अलसान वार्ड में हैडपंप में मोटर लगाकर दूर की पानी की समस्या, लोगों को मिली राहत 15 करोड़ की तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर काम शुरू, दो माह में मिलेगी लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड को पानी की सुचारू सप्लाई, विवेक शर्मा बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पीपलू के वार्ड अलसान में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए 40 हजार रुपये की लागत से हैडपंप में मोटर स्थापित कर जनता को बड़ी राहत प्रदान की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों, विशेषकर माताओं और बहनों को अब पानी भरने के लिए दूर-दराज के स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। पहले जहां ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, वहीं अब घरों तक सुचारू रूप से पानी की सप्लाई मिलने से लोगों को काफी सहूलियत मिली है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब तक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक हैडपंपों में मोटर लगाकर पानी की सप्लाई को सुचारू रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं ताकि किसी भी गांव या वार्ड में लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसी उद्देश्य के तहत क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरा होने से लाठियानी जिला पार्षद वार्ड की सभी पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक घर तक नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए और तय समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा किया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने विश्वास जताया कि अगले दो माह के भीतर इस योजना का कार्य पूर्ण हो जाएगा, जिसके बाद क्षेत्र की सभी पंचायतों में पानी की समस्या सदा के लिए दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा, बल्कि गर्मियों के मौसम में भी पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस योजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में उन्हें पानी की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा ने अंत में कहा कि कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में भी जनता की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत में बुधवार को रौनखर के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक श्री नाग देवता मंदिर में गांव वासियों ने क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन-यज्ञ करते हुए ।1
- जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन बुधवार को ऊना शहर के रामलीला मैदान में किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए तिरंगा झंडा फहराया। कार्यक्रम के दौरान गगरेट के विधायक राकेश कालिया, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, उपायुक्त जतिन लाल सहित तमाम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस, महिला पुलिस, पुरुष एवं महिला होमगार्ड, एनसीसी, स्काउटस एंड गाइडस, आपदा मित्र और होमगार्ड बैंड की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। इससे पूर्व जिला स्तरीय समारोह में आते हुए शिक्षा मंत्री ने एमसी पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं दर्शाती प्रदर्शनियां भी लगाई गई साथ ही प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं को लेकर झांकियां भी निकाली गई। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में स्कूली बच्चो ने एक के बाद एक बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। शिक्षा मंत्री ने जिला भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हिमाचल दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के गठन में अहम भूमिका निभाने वाली विभूतियों को याद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल वीरो की भूमि है हिमाचल के वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुतियां दी है। रोहित ठाकुर ने कहा कि 2022 में सत्ता संभालने के बाद से कांग्रेस की सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालते हुए उन्हें प्रदेश की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था मिली थी लेकिन बाबजूद इसके कांग्रेस सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।2
- हमीरपुर 79वां हिमाचल दिवस बुधवार को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, वन मित्र, आपदा मित्र, विभिन्न स्कूलों और विशेष बच्चों के स्कूल की टुकड़ियों शानदार मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर सभी जिलावासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह दिवस उन स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों को नमन करने का दिन भी है, जिनके त्याग एवं समर्पण के कारण ही हिमाचल प्रदेश एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया और विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी स्थापना के 78 वर्षों के दौरान हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 15 अप्रैल 1948 को चीफ कमिश्नर राज्य के रूप में हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ। इसके बाद पार्ट सी स्टेट, केंद्रीय शासित राज्य और पूर्ण राज्य बनने के सफर तक प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार का बहुत बड़ा योगदान रहा। प्रदेश के इतिहास में एक नवंबर 1966 की तिथि बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस तिथि को ही पंजाब के पहाड़ी क्षेत्र भी हिमाचल में शामिल किए गए और विशाल हिमाचल अस्तित्व में आया। गत तीन वर्षों की चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू करके राज्य का चहुमुखी विकास सुनिश्चित किया है। विशेषकर, सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने ऐसी योजनाएं आरंभ की हैं, जिसकी परिकल्पना पहले किसी भी सरकार ने नहीं की थी। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से सरकार ने निराश्रित बच्चों को बहुत बड़ा सहारा प्रदान किया है। वर्ष 2023 और 2025 के आपदा प्रभावितों के लिए भी प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों ने विशेष राहत पैकेज जारी किया। इस तरह का राहत पैकेज भी आज तक किसी अन्य राज्य या केंद्र सरकार ने नहीं दिया था।1
- सुजानपुर सुजानपुर का ऐतिहासिक चौगान, जो कभी खेल और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र हुआ करता था, आज कूड़े के ढेर में तब्दील होता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय स्तर के होली मेले के बाद यहां सफाई व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि इसका सुधार प्रशासन द्वारा किया जायेगा 2 दिन के भीतर गंदगी उठाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा,,1
- जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल आज शाम बिलासपुर पंहुचे। परिधि गृह बिलासपुर पंहुचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ कांगे्रस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, उपायुक्त राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशिदत शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, रमेश बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- bolo he krishna1
- तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा सिया का हत्यारा। हत्या के बाद माथे पर शिकन तक नहीं।1
- 15 करोड़ की तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर काम शुरू, दो माह में मिलेगी लाठियांनी जिला पार्षद वार्ड को पानी की सुचारू सप्लाई, विवेक शर्मा बंगाणा,कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के अथक प्रयासों से क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पीपलू के वार्ड अलसान में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए 40 हजार रुपये की लागत से हैडपंप में मोटर स्थापित कर जनता को बड़ी राहत प्रदान की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों, विशेषकर माताओं और बहनों को अब पानी भरने के लिए दूर-दराज के स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। पहले जहां ग्रामीणों को पानी की व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी, वहीं अब घरों तक सुचारू रूप से पानी की सप्लाई मिलने से लोगों को काफी सहूलियत मिली है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब तक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक हैडपंपों में मोटर लगाकर पानी की सप्लाई को सुचारू रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी भी पानी की समस्या बनी हुई है, वहां भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं ताकि किसी भी गांव या वार्ड में लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसी उद्देश्य के तहत क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।विधायक विवेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से तुरकाल पेयजल योजना पर युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूरा होने से लाठियानी जिला पार्षद वार्ड की सभी पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक घर तक नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए और तय समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा किया जाए। विधायक विवेक शर्मा ने विश्वास जताया कि अगले दो माह के भीतर इस योजना का कार्य पूर्ण हो जाएगा, जिसके बाद क्षेत्र की सभी पंचायतों में पानी की समस्या सदा के लिए दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा, बल्कि गर्मियों के मौसम में भी पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस योजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में उन्हें पानी की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा ने अंत में कहा कि कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में भी जनता की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।1