logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूजीसी नियमों के विरोध में जनशक्ति स्वराज पार्टी ने किया प्रदर्शन बयाना। जनशक्ति स्वराज पार्टी ने जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी जमीनी सक्रियता की शुरुआत करते हुए यूजीसी के नियमों के विरोध में बयाना क्षेत्र के गांव खानखेड़ा बागरेन में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने यूजीसी नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जताया। पार्टी संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ के निर्देशानुसार आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व नीकेश सिंह जादौन ने किया, जबकि रवि प्रताप सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों का दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर नीकेश सिंह जादौन ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े किसी भी मुद्दे पर जनशक्ति स्वराज पार्टी पीछे नहीं हटेगी। यूजीसी के नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर यह जनशक्ति स्वराज पार्टी की पहली हुंकार है। अब जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर जनता की आवाज बनकर मैदान में उतरना संगठन का संकल्प है। प्रदर्शन में प्रशांत जादौन, कुलवीर जादौन, सुनील जादौन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 day ago
user_Afaq ahmed
Afaq ahmed
Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
1 day ago

यूजीसी नियमों के विरोध में जनशक्ति स्वराज पार्टी ने किया प्रदर्शन बयाना। जनशक्ति स्वराज पार्टी ने जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी जमीनी सक्रियता की शुरुआत करते हुए यूजीसी के नियमों के विरोध में बयाना क्षेत्र के गांव खानखेड़ा बागरेन में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने यूजीसी नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जताया। पार्टी संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ के निर्देशानुसार आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व नीकेश सिंह जादौन ने किया, जबकि रवि प्रताप सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों का दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर नीकेश सिंह जादौन ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े किसी भी मुद्दे पर जनशक्ति स्वराज पार्टी पीछे नहीं हटेगी। यूजीसी के नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर यह जनशक्ति स्वराज पार्टी की पहली हुंकार है। अब जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर जनता की आवाज बनकर मैदान में उतरना संगठन का संकल्प है। प्रदर्शन में प्रशांत जादौन, कुलवीर जादौन, सुनील जादौन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • निहालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकबजनी का खुलासा तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार निहालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकबजनी का खुलासा ग्रांडील मोहल्ले में ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद धौलपुर। निहालगंज थाना पुलिस ने ग्रांडील मोहल्ले में मकान का ताला तोड़कर की गई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपियों से एक अन्य प्रकरण में भी चोरी के माल की बरामदगी की जा चुकी है। कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज प्रीति चन्द्रा आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा आरपीएस और वृताधिकारी वृत्त शहर धौलपुर प्रदीप कुमार आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में की गई। निहालगंज थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा पु.