logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एनएचपीसी पार्वती परियोजना चरण-॥ के कार्यालय परिसर मेंभारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी । रिपोर्ट 15 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। एनएचपीसी पार्वती परियोजना चरण-॥ के कार्यालय परिसर में दिनांक 15 अप्रैल, 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनायी गई । इस अवसर पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर परियोजना प्रमुख श्री रणजीत सिंह ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परियोजना के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, संविदा कर्मियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

7 hrs ago
user_Budhi Singh Thakur
Budhi Singh Thakur
Local News Reporter Sainj, Kullu•
7 hrs ago
3924c308-bf9a-4a5b-8869-e8c934c156f6

एनएचपीसी पार्वती परियोजना चरण-॥ के कार्यालय परिसर मेंभारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी । रिपोर्ट 15 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। एनएचपीसी पार्वती परियोजना चरण-॥ के कार्यालय परिसर में दिनांक 15 अप्रैल, 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनायी गई । इस अवसर पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर परियोजना प्रमुख श्री रणजीत सिंह ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परियोजना के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, संविदा कर्मियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Post by Himachal Update 24 News
    4
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रिवालसर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह | बैसाखी मेले में लोगों को किया जागरूक | Fire Safety Week Rewalsar 2026
    1
    रिवालसर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह | बैसाखी मेले में लोगों को किया जागरूक | Fire Safety Week Rewalsar 2026
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर 79वां हिमाचल दिवस बुधवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, वन मित्र, आपदा मित्र, विभिन्न स्कूलों और विशेष बच्चों के स्कूल की टुकड़ियों शानदार मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर सभी जिलावासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह दिवस उन स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों को नमन करने का दिन भी है, जिनके त्याग एवं समर्पण के कारण ही हिमाचल प्रदेश एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया और विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी स्थापना के 78 वर्षों के दौरान हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 15 अप्रैल 1948 को चीफ कमिश्नर राज्य के रूप में हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ। इसके बाद पार्ट सी स्टेट, केंद्रीय शासित राज्य और पूर्ण राज्य बनने के सफर तक प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार का बहुत बड़ा योगदान रहा। प्रदेश के इतिहास में एक नवंबर 1966 की तिथि बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस तिथि को ही पंजाब के पहाड़ी क्षेत्र भी हिमाचल में शामिल किए गए और विशाल हिमाचल अस्तित्व में आया। गत तीन वर्षों की चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू करके राज्य का चहुमुखी विकास सुनिश्चित किया है। विशेषकर, सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने ऐसी योजनाएं आरंभ की हैं, जिसकी परिकल्पना पहले किसी भी सरकार ने नहीं की थी। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से सरकार ने निराश्रित बच्चों को बहुत बड़ा सहारा प्रदान किया है। वर्ष 2023 और 2025 के आपदा प्रभावितों के लिए भी प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों ने विशेष राहत पैकेज जारी किया। इस तरह का राहत पैकेज भी आज तक किसी अन्य राज्य या केंद्र सरकार ने नहीं दिया था।
    1
    हमीरपुर 
79वां हिमाचल दिवस बुधवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, वन मित्र, आपदा मित्र, विभिन्न स्कूलों और विशेष बच्चों के स्कूल की टुकड़ियों शानदार मार्च पास्ट किया।
इस अवसर पर सभी जिलावासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह दिवस उन स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों को नमन करने का दिन भी है, जिनके त्याग एवं समर्पण के कारण ही हिमाचल प्रदेश एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया और विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी स्थापना के 78 वर्षों के दौरान हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 15 अप्रैल 1948 को चीफ कमिश्नर राज्य के रूप में हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ। इसके बाद पार्ट सी स्टेट, केंद्रीय शासित राज्य और पूर्ण राज्य बनने के सफर तक प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार का बहुत बड़ा योगदान रहा। प्रदेश के इतिहास में एक नवंबर 1966 की तिथि बहुत महत्वपूर्ण है,
क्योंकि इस तिथि को ही पंजाब के पहाड़ी क्षेत्र भी हिमाचल में शामिल किए गए और विशाल हिमाचल अस्तित्व में आया।
