Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुदाऊ में जलभराव का संकट, ठार दंगल सिंह के ग्रामीण परेशान! सड़क बनी मुसीबत, बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल
AWAZ TV UTTAR PRADESH
गुदाऊ में जलभराव का संकट, ठार दंगल सिंह के ग्रामीण परेशान! सड़क बनी मुसीबत, बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गुदाऊ में जलभराव का संकट, ठार दंगल सिंह के ग्रामीण परेशान! सड़क बनी मुसीबत, बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल1
- rudhau pachwan me gali me जल भराव इतना है कि लोगों को निकलने में बहुत परेशानी हो रही है और लोगों ने आवेद कब्जा कर रखा है ग्राम प्रधान से बहुत बार बोला है वो सुनते नहीं है पूरे3
- उटंगन नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर फतेहाबाद : राजस्थान के धौलपुर निवासी करीब 35 वर्षीय रामभजन पुत्र रामप्रकाश मंगलवार शाम उटंगन नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गोताखोरों ने नदी में युवक की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। महात्मा नंद बगीची, पुराना शहर धौलपुर निवासी रामभजन सोमवार को अपनी बहन गीता की ससुराल मिलने आया था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह अपने छोटे भांजे महताब सिंह के साथ उटंगन नदी में नहाने पहुंचा था। नहाते समय रामभजन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख महताब सिंह ने शोर मचाया। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों को नदी में उतारकर तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक तलाश जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली2
- कानपुर देहात से एक महिला पुलिसकर्मी की बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल कानपुर देहात ब्रेकिंग- हाईवे पर कांवड़ियों से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल, महिला पुलिसकर्मी के व्यवहार पर उठे सवाल | कानपुर देहात के बारा जोड़ क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी पर हाईवे पर पैदल जा रहे कांवड़ियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर दावा है कि UP 79 P 7702 नंबर की चार पहिया गाड़ी से कांवड़ियों को टक्कर लगने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने मौके पर कांवड़ियों के साथ कथित रूप से वीडियो में महिला पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी की तैनाती और पद को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, महिला पुलिसकर्मी की वास्तविक पहचान, पद और तैनाती की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस विभाग द्वारा किया जाना आवश्यक है। कानपुर देहात कबाड़ियों के साथ मार पीट करने के बाद अकबर पुर कोतवाली से आए उच्च अधिकारियों से दबंग महिला सिपाही ने पहले की कबाड़ियों के साथ मारपीट उसके बाद पुलिस से भी की अभद्रता और तीखी नोक झोक दबंग महिला सिपाही का नाम निधि श्रीवास्तव बताया जा रहा है | सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब इस दबंग महिला पुलिसकर्मी पर उत्तरप्रदेश पुलिस किस तरह की कार्यवाही करती है एक और जहाँ योगी सरकार द्वारा काँवडियो को विशेष सुविधाएँ देने की बात कर रही है तो वही इस महिला पुलिसकर्मी का स्वभाव बड़े सवाल खड़े कर रहा है | देखना होगा सरकार और उच्च अधिकारी इस मामले को कब तक संज्ञान में लेते हैं और किस तरह की कार्यवाही इस दबंग महिला के खिलाफ की जाती है | AIN NETWORK की व्यरो रिपोर्ट1
- न्यूज विज्ञप्ति वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई आगरा, 16 अगस्त 2026। 1857 की क्रांति की महानायिका भारत वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी का 195वां जन्मदिवस आज अवंती बाई लोधी स्मारक, मुकुटपुरा, जैतपुर कलां, आगरा में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सत्यवान राजपूत के नेतृत्व में कचौराघाट पुरा चतुर्भुज से मुकुटपुरा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ फीता काटकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आगरा एवं प्रभारी 94 विधानसभा बाह ने किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि “महारानी अवंती बाई लोधी जी का जीवन देशभक्ति, साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है। 1857 की क्रांति में उनके अदम्य साहस और वीरता को देश सदैव याद रखेगा। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। ऐसे महापुरुषों और वीरांगनाओं की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।” कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीचंद वर्मा जी ने की। कार्यक्रम में रानी देवी शास्त्री, नितिन वर्मा, रेखा राजपूत, विजय सिंह वर्मा अध्यक्ष, शिवराम राजपूत, महेश वर्मा, रामवीर राजपूत शिक्षक, अर्जुन सिंह, मुकेश प्रधान, सुधीर दुबे, गौरीशंकर खैर, डॉ. उदित लोधी, मौनू शर्मा, जितेन्द्र प्रधान, बच्चू सिंह प्रधान, अशोक प्रमुख, कल्याण सिंह, दिलीप प्रमुख, मौनू भदौरिया, देवेन्द्र वर्मा, राजू प्रधान, नन्द किशोर, दिनेश प्रधान, गजेन्द्र प्रधान, टी.के. सिंह, उदयवीर सहित सर्वसमाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी के चित्र एवं स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता और महारानी अवंती बाई लोधी जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।1
- देखिए भाई लोग इस वीडियो को ट्रेलर में आकर के एक कर ने टक्कर मारी हैदरगढ़ से आगे 44 किलोमीटर पर इस गाड़ी में कोई भी जान माल का खतरा नहीं हुआ गाड़ी बहुत जबरदस्त लगी हुई थी गाड़ी को काफी कोशिश करी निकालने की लेकिन नहीं निकली1
- आगरा ब्रेकिंग पीआरडी जवानों का विकास भवन में हंगामा, वेतन समय से ना मिलने और रुके हुए वेतन को देने की मांग, विकास भवन में ही धरने पर बैठ गए पीआरडी जवान, अधिकारियों ने समझाने का किया प्रयास,देर तक चला हंगामा, रुके हुए वेतन को जारी करने का सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया आश्वासन, आश्वासन मिलने के बाद शांत हुए पीआरडी जवान, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस योजना के शुभारंभ में पहुंचे थे पीआरडी जवान ।1
- फरिहा पुलिस मुठभेड़ में लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली फिरोजाबाद। थाना फरिहा पुलिस ने 11 अगस्त को हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी गज्जू उर्फ गजेन्द्र उर्फ घंटोली के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को गौरव पुत्र सुखपाल निवासी शांति नगर, थाना रसूलपुर, कुबेरपुर से गौतम बुद्धनगर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की कार सवार लोगों ने उन्हें गौतम बुद्धनगर छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में उन्हें डराकर मोबाइल फोन छीन लिया गया और फोन-पे के माध्यम से उनके खाते से रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद उन्हें ग्राम डबारा, थाना फरिहा क्षेत्र में उतारकर आरोपी फरार हो गए। मामले में थाना फरिहा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पांच आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस के मुताबिक, 17/18 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी गागनी रोड स्थित एक खोखे के पास किसी घटना की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्धों द्वारा फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। घायल आरोपी की पहचान गज्जू उर्फ गजेन्द्र उर्फ घंटोली निवासी नगला अजीत, थाना एका, फिरोजाबाद के रूप में हुई। दूसरे आरोपी की पहचान अनमोल उर्फ रामू पुत्र अमित पाल निवासी नगला बारे दारापुर रैसनी, थाना जसराना, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 2,910 रुपये, वादी का मोबाइल फोन, 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक अवैध छुरा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल एक बाल अपचारी को पूर्व में पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई की जा चुकी है तथा घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक श्रीकान्त कटारिया, मुकुल त्यागी, अरविन्द सिंह सहित थाना फरिहा के पुलिसकर्मी और सर्विलांस सेल के कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।2