logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवास में सीएम जन विश्वास अभियान: कलेक्टर ने बच्चों के बीच बैठकर ली पढ़ाई की क्लास!

4 hrs ago
user_Sajid Pathan
Sajid Pathan
सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

देवास में सीएम जन विश्वास अभियान: कलेक्टर ने बच्चों के बीच बैठकर ली पढ़ाई की क्लास!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • देवास में सीएम जन विश्वास अभियान: कलेक्टर ने बच्चों के बीच बैठकर ली पढ़ाई की क्लास!
    1
    देवास में सीएम जन विश्वास अभियान: कलेक्टर ने बच्चों के बीच बैठकर ली पढ़ाई की क्लास!
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. ई रमेश कुमार, कलेक्टर श्री सिंह एवं एसपी श्री गेहलोद ने स्वयं नागरिकों से आवेदन लेकर सुनी समस्याएं, समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत गंधर्वपुरी में शिविर आयोजित: राज्यमंत्री श्री अहिरवार एवं विधायक डॉ. सोनकर ने सुनी समस्याएं देवास, 07 अगस्त 2026/ मध्यप्रदेश शासन के "मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" के अंतर्गत जिले का पहला जनविश्वास शिविर शुक्रवार को सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम गंधर्वपुरी में आयोजित किया गया। शिविर में प्रदेश के वन एवं पर्यावरण विभाग के राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, विधायक डॉ. राजेश सोनकर, प्रमुख सचिव राजस्व विभाग डॉ. ई. रमेश कुमार, कमिश्नर अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग डॉ सत्येंद्र सिंह, पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक श्री आलोक कुमार सिंह, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने नागरिकों से सीधे आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कर आगामी विकासखंड स्तरीय शिविर से पूर्व निराकृत करने के निर्देश दिए गए। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शासकीय संस्थाओं एवं विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर एवं पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को जिले के अलग-अलग ग्रामों एवं क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मंत्री, विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। आज मध्यप्रदेश के हर जिले में शिविरों का आयोजन हो रहा। “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के अंतर्गत जिले में विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर आमजन को बेहतर एवं पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। सोनकच्छ विधायक डॉ.राजेश सोनकर ने कहा कि नागरिकों की प्रत्येक समस्या का निराकरण करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अब नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर सरकारी कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि प्रशासन स्वयं गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचकर समस्याओं का निराकरण करेगा। उन्होंने नागरिकों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रमुख सचिव राजस्व विभाग डॉ. ई. रमेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा, "इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आपकी हर छोटी-बड़ी समस्या का त्वरित निराकरण करना है। शासन और प्रशासन आज खुद आपकी समस्याओं को हल करने के लिए आपके बीच आया है।" उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर बिल्कुल न झिझकें। उन्होंने आगे कहा, "आपके पास जो भी समस्याएं हैं, उनके निराकरण के लिए आप तुरंत लिखित में आवेदन दें। आज यहां मौजूद पूरा प्रशासनिक अमला आपकी ही समस्याओं को सुनने और उन्हें दूर करने के लिए उपस्थित हुआ है। हमारी कोशिश है कि शिविर में आने वाले हर एक आवेदक को राहत मिल सके।" कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पूरा प्रशासनिक अमला ग्राम गंधर्वपुरी पहुंचा है। शिविर में प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। जिन प्रकरणों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उन्हें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कर समयबद्ध तरीके से निराकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोनकच्छ विकासखंड में अगले माह आयोजित होने वाले शिविर से पूर्व लंबित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
    4
    प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. ई रमेश कुमार, कलेक्टर श्री सिंह एवं एसपी श्री गेहलोद ने स्वयं नागरिकों से आवेदन लेकर सुनी समस्याएं, समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
“मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत गंधर्वपुरी में शिविर आयोजित: राज्यमंत्री श्री अहिरवार एवं विधायक डॉ. सोनकर ने सुनी समस्याएं
