logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में आयोजित होगा ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम का आयोजन, दिनांक 27 अगस्त 2026 को डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से सामूहिक सद्भाव व सामंजस्य के साथ कार्य करने प्रति जागरूक करना, राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में युवा सहभागिता, राष्ट्र निर्माण के साथ विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। कार्यक्रम का संयोजन मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस सामान्यतः 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है, किन्तु इस वर्ष विशेष रूप से 27 अगस्त को देशभर में विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं, खिलाड़ियों और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को एक मंच पर लाना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान देशभर के लगभग 1600 से अधिक स्थानों पर लाखों युवा एक साथ जुड़ेंगे तथा माननीय प्रधानमंत्री जी वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत स्थानीय स्तर पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं को अपने विचार, सुझाव एवं आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष डॉ. हरिलाल ने कहा कि पिछले वर्षों में देश के खेल ढांचे और खेल संस्कृति में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेलों में उपलब्ध अवसरों, खेल प्रतिभाओं के विकास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और अनुशासन के महत्व की जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल जायसवाल एवं डॉ. रविन्द्र तिवारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) के लेखाधिकारी नवीन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम युवाओं और खेल प्रतिभाओं को सीधे संवाद का मंच उपलब्ध कराएगा, जिससे विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। महाविद्यालय प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत द्वारा जनपद के सभी युवाओं से अपील की गई है कि वे 27 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

1 day ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
4cfb3689-2f04-4899-a378-df77eeaea191

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में आयोजित होगा ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम का आयोजन, दिनांक 27 अगस्त 2026 को डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से सामूहिक सद्भाव व सामंजस्य के साथ कार्य करने प्रति जागरूक करना, राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में युवा सहभागिता, राष्ट्र निर्माण के साथ विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। कार्यक्रम का संयोजन मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस सामान्यतः 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है, किन्तु इस वर्ष विशेष रूप से 27 अगस्त को देशभर में विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं, खिलाड़ियों और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को एक मंच पर लाना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान देशभर के लगभग 1600 से अधिक स्थानों पर लाखों युवा एक साथ जुड़ेंगे तथा माननीय प्रधानमंत्री जी वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत स्थानीय स्तर पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवाओं को अपने विचार, सुझाव एवं आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष डॉ. हरिलाल ने कहा कि पिछले वर्षों में देश के खेल ढांचे और खेल संस्कृति में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेलों में उपलब्ध अवसरों, खेल प्रतिभाओं के विकास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और अनुशासन के महत्व की जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल जायसवाल एवं डॉ. रविन्द्र तिवारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) के लेखाधिकारी नवीन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम युवाओं और खेल प्रतिभाओं को सीधे संवाद का मंच उपलब्ध कराएगा, जिससे विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। महाविद्यालय प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत द्वारा जनपद के सभी युवाओं से अपील की गई है कि वे 27 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    2
    बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर  नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया।
जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ... बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे। मंजूषा सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ
    4
    सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा  एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी 
आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा  एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ...
बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत  नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l 
खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।
मंजूषा सिंह
सहायक आयुक्त (खाद्य) ll 
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • देवरिया में स्वागत समारोह के दौरान मारपीट का वीडियो वायरल, समर्थकों से जुड़ी घटना पर उठे सवाल देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र के खरोह चौराहे पर भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान मारपीट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि समारोह में बबलू सिंह के समर्थकों ने माननीय जी के करीबी समर्थकों के साथ मारपीट की, जिसमें कुछ लोग घायल हुए। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि यदि किसी जनप्रतिनिधि या प्रभावशाली नेता के करीबी समर्थक ही सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित मारपीट से सुरक्षित नहीं रह पाए, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर क्या भरोसा किया जाए? जनता के बीच यह सवाल भी चर्चा में है कि सत्ता और संगठन के प्रभाव का वास्तविक लाभ आखिर किसे मिल रहा है—आम जनता को या फिर प्रभावशाली लोगों के समर्थकों को? वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे तथ्यों की पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    देवरिया में स्वागत समारोह के दौरान मारपीट का वीडियो वायरल, समर्थकों से जुड़ी घटना पर उठे सवाल
देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र के खरोह चौराहे पर भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान मारपीट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है।
वायरल वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि समारोह में बबलू सिंह के समर्थकों ने माननीय जी के करीबी समर्थकों के साथ मारपीट की, जिसमें कुछ लोग घायल हुए। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि यदि किसी जनप्रतिनिधि या प्रभावशाली नेता के करीबी समर्थक ही सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित मारपीट से सुरक्षित नहीं रह पाए, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर क्या भरोसा किया जाए?
