*घोष के साथ तिंदवारी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों और सैनिकों ने बढ़ाया उत्साह* *घोष के साथ तिंदवारी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों और सैनिकों ने बढ़ाया उत्साह* *तिंदवारी* — देशभक्ति के रंग में सराबोर तिंदवारी मण्डल में बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप तिवारी ने की। यात्रा की शुरुआत सरस्वती बालमंदिर कॉलेज के छात्रों द्वारा बैंड-बाजे और घोष के साथ हुई। इसमें सिटी मॉडल पब्लिक स्कूल और सत्यनारायण इण्टर कॉलेज तिंदवारी के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कॉलेजों के शिक्षकगण यात्रा में विशेष सहयोग के लिए मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्यमंत्री माननीय रामकेश निषाद रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, राजभवन उपाध्याय, धीरेन्द्र सिंह और चेयरमैन श्रीमती सुधा साहू शामिल हुईं। पूर्व सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह सहित अन्य सैनिकों की उपस्थिति ने यात्रा को विशेष गौरव प्रदान किया। नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुये।यात्रा से एक दिन पहले आशीष चंदेल, शिवम द्विवेदी और राहुल द्वारा नगर में तिरंगा झंडों का वितरण भी किया गया।पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से माहौल देशभक्तिमय रहा।
*घोष के साथ तिंदवारी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों और सैनिकों ने बढ़ाया उत्साह* *घोष के साथ तिंदवारी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों और सैनिकों ने बढ़ाया उत्साह* *तिंदवारी* — देशभक्ति के रंग में सराबोर तिंदवारी मण्डल में बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप तिवारी ने की। यात्रा की शुरुआत सरस्वती बालमंदिर कॉलेज के छात्रों द्वारा बैंड-बाजे और घोष के साथ हुई। इसमें सिटी मॉडल पब्लिक स्कूल और सत्यनारायण इण्टर कॉलेज तिंदवारी के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कॉलेजों के शिक्षकगण यात्रा में विशेष सहयोग के लिए मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्यमंत्री माननीय रामकेश निषाद रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, राजभवन उपाध्याय, धीरेन्द्र सिंह और चेयरमैन श्रीमती सुधा साहू शामिल हुईं। पूर्व सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह सहित अन्य सैनिकों की उपस्थिति ने यात्रा को विशेष गौरव प्रदान किया। नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुये।यात्रा से एक दिन पहले आशीष चंदेल, शिवम द्विवेदी और राहुल द्वारा नगर में तिरंगा झंडों का वितरण भी किया गया।पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से माहौल देशभक्तिमय रहा।
- *घोष के साथ तिंदवारी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों और सैनिकों ने बढ़ाया उत्साह* *घोष के साथ तिंदवारी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों और सैनिकों ने बढ़ाया उत्साह* *तिंदवारी* — देशभक्ति के रंग में सराबोर तिंदवारी मण्डल में बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप तिवारी ने की। यात्रा की शुरुआत सरस्वती बालमंदिर कॉलेज के छात्रों द्वारा बैंड-बाजे और घोष के साथ हुई। इसमें सिटी मॉडल पब्लिक स्कूल और सत्यनारायण इण्टर कॉलेज तिंदवारी के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कॉलेजों के शिक्षकगण यात्रा में विशेष सहयोग के लिए मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्यमंत्री माननीय रामकेश निषाद रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, राजभवन उपाध्याय, धीरेन्द्र सिंह और चेयरमैन श्रीमती सुधा साहू शामिल हुईं। पूर्व सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह सहित अन्य सैनिकों की उपस्थिति ने यात्रा को विशेष गौरव प्रदान किया। नगर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुये।यात्रा से एक दिन पहले आशीष चंदेल, शिवम द्विवेदी और राहुल द्वारा नगर में तिरंगा झंडों का वितरण भी किया गया।पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से माहौल देशभक्तिमय रहा।1
- इलाज के मंदिर में सवालों की कतार, जेडीयू ने खोला मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओ पर खोला मोर्चा बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले गरीब मरीजों की मुश्किलों और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों ने अब सियासी तेवर पकड़ लिए हैं। जनता दल यूनाइटेड ने 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए।जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शालिनी पटेल ने आरोप लगाया कि गरीब मरीजों के लिए बना चिकित्सा संस्थान कथित तौर पर बाहर की दवाओं और जांचों के बोझ से मरीजों की जेब पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी मरीज को बाहर से दवा-जांच कराने को मजबूर होना पड़े, तो फिर सरकारी चिकित्सा व्यवस्था का मकसद क्या रह जाता है?उन्होंने एक चिकित्सक को करीब 11 वर्षों से कई विभागों की जिम्मेदारी दिए जाने पर भी सवाल उठाया और नियुक्तियों के नाम पर धन लिए जाने के आरोप लगाए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। शालिनी पटेल ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतों की जांच के नाम पर पारदर्शिता नहीं बरती जाती और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने वाले समाजसेवियों को मुकदमे की धमकी दी जाती है। उन्होंने कहा कि सवाल दबाने से व्यवस्था पाक-साफ नहीं होती, बल्कि सवालों का जवाब देने से व्यवस्था की विश्वसनीयता बनती है। जदयू ने चेतावनी दी कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच और व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। अब गेंद जिला प्रशासन के पाले में है—देखना यह है कि ज्ञापन फाइलों में दबता है या आरोपों की तह तक पहुंचकर जवाबदेही तय होती है।1
- यूपी में बनने जा रहा उत्तर भारत का पहला Venom Extraction Centre | सांप के जहर से बनेगी जीवनरक्षक दवा! | Lucknow Big News 2026 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद अलग और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। लखनऊ चिड़ियाघर में उत्तर भारत का पहला वेनम एक्सट्रैक्शन सेंटर स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसका उद्देश्य सांप के जहर से जुड़े वैज्ञानिक शोध और बेहतर एंटी-वेनम तैयार करने की दिशा में काम करना है। इस पहल में वन्यजीव विशेषज्ञों और पारंपरिक रूप से सांप पकड़ने वाले सपेरों की विशेषज्ञता का भी उपयोग किए जाने की बात सामने आई है।1
- हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिले में गूंजा देशभक्ति का जज्बा ➡️ जिलाधिकारी के आह्वान पर 9 से 15 अगस्त तक चल रहा हर घर तिरंगा अभियान ➡️ हमीरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ➡️ मुस्करा में 151 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे हुए शामिल ➡️ मौदहा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा ➡️ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा नगर ➡️ जिलेभर में तिरंगा यात्राओं के जरिए लोगों को राष्ट्रप्रेम और हर घर तिरंगा अभियान के प्रति किया गया जागरूक 🇮🇳1
- बांदा: दुकान में घुसकर मारपीट और धमकी का आरोप | शिवानी-बबली ने पुलिस से लगाई गुहार। बांदा में दुकान में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता शिवानी और बबली ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आरोपित पक्ष ने दुकान में पहुंचकर विवाद किया और धमकी दी। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी1
- हमीरपुर :ग्राम चंदूपुर की सड़क समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही, स्थायी निर्माण की प्रक्रिया शासन स्तर पर प्रचलित हमीरपुर। जनपद के ग्राम चंदूपुर में ऊबड़-खाबड़ एवं कच्चे मार्ग को पक्का कराए जाने की मांग को लेकर दