उत्तर प्रदेश के हरदोई में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया और छात्रों को बधाई दी। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से मोदी सरकार झुक गई है और लोकतंत्र में अहंकार की हार हुई है। रामज्ञान गुप्ता ने इसे युवाओं के आंदोलन की दूसरी बड़ी जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि पहली जीत डर खत्म कर सड़क पर उतर जाना था, मगर अभी बहुत कुछ होना बाकी है और कई फैसले और होने चाहिए, तभी नस्लों की बर्बादी रुकेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहा गया था कि 'हमारी सरकार में इस्तीफा नहीं होते', लेकिन दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए। इस मौके पर सुधीर गुप्ता मिन्ना, जुगल गुप्ता, अवनीश यादव, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, विपिन गुप्ता, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता, रुस्तम श्रीवास्तव, राजीव गुड्डू, लोकेश, पिंटू, अंकित वर्मा, रामजी वर्मा, शिवम यादव, गौरव यादव, दुर्गेश रामदत्त गुप्ता और चंद्रप्रकाश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के हरदोई में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया और छात्रों को बधाई दी। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से मोदी सरकार झुक गई है और लोकतंत्र में अहंकार की
हार हुई है। रामज्ञान गुप्ता ने इसे युवाओं के आंदोलन की दूसरी बड़ी जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि पहली जीत डर खत्म कर सड़क पर उतर जाना था, मगर अभी बहुत कुछ होना बाकी है और कई फैसले और होने चाहिए, तभी नस्लों की बर्बादी रुकेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहा गया था कि 'हमारी
सरकार में इस्तीफा नहीं होते', लेकिन दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए। इस मौके पर सुधीर गुप्ता मिन्ना, जुगल गुप्ता, अवनीश यादव, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, विपिन गुप्ता, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता, रुस्तम श्रीवास्तव, राजीव गुड्डू, लोकेश, पिंटू, अंकित वर्मा, रामजी वर्मा, शिवम यादव, गौरव यादव, दुर्गेश रामदत्त गुप्ता और चंद्रप्रकाश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
- उत्तर प्रदेश के हरदोई में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया और छात्रों को बधाई दी। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से मोदी सरकार झुक गई है और लोकतंत्र में अहंकार की हार हुई है। रामज्ञान गुप्ता ने इसे युवाओं के आंदोलन की दूसरी बड़ी जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि पहली जीत डर खत्म कर सड़क पर उतर जाना था, मगर अभी बहुत कुछ होना बाकी है और कई फैसले और होने चाहिए, तभी नस्लों की बर्बादी रुकेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहा गया था कि 'हमारी सरकार में इस्तीफा नहीं होते', लेकिन दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए। इस मौके पर सुधीर गुप्ता मिन्ना, जुगल गुप्ता, अवनीश यादव, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, विपिन गुप्ता, शुभम गुप्ता, सोनू गुप्ता, रुस्तम श्रीवास्तव, राजीव गुड्डू, लोकेश, पिंटू, अंकित वर्मा, रामजी वर्मा, शिवम यादव, गौरव यादव, दुर्गेश रामदत्त गुप्ता और चंद्रप्रकाश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।3
- हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र स्थित मंगरौरा गाँव में लगातार हो रही बरसात के कारण वीरपाल सिंह (पुत्र धर्मपाल सिंह) के मकान का पक्का जीना अचानक भरभराकर गिर गया। बारिश के पानी और सीलन की वजह से हुए इस हादसे में जीने के नीचे रखा पानी का नल, मोटर और अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। जीना गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिजन सहम गए। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय जीने के नीचे कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे परिवार के सभी लोग बाल-बाल बच गए। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हादसे के वक्त वहाँ कोई होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी, फिलहाल घर के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।1
- हरदोई के कोतवाली देहात थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 335/26 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान अभियुक्तों के पास से मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।1
- हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम आमतारा में हरे-भरे गूलर के पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, कटाई के बाद लकड़ी को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में तरपाल से ढककर पाली की ओर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इन हरे-भरे पेड़ों का कटान ग्राम आमतारा के निवासी जुग्गन (पुत्र लड्डन) द्वारा कराया जा रहा है। लकड़ी ढोने में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर का पंजीकरण नंबर UP 30 AB 8755 बताया गया है, जिसे स्थानीय लोगों ने पाली निवासी मंसूर हसन का बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ निजी लाभ के लिए हरे पेड़ों का अवैध कटान किया जा रहा है। इसके अलावा, कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग व्यावसायिक रूप से लकड़ी ढोने में करने का भी आरोप है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है, हालांकि इस संबंध में पुलिस या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान प्राप्त नहीं हो सका है।1
- हरदोई जिले में पुतला फूंकने की एक अफवाह के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता रामज्ञान गुप्ता को उनके ही घर में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया है। सपा नेता के आवास पर लगातार तीसरे दिन भी सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात दिखाई दे रहा है। प्रशासन की इस अचानक की गई कार्रवाई के बाद से इलाके में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है। नजरबंदी के दौरान सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सादे कपड़ों में तैनाती के तौर-तरीकों पर बेहद कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने सुरक्षा के नाम पर तैनात पुलिस की पहचान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सादे कपड़ों में पहरा देने से असली पुलिस की पहचान करना मुश्किल है और कोई भी असामाजिक तत्व इस स्थिति का फायदा उठा सकता है। लगातार तीन दिनों से घर के बाहर सादे कपड़ों में अज्ञात चेहरों के पहरे की वजह से उनका पूरा परिवार खौफ और गहरे सदमे में है।4
- पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोरापुर चौराहे पर एक तेज रफ्तार टीयूवी कार ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बाइकों में टक्कर मारने के बाद टीयूवी सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे गाड़ी की छत के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में चालक को भी चोट आई है। हादसे के बाद राहगीरों ने चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय चालक नशे की हालत में था।1