुलान करने को बाध्य हुए हैं। केंद्रीय सचिव सह सिमडेगा प्रभारी तैयब अंसारी ने कहा कि आंदोलनकारियों को लोभ में फंसाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आंदोलनकारियों से गोलबंद होकर अपने स्वाभिमान और आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि आंदोलनकारी अपनी पहचान मिटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि “हम लड़े थे और आगे भी लड़ेंगे” कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह ने किया, जबकि स्वागत भाषण राजन कुजूर एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोज गोप ने किया। सम्मेलन में केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोजिनी कच्छप, केंद्रीय सचिव सूरज प्रसाद जायसवाल, पुनीत उरांव, अंथन लकड़ा, प्रकाश खलखो, सुजात टोप्पो, इशाक टोप्पो, विजय उरांव, मसकल्यान समद, नीलू देवी, महेंद्र खलखो, लारेंस बखला, बुधराम मिंज, मंगलदेव मुंडा, पौलुस मुंडा, बरनाबस होरो, दिलीप होरो, सूरज गोप, अनवर अंसारी, हीरा प्रधान, सोमारी मुण्डाईन, मिकेल बखला, दयाल हेरेंज एवं गोपाल मुंडा सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित थे।

- तीन धुमकुडिया और एक चैक डैम का शिलान्यास किया। हेंमत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों का विकास के लिए योजनाबद्ध काम कर रहें हैं। तोरपा विधायक सुदीप गुडिया। तीन धुमकुडिया और एक चैक डैम का शिलान्यास किया तोरपा विधायक। शुरू ऐप न्यूज़ संवाददाता। खुंटी। तोरपा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कर्रा प्रखंड के सोया, चिल्ली और कोनहप्पा गांव में धुमकुडिया भवन एंव लिमडा नदी में चेक डैम का शिलान्यास सोमवार को तोरपा विधायक सुदीप गुडिया ने नारियल फोड़कर विधि विधान पूर्वक किया। इस अवसर पर विधायक सुदीप गुडिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की सोच है की प्रत्येक गांव में गांव वालों को बैठक करने, आमसभा करने, एंव बच्चों के पढ़ाई के लिए गांव का अपना भवन जरुरी है, इसी सोच के चलते आज झारखंड सरकार धुमकुडिया भवन निर्माण करा रहा है। विधायक ने कहा की हमारे क्षेत्र में सिंचाई के अभाव मे आधा से अधिक जमीन परती रह जाता है। यदी हम बरसात का पानी जो नदी, डोसा से बहकर चला जाता है उसी पानी का संचय हम चैक डैम के द्वारा करेंगे तो हजारों एकड़ भूमि में सिंचित होगा और हम किसानों साल भर में दो से तीन फसल उत्पादन कर आत्म निर्भर होंगे। उन्होंने लोगों से कहें की हमलोगों को मोटा अन्नाज का खेती में विशेष जोर देना होगा, विशेषकर मडुवा का खेती सभी को करना चाहिए। आज मडुवा का मांग विदेश में बहुत अधिक हो रहा है। मडुवा का सेवन करने से शरीर में खुश बहुत जल्द बनता है और सुगर मरीजों को सालों भर मडुवा का सेवन करना चाहिए। विधायक ने कहा धुमकुडिया भवन या चैक डैम गुणवत्ता पूर्ण बनना चाहिए। इससे पूर्व स्थानीय महिला पुरुषों द्वारा स्थानीय नृत्य एंव माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। संचालन जेएमएम खुंटी जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल केशरी एंव धन्यवाद ज्ञापन जेएमएम कर्रा प्रखंड सचिव बिनोद उरांव ने किया। मौके पर जिला जेएमएम महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति कोगाडी, बक्सपु मुखिया पुनम बारला, उडिकेल पंचायत मुखिया क्षत्री हेमरोम,नैवी भेंगरा,केलेमेशिया ओड़िया, सुखराम उरांव,सवरती आईंदा,बाका लकड़ा राजू किस्पोट्टा के अलावे सैकड़ों लोग उपस्थित थे।1
- बेल मिलते ही आलमगीर आलम के आवास पर जश्न का माहौल, पोते ने कहा — ‘अब दादू हमारे साथ हैं’1
- सिसई : योगगुरु के सानिध्य में विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं व शिक्षकों ने किया योगाभ्यास सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरगांव, मकुंदा सहित विभिन्न विद्यालय के छात्र - छात्राओं एवं शिक्षकों को आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। 21 जून 2026 को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर योगगुरु गजराज महतो द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसी के निमित सोमवार को योगगुरु द्वारा "करें योग रहें निरोग" के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास के माध्यम से ताड़ासन, वृक्षासन, कटि चक्रासन, त्रिकोणासन सहित योग के विभिन्न आसन सिखाया गया। हाथ व पैरों की सुदृढता के लिए सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास एवं बैठकर करने वाले आसनों में मंडुकासन, उष्ट्रासन, तितली आसन और पवन मुक्तासन का भी अभ्यास कराया गया। योगगुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे भारत देश के ऋषि मुनियों द्वारा बनाये गए योग रूपी जीवन दायिनी परंपरा को अब सारा विश्व अपनाने लगा है इसी के निमित प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने बताया कि योग जीवन जीने की एक पद्धति है इसके नियमित अभ्यास से 100 वर्षों से भी अधिक समय तक हमारे शरीर के बाहरी व अंदरूनी अंगों को क्रियाशील रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राणायाम के तीन अभ्यास भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भाती प्राणायाम तथा अनुलोम विलोम प्राणायाम से श्वास नली से लेकर किडनी तक अपना कार्य निर्वाध रूप से करता है। अंत में ध्यान शक्ति के विकास हेतु हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित कराया गया और विश्व के कल्याण हेतु वसुधैव कुटुंबकम का नारा बुलंद करते हुए शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।4
- झारखंड में ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है, जहाँ पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने 38% आरक्षण की मांग की है। पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने आरोप लगाया कि राज्य गठन से पहले 27% आरक्षण था, जिसे घटाकर 14% कर दिया गया। अब सबकी नज़रें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।1
- झारखंड के रांची से 18 माह की मासूम अदिति लापता हो गई है। पुलिस उसकी तलाश में ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिवार और प्रशासन दोनों बच्ची की जल्द वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।1
- रांची के कांके में एक नई गौशाला के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। यह पहल क्षेत्र में गायों के बेहतर रखरखाव और संरक्षण में सहायक होगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।1
- रांची जिले में 'भादवा रानी' नाम की एक नई कविता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय साहित्य प्रेमियों में इस रचना को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है।1
- खूंटी जिले के सिम्बुकेल गाँव में कल हुई ओलावृष्टि और तेज आंधी ने कई घरों की छतें व बैंगन की फसलें तबाह कर दीं। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो ने मौके पर पहुँचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तुरंत मुआवजा देने की मांग की है।1