गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता। गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता गाजीपुर के पीजी कॉलेज परिसर में एनसीसी नेवल विंग की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें जिले के अलग-अलग महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, बीएचयू वाराणसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर निखिल वैश की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए क्षमता परखी गई। इसमें ऊंचाई, वजन, छाती का माप और दौड़ जैसे शारीरिक परीक्षण भी शामिल रहे। पीजी कॉलेज के एएनओ एस/लेफ्टिनेंट प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई गई। चयनित कैडेट्स को आगे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नौसेना से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने का मौका मिलेगा। योग्य अभ्यर्थियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। एनसीसी के जरिए युवाओं को देश सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए तैयार किया जाएगा।
गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता। गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता गाजीपुर के पीजी कॉलेज परिसर में एनसीसी नेवल विंग की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें जिले के अलग-अलग महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं
ने हिस्सा लिया। 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, बीएचयू वाराणसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर निखिल वैश की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए क्षमता परखी गई। इसमें ऊंचाई, वजन, छाती का माप और दौड़ जैसे शारीरिक परीक्षण भी शामिल रहे। पीजी कॉलेज के एएनओ एस/लेफ्टिनेंट प्रशांत कुमार सिंह ने
बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई गई। चयनित कैडेट्स को आगे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नौसेना से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने का मौका मिलेगा। योग्य अभ्यर्थियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। एनसीसी के जरिए युवाओं को देश सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए तैयार किया जाएगा।
- गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता। गाजीपुर पीजी कॉलेज में नेवल एनसीसी की चयन परीक्षा, दौड़ से लिखित परीक्षा तक परखी गई युवाओं की क्षमता गाजीपुर के पीजी कॉलेज परिसर में एनसीसी नेवल विंग की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें जिले के अलग-अलग महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी, बीएचयू वाराणसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर निखिल वैश की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए क्षमता परखी गई। इसमें ऊंचाई, वजन, छाती का माप और दौड़ जैसे शारीरिक परीक्षण भी शामिल रहे। पीजी कॉलेज के एएनओ एस/लेफ्टिनेंट प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार कराई गई। चयनित कैडेट्स को आगे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नौसेना से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने का मौका मिलेगा। योग्य अभ्यर्थियों की सूची जल्द जारी की जाएगी। एनसीसी के जरिए युवाओं को देश सेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के लिए तैयार किया जाएगा।3
- आंधी-बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ा, दंपती घायल दुल्लहपुर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मड़रिया गांव में मंगलवार को तेज आंधी और बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण करकट का छप्पर अचानक उड़कर गिर गया, जिसके नीचे दबने से दंपती घायल हो गए। गांव निवासी योगेश चौहान पुत्र केदार चौहान अपनी पत्नी सुमन चौहान और छोटे-छोटे बच्चों के साथ करकट के छप्पर में रहकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे थे। मंगलवार को अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान उनका छप्पर तेज हवा का झोंका सहन नहीं कर सका और भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय योगेश चौहान और उनकी पत्नी सुमन चौहान छप्पर के नीचे मौजूद थे। दोनों उसके मलबे में दब गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों को चोटें आईं, जिसके बाद उनका उपचार कराया गया।छप्पर गिरने से परिवार का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने अब सुरक्षित ठिकाने की समस्या खड़ी हो गई है। छोटे-छोटे बच्चों के साथ परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की चिंता सता रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, आवासीय सुविधा और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। साथ ही समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी परिवार की मदद करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सके।4
- बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।2
- सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ... बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे। मंजूषा सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ4
- चंदौली में 2027 चुनाव चारों विधानसभा जीतेगी बसपा जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान1
- दो साल पहले बनी आधा दर्जन सड़के हुई जर्जर, गड्ढेमें चलना मुश्किल धीना। बरहनी विकासखंड की आधा दर्जन सड़कें बदहाल हो गई हैं। सकलडीहा-अमड़ा मार्ग से इमिलिया होते हुए बरहनी तक जाने वाली सड़क,पांच किमी इसी मुख्य मार्ग से जुड़ी डैना-धीना रोड,चार किमी धीना-अमड़ा मुख्य मार्ग से सिकठा-पिपरदाहा मार्ग,सात किमी धीना-जमानिया मार्ग से तम्मागढ़ होते हुए एवती मार्ग,पांच किमी भैसउर से चिलहारी होते हुए दुधारी मार्ग आठ किमी , भैंसा से कमालपुर मार्ग पांच किमी और पिपरी से तुलसी आश्रम चार किमी रैथा से गोपालपुर तीन किमी जाने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इन सड़कों में से कुछ की करीब दो वर्ष पहले और कुछ की एक वर्ष पहले मरम्मत कराई गई थी, लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण सड़कें जल्द ही उखड़ने लगीं। वर्तमान में कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।3
- यूसुफपुर में 20 अगस्त से श्रावणी महापूजा, 28 अगस्त को भव्य मेला। यूसुफपुर में 20 अगस्त से श्रावणी महापूजा, 28 अगस्त को भव्य मेला मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर में पूर्वजों के समय से चली आ रही श्रावणी महापूजा की परंपरा इस वर्ष भी जारी रहेगी। 20 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त तक मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और माता महाकाली का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। श्रावणी महापूजा के दौरान माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश उर्फ मुकेश के मुताबिक, श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचकर माता की पूजा करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। खास आकर्षण 28 अगस्त को होने वाला भव्य मेला रहेगा, जिसके साथ श्रावणी महापूजा का समापन होगा। मेले में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।1
- 🚨 दिल दहला देने वाली घटना: एक साथ उठे 3 जनाजे, रो पड़ा पूरा गांव! कुएं की जहरीली गैस ने छीनी तीन युवकों की जिंदगी 😭 उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है! शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन युवकों—अखिरूज्जमा (27 वर्ष), तौकीर और वारिस—की अकाल मौत हो गई। रविवार को जैसे ही गांव में एक साथ तीन युवाओं के जनाजे उठे, पूरा गांव दहाड़ मारकर रो पड़ा। इस अप्रत्याशित हादसे ने तीन हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं और हर आंख नम हो गई है।1