Shuru
Apke Nagar Ki App…
माझा थाना वीडियो पे गाली मामला,,👉 सुनील कुमार जो बात कह रहे है,, वह सच बोल रहा है,, क्या सिपाही सुनील कुमार सही बोल रहे है,, 👇🏻
सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
माझा थाना वीडियो पे गाली मामला,,👉 सुनील कुमार जो बात कह रहे है,, वह सच बोल रहा है,, क्या सिपाही सुनील कुमार सही बोल रहे है,, 👇🏻
More news from Bihar and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के मोहम्मदपर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के कुंड सुपौली गांव निवासी नरेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र सोनू यादव के रूप में हुई है। घटना तब हुई जब सोनू अहमदाबाद जाने के लिए सिधवलिया में टिकट कटाने जा रहा था। बताया जाता है कि सोनू अपनी बाइक से महम्मदपुर के पास पहुंचा ही था कि तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहंची पुलिस ने घायल सोनू को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उसकी नाजूक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया ...1
- khauphnak charo taraf ag hi ag bich me jindagi aur mout se jang karta insan1
- यह खबर आपको सावधान करने के लिए है।। ठीक से देखें इस खबर को।।1
- बड़हरिया माधोपुर: 18 दिनों बाद पटना हाई कोर्ट के आदेश पर सिबा पेट्रोल पंप दुबारा खुला... लहर न्यूज़ पर देखे एजाज़ अहमद की एक खास रिपोर्ट....1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | हुसैनगंज में बवाल 🚨 कल देर शाम हुसैनगंज हाई स्कूल में परीक्षा देने आए एक छात्र के अचानक लापता होने की खबर से इलाके में जबरदस्त हंगामा मच गया। छात्र के गायब होने की सूचना मिलते ही अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। स्कूल परिसर के बाहर छात्रों और परिजनों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि समय रहते उचित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था होती तो ऐसी घटना नहीं होती। घटना की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे और स्थानीय लोग गुस्से में नारेबाजी कर रहे हैं और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। ➡️ सवाल यह है कि आखिर छात्र कहां गया? ➡️ सुरक्षा व्यवस्था में चूक किसकी? ➡️ जिम्मेदारी तय कब होगी? #BreakingNews #Hussainganj #Siwan #HighSchool #ExamCenter #MissingStudent #प्रशासन_की_लापरवाही #हंगामा #बिहार_न्यूज #सिवान1
- Post by Rajeev Goswami1
- hii1
- हरदिया कोठी में “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन, पहुंचे डीएम तरनजोत सिंह गुरुवार के दोपहर करीब 12:00 बजे जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने नौतन प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठवा पंचायत अंतर्गत हरदिया कोठी में आयोजित “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आम ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास अधिकारी हर हाल में अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यालय से बाहर निकलकर ग्रामीणों के बीच पहुंचना है, ताकि लोग योजनाओं की जानकारी ले सकें और समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को यह भी बताया जाए कि किसी योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं, प्रक्रिया कितने दिनों में पूरी होगी और नियम क्या हैं। कार्यक्रम में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, श्रम, बैंकिंग समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। मौके पर बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ अलका कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।1
- बैकुठवां में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल नौतन (पश्चिम चंपारण): केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से नौतन प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बैकुठवां स्थित हरदिया कोठी में गुरुवार को प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर अपनी समस्याओं का समाधान कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रशासन आपके द्वार: अंतिम पंक्ति तक विकास का संकल्प: बैकुठवां पहुंचे डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए प्रशासन गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सात निश्चय पार्ट-3, राजस्व विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग तथा लोहिया स्वच्छता अभियान सहित कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के बीच ई-रिक्शा, बैटरी रिक्शा एवं सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। जीविका समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पाद—जूट की चटाई, मोमबत्ती, सनपापड़ी आदि—का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया और उनकी सराहना की। आंगनबाड़ी विभाग के स्टॉल पर आयोजित गोद भराई कार्यक्रम के दौरान बच्चों को दही खिलाकर पोषण अभियान का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जांच शिविर में कुल 285 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान 67 आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा 105 लोगों की शुगर जांच की गई। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की सलाह दी गई। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर आम लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का समाधान करेंगे। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, बीसीएलआर, अंचलाधिकारी, सीएचसी प्रभारी, बीपीआरओ, मुखिया प्रतिनिधि सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन के इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।1