नि. के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया। रात में ताला तोड़कर की थी चोरी पुलिस के अनुसार 11 अगस्त 2026 को श्री कृष्ण यादव निवासी काली माई मंदिर के पास ग्रांडील, धौलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 10 और 11 अगस्त की मध्यरात्रि अज्ञात चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात, करीब 20-25 हजार रुपये नकद तथा बिना सिम वाले दो पुराने स्मार्टफोन चोरी कर ले गए। तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस टीम ने जांच के बाद सुलेमान पुत्र दौलत खां (19) निवासी मदीना कॉलोनी, थाना कोतवाली धौलपुर, सोनू पुत्र नारायण सिंह (21) निवासी मदीना कॉलोनी, थाना कोतवाली धौलपुर तथा लक्की पुत्र सलाउद्दीन (19) निवासी मदीना कॉलोनी, थाना कोतवाली धौलपुर को गिरफ्तार किया। लक्की को हनुमान मंदिर, जेल रोड से गिरफ्तार किया गया। जेवरात व दस्तावेज बरामद आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक सोने का हार, दो सोने की मर्दानी अंगूठियां, दो सोने की जनानी अंगूठियां, एक चांदी की करधनी और नौ नग चांदी के बिछुए बरामद किए हैं। इसके अलावा एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों से एक अन्य प्रकरण में भी चोरी के माल की बरामदगी की जा चुकी है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल दीनदयाल, स्पेशल टीम, उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सौरभ कुमार एवं धर्मेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    निहालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकबजनी का खुलासा
तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार 


निहालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकबजनी का खुलासा
ग्रांडील मोहल्ले में ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद
धौलपुर। निहालगंज थाना पुलिस ने ग्रांडील मोहल्ले में मकान का ताला तोड़कर की गई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपियों से एक अन्य प्रकरण में भी चोरी के माल की बरामदगी की जा चुकी है।
कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज प्रीति चन्द्रा आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा आरपीएस और वृताधिकारी वृत्त शहर धौलपुर प्रदीप कुमार आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में की गई। निहालगंज थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा पु.नि. के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया।
रात में ताला तोड़कर की थी चोरी
पुलिस के अनुसार 11 अगस्त 2026 को श्री कृष्ण यादव निवासी काली माई मंदिर के पास ग्रांडील, धौलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 10 और 11 अगस्त की मध्यरात्रि अज्ञात चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात, करीब 20-25 हजार रुपये नकद तथा बिना सिम वाले दो पुराने स्मार्टफोन चोरी कर ले गए।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम ने जांच के बाद सुलेमान पुत्र दौलत खां (19) निवासी मदीना कॉलोनी, थाना कोतवाली धौलपुर, सोनू पुत्र नारायण सिंह (21) निवासी मदीना कॉलोनी, थाना कोतवाली धौलपुर तथा लक्की पुत्र सलाउद्दीन (19) निवासी मदीना कॉलोनी, थाना कोतवाली धौलपुर को गिरफ्तार किया। लक्की को हनुमान मंदिर, जेल रोड से गिरफ्तार किया गया।
जेवरात व दस्तावेज बरामद
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक सोने का हार, दो सोने की मर्दानी अंगूठियां, दो सोने की जनानी अंगूठियां, एक चांदी की करधनी और नौ नग चांदी के बिछुए बरामद किए हैं। इसके अलावा एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार आरोपियों से एक अन्य प्रकरण में भी चोरी के माल की बरामदगी की जा चुकी है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल दीनदयाल, स्पेशल टीम, उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सौरभ कुमार एवं धर्मेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *जनशक्ति स्वराज पार्टी की पहली हुंकार यूजीसी रोलबैक की मांग पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता* *बयाना के खानखेड़ा बागरेन में गूंजा विरोध का स्वर, नीकेश सिंह जादौन के नेतृत्व में प्रदर्शन; रवि प्रताप सिंह की प्रमुख भूमिका* जनशक्ति स्वराज पार्टी ने अपनी जमीनी सक्रियता की शुरुआत जनहित के मुद्दे को लेकर जोरदार तरीके से की। यूजीसी के नियमों के विरोध एवं यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बयाना के गांव खानखेड़ा बागरेन में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ के निर्देशानुसार हुए प्रदर्शन का नेतृत्व नीकेश सिंह जादौन ने किया, जबकि रवि प्रताप सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों का दहन किया। जनशक्ति स्वराज पार्टी कार्यकर्ता नीकेश सिंह जादौन ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े किसी भी