देवास, 07 अगस्त 2026/ मध्यप्रदेश शासन के "मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" के अंतर्गत जिले का पहला जनविश्वास शिविर शुक्रवार को सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम गंधर्वपुरी में आयोजित किया गया। शिविर में प्रदेश के वन एवं पर्यावरण विभाग के राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, विधायक डॉ. राजेश सोनकर, प्रमुख सचिव राजस्व विभाग डॉ. ई. रमेश कुमार, कमिश्नर अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग डॉ सत्येंद्र सिंह, पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक श्री आलोक कुमार सिंह, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने नागरिकों से सीधे आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कर आगामी विकासखंड स्तरीय शिविर से पूर्व निराकृत करने के निर्देश दिए गए। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शासकीय संस्थाओं एवं विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर एवं पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को जिले के अलग-अलग ग्रामों एवं क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मंत्री, विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। आज मध्यप्रदेश के हर जिले में शिविरों का आयोजन हो रहा। “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के अंतर्गत जिले में विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर आमजन को बेहतर एवं पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। 
सोनकच्छ विधायक डॉ.राजेश सोनकर ने कहा कि नागरिकों की प्रत्येक समस्या का निराकरण करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अब नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर सरकारी कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि प्रशासन स्वयं गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचकर समस्याओं का निराकरण करेगा। उन्होंने नागरिकों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
प्रमुख सचिव राजस्व विभाग डॉ. ई. रमेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा, "इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आपकी हर छोटी-बड़ी समस्या का त्वरित निराकरण करना है। शासन और प्रशासन आज खुद आपकी समस्याओं को हल करने के लिए आपके बीच आया है।" उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर बिल्कुल न झिझकें। उन्होंने आगे कहा, "आपके पास जो भी समस्याएं हैं, उनके निराकरण के लिए आप तुरंत लिखित में आवेदन दें। आज यहां मौजूद पूरा प्रशासनिक अमला आपकी ही समस्याओं को सुनने और उन्हें दूर करने के लिए उपस्थित हुआ है। हमारी कोशिश है कि शिविर में आने वाले हर एक आवेदक को राहत मिल सके।"
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पूरा प्रशासनिक अमला ग्राम गंधर्वपुरी पहुंचा है। शिविर में प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। जिन प्रकरणों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उन्हें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कर समयबद्ध तरीके से निराकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोनकच्छ विकासखंड में अगले माह आयोजित होने वाले शिविर से पूर्व लंबित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 9अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस की जन सेवक विश्राम बारिया बारेला भील आदिवासी की और से मध्य प्रदेश के समस्त भाई बहनों को जय आदिवासी जय जोहार जय सेवा जय भीम जय संविधान
    1
    9अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस की जन सेवक विश्राम बारिया बारेला भील आदिवासी की और से मध्य प्रदेश के समस्त भाई बहनों को जय आदिवासी जय जोहार जय सेवा जय भीम जय संविधान
    user_जन सेवक विश्राम बारिया बारेला आदिवासी विश्व परिषद
    जन सेवक विश्राम बारिया बारेला आदिवासी विश्व परिषद
    पत्रकार देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    41 min ago
  • 16 आदिवासी आईटीआई के निजीकरण के विरोध में तीन दिवसीय पदयात्रा 8 अगस्त से 10 अगस्त 2026 शासकीय एकलव्य आईटीआई, चकल्दी से सीहोर कलेक्टर कार्यालय तक
    1
    16 आदिवासी आईटीआई के निजीकरण के विरोध में तीन दिवसीय पदयात्रा
8 अगस्त से 10 अगस्त 2026
शासकीय एकलव्य आईटीआई, चकल्दी से सीहोर कलेक्टर कार्यालय तक
    user_Today Bharat DiGital news Inpu
    Today Bharat DiGital news Inpu
    Graphic designer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग करें। 🙏 गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग करें KCS (कृष्णा छात्र शक्ति) का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की आवश्यक सामग्री पहुँचाना है। आपके सहयोग से हम बच्चों को किताबें, कॉपियाँ, स्कूल बैग, यूनिफॉर्म, स्टेशनरी और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराते हैं, ताकि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई न छोड़े। आपका छोटा या बड़ा, हर प्रकार का योगदान हमारे लिए महत्वपूर्ण है। आपका दिया गया सहयोग सीधे शिक्षा सहायता अभियान में उपयोग किया जाएगा और अनेक बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा। आज ही अपना सहयोग दें और एक बच्चे की शिक्षा की राह आसान बनाएं। धन्यवाद! टीम KCS (कृष्णा छात्र शक्ति)
    1
    गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग करें। 🙏
गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग करें
KCS (कृष्णा छात्र शक्ति) का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की आवश्यक सामग्री पहुँचाना है। आपके सहयोग से हम बच्चों को किताबें, कॉपियाँ, स्कूल बैग, यूनिफॉर्म, स्टेशनरी और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराते हैं, ताकि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई न छोड़े।
आपका छोटा या बड़ा, हर प्रकार का योगदान हमारे लिए महत्वपूर्ण है। आपका दिया गया सहयोग सीधे शिक्षा सहायता अभियान में उपयोग किया जाएगा और अनेक बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
आज ही अपना सहयोग दें और एक बच्चे की शिक्षा की राह आसान बनाएं।
धन्यवाद!
