नगर परिषद पलेरा के प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी ____ नगर परिषद पलेरा के प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी ____ नगर परिषद पलेरा के वार्ड क्रमांक 13 मै शीतला माता मंदिर के पास सिमरा वाले के मकान से पाना बाई के मकान तक सीसी निर्माण कार्य का एस्टीमेट मंजूर होने के बाद एक साल से ठेकेदार के द्वारा लापरवाही की जा रही है। जैसे ही वॉर्ड वासियों के द्वारा इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव को दी। तो सभी वॉर्ड के लोगों के साथ मिलकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पलेरा के नाम आवेदन दिया ।और चेतावनी दी कि यदि प्रशासन सात दिन में हमारी मांगों पर विचार नहीं करता है। तो हम लोग उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेवारी नगर परिषद पलेरा के प्रशासन की होगी। इस मौके पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, राजकुमार अहिरवार, बलराम चढ़ार, अमन, फूलचंद, संतोष अहिरवार आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
नगर परिषद पलेरा के प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी ____ नगर परिषद पलेरा के प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी ____ नगर परिषद पलेरा के वार्ड क्रमांक 13 मै शीतला माता मंदिर के पास सिमरा वाले के मकान से पाना बाई के मकान तक सीसी निर्माण कार्य का एस्टीमेट मंजूर होने के बाद एक साल से ठेकेदार के द्वारा लापरवाही की जा रही है। जैसे ही वॉर्ड वासियों के द्वारा इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव को दी। तो सभी वॉर्ड के लोगों के साथ मिलकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पलेरा के नाम आवेदन दिया ।और चेतावनी दी कि यदि प्रशासन सात दिन में हमारी मांगों पर विचार नहीं करता है। तो हम लोग उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेवारी नगर परिषद पलेरा के प्रशासन की होगी। इस मौके पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, राजकुमार अहिरवार, बलराम चढ़ार, अमन, फूलचंद, संतोष अहिरवार आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
- शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा शिक्षक! शिक्षक हुआ निलंबित शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा शिक्षक! बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम ढड़कना (अहार)के मिडिल स्कूल में शिक्षक के कथित रूप से शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने का वीडियो अभिभावकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। मामले में शिक्षा विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- शराब के नशे में धुत स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरी कार्रवाई की जांच तत्काल निलंबित शराब के नशे में धुत्त स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरीं कार्रवाई की गाज, तत्काल निलंबन टीकमगढ़। बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और विद्यार्थियों व अभिभावकों से गाली-गलौज करने के आरोप जांच में सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला अब शिक्षक के निलंबन तक पहुंच गया है। मामला शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना, संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहर का है। जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के प्रतिवेदन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ की जांच के आधार पर शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों के कथन एवं पंचनामा के आधार पर सामने आया कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि जब बच्चे अपने माता-पिता को लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने को शासकीय सेवक का अशोभनीय एवं नियमों के विपरीत कृत्य मानते हुए कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया। आदेश में कहा गया कि शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3(1)(2)(3) के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार देवेन्द्र श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।1
- टीकमगढ़ जिले के विकास खंड जतारा के अंतर्गत आजादी के 80साल पूरे हुए लेकिन रोड आज भी जाहा के तहां आखिर क्यों1
- सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन उत्सव पलेरा (टीकमगढ़) नगर का सांदीपनि विद्यालय नवाचारी पहल के लिए जाना जाता है इसी तर्ज पर आज विद्यालय के बच्चों को भारतीय लोक त्योहारों की सांस्कृतिक विरासत समझाने के उद्देश्य से परिवेश की सामग्री से पर्यावरण की मित्रसंरक्ष इको फ्रेंड राखी निर्माण के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही बच्चों को त्योहारों की परंपरा से अवगत कराते हुए भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश देने के लिए रक्षाबंधन का आयोजन किया गया. जिसमें सहपाठी छात्राओं नें अपने सहपाठी छात्रों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. वहीं छात्रों नें भी अपनी बहनों को उपहार प्रदान कर उनके उनके प्रति अपने कर्तव्य एवं भाईचारे का संदेश दिया. इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सांदीपनि विद्यालय के विजन एवं मिशन के तहत परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति से अवगत कराना, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को समर्थन देना है. इस अवसर पर प्राथमिक खण्ड लीडर रामकुमार नायक, दिनेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राजीव