मुद्दे पर जनशक्ति स्वराज पार्टी पीछे नहीं हटेगी। यूजीसी के नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा की जनशक्ति स्वराज पार्टी की यूजीसी रोलबैक को लेकर यह पहली हुंकार है अब जनहित के हर समस्या पर जनता की आवाज बनकर मैदान में उतरना ही हमारा संकल्प है। प्रदर्शन में प्रशांत जादौन, कुलवीर जादौन, सुनील जादौन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। *जनशक्ति स्वराज पार्टी की पहली हुंकार यूजीसी रोलबैक की मांग पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता* *बयाना के खानखेड़ा बागरेन में गूंजा विरोध का स्वर, नीकेश सिंह जादौन के नेतृत्व में प्रदर्शन; रवि प्रताप सिंह की प्रमुख भूमिका* जनशक्ति स्वराज पार्टी ने अपनी जमीनी सक्रियता की शुरुआत जनहित के मुद्दे को लेकर जोरदार तरीके से की। यूजीसी के नियमों के विरोध एवं यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बयाना के गांव खानखेड़ा बागरेन में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ के निर्देशानुसार हुए प्रदर्शन का नेतृत्व नीकेश सिंह जादौन ने किया, जबकि रवि प्रताप सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों का दहन किया। जनशक्ति स्वराज पार्टी कार्यकर्ता नीकेश सिंह जादौन ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े किसी भी मुद्दे पर जनशक्ति स्वराज पार्टी पीछे नहीं हटेगी। यूजीसी के नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा की जनशक्ति स्वराज पार्टी की यूजीसी रोलबैक को लेकर यह पहली हुंकार है अब जनहित के हर समस्या पर जनता की आवाज बनकर मैदान में उतरना ही हमारा संकल्प है। प्रदर्शन में प्रशांत जादौन, कुलवीर जादौन, सुनील जादौन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    *जनशक्ति स्वराज पार्टी की पहली हुंकार यूजीसी रोलबैक की मांग पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता*

*बयाना के खानखेड़ा बागरेन में गूंजा विरोध का स्वर, नीकेश सिंह जादौन के नेतृत्व में प्रदर्शन; रवि प्रताप सिंह की प्रमुख भूमिका*

जनशक्ति स्वराज पार्टी ने अपनी जमीनी सक्रियता की शुरुआत जनहित के मुद्दे को लेकर जोरदार तरीके से की। यूजीसी के नियमों के विरोध एवं यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बयाना के गांव खानखेड़ा बागरेन में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ के निर्देशानुसार हुए प्रदर्शन का नेतृत्व नीकेश सिंह जादौन ने किया, जबकि रवि प्रताप सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों का दहन किया। जनशक्ति स्वराज पार्टी कार्यकर्ता नीकेश सिंह जादौन ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े किसी भी मुद्दे पर जनशक्ति स्वराज पार्टी पीछे नहीं हटेगी। यूजीसी के नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा की जनशक्ति स्वराज पार्टी की यूजीसी रोलबैक को लेकर यह पहली हुंकार है अब जनहित के हर समस्या पर जनता की आवाज बनकर मैदान में उतरना ही हमारा संकल्प है। प्रदर्शन में प्रशांत जादौन, कुलवीर जादौन, सुनील जादौन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*जनशक्ति स्वराज पार्टी की पहली हुंकार यूजीसी रोलबैक की मांग पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता*
*बयाना के खानखेड़ा बागरेन में गूंजा विरोध का स्वर, नीकेश सिंह जादौन के नेतृत्व में प्रदर्शन; रवि प्रताप सिंह की प्रमुख भूमिका*
जनशक्ति स्वराज पार्टी ने अपनी जमीनी सक्रियता की शुरुआत जनहित के मुद्दे को लेकर जोरदार तरीके से की। यूजीसी के नियमों के विरोध एवं यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बयाना के गांव खानखेड़ा बागरेन में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ के निर्देशानुसार हुए प्रदर्शन का नेतृत्व नीकेश सिंह जादौन ने किया, जबकि रवि प्रताप सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों का दहन किया। जनशक्ति स्वराज पार्टी कार्यकर्ता नीकेश सिंह जादौन ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े किसी भी मुद्दे पर जनशक्ति स्वराज पार्टी पीछे नहीं हटेगी। यूजीसी के नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा की जनशक्ति स्वराज पार्टी की यूजीसी रोलबैक को लेकर यह पहली हुंकार है अब जनहित के हर समस्या पर जनता की आवाज बनकर मैदान में उतरना ही हमारा संकल्प