टीम KCS (कृष्णा छात्र शक्ति)
    user_छात्रनेता कृष्णा परमार
    छात्रनेता कृष्णा परमार
    Social worker बागली, देवास, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 15 अगस्त पर 100 गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग की अपील 🇮🇳 इस स्वतंत्रता दिवस आइए, शिक्षा के माध्यम से बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने का संकल्प लें। KCS (कृष्णा छात्र शक्ति) द्वारा 100 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को किताबें, कॉपियाँ और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का अभियान चलाया जा रहा है। 🇮🇳 आपका छोटा-सा सहयोग भी किसी बच्चे की पढ़ाई जारी रखने में मदद कर सकता है। 💙 Donate Now: coment me link hai 🙏 जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳 – KCS (कृष्णा छात्र शक्ति)
    1
    15 अगस्त पर 100 गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग की अपील 🇮🇳
इस स्वतंत्रता दिवस आइए, शिक्षा के माध्यम से बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने का संकल्प लें।
KCS (कृष्णा छात्र शक्ति) द्वारा 100 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को किताबें, कॉपियाँ और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने का अभियान चलाया जा रहा है।
🇮🇳 आपका छोटा-सा सहयोग भी किसी बच्चे की पढ़ाई जारी रखने में मदद कर सकता है।
💙 Donate Now:
coment me link hai 🙏
जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳
– KCS (कृष्णा छात्र शक्ति)
    user_छात्रनेता कृष्णा परमार
    छात्रनेता कृष्णा परमार
    Social worker बागली, देवास, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • देवास में रिश्तों का कत्ल: शराब के नशे में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आत्महत्या दिखाने फंदे पर लटकाया शव हेडलाइन: देवास में रिश्तों का कत्ल: शराब के नशे में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आत्महत्या दिखाने फंदे पर लटकाया शव देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 4 अगस्त को 32 वर्षीय सुनीता भील की संदिग्ध मौत को पहले आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि महिला की मौत फांसी से नहीं, बल्कि मारपीट से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ विवाद के दौरान बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद सबूत मिटाने और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने शव को फंदे पर लटका दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने और मौत का कारण सामने आने के बाद पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात के समय घटनास्थल पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं।
    1
    देवास में रिश्तों का कत्ल: शराब के नशे में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आत्महत्या दिखाने फंदे पर लटकाया शव
हेडलाइन:
देवास में रिश्तों का कत्ल: शराब के नशे में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आत्महत्या दिखाने फंदे पर लटकाया शव
देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 4 अगस्त को 32 वर्षीय सुनीता भील की संदिग्ध मौत को पहले आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि महिला की मौत फांसी से नहीं, बल्कि मारपीट से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ विवाद के दौरान बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद सबूत मिटाने और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने शव को फंदे पर लटका दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने और मौत का कारण सामने आने के बाद पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात के समय घटनास्थल पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं।
    user_Journalist shubham
    Journalist shubham
    Dewas, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.