logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में पसारा गंदगी का आलम , राष्ट्रीय स्तर होली में के बाद सफाई व्यवस्था पर खड़े हो गए सवाल सुजानपुर सुजानपुर का ऐतिहासिक चौगान, जो कभी खेल और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र हुआ करता था, आज कूड़े के ढेर में तब्दील होता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय स्तर के होली मेले के बाद यहां सफाई व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि इसका सुधार प्रशासन द्वारा किया जायेगा 2 दिन के भीतर गंदगी उठाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा,,

3 hrs ago
user_Ranjna Kumari
Ranjna Kumari
टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
3 hrs ago

सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में पसारा गंदगी का आलम , राष्ट्रीय स्तर होली में के बाद सफाई व्यवस्था पर खड़े हो गए सवाल सुजानपुर सुजानपुर का ऐतिहासिक चौगान, जो कभी खेल और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र हुआ करता था, आज कूड़े के ढेर में तब्दील होता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय स्तर के होली मेले के बाद यहां सफाई व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि इसका सुधार प्रशासन द्वारा किया जायेगा 2 दिन के भीतर गंदगी उठाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा,,

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर प्रदेश सरकार में विगडती कानून व्यवस्था को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हमीरपुर कई के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गति एक दिन पहले सरकाघाट में लड़की की निर्मम हत्या के मामले में सरकार और पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़े करते हुए कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और मांग की है कि इस तरह की घटनाओं में सलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग प्रमुख नेहा ने कहा कि प्रदेश में आए दिन कानून व्यवस्था विगडती जा रही है और इसके चलते लोगों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई न किए जाने के चलते इस तरह की घटनाएं घटित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमीरपुर और कांगड़ा में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। वही विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ सदस्य सौरभ ने कहा कि अगर जल्द सरकार और पुलिस के द्वारा इस तरह की घटनाओं पर अंकुश ना लगाया गया तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश पर में आंदोलन को तेज करेगी और हर जिला स्तर पर और प्रदेश स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे।
    1
    हमीरपुर
प्रदेश सरकार में विगडती कानून व्यवस्था को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हमीरपुर कई के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गति एक दिन पहले सरकाघाट में लड़की की निर्मम हत्या के मामले में सरकार और पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़े करते हुए कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और मांग की है कि इस तरह की घटनाओं में सलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग प्रमुख नेहा ने कहा कि प्रदेश में आए दिन कानून व्यवस्था विगडती जा रही है और इसके चलते लोगों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई न किए जाने के चलते इस तरह की घटनाएं घटित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमीरपुर और कांगड़ा में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है।
वही विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ सदस्य सौरभ ने कहा कि अगर जल्द सरकार और पुलिस के द्वारा इस तरह की घटनाओं पर अंकुश ना लगाया गया तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश पर में आंदोलन को तेज करेगी और हर जिला स्तर पर और प्रदेश स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • 15 करोड़ की तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर काम शुरू, दो माह में मिलेगी लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड को पानी की सुचारू सप्लाई, विवेक शर्मा बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पीपलू के वार्ड अलसान में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए 40 हजार रुपये की लागत से हैडपंप में मोटर स्थापित कर जनता को बड़ी राहत प्रदान की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों, विशेषकर माताओं और बहनों को अब पानी भरने के लिए दूर-दराज के स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। पहले जहां ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, वहीं अब घरों तक सुचारू रूप से पानी की सप्लाई मिलने से लोगों को काफी सहूलियत मिली है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब तक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक हैडपंपों में मोटर लगाकर पानी की सप्लाई को सुचारू रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं ताकि किसी भी गांव या वार्ड में लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसी उद्देश्य के तहत क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरा होने से लाठियानी जिला पार्षद वार्ड की सभी पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक घर तक नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए और तय समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा किया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने विश्वास जताया कि अगले दो माह के भीतर इस योजना का कार्य पूर्ण हो जाएगा, जिसके बाद क्षेत्र की सभी पंचायतों में पानी की समस्या सदा के लिए दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा, बल्कि गर्मियों के मौसम में भी पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस योजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में उन्हें पानी की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा ने अंत में कहा कि कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में भी जनता की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।
    1
