सूर्यगढ़ा की बेटियों का कमाल, ब्लैकबोर्ड पर उकेरा टैगोर का व्यक्तित्व विशाल। सूर्यगढ़ा के +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनी टैगोर जयंती सूर्यगढ़ा (लखीसराय) स्थानीय +2 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह की शुरुआत प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह और शिक्षक प्रेम रंजन कुमार द्वारा टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। इस अवसर पर छात्राओं ने टैगोर की रचनाओं पर आधारित भावपूर्ण गीत, कविताएं और आकर्षक बंगाली नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विशेष आकर्षण का केंद्र छात्रा आयुषी, अर्चना और वर्षा द्वारा ब्लैकबोर्ड पर चाक से उकेरी गई गुरुदेव की जीवंत आकृति रही, जिसकी सभी शिक्षकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। शिक्षक प्रेम रंजन कुमार ने टैगोर को एशिया का प्रथम नोबेल विजेता बताते हुए उनके दार्शनिक और राष्ट्रभक्त व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक ने राष्ट्रगान के रचयिता के योगदान को अविस्मरणीय बताया। मौके पर स्काउट-गाइड प्रशिक्षक अनुराग आनंद सहित शिक्षक रवि कुमार, प्रियंका कुमारी, फौजिया सुल्तान और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

- सूर्यगढ़ा की बेटियों का कमाल, ब्लैकबोर्ड पर उकेरा टैगोर का व्यक्तित्व विशाल। सूर्यगढ़ा के +2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनी टैगोर जयंती सूर्यगढ़ा (लखीसराय) स्थानीय +2 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह की शुरुआत प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह और शिक्षक प्रेम रंजन कुमार द्वारा टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। इस अवसर पर छात्राओं ने टैगोर की रचनाओं पर आधारित भावपूर्ण गीत, कविताएं और आकर्षक बंगाली नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विशेष आकर्षण का केंद्र छात्रा आयुषी, अर्चना और वर्षा द्वारा ब्लैकबोर्ड पर चाक से उकेरी गई गुरुदेव की जीवंत आकृति रही, जिसकी सभी शिक्षकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। शिक्षक प्रेम रंजन कुमार ने टैगोर को एशिया का प्रथम नोबेल विजेता बताते हुए उनके दार्शनिक और राष्ट्रभक्त व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक ने राष्ट्रगान के रचयिता के योगदान को अविस्मरणीय बताया। मौके पर स्काउट-गाइड प्रशिक्षक अनुराग आनंद सहित शिक्षक रवि कुमार, प्रियंका कुमारी, फौजिया सुल्तान और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।1
- गुरुवार को लखीसराय सदर अस्पताल का जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा की। कुछ कमियां मिलने पर डीएम ने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के आवश्यक निर्देश दिए।1
- लखीसराय के रामगढ़ चौक में डीलरों ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी के सामने गोदाम से कम अनाज मिलने की शिकायत की। उनका आरोप है कि प्रति बोरा 2 से 3 किलो अनाज कम दिया जा रहा है; अधिकारी ने लिखित शिकायत पर जांच का आश्वासन दिया है।1
- पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.. बेगूसराय कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सर्जन सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि दुर्भाग्य है हमारे बिहार... के गुजरात के हाथों बिहार को दे दिए..1
- तेतरहाट पुलिस ने एक वारंटी एवं दो लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम तेतरहाट पुलिस ने एक वारंटी एवं दो लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेतरहाट के नावाडीह गांव से गुप्त सूचना के आधार पर एस आई सूर्यनारायण यादव ने 2 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया वहीं गुण सागर गांव से एक एन बी डब्लु वारंटी को भी गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि नावाडीह गांव निवासी रामानंद चौधरी के पुत्र प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी के घर झोपड़ी से 2 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया वहीं गुण सागर गांव से भोला यादव के पुत्र नकुल यादव जो लंबे समय से फरार चल रहा था जिसके विरुद्ध न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी की गई थी गिरफ्तार कार्यालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है वहीं शराब तस्कर के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है।1
- अनंतसिंह मोकामा के विधायक पर गोपालगंज में केस दर्ज ऑर्केष्ट्रा और हथियार मामले में सुनिए #AnantSingh की प्रतिक्रिया इनके चिरपरिचित अंदाज में (विडियो अंत तक देखें शेयर करें ) Mobile Tv Network 👈 फॉलो शेयर करें1
- बंगाल शांत है कहीं दंगा नहीं बोले सुभेन्दु अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट से अखिलेश की फरीहाद, हार से डरने वाले नहीं तेजस्वी, चुनाव आयोग बीजेपी ने की कठपुतली- उमर अब्दुल्ला और मान का मानना बीजेपी ने कराए पंजाब में ब्लास्ट... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.... बंगाल शांत है कहीं दंगा नहीं बोले सुभेन्दु अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट से अखिलेश की फरीहाद, हार से डरने वाले नहीं तेजस्वी, चुनाव आयोग बीजेपी ने की कठपुतली- उमर अब्दुल्ला और मान का मानना बीजेपी ने कराए पंजाब में ब्लास्ट... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- सूर्यगढ़ा NH -80 पर रफ्तार का तांडव, तिहरी टक्कर में चौकीदार घायल लखीसराय। जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर गांव के समीप बुधवार देर रात 'रफ्तार के जुनून' ने भारी तबाही मचाई। NH-80 पर स्थित एक लाइन होटल के पास तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत में ड्यूटी पर तैनात पुलिस चौकीदार सुधीर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक बालू लदे ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस क्रेन के जरिए मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराने का प्रयास कर रही थी, तभी एक अनियंत्रित कचरा लदे ट्रक ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में दोबारा टक्कर मार दी। इस दूसरी भिड़ंत की चपेट में आने से चौकीदार सुधीर पासवान का हाथ कई जगहों से फ्रैक्चर हो गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि लोग समय रहते पीछे न हटते तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।1