गत तीन वर्षों की चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू करके राज्य का चहुमुखी विकास सुनिश्चित किया है। विशेषकर, सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने ऐसी योजनाएं आरंभ की हैं, जिसकी परिकल्पना पहले किसी भी सरकार ने नहीं की थी। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से सरकार ने निराश्रित बच्चों को बहुत बड़ा सहारा प्रदान किया है। वर्ष 2023 और 2025 के आपदा प्रभावितों के लिए भी प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों ने विशेष राहत पैकेज जारी किया। इस तरह का राहत पैकेज भी आज तक किसी अन्य राज्य या केंद्र सरकार ने नहीं दिया था।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर का ऐतिहासिक चौगान, जो कभी खेल और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र हुआ करता था, आज कूड़े के ढेर में तब्दील होता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय स्तर के होली मेले के बाद यहां सफाई व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि इसका सुधार प्रशासन द्वारा किया जायेगा 2 दिन के भीतर गंदगी उठाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा,,
    1
    सुजानपुर
सुजानपुर का ऐतिहासिक चौगान, जो कभी खेल और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र हुआ करता था, आज कूड़े के ढेर में तब्दील होता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय स्तर के होली मेले के बाद यहां सफाई व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। उपमंडल अधिकारी  विकास शुक्ला ने कहा कि  इसका सुधार   प्रशासन द्वारा किया   जायेगा  2 दिन के भीतर  गंदगी उठाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा,,
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि जिन लोगों ने झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है, उनके खिलाफ वह मानहानि के साथ-साथ आपराधिक मामला दर्ज करवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत उनकी और प्रदेश सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की गई, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि इस घटनाक्रम से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा, कार्यालय, मित्रों और परिवार में उनकी छवि को ठेस पहुंची है। चौहान ने राजेंद्र राणा द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसमें लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके बेटे पर कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया और उसे अगवा करने का प्रयास भी किया गया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और कानून के तहत आगे की कार्रवाई जारी है। VO—- चौहान ने राजेंद्र राणा द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसमें लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन हैं। उन्होंने राणा से स्पष्ट करने को कहा कि उनकी प्रेस कांफ्रेंस पार्टी की ओर से थी या निजी स्तर पर। साथ ही सवाल उठाया कि क्या भाजपा ऐसे आपराधिक तत्वों का समर्थन करती है और उनके साथ राणा के क्या संबंध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण दे रही है। चौहान ने आरोप लगाया कि राणा द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय के सलाहकारों को “दलाल” कहना बेहद आपत्तिजनक है और इस मामले में भी उनके खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राणा ने अपने कुछ साथियों के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा और विधानसभा सदस्यता भी गंवानी पड़ी। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के बावजूद जनता ने उन्हें नकार दिया। बाइट—- नरेश चौहान, CM के प्रधान मीडिया सलाहकार चौहान ने कहा कि राणा की मानसिक स्थिति को समझा जा सकता है, इसलिए वह आए दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के आरोप लगाना राणा की आदत बन चुकी है। इसके अलावा, जिस अखबार ने उनके खिलाफ कथित रूप से झूठी खबर प्रकाशित की है, उसके खिलाफ भी वह मानहानि और आपराधिक कार्रवाई करने जा रहे हैं। चौहान ने कहा कि वह पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और युवा कांग्रेस से लेकर पीसीसी तक कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने हमेशा ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके और उनके बेटे को किसी संपत्ति विवाद से जोड़ना भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र है, जो जल्द ही बेनकाब होगा। बाइट—- नरेश चौहान, CM के प्रधान मीडिया सलाहकार
    2
    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि जिन लोगों ने झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है, उनके खिलाफ वह मानहानि के साथ-साथ आपराधिक मामला दर्ज करवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत उनकी और प्रदेश सरकार की छवि खराब करने की कोशिश की गई, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राज्य कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि इस घटनाक्रम से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा, कार्यालय, मित्रों और परिवार में उनकी छवि को ठेस पहुंची है। चौहान ने राजेंद्र राणा द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसमें लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके बेटे पर कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया और उसे अगवा करने का प्रयास भी किया गया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और कानून के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।
