logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इजूरा मोड़ से संकठन घाट तक जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने जताई चिंता सुल्तानपुर घोष के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई, सांसद से मिलने की तैयारी फतेहपुर। इजूरा मोड़ से संकठन घाट तक जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से संकठन घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचने में लोगों को काफी परेशानी होती है। इस विषय में स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश या कीचड़ के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्यों में भी लोगों को कठिनाई झेलनी पड़ती है। इस सड़क से आसपास के कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है, इसलिए लंबे समय से इसके निर्माण की मांग उठती रही है। साथ ही बताया गया कि क्षेत्रीय विधायक ऊषा मौर्य इस सड़क के मुद्दे को विधानसभा से लेकर जिला स्तरीय बैठकों में कई बार उठा चुकी हैं। इसके अलावा सड़क निर्माण के लिए विभागीय मंत्री, संबंधित विभाग और संबंधित अधिकारियों को भी कई बार पत्र लिख चुकी हैं, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। इसी विषय को लेकर ग्राम सभा सुल्तानपुर घोष के निवासियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने बैठक कर चिंता व्यक्त की और समस्या के समाधान के लिए चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही सांसद नरेश उत्तम पटेल से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग रखी जाएगी। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता मोहम्मद शहजादे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भावी प्रधान प्रत्याशी मोहम्मद ज़फ़र, पूर्व प्रधान गंगा प्रसाद पाल, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जैनुल आब्दीन उर्फ मुन्ना मीर, पत्रकार शीबू खान, भावी प्रधान प्रत्याशी जुनेद हक़, सपा नेता कमलेश मौर्या सहित कई लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए जल्द निर्माण कराने की मांग की। इस चिंतन बैठक में पिंटू शुक्ला, मोहम्मद शहरोज, शहाबुद्दीन अंसारी, नईमुद्दीन (अहमदपुर), राजदीप पाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

1 day ago
user_आलोक कुमार केशरवानी
आलोक कुमार केशरवानी
Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
bdd7f825-0aac-4de9-84e6-528fe568365a

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Kattar ambedkarvadi satyam cha
    2
    Post by Kattar ambedkarvadi satyam cha
    user_Kattar ambedkarvadi satyam cha
    Kattar ambedkarvadi satyam cha
    Army barracks खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • Post by Devendra Kumar
    1
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Interior designer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी - संदीपन घाट थाना क्षेत्र उड़ान कम्पनी गेट के सामने शनिवार को टाटा मैजिक ने साइकिल सवार परीक्षार्थी को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल पीड़ित के पिता राममिलन पुत्र स्वा. केदारनाथ निवासी रसूलाबाद उर्फ कोइलहा ने रविवार को संदीपन घाट थाना जाकर तहरीर दी है। तहरीर पाकर पुलिस जांच में जुटी
    2
    कौशाम्बी - संदीपन घाट थाना क्षेत्र उड़ान कम्पनी गेट के सामने शनिवार को टाटा मैजिक ने साइकिल सवार परीक्षार्थी को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल पीड़ित के पिता राममिलन पुत्र स्वा. केदारनाथ निवासी रसूलाबाद उर्फ कोइलहा ने रविवार को संदीपन घाट थाना जाकर तहरीर दी है। तहरीर पाकर पुलिस जांच में जुटी
    user_Mohd zunaid Siddiqui
    Mohd zunaid Siddiqui
    Newspaper publisher सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • ऊंचाहार (रायबरेली) । क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज पुनः जमुनापुर चौराहे पर क्रिटिकल कोऑर्डिनेशन टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना कागजात, हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान 15 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई और लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया। इस मौके पर ऊंचाहार पुलिस भी मौजूद रही और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।
    1
    ऊंचाहार (रायबरेली) । क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज पुनः जमुनापुर चौराहे पर क्रिटिकल कोऑर्डिनेशन टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना कागजात, हेलमेट और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान 15 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई और लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया।
इस मौके पर ऊंचाहार पुलिस भी मौजूद रही और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    2
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Interior designer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.