है। प्रदर्शन में प्रशांत जादौन, कुलवीर जादौन, सुनील जादौन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • टाइगर रिजर्व के विरोध में 23वें दिन भी आंदोलन जारी, हजारों ग्रामीणों ने उठाई विस्थापन के खिलाफ आवाज X पर दिनभर ट्रेंड हुआ #करौली_धौलपुर_टाइगर_रिजर्व_रद्द_करो, सरकार के सामने रखी मांगें टाइगर रिजर्व के विरोध में 23वें दिन भी आंदोलन जारी, हजारों ग्रामीणों ने उठाई विस्थापन के खिलाफ आवाज सरमथुरा। धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के प्रस्ताव को लेकर सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी है। गुरुवार को आंदोलन के 23वें दिन धरना स्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण जुटे। आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर गुरुवार को X (ट्विटर) पर #करौली_धौलपुर_टाइगर_रिजर्व_रद्द_करो अभियान दिनभर ट्रेंड करता रहा। अभियान के माध्यम से लोगों ने सरकार के सामने अपनी मांगें और स्थानीय लोगों की चिंताएं रखीं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में पोस्ट और संदेशों के जरिए टाइगर रिजर्व को लेकर ग्रामीणों की आपत्तियों को सामने रखा गया। विस्थापन और रोजगार को लेकर चिंता आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि टाइगर रिजर्व बनने की स्थिति में क्षेत्र के लोगों के सामने घर, जमीन और रोजगार को लेकर गंभीर संकट पैदा हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि संरक्षण के नाम पर उन्हें उनके पारंपरिक क्षेत्र और रोजगार से दूर करने की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे बाघ और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के विरोध में नहीं हैं, लेकिन संरक्षण की प्रक्रिया में स्थानीय लोगों के हितों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनका स्पष्ट कहना है कि “जानवर भी बचें और इंसान भी।” लाल पत्थर से जुड़ा है हजारों परिवारों का रोजगार सरमथुरा क्षेत्र की पहचान यहां के लाल पत्थर से भी जुड़ी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से पत्थर से जुड़े कार्यों के माध्यम से हजारों परिवारों को रोजगार मिलता रहा है। उनका कहना है कि यदि पत्थर से जुड़े रोजगार पर असर पड़ा और साथ ही टाइगर रिजर्व के कारण विस्थापन की स्थिति बनी, तो स्थानीय परिवारों के सामने आर्थिक संकट और गहरा सकता है। दूर-दराज से पहुंच रहा समर्थन धरने में केवल प्रस्तावित टाइगर रिजर्व क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण ही नहीं, बल्कि आसपास और दूर-दराज के इलाकों से भी लोग पहुंच रहे हैं। आंदोलनकारियों का दावा है कि बड़ी संख्या में लोग अपनी क्षमता के अनुसार आंदोलन को तन-मन-धन से सहयोग दे रहे हैं। लगातार बढ़ती भीड़ से आंदोलन को मजबूती मिलने का दावा किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों और सरकार से संवाद की मांग ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में सरकार और प्रशासन के साथ प्रभावी संवाद भी शामिल है। आंदोलनकारियों का कहना है कि इतने दिनों से धरना जारी रहने के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए गंभीर स्तर पर बातचीत होनी चाहिए। ग्रामीण सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं कि टाइगर रिजर्व बनने की स्थिति में स्थानीय लोगों के घर, जमीन, रोजगार और भविष्य को लेकर क्या व्यवस्था होगी। सोशल मीडिया से धरना स्थल तक गूंजा विरोध गुरुवार को X पर चले अभियान ने आंदोलन को सोशल मीडिया पर भी व्यापक चर्चा में ला दिया। #करौली_धौलपुर_टाइगर_रिजर्व_रद्द_करो के जरिए आंदोलनकारियों और समर्थकों ने सरकार से अपनी मांगों पर विचार करने की अपील की। आंदोलनकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य सरकार तक स्थानीय लोगों की आवाज पहुंचाना है। अब आंदोलन के 23वें दिन ग्रामीणों की नजर सरकार और प्रशासन की अगली पहल पर टिकी है। एक ओर वन्यजीव संरक्षण का मुद्दा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के रोजगार, जमीन और भविष्य से जुड़े सवाल हैं। ऐसे में ग्रामीणों की मांग है कि किसी भी निर्णय से पहले प्रभावित लोगों से संवाद किया जाए और ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिसमें वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों के हित भी सुरक्षित रहें।
    1
    टाइगर रिजर्व के विरोध में 23वें दिन भी आंदोलन जारी, हजारों ग्रामीणों ने उठाई विस्थापन के खिलाफ आवाज
X पर दिनभर ट्रेंड हुआ #करौली_धौलपुर_टाइगर_रिजर्व_रद्द_करो, सरकार के सामने रखी मांगें
टाइगर रिजर्व के विरोध में 23वें दिन भी आंदोलन जारी, हजारों ग्रामीणों ने उठाई विस्थापन के खिलाफ आवाज
सरमथुरा। धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के प्रस्ताव को लेकर सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी है। गुरुवार को आंदोलन के 23वें दिन धरना स्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण जुटे। आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे।
टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर गुरुवार को X (ट्विटर) पर #करौली_धौलपुर_टाइगर_रिजर्व_रद्द_करो अभियान दिनभर ट्रेंड करता रहा। अभियान के माध्यम से लोगों ने सरकार के सामने अपनी मांगें और स्थानीय लोगों की चिंताएं रखीं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में पोस्ट और संदेशों के जरिए टाइगर रिजर्व को लेकर ग्रामीणों की आपत्तियों को सामने रखा गया।
विस्थापन और रोजगार को लेकर चिंता
आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि टाइगर रिजर्व बनने की स्थिति में क्षेत्र के लोगों के सामने घर, जमीन और रोजगार को लेकर गंभीर संकट पैदा हो सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि संरक्षण के नाम पर उन्हें उनके पारंपरिक क्षेत्र और रोजगार से दूर करने की स्थिति बन रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे बाघ और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के विरोध में नहीं हैं, लेकिन संरक्षण की प्रक्रिया में स्थानीय लोगों के हितों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनका स्पष्ट कहना है कि “जानवर भी बचें और इंसान भी।”
लाल पत्थर से जुड़ा है हजारों परिवारों का रोजगार
सरमथुरा क्षेत्र की पहचान यहां के लाल पत्थर से भी जुड़ी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से पत्थर से जुड़े कार्यों के माध्यम से हजारों परिवारों को रोजगार मिलता रहा है। उनका कहना है कि यदि पत्थर से जुड़े रोजगार पर असर पड़ा और साथ ही टाइगर रिजर्व के कारण विस्थापन की स्थिति बनी, तो स्थानीय परिवारों के सामने आर्थिक संकट और गहरा सकता है।
दूर-दराज से पहुंच रहा समर्थन
धरने में केवल प्रस्तावित टाइगर रिजर्व क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण ही नहीं, बल्कि आसपास और दूर-दराज के इलाकों से भी लोग पहुंच रहे हैं। आंदोलनकारियों का दावा है कि बड़ी संख्या में लोग अपनी क्षमता के अनुसार आंदोलन को तन-मन-धन से सहयोग दे रहे हैं। लगातार बढ़ती भीड़ से आंदोलन को मजबूती मिलने का दावा किया जा रहा है।
जनप्रतिनिधियों और सरकार से संवाद की मांग
ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में सरकार और प्रशासन के साथ प्रभावी संवाद भी शामिल है। आंदोलनकारियों का कहना है कि इतने दिनों से धरना जारी रहने के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए गंभीर स्तर पर बातचीत होनी चाहिए।
ग्रामीण सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं कि टाइगर रिजर्व बनने की स्थिति में स्थानीय लोगों के घर, जमीन, रोजगार और भविष्य को लेकर क्या व्यवस्था होगी।
सोशल मीडिया से धरना स्थल तक गूंजा विरोध
गुरुवार को X पर चले अभियान ने आंदोलन को सोशल मीडिया पर भी व्यापक चर्चा में ला दिया। 
#करौली_धौलपुर_टाइगर_रिजर्व_रद्द_करो के जरिए आंदोलनकारियों और समर्थकों ने सरकार से अपनी मांगों पर विचार करने की अपील की। आंदोलनकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य सरकार तक स्थानीय लोगों की आवाज पहुंचाना है।
अब आंदोलन के 23वें दिन ग्रामीणों की नजर सरकार और प्रशासन की अगली पहल पर टिकी है। एक ओर वन्यजीव संरक्षण का मुद्दा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के रोजगार, जमीन और भविष्य से जुड़े सवाल हैं। ऐसे में ग्रामीणों की मांग है कि किसी भी निर्णय से पहले प्रभावित लोगों से संवाद किया जाए और ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिसमें वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों के हित भी सुरक्षित रहें।
    user_OM PRAKASH
    OM PRAKASH
    Journalist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • बाड़ी हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पलटा, गडरपुरा मोड़ पर हुआ हादसा, बाड़ी हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पलटा, गडरपुरा मोड़ पर हुआ हादसा, एक महिला सहित चार लोग घायल, दो बच्चे भी हुए चोटिल, सभी को कराया बाड़ी अस्पताल में भर्ती, सभी घायल जा रहे थे बाबा विशिनगिर की वार्षिक जात में, सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।
    1
    बाड़ी हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पलटा, गडरपुरा मोड़ पर हुआ हादसा,
बाड़ी हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पलटा, गडरपुरा मोड़ पर हुआ हादसा,
एक महिला सहित चार लोग घायल,
दो बच्चे भी हुए चोटिल,
सभी को कराया बाड़ी अस्पताल में भर्ती,
सभी घायल जा रहे थे बाबा विशिनगिर की वार्षिक जात में,
सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • थोड़ी सी बारिश, और लबालब मुख्य बाजार गंज में सड़कों पर थोड़ी सी बारिश से उफान, जिम्मेदार कौन,, अंबाह। शहर का हृदय स्थल गंज बाजार में थोड़ी सी बारिश से ही गलियां, नालियां सब लबालब हो जाती है।, जन्माष्टमी पर कुछ थोड़ी सी बारिश के बाद बाढ़ ग्रसित हो गया मुख्य बाजार
    1
    थोड़ी सी बारिश, और लबालब मुख्य बाजार गंज में सड़कों पर थोड़ी सी बारिश से उफान,
 जिम्मेदार कौन,,
अंबाह।
शहर का हृदय स्थल गंज बाजार में थोड़ी सी बारिश से ही गलियां, नालियां सब लबालब हो जाती है।, जन्माष्टमी पर कुछ थोड़ी सी बारिश के बाद बाढ़ ग्रसित हो गया मुख्य बाजार
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजाखेड़ा निकाय चुनाव में तस्वीर साफ, नाम वापसी के बाद 100 उम्मीदवार मैदान में, 39 ने छोड़ा मैदान, राजाखेड़ा में कांग्रेस-भाजपा में बागियों ने बढ़ाई टेंशन, निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल राजाखेड़ा नगरपालिका चुनाव 2026 में नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अंतिम दिन तक 149 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से नाम वापसी के बाद अब कुल 100 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी सुशीला मीणा ने जानकारी दी कि नाम वापसी के आखिरी दिन 39 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। वहीं जांच के दौरान 10 नामांकन पत्र विभिन्न त्रुटियों के कारण निरस्त कर दिए गए थे। औसतन हर वार्ड में 4 उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। कई वार्डों में त्रिकोणीय तो कई में चतुष्कोणीय मुकाबला है। बताया जा रहा है कि नाम वापस लेने वालों में ज्यादातर वे लोग थे जिन्हें पार्टी ने मना लिया। फिर भी कांग्रेस और भाजपा के 15 से ज्यादा बागी अभी भी मैदान में हैं, जो अधिकृत प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ सकते हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या अभी भी 30 से ज्यादा है। सभी 100 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे और फाइनल लिस्ट नगरपालिका के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी खुलकर प्रचार शुरू कर सकेंगे। चुनाव अधिकारी ने कहा- "शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता है। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दे दिए गए हैं, प्रचार की अनुमति रात 10 बजे तक ही रहेगी।" राजाखेड़ा निकाय चुनाव में तस्वीर साफ, नाम वापसी के बाद 100 उम्मीदवार मैदान में, 39 ने छोड़ा मैदान, राजाखेड़ा में कांग्रेस-भाजपा में बागियों ने बढ़ाई टेंशन, निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल राजाखेड़ा नगरपालिका चुनाव 2026 में नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अंतिम दिन तक 149 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से नाम वापसी के बाद अब कुल 100 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी सुशीला मीणा ने जानकारी दी कि नाम वापसी के आखिरी दिन 39 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। वहीं जांच के दौरान 10 नामांकन पत्र विभिन्न त्रुटियों के कारण निरस्त कर दिए गए थे। औसतन हर वार्ड में 4 उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। कई वार्डों में त्रिकोणीय तो कई में चतुष्कोणीय मुकाबला है। बताया जा रहा है कि नाम वापस लेने वालों में ज्यादातर वे लोग थे जिन्हें पार्टी ने मना लिया। फिर भी कांग्रेस और भाजपा के 15 से ज्यादा बागी अभी भी मैदान में हैं, जो अधिकृत प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ सकते हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या अभी भी 30 से ज्यादा है। सभी 100 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे और फाइनल लिस्ट नगरपालिका के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी खुलकर प्रचार शुरू कर सकेंगे। चुनाव अधिकारी ने कहा- "शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता है। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दे दिए गए हैं, प्रचार की अनुमति रात 10 बजे तक ही रहेगी।"
    1
    राजाखेड़ा निकाय चुनाव में तस्वीर साफ, नाम वापसी के बाद 100 उम्मीदवार मैदान में, 39 ने छोड़ा मैदान, 

राजाखेड़ा में कांग्रेस-भाजपा में बागियों ने बढ़ाई टेंशन, निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल

राजाखेड़ा नगरपालिका चुनाव 2026 में नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अंतिम दिन तक 149 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से नाम वापसी के बाद अब कुल 100 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

रिटर्निंग अधिकारी सुशीला मीणा ने जानकारी दी कि नाम वापसी के आखिरी दिन 39 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। वहीं जांच के दौरान 10 नामांकन पत्र विभिन्न त्रुटियों के कारण निरस्त कर दिए गए थे।

 औसतन हर वार्ड में 4 उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। कई वार्डों में त्रिकोणीय तो कई में चतुष्कोणीय मुकाबला है।
बताया जा रहा है कि नाम वापस लेने वालों में ज्यादातर वे लोग थे जिन्हें पार्टी ने मना लिया। फिर भी कांग्रेस और भाजपा के 15 से ज्यादा बागी अभी भी मैदान में हैं, जो अधिकृत प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ सकते हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या अभी भी 30 से ज्यादा है।
 सभी 100 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे और फाइनल लिस्ट नगरपालिका के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी खुलकर प्रचार शुरू कर सकेंगे।
चुनाव अधिकारी ने कहा- "शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता है। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दे दिए गए हैं, प्रचार की अनुमति रात 10 बजे तक ही रहेगी।"
राजाखेड़ा निकाय चुनाव में तस्वीर साफ, नाम वापसी के बाद 100 उम्मीदवार मैदान में, 39 ने छोड़ा मैदान, 
राजाखेड़ा में कांग्रेस-भाजपा में बागियों ने बढ़ाई टेंशन, निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल
राजाखेड़ा नगरपालिका चुनाव 2026 में नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अंतिम दिन तक 149 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से नाम वापसी के बाद अब कुल 100 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी सुशीला मीणा ने जानकारी दी कि नाम वापसी के आखिरी दिन 39 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। वहीं जांच के दौरान 10 नामांकन पत्र विभिन्न त्रुटियों के कारण निरस्त कर दिए गए थे।
औसतन हर वार्ड में 4 उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। कई वार्डों में त्रिकोणीय तो कई में चतुष्कोणीय मुकाबला है।
बताया जा रहा है कि नाम वापस लेने वालों में ज्यादातर वे लोग थे जिन्हें पार्टी ने मना लिया। फिर भी कांग्रेस और भाजपा के 15 से ज्यादा बागी अभी भी मैदान में हैं, जो अधिकृत प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ सकते हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या अभी भी 30 से ज्यादा है।
सभी 100 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे और फाइनल लिस्ट नगरपालिका के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी खुलकर प्रचार शुरू कर सकेंगे।
चुनाव अधिकारी ने कहा- "शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता है। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दे दिए गए हैं, प्रचार की अनुमति रात 10 बजे तक ही रहेगी।"