    15 करोड़ की तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर काम शुरू, दो माह में मिलेगी लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड को पानी की सुचारू सप्लाई, विवेक  शर्मा
बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पीपलू के वार्ड अलसान में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए 40 हजार रुपये की लागत से हैडपंप में मोटर स्थापित कर जनता को बड़ी राहत प्रदान की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों, विशेषकर माताओं और बहनों को अब पानी भरने के लिए दूर-दराज के स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। पहले जहां ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, वहीं अब घरों तक सुचारू रूप से पानी की सप्लाई मिलने से लोगों को काफी सहूलियत मिली है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब तक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक हैडपंपों में मोटर लगाकर पानी की सप्लाई को सुचारू रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं ताकि किसी भी गांव या वार्ड में लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसी उद्देश्य के तहत क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरा होने से लाठियानी जिला पार्षद वार्ड की सभी पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक घर तक नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए और तय समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा किया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने विश्वास जताया कि अगले दो माह के भीतर इस योजना का कार्य पूर्ण हो जाएगा, जिसके बाद क्षेत्र की सभी पंचायतों में पानी की समस्या सदा के लिए दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा, बल्कि गर्मियों के मौसम में भी पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस योजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में उन्हें पानी की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा ने अंत में कहा कि कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में भी जनता की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • *रिवालसर में लगा वैलनेस न्यूरोथैरेपी कैंप | बिना दवा इलाज का दावा | Acharya Dr Ramgopal Velit*
    1
    *रिवालसर में लगा वैलनेस न्यूरोथैरेपी कैंप | बिना दवा इलाज का दावा | Acharya Dr Ramgopal Velit*
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    1
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल आज शाम बिलासपुर पंहुचे। परिधि गृह बिलासपुर पंहुचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ कांगे्रस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, उपायुक्त राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशिदत शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, रमेश बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल आज शाम बिलासपुर पंहुचे। परिधि गृह बिलासपुर पंहुचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ कांगे्रस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, उपायुक्त राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशिदत शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, रमेश बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रिपोर्ट 14 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। डॉ भीमराव अंबेडकर भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तरीय महान विद्वान थे। दलित वर्ग के साथ भेदभाव तथा छुआछूत की प्रवृत्ति के बीच उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की थी जिसके चलते उन्हें आजादी के बाद भारत के संविधान निर्माण के लिए चयनित किया गया था यह बात कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने मीडिया को जारी बयान में कहीं
    1
    रिपोर्ट 14 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
डॉ भीमराव अंबेडकर भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तरीय महान विद्वान थे। दलित वर्ग के साथ भेदभाव तथा छुआछूत की प्रवृत्ति के बीच उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की थी जिसके चलते उन्हें आजादी के बाद भारत के संविधान निर्माण के लिए चयनित किया गया था यह बात कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने मीडिया को जारी बयान में कहीं
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    19 hrs ago
  • हमीरपुर विधानसभा अध्यक्ष हिमाचल दिवस के मौके पर हमीरपुर पहुंचे थे जहां पर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सरकाघाट में एक लड़की की निर्मम हत्या और हिमाचल के युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार लगातार अपराधिक व नशे के खिलाफ आपराधिक व नशे के खिलाफ मामलों में शक्ति से निपटने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों को रोकने के लिए जनता की भागीदारी अधिक होनी चाहिए। वही विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि सरकाघाट में लड़की की निर्मम हत्या की गई है  यह बहुत ही दुखदायक घटना है। उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल में आपराधिक घटनाएं काफी कम होती थी परंतु कुछ समय से लगातार अपराधिक प्रवृत्ति में बढ़ावा होने के चलते यह घटनाएं बढ़ गई है उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम  कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपराधिक मामलों को रोकने के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होना बहुत जरूरी है ताकि हिमाचल प्रदेश को ऐसे अपराधिक घटनाओं से रोका जा सके। हिमाचल प्रदेश में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई वर्षों से नशे के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने नशे पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के एंट्री पॉइंट और ड्रग माफिया पर नकेल कसने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं, तो वहीं युवाओं में जागरूकता फैलाने का काम किया है। उन्होंने ही हिमाचल के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स को रोकने के लिए आम जनता को भी आगे आना होगा तभी हिमाचल ड्रग्स से फ्री होगा।
    2
    हमीरपुर
