logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवाओं की टोली हुई रतनगढ़ माता के ये रवाना , जगह जगह हुआ स्वागत रतनगढ़ धाम के लिए पदयात्रियों का जत्था किया रवाना, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत के के शर्मा पत्रकार भितरवार। इस समय चैत्र नवदुर्गा चल रहे हैं जिसके चलते चारों ओर माता की भक्ति का वातावरण बना हुआ है इसी के बीच भितरवार नगर से रतनगढ़ बाली माता के दर्शन के लिए शनिवार को करीब दो दर्जन पदयात्रियों का एक जत्था पूरी आस्था के साथ हाथों में धर्म ध्वजा लेकर माता रानी के जयकारे लगाते हुए रवाना हुआ। रतनगढ़ वाली माता के दर्शनों के लिए पैदल यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का जत्था रवानगी से पूर्व नगर के श्री बैकुंठ धाम मंदिर पर पहुंचा जहां पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकला।यात्रा प्रारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में माता का स्मरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जहां नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने पुष्प वर्षा कर एवं पुष्प माला पहनाकर सभी पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। साथ ही उन्होंने माँ से सभी पदयात्रियों की मंगलमय, सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। जय माता दी” के गूंजते जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपने गंतव्य रतनगढ़ धाम की ओर रवाना हुए। यह आयोजन भितरवार क्षेत्र की धार्मिक आस्था और परंपराओं का एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है, जहां समय-समय पर इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उसमें भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

on 22 March
user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
on 22 March
9a385e63-cc4b-4f08-8ea8-2eec41fa1951

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नगर के काली माता प्रांगण में श्याम के लाडले परिवार के द्वारा चतुर्थ कीर्तन का आयोजन रविवार को रहेगा सभी भक्त आर्डर आमंत्रित करने के लिए श्याम भक्तों ने पीले चावलों का आज वितरण किया ।
    1
    नगर के काली माता प्रांगण में श्याम के लाडले परिवार के द्वारा चतुर्थ कीर्तन का आयोजन रविवार को रहेगा सभी भक्त आर्डर आमंत्रित करने के लिए श्याम भक्तों ने पीले चावलों का आज वितरण किया ।
    user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by रिपोर्टर गिर्राज बघेल
    1
    Post by रिपोर्टर गिर्राज बघेल
    user_रिपोर्टर गिर्राज बघेल
    रिपोर्टर गिर्राज बघेल
    Advertising agency चिनौर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Pushpanra
    1
    Post by Pushpanra
    user_Pushpanra
    Pushpanra
    Gird, Gwalior•
    7 hrs ago
  • *🔸ग्वालियर में हालात बदतर,,ओलावृष्टि* *▪️ग्वालियर के मौसम की दास्तानें हालत..*
    1
    *🔸ग्वालियर में हालात बदतर,,ओलावृष्टि*
*▪️ग्वालियर के मौसम की दास्तानें हालत..*
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) रिपोर्ट – विपिन कुमार मंगल नगर परिषद मगरौनी की अनाज मंडी, जो कभी ग्वालियर जिले की डबरा मंडी के बाद दूसरे स्थान पर मानी जाती थी, आज अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक-एक, दो-दो दिन तक मंडी में रुकने को मजबूर हैं, लेकिन उनके लिए पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शासकीय शौचालय, जो किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वह भी हमेशा ताला बंद रहता है। इससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।
    1
    खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश)
रिपोर्ट – विपिन कुमार मंगल
नगर परिषद मगरौनी की अनाज मंडी, जो कभी ग्वालियर जिले की डबरा मंडी के बाद दूसरे स्थान पर मानी जाती थी, आज अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।
वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक-एक, दो-दो दिन तक मंडी में रुकने को मजबूर हैं, लेकिन उनके लिए पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है।
स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शासकीय शौचालय, जो किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वह भी हमेशा ताला बंद रहता है। इससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।
    user_Vipin kumar mangal
    Vipin kumar mangal
    Local News Reporter नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • खबर शिवपुरी जिले के करैरा से महिला एवं बाल विकाश मे गंभीर समस्या पर क्या कुछ माग रखी केन्द्रीय सरकार एवं राज्य सरकार से क्षेत्रीय महिलायो कि समस्या क्या है ।
    1
    खबर शिवपुरी जिले के करैरा से महिला एवं बाल विकाश मे गंभीर समस्या पर क्या कुछ माग रखी केन्द्रीय सरकार एवं राज्य सरकार से क्षेत्रीय महिलायो कि समस्या क्या है ।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    41 min ago
  • भांडेर थाना क्षेत्र के हनुमन्तपुरा मोहल्ले से एक युवक की अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक चोरी कर ली गई। जिसको लेकर पीड़ित युवक ने शनिवार शाम 05 बजे भांडेर थाने पहुंचकर रिपोर्ट की है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर मोहल्ला निवासी पीड़ित युवक देवेंद्र अहिरवार जोकि हनुमंतपुरम मोहल्ला में कारीगरी का काम कर रहे था। उनकी बाइक बाहर खड़ी हुई थी तभी अज्ञात चोरों ने उनकी हीरो होंडा कंपनी की बाइक को चोरी कर लिया वहीं पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर भांडेर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
    1
    भांडेर थाना क्षेत्र के हनुमन्तपुरा मोहल्ले से एक युवक की अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक चोरी कर ली गई। जिसको लेकर पीड़ित युवक ने शनिवार शाम 05 बजे भांडेर थाने पहुंचकर रिपोर्ट की है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर मोहल्ला निवासी पीड़ित युवक देवेंद्र अहिरवार जोकि हनुमंतपुरम मोहल्ला में कारीगरी का काम कर रहे था। उनकी बाइक बाहर खड़ी हुई थी तभी अज्ञात चोरों ने उनकी हीरो होंडा कंपनी की बाइक को चोरी कर लिया वहीं पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर भांडेर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नगर के काली माता मंदिर के प्रांगण में भव्य बाबा श्याम का संकीर्तन
    1
    नगर के काली माता मंदिर के प्रांगण में भव्य बाबा श्याम का संकीर्तन
    user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.