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Local News Reporter राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • रुपबास में मनाया जा रहा श्री कृष्णजन्मोत्सव, विभिन्न मंदिरों में की गई सजावट रुपबास। रुपबास के विभिन्न मंदिरों में मनाया जा रहा श्री कृष्ण जन्मोत्सव। लोगों ने रखा व्रत और पूजा की। आज जन्माष्टमी के अवसर पर दाऊजी मंदिर, सीताराम मंदिर, गोपीनाथ जी मंदिर, देवी मंदिर, गंगा मंदिर, आदि मंदिरों पर सजाई जा रहीं झाकियां। अर्ध रात्रि को नन्द लाला का होगा जन्मोत्सव। शुभ मुहूर्त पर नंदलाला की विशेष पूजा की जाएगी।
    3
    रुपबास में मनाया जा रहा श्री कृष्णजन्मोत्सव, विभिन्न मंदिरों में की गई सजावट 
रुपबास। रुपबास के विभिन्न मंदिरों में मनाया जा रहा श्री कृष्ण जन्मोत्सव।
लोगों ने रखा व्रत और पूजा की। आज जन्माष्टमी के अवसर पर दाऊजी मंदिर, सीताराम मंदिर, गोपीनाथ जी मंदिर, देवी मंदिर, गंगा मंदिर, आदि मंदिरों पर सजाई जा रहीं झाकियां। अर्ध रात्रि को नन्द लाला का होगा जन्मोत्सव। शुभ मुहूर्त पर नंदलाला की विशेष पूजा की जाएगी।
    user_मनोज कुलश्रेष्ठ
    मनोज कुलश्रेष्ठ
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • निकाय चुनाव को लेकर पुलिस सख्त, सैपऊ में निकाला फ्लैग मार्च प्रमुख बाजारों और गली-मोहल्लों में पैदल मार्च कर पुलिस ने दिया भयमुक्त मतदान का संदेश सैपऊ। नगर पालिका क्षेत्र में 9 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन एवं वृत्ताधिकारी सैपऊ मनोहर मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने सैपऊ नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं गली-मोहल्लों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने मतदाताओं से बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। वहीं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा, अशांति या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी वृत्ताधिकारी सैपऊ मनोहर मीणा ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले संभावित उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। असामाजिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों एवं संभावित उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अवैध गतिविधियों पर भी कार्रवाई जारी पुलिस द्वारा अवैध शराब, अवैध हथियार एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने अथवा क्षेत्र में अशांति फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी सैपऊ अमित कुमार शर्मा, थाना प्रभारी कौलारी हरिनारायण मीणा, थाना प्रभारी कंचनपुर हरेंद्र सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। धौलपुर पुलिस ने आमजन से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चुनाव संबंधी गड़बड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
    3
    निकाय चुनाव को लेकर पुलिस सख्त, सैपऊ में निकाला फ्लैग मार्च
प्रमुख बाजारों और गली-मोहल्लों में पैदल मार्च कर पुलिस ने दिया भयमुक्त मतदान का संदेश
सैपऊ। नगर पालिका क्षेत्र में 9 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन एवं वृत्ताधिकारी सैपऊ मनोहर मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने सैपऊ नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं गली-मोहल्लों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने मतदाताओं से बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। वहीं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा, अशांति या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी
वृत्ताधिकारी सैपऊ मनोहर मीणा ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले संभावित उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। असामाजिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों एवं संभावित उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
अवैध गतिविधियों पर भी कार्रवाई जारी
पुलिस द्वारा अवैध शराब, अवैध हथियार एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने अथवा क्षेत्र में अशांति फैलाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी सैपऊ अमित कुमार शर्मा, थाना प्रभारी कौलारी हरिनारायण मीणा, थाना प्रभारी कंचनपुर हरेंद्र सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
धौलपुर पुलिस ने आमजन से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चुनाव संबंधी गड़बड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.