देवास में रिश्तों का कत्ल: शराब के नशे में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आत्महत्या दिखाने फंदे पर लटकाया शव हेडलाइन: देवास में रिश्तों का कत्ल: शराब के नशे में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आत्महत्या दिखाने फंदे पर लटकाया शव देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 4 अगस्त को 32 वर्षीय सुनीता भील की संदिग्ध मौत को पहले आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि महिला की मौत फांसी से नहीं, बल्कि मारपीट से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ विवाद के दौरान बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद सबूत मिटाने और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने शव को फंदे पर लटका दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने और मौत का कारण सामने आने के बाद पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात के समय घटनास्थल पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं।

- नशे के सिंडिकेट पर CM मोहन यादव का बड़ा प्रहार, बोले– 2029 तक तोड़ेंगे पूरा नेटवर्क मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। मुख्यमंत्री ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने नशामुक्त प्रदेश और देश के लक्ष्य को लेकर सरकार की रणनीति बताई। वीओ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2029 तक संगठित अपराध और मादक पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। सात राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय के साथ नशे के कारोबार और उससे जुड़े सिंडिकेट पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने भी कई गैंग और सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए आरोपियों को पकड़ा है। सरकार संगठित अपराध के पूरे नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही है। बाइट — डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश1
- महेश्वर से नर्मदा जी का जल लेकर उज्जैन जाते हुए विधायक गोलू शुक्ला जी का स्वागत हुआ1
- एक मुसलमान ने दूसरी शादी कर 2 महीने की गर्भवती महिला को घर से निकाल दिया खुद महिला के मुंह से सुनिए1
- इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नशे के खिलाफ बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस तरह सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, उसी तरह नशे के खिलाफ भी निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री ने नशे को समाज और खासकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए इसे जड़ से खत्म करने की दिशा में सख्त कदम उठाने की बात कही। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद नशे के खिलाफ अभियान को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर अब सबकी नजर रहेगी। #Indore #MohanYadav #NashaMukti #DrugFreeMP #MadhyaPradesh #BreakingNews #KhabarAapkiAwaaz1
- देवास में सीएम जन विश्वास अभियान: कलेक्टर ने बच्चों के बीच बैठकर ली पढ़ाई की क्लास!1
- इंदौर में ड्यूटी से पहले ड्राइवरों का होगा अल्कोहल टेस्ट शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर इंदौर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। अब नगर निगम के वाहन चालकों को ड्यूटी पर जाने से पहले ब्रेथ एनालाइजर से अल्कोहल टेस्ट कराना होगा। जांच में नशे की पुष्टि होने पर चालक को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। नगर निगम ने सभी वार्ड प्रभारियों को इस व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करना है। इंदौर पुलिस द्वारा भी सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने के खिलाफ लगातार जागरूकता एवं कार्रवाई अभियान चलाए जा रहे हैं। एक छोटी-सी जांच, कई जिंदगियों की सुरक्षा। इंदौर की सड़कें सुरक्षित हों—यही जिम्मेदारी हम सबकी है।1
- इंदौर में बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे बाणेश्वरी कावड़ यात्रा आज अन्नपूर्णा मंदिर से प्रारंभ होकर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुई। यात्रा के मार्ग में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने कावड़ यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। इसी कड़ी में मरीमाता चौराहा स्थित आनंद जायसवाल मित्र मंडल द्वारा कावड़ यात्रियों को जूस पिलाकर एवं फूलमालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत मंच पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, दीपेंद्र सिंह सोलंकी, सुंदरम न्यूज़ एक्सप्रेस के प्रधान संपादक आनंद जायसवाल, संपादक किशन जायसवाल, नरेश यादव, वीरू सेन, कमल शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट।1
- कावड़ यात्रा का आयोजित हुआ शेरपुर माता मंदिर से उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर तक1
- इंदौर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में नेपाल के युवक का फ्लैट में मिला शव इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में नेपाल के रहने वाले एक युवक का फ्लैट में शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक इंदौर में रहकर निजी नौकरी कर रहा था। फ्लैट में युवक का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत से पहले कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आईं, जिसके बाद पुलिस सुसाइड के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक के परिजनों तथा आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।#Indore #IndoreNews #BreakingNews #IndoreBreaking #AnnapurnaPolice #IndorePolice #CrimeNews #MadhyaPradesh #IndoreCrime #NewsUpdate #IndoreNewsToday #इंदौर #इंदौरन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #अन्नपूर्णाथाना1