ईद व रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, तय समय पर ही निकलेंगे जुलूस आनंदपुर/बांका। आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बांका उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर गुरुवार (19 मार्च) को आनंदपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदाय के लोग, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान दोनों प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि ईद और रामनवमी जैसे पवित्र पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता के प्रतीक हैं, इसलिए इन अवसरों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग एवं समय सीमा के भीतर ही निकाले जाएंगे और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी। आम लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी।इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया कि मंझलाटीला, असोढ़ा, कुरुमटांड, सरकंडा, हेमताकुरा एवं सलैया (कनौदी) मुस्लिम समुदाय के गांवों में 21 मार्च को ईद पर्व के अवसर पर विधिवत निर्धारित समय जुलूस एवं समापन किया जाएगा। वहीं भैरोगंज बाजार में बजरंग दल के युवाओं द्वारा 24 मार्च को बाइक जुलूस निकालने की जानकारी दी गई।थाना अध्यक्ष ने सभी जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने एवं अनिवार्य रूप से लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से चांदवारी पंचायत के पूर्व मुखिया सहेंद्र दास, मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव, शिक्षाविद तूफान शाह, शम्भू यादव, मंटु शर्मा, टीपन पासवान, ग्राम पंचायत सरपंच आशीष रॉबिन वुड, मेघनाथ बेसरा, सुमन सिंह, तारनी यादव, सुजीत रमनी,पुर्व मुखिया भैरो मरिक, संजय यादव, हेमराज यादव, मंसूर अंसारी, अमित कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने लोगों से अपील की, कि ईद और रामनवमी के पावन अवसर पर मिल-जुलकर शांति, प्रेम और सौहार्द का परिचय दें, ताकि क्षेत्र में सकारात्मक माहौल कायम रहे और समाज में एकता की मिसाल पेश की जा सके। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार

- आनंदपुर/बांका। आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बांका उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर गुरुवार (19 मार्च) को आनंदपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदाय के लोग, जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान दोनों प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि ईद और रामनवमी जैसे पवित्र पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता के प्रतीक हैं, इसलिए इन अवसरों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग एवं समय सीमा के भीतर ही निकाले जाएंगे और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी। आम लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी।इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया कि मंझलाटीला, असोढ़ा, कुरुमटांड, सरकंडा, हेमताकुरा एवं सलैया (कनौदी) मुस्लिम समुदाय के गांवों में 21 मार्च को ईद पर्व के अवसर पर विधिवत निर्धारित समय जुलूस एवं समापन किया जाएगा। वहीं भैरोगंज बाजार में बजरंग दल के युवाओं द्वारा 24 मार्च को बाइक जुलूस निकालने की जानकारी दी गई।थाना अध्यक्ष ने सभी जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने एवं अनिवार्य रूप से लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से चांदवारी पंचायत के पूर्व मुखिया सहेंद्र दास, मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव, शिक्षाविद तूफान शाह, शम्भू यादव, मंटु शर्मा, टीपन पासवान, ग्राम पंचायत सरपंच आशीष रॉबिन वुड, मेघनाथ बेसरा, सुमन सिंह, तारनी यादव, सुजीत रमनी,पुर्व मुखिया भैरो मरिक, संजय यादव, हेमराज यादव, मंसूर अंसारी, अमित कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने लोगों से अपील की, कि ईद और रामनवमी के पावन अवसर पर मिल-जुलकर शांति, प्रेम और सौहार्द का परिचय दें, ताकि क्षेत्र में सकारात्मक माहौल कायम रहे और समाज में एकता की मिसाल पेश की जा सके। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार1
- Post by N.k.choudhary1
- बांका के बाराहाट स्थित मंदार पर्वत की पावन धरती पर चैती दुर्गा पूजा की भव्य शुरुआत हुई। ढाकामोड़ चैती दुर्गा पूजा समिति के बैनर तले पापहरणी सरोवर से निकली कलश शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं माथे पर कलश लेकर 8 किलोमीटर तक भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते चलीं। आकर्षक झांकियां और मंत्री संजय प्रसाद यादव का रथ इस यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा।1
- ढाकामोड चैती दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव की नेतृत्व में निकाला गया। इस दौरान मंदार स्थित पापहारनी सरोवर से हजारों की संख्या में कुमारी कन्या कलश लेकर ढाकामोड़ स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंचे।1
- Post by Lal Mohammad1
- भागलपुर रेलवे स्टेशन पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरपीएफ,जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला को 6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान गिरफ्तार महिलाओं के पास से छः हजार रुपए नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया हैं।गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सुगनी देवी एवं अनीता देवी छोटी परबत्ता इस्माईलपुर जिला भागलपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिला गांजा को लेकर दिल्ली जाने की तैयारी में थीं। जहां संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया।1
- 💻 *VISHAL COMPUTER EDUCATION – महत्वपूर्ण सूचना* 💻 प्रिय विद्यार्थियों एवं अभिभावकों, आज के डिजिटल युग में Computer ज्ञान हर छात्र के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है। चाहे आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हों, प्राइवेट जॉब करना चाहते हों या अपना कोई कार्य शुरू करना चाहते हों — हर क्षेत्र में Computer Skills की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए *Vishal Computer Education* आपके लिए एक विशेष अवसर लेकर आया है 👇 🚀 *7 दिन का FREE COMPUTER CHALLENGE* * *4 दिन की Advanced Training (केवल चयनित छात्रों के लिए)* 👉 इस Training का उद्देश्य है कि जो विद्यार्थी Computer से बिल्कुल अनजान हैं, उन्हें कम समय में Basic से Practical ज्ञान दिया जा सके, ताकि वे आगे बढ़ने के लिए तैयार हो सकें। 🎯 *इस 7 दिन के FREE Training में आप सीखेंगे:* ✔ Computer का Basic Knowledge ✔ MS Word (Document बनाना, लिखना, डिजाइन करना) ✔ MS Excel (Bill बनाना, Data Entry करना) ✔ Typing Skills (Speed और Accuracy) ✔ Internet का सही उपयोग 🚀 *इसके अलावा, चयनित छात्रों को 4 दिन की Advanced Training भी दी जाएगी, जिसमें शामिल है:* ✔ Practical Office Work (वास्तविक कार्य का अनुभव) ✔ Job Guidance (नौकरी के लिए मार्गदर्शन) ✔ Interview Preparation (इंटरव्यू की तैयारी) 🎁 *हमारी विशेष सुविधाएं:* ✅ FREE Demo Class ✅ Course पूर्ण होने पर Certificate ✅ आगे के Course पर Special Discount ⏰ *ध्यान दें:* सीटें बहुत सीमित हैं — केवल 20 छात्रों के लिए ही यह अवसर उपलब्ध है, इसलिए जल्दी निर्णय लें। 📅 *Registration की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2026* 📍 *पता:* - विशाल कम्प्यूटर एजुकेशन +2 हाई स्कूल के निकट, बजरंगबली चौक के सामने खेसर, बांका 📞 *संपर्क करें:* 9570719625 👉 *अंत में आप सभी विद्यार्थियों से यही कहना चाहते हैं:* समय बहुत कीमती है। आज जो विद्यार्थी Computer सीखने का निर्णय लेता है, वही कल आगे बढ़ता है और अपने करियर में सफल होता है। अगर आप अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इस अवसर को बिल्कुल भी हाथ से न जाने दें। 👉 *आपसे अनुरोध है इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि आपको जानने वाला इसका लाभ लें सकें।* *💐धन्यवाद💐*1
- बांका जिले के चांदन प्रखंड के उत्तरी बारने, वार्ड नंबर-10 में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां मनरेगा योजना के तहत लगाए गए सागवान और शीशम जैसे कीमती पौधों के बागान में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इस भीषण आगजनी में करीब 300 पौधे जलकर नष्ट हो गए, जबकि कुल लगभग 400 पौधे लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि यह बागान कुमारज किस्कू (पिता- हंसदेव किस्कू) का है।दोपहर करीब 12 बजे लगी आग देखते ही देखते पूरे बागान में फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और भारी नुकसान हो गया।घटना की सूचना मिलते ही वार्ड सदस्य वचन देव पासवान मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।ग्रामीणों का कहना है कि इस बागान को तैयार करने में काफी मेहनत और समय लगा था, लेकिन असामाजिक तत्वों की इस हरकत से सब कुछ बर्बाद हो गया।अब ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाए।ऐसे मामलों पर आपकी क्या राय है? कमेंट कर जरूर बताएं। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें। धन्यवाद. रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1