जनता के बीच यह सवाल भी चर्चा में है कि सत्ता और संगठन के प्रभाव का वास्तविक लाभ आखिर किसे मिल रहा है—आम जनता को या फिर प्रभावशाली लोगों के समर्थकों को?
वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे तथ्यों की पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Jitendra
    Jitendra
    Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता। गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता गाजीपुर के पीजी कॉलेज परिसर में एनसीसी नेवल विंग की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें जिले के अलग-अलग महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, बीएचयू वाराणसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर निखिल वैश की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए क्षमता परखी गई। इसमें ऊंचाई, वजन, छाती का माप और दौड़ जैसे शारीरिक परीक्षण भी शामिल रहे। पीजी कॉलेज के एएनओ एस/लेफ्टिनेंट प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई गई। चयनित कैडेट्स को आगे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नौसेना से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने का मौका मिलेगा। योग्य अभ्यर्थियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। एनसीसी के जरिए युवाओं को देश सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए तैयार किया जाएगा।
    3
    गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता।

गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता
गाजीपुर के पीजी कॉलेज परिसर में एनसीसी नेवल विंग की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें जिले के अलग-अलग महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, बीएचयू वाराणसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर निखिल वैश की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए क्षमता परखी गई।
इसमें ऊंचाई, वजन, छाती का माप और दौड़ जैसे शारीरिक परीक्षण भी शामिल रहे। पीजी कॉलेज के एएनओ एस/लेफ्टिनेंट प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई गई।
चयनित कैडेट्स को आगे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नौसेना से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
योग्य अभ्यर्थियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। एनसीसी के जरिए युवाओं को देश सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए तैयार किया जाएगा।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • खेत में काम कर रहे युवक पर मारपीट का आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग अतरौलिया, आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र रामनिहोर निषाद ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत में काम करने के दौरान लाठी-डंडे, खुरपा समेत अन्य धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे की है। अनिल निषाद ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान विपक्षी सिजोर पप्पू पुत्र श्रीपति, रेखा पत्नी सिजोर, नीलम और पूनम पत्नी सिजोर सहित अन्य लोग एक राय होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और खुरपा आदि से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल अनिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह विदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और उसे आशंका है कि विपक्षी पक्ष प्रशासन को गुमराह कर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि वह विदेश जाकर काम न कर सके। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हुए हैं। अनिल निषाद ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान मामले की ओर आकृष्ट कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    खेत में काम कर रहे युवक पर मारपीट का आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
अतरौलिया, आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ियापुर मखनहा गांव निवासी अनिल निषाद पुत्र रामनिहोर निषाद ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत में काम करने के दौरान लाठी-डंडे, खुरपा समेत अन्य धारदार हथियार से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार घटना 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे की है।
अनिल निषाद ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान विपक्षी सिजोर पप्पू पुत्र श्रीपति, रेखा पत्नी सिजोर, नीलम और पूनम पत्नी सिजोर सहित अन्य लोग एक राय होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और खुरपा आदि से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद घायल अनिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह विदेश में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और उसे आशंका है कि विपक्षी पक्ष प्रशासन को गुमराह कर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि वह विदेश जाकर काम न कर सके।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हुए हैं। अनिल निषाद ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान मामले की ओर आकृष्ट कराते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हालांकि, मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • चीनी किल्लत को लेकर चल रही प्रदेश भर में खबर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार चीनी की क्राइसिस की चर्चा की चल रही है, लेकिन यूपी में चीनी की कमी नहीं.. यूपी की एक महीने की कुल खपत है 4 लाख टन चीनी,एक महीने की खपत है, हमारे पास मौजूद है 28 लाख टन, आप अनुमान करिए 7 महीने की चीनी हमारे पास मौजूद है और हम 15 अक्टूबर से फिर चीनी मिल चालू करेंगे, तो 90 लाख टन यानी 900 लाख क्विंटल चीनी का फिर से प्रोडक्शन अपनी चीनी मिलों के माध्यम से कर देंगे, यानी इतने बड़े पैमाने पर सामर्थ्य यूपी के पास है। यूपी की 25 करोड़ जनता का ही नहीं, भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य यूपी रखता है और उसके लिए तकनीकी सहायक में आपकी एक बड़ी भूमिका हो सकती है।
    1
    चीनी किल्लत को लेकर चल रही प्रदेश भर में खबर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार
चीनी की क्राइसिस की चर्चा की चल रही है, लेकिन यूपी में चीनी की कमी नहीं..