VO—- चौहान ने राजेंद्र राणा द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसमें लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन हैं। उन्होंने राणा से स्पष्ट करने को कहा कि उनकी प्रेस कांफ्रेंस पार्टी की ओर से थी या निजी स्तर पर। साथ ही सवाल उठाया कि क्या भाजपा ऐसे आपराधिक तत्वों का समर्थन करती है और उनके साथ राणा के क्या संबंध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण दे रही है।
चौहान ने आरोप लगाया कि राणा द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय के सलाहकारों को “दलाल” कहना बेहद आपत्तिजनक है और इस मामले में भी उनके खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राणा ने अपने कुछ साथियों के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा और विधानसभा सदस्यता भी गंवानी पड़ी। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के बावजूद जनता ने उन्हें नकार दिया।
बाइट—- नरेश चौहान, CM के प्रधान मीडिया सलाहकार 
चौहान ने कहा कि राणा की मानसिक स्थिति को समझा जा सकता है, इसलिए वह आए दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के आरोप लगाना राणा की आदत बन चुकी है।
इसके अलावा, जिस अखबार ने उनके खिलाफ कथित रूप से झूठी खबर प्रकाशित की है, उसके खिलाफ भी वह मानहानि और आपराधिक कार्रवाई करने जा रहे हैं। चौहान ने कहा कि वह पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और युवा कांग्रेस से लेकर पीसीसी तक कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने हमेशा ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके और उनके बेटे को किसी संपत्ति विवाद से जोड़ना भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र है, जो जल्द ही बेनकाब होगा।
बाइट—- नरेश चौहान, CM के प्रधान मीडिया सलाहकार
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    17 hrs ago
  • उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत में बुधवार को रौनखर के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक श्री नाग देवता मंदिर में गांव वासियों ने क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन-यज्ञ करते हुए ।
    1
    उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत में बुधवार को रौनखर के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक श्री 
नाग देवता मंदिर में गांव वासियों ने क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन-यज्ञ करते हुए ।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    1
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रिवालसर झील में आस्था की डुबकी | बैसाखी मेले के दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़ | Rewalsar Lake Baisakhi Mela 2026
    1
    रिवालसर झील में आस्था की डुबकी | बैसाखी मेले के दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़ | Rewalsar Lake Baisakhi Mela 2026
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हमीरपुर प्रदेश सरकार में विगडती कानून व्यवस्था को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हमीरपुर कई के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गति एक दिन पहले सरकाघाट में लड़की की निर्मम हत्या के मामले में सरकार और पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़े करते हुए कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और मांग की है कि इस तरह की घटनाओं में सलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग प्रमुख नेहा ने कहा कि प्रदेश में आए दिन कानून व्यवस्था विगडती जा रही है और इसके चलते लोगों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई न किए जाने के चलते इस तरह की घटनाएं घटित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमीरपुर और कांगड़ा में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। वही विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ सदस्य सौरभ ने कहा कि अगर जल्द सरकार और पुलिस के द्वारा इस तरह की घटनाओं पर अंकुश ना लगाया गया तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश पर में आंदोलन को तेज करेगी और हर जिला स्तर पर और प्रदेश स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे।
    1
    हमीरपुर
प्रदेश सरकार में विगडती कानून व्यवस्था को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हमीरपुर कई के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गति एक दिन पहले सरकाघाट में लड़की की निर्मम हत्या के मामले में सरकार और पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़े करते हुए कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और मांग की है कि इस तरह की घटनाओं में सलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग प्रमुख नेहा ने कहा कि प्रदेश में आए दिन कानून व्यवस्था विगडती जा रही है और इसके चलते लोगों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई न किए जाने के चलते इस तरह की घटनाएं घटित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमीरपुर और कांगड़ा में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है।
वही विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ सदस्य सौरभ ने कहा कि अगर जल्द सरकार और पुलिस के द्वारा इस तरह की घटनाओं पर अंकुश ना लगाया गया तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश पर में आंदोलन को तेज करेगी और हर जिला स्तर पर और प्रदेश स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.