जैन, रवि पाठक, अल्का तिवारी, वंदना त्रिपाठी, रश्मि जैन, शारदा अहिरवार, प्रियंका खटीक , मुकेश, नरेंद्र गुप्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे. सांदीपनि विद्यालय में मनाया गया राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन उत्सव पलेरा (टीकमगढ़) नगर का सांदीपनि विद्यालय नवाचारी पहल के लिए जाना जाता है इसी तर्ज पर आज विद्यालय के बच्चों को भारतीय लोक त्योहारों की सांस्कृतिक विरासत समझाने के उद्देश्य से परिवेश की सामग्री से पर्यावरण की मित्रसंरक्ष इको फ्रेंड राखी निर्माण के उद्देश्य से राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही बच्चों को त्योहारों की परंपरा से अवगत कराते हुए भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश देने के लिए रक्षाबंधन का आयोजन किया गया. जिसमें सहपाठी छात्राओं नें अपने सहपाठी छात्रों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई. वहीं छात्रों नें भी अपनी बहनों को उपहार प्रदान कर उनके उनके प्रति अपने कर्तव्य एवं भाईचारे का संदेश दिया. इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सांदीपनि विद्यालय के विजन एवं मिशन के तहत परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति से अवगत कराना, भाईचारे एवं सहयोग की भावना को समर्थन देना है. इस अवसर पर प्राथमिक खण्ड लीडर रामकुमार नायक, दिनेश विश्वकर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राजीव जैन, रवि पाठक, अल्का तिवारी, वंदना त्रिपाठी, रश्मि जैन, शारदा अहिरवार, प्रियंका खटीक , मुकेश, नरेंद्र गुप्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.3
- रक्षा बंधन पर बहनों को सम्मान और नशामुक्ति का संकल्प, गायत्री परिवार ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ रक्षा बंधन पर बहनों को सम्मान और नशामुक्ति का संकल्प, गायत्री परिवार ने विद्यार्थियों को दिलाई शपथ1
- यथार्थ हॉस्पिटल के जीएम की अनुकरणीय पहल अनेक गरीब परिवारों को मिल रहा लाभ एवं रोजगार लोकेशन टीकमगढ़ मध्यप्रदेश रिपोर्टर अनिल मिश्रा यथार्थ हॉस्पिटल के जीएम की अनुकरणीय पहल अनेक गरीब परिवारों को मिल रहा लाभ एवं रोजगार टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश टीकमगढ़ जिले से लगे ओरछा प्रतापपुर तिगेंला पर स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के जी एम डॉक्टर सै शांडिल्य कि इस समय लोग बाग चर्चा करते हुए नहीं थक रहे । यहां हम बता दें कि उनके द्वारा पिछले कई दिनों से क्षेत्र के गरीब परिवारों को गौ माता दान में देकर उन्हें गौ सेवा के साथ-साथ दूध बेचकर आर्थिक मदद मिलने से परिवार चलाने में कुछ सहायता भी मिले ऐसे उनके विचार हैं यह पुण्य का कार्य उनके द्वारा पिछले लंबे समय से निरंतर किया जा रहा है जिसमें गरीब वर्ग के लोग अपना समग्र आईडी आधार कार्ड बीपीएल राशन कार्ड एवं क्षेत्रीय विधायक का पत्र जिसमें आर्थिक स्थिति का उल्लेख होना आवश्यक है उक्त कागज प्राप्त होने के बाद जनरल मैनेजर डॉक्टर शांडिल्य यथार्थ हॉस्पिटल के द्वारा अपनी टीम भेज कर दिए गए कागजों की जांच करते हुए वास्तविकता का पता लगाकर गौ माता दे दी जाती है जिससे परिवारजन गौ माता की सेवा करके एवं गौ माता का दूध बेचकर परिवार की बदहाली आर्थिक स्थिति में सहारा भी हो जाता है इसी संदर्भ में हमारे संवाददाता द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर डॉक्टर शांडिल्य से उनके अपने विचार उनके द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए जाने गए आप भी सुनिए क्या कुछ कहा ....3
- ग्राम पंचायत टोरिया में सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों की परेशानी.। ग्राम पंचायत टोरिया में सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों की परेशानी.। पलेरा जनपद की ग्राम पंचायत टोरिया में सड़क निर्माण न होने के कारण ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल जाती है, जिससे महिलाओं को पानी भरने के लिए कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इससे आए दिन फिसलकर गिरने और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने रख चुके हैं, लेकिन आज तक इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क न होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत टोरिया में शीघ्र सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के समय लोगों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके तथा ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन क1
- आहार गांव में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल जिम्मेदारों अधिकारीयों पर सवाल अहार गांव में भगवान भरोसे चल रहे स्कूल स्कूल सरकारें नियम बनाती हैं, दावे होते हैं, लेकिन अगर कुछ नहीं बदलता, तो वो है गांव के इन गरीब बच्चों की किस्मत। अहार गांव की यह हकीकत देखकर सच में दिल भर आता है और बहुत रंज होता है। जिन गुरुओं के हाथों में इन मासूमों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने शिक्षा को महज एक 'डिजिटल जुगाड़' बनाकर रख दिया है। शिक्षक सुबह आते हैं, अपने मोबाइल पर हाजिरी लगाते हैं और बच्चों को उनके हाल पर लावारिस छोड़कर चले जाते हैं। दिन ढलने पर फिर फुरसत से लौटते हैं, शाम की हाजिरी लगाते हैं और इनकी ड्यूटी पूरी हो जाती है। क्लासरूम में खाली बैठे और खेलते इन बच्चों की आँखों में झांककर देखिए, बहुत तकलीफ होती है यह सोचकर कि क्या इनके हिस्से में सिर्फ यही धोखा लिखा है? आज बेहद भारी मन से हमने अहार गांव के एक शिक्षक महोदय की इस करतूत को अपने कैमरे में कैद किया है।1