यूपी की एक महीने की कुल खपत है 4 लाख टन चीनी,एक महीने की खपत है, हमारे पास मौजूद है 28 लाख टन, आप अनुमान करिए 7 महीने की चीनी हमारे पास मौजूद है और हम 15 अक्टूबर से फिर चीनी मिल चालू करेंगे, तो 90 लाख टन यानी 900 लाख क्विंटल चीनी का फिर से प्रोडक्शन अपनी चीनी मिलों के माध्यम से कर देंगे, यानी इतने बड़े पैमाने पर सामर्थ्य यूपी के पास है। 
यूपी की 25 करोड़ जनता का ही नहीं, भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य यूपी रखता है और उसके लिए तकनीकी सहायक में आपकी एक बड़ी भूमिका हो सकती है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • चिरैयाकोट में भीषण सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल स्थान: चिरैयाकोट ​चिरैयाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिली है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ​हादसे के तुरंत बाद एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया, जिसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ​स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।
    1
    चिरैयाकोट में भीषण सड़क हादसा: बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर रूप से घायल


स्थान: चिरैयाकोट
​चिरैयाकोट क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिली है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
​हादसे के तुरंत बाद एक युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा गया, जिसके सिर से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
​स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, ताकि उसे समय पर चिकित्सा मिल सके।
    user_Manish kumar
    Manish kumar
    Teacher मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बलिया में चाकू से हमला, युवक गंभीर, BHU रेफर, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने किया कुछ कहा देखें पूरी रिपोर्ट... बलिया में चाकू से हमला, युवक गंभीर, BHU रेफर, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने किया कुछ कहा देखें पूरी रिपोर्ट... बलिया।।सादर अवगत कराना है कि दिनांक 25.08.2026 को शाम समय लगभग 6:00 बजे फेफना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकांत दुबे पुत्र गुड्डू दुबे निवासी थम्मनपुर को अभिषेक पासवान पुत्र भूपेंद्र पासवान के द्वारा पेट में चाकू मार दिया गया है, सूचना मिलते ही फेफना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, मजरुब को तुरंत जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों की टीम द्वारा मजरुब को BHU हास्पिटल वाराणसी रेफर कर दिया गया है, परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, अभिषेक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार की वीडियो बाइट👇
    1
    बलिया में चाकू से हमला, युवक गंभीर, BHU रेफर, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने किया कुछ कहा देखें पूरी रिपोर्ट...
बलिया में चाकू से हमला, युवक गंभीर, BHU रेफर, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने किया कुछ कहा देखें पूरी रिपोर्ट...
बलिया।।सादर अवगत कराना है कि दिनांक 25.08.2026 को शाम समय लगभग 6:00 बजे फेफना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकांत दुबे पुत्र गुड्डू दुबे निवासी थम्मनपुर को अभिषेक पासवान पुत्र भूपेंद्र पासवान के द्वारा पेट में चाकू मार दिया गया है, सूचना मिलते ही फेफना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, मजरुब को तुरंत जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों की टीम द्वारा मजरुब को BHU हास्पिटल वाराणसी रेफर कर दिया गया है, परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, अभिषेक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार की वीडियो बाइट👇
    user_गंगा24ख़बर
    गंगा24ख़बर
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.