विधानसभा अध्यक्ष हिमाचल दिवस के मौके पर हमीरपुर पहुंचे थे जहां पर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सरकाघाट में एक लड़की की निर्मम हत्या और हिमाचल के युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार लगातार अपराधिक व नशे के खिलाफ आपराधिक व नशे के खिलाफ मामलों में शक्ति से निपटने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों को रोकने के लिए जनता की भागीदारी अधिक होनी चाहिए।
वही विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि सरकाघाट में लड़की की निर्मम हत्या की गई है  यह बहुत ही दुखदायक घटना है। उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल में आपराधिक घटनाएं काफी कम होती थी परंतु कुछ समय से लगातार अपराधिक प्रवृत्ति में बढ़ावा होने के चलते यह घटनाएं बढ़ गई है उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम  कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपराधिक मामलों को रोकने के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होना बहुत जरूरी है ताकि हिमाचल प्रदेश को ऐसे अपराधिक घटनाओं से रोका जा सके।
हिमाचल प्रदेश में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई वर्षों से नशे के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने नशे पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के एंट्री पॉइंट और ड्रग माफिया पर नकेल कसने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं, तो वहीं युवाओं में जागरूकता फैलाने का काम किया है। उन्होंने ही हिमाचल के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स को रोकने के लिए आम जनता को भी आगे आना होगा तभी हिमाचल ड्रग्स से फ्री होगा।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • चार खंभे लगाकर मुर्गी फार्म तक पहुंचाई बिजली, पारिवारिक सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा का जताया आभार, बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा के आशीर्वाद से पंचायत सुगड़ियाल के गांव सम्मा में मुर्गी फार्म के लिए बिजली सप्लाई को सुचारू करने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्युत विभाग मंडल बंगाणा द्वारा यहां चार बड़े बिजली के खंभे स्थापित कर विद्युत व्यवस्था को सुचारू किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।जान कारी के अनुसार, गांव सम्मा में मुर्गी फार्म संचालित करने वाले लोगों को लंबे समय से बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण उनका निजी व्यवसाय प्रभावित हो रहा था और आर्थिक गतिविधियों में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में विद्युत विभाग मंडल बंगाणा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार बड़े खंभे लगवाए, जिससे अब मुर्गी फार्म तक नियमित और पर्याप्त बिजली की सप्लाई सुनिश्चित हो सकी है। इस सुविधा के शुरू होने से मुर्गी फार्म संचालक को काफी राहत मिली है। अब वे बिना किसी रुकावट के अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चला सकेंगे, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए विधायक विवेक शर्मा और विद्युत विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे गांव में रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि बीते पौने दो वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 123 परिवारों को बिजली की समस्या से राहत दिलाने के लिए नए बिजली के खंभे स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे सैकड़ों परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए चार दर्जन बड़े ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विधायक विवेक शर्मा ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जहां कहीं बिजली संबंधी समस्याएं सामने आएंगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, ताकि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलता रहे।
    1
    चार खंभे लगाकर मुर्गी फार्म तक पहुंचाई बिजली, पारिवारिक सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा का जताया आभार,
बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा के आशीर्वाद से पंचायत सुगड़ियाल के गांव सम्मा में मुर्गी फार्म के लिए बिजली सप्लाई को सुचारू करने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्युत विभाग मंडल बंगाणा द्वारा यहां चार बड़े बिजली के खंभे स्थापित कर विद्युत व्यवस्था को सुचारू किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।जान कारी के अनुसार, गांव सम्मा में मुर्गी फार्म संचालित करने वाले लोगों को लंबे समय से बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण उनका निजी व्यवसाय प्रभावित हो रहा था और आर्थिक गतिविधियों में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में विद्युत विभाग मंडल बंगाणा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार बड़े खंभे लगवाए, जिससे अब मुर्गी फार्म तक नियमित और पर्याप्त बिजली की सप्लाई सुनिश्चित हो सकी है। इस सुविधा के शुरू होने से मुर्गी फार्म संचालक को काफी राहत मिली है। अब वे बिना किसी रुकावट के अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से चला सकेंगे, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए विधायक विवेक शर्मा और विद्युत विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे गांव में रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि बीते पौने दो वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 123 परिवारों को बिजली की समस्या से राहत दिलाने के लिए नए बिजली के खंभे स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे सैकड़ों परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए चार दर्जन बड़े ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विधायक विवेक शर्मा ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जहां कहीं बिजली संबंधी समस्याएं सामने आएंगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, ताकि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलता रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • *चोंथ खड्ड चैनलाइजेशन पर सवाल | करोड़ों फंड जारी, काम शुरू नहीं | पवन कुमार का बड़ा आरोप*
    1
    *चोंथ खड्ड चैनलाइजेशन पर सवाल | करोड़ों फंड जारी, काम शुरू नहीं | पवन कुमार का बड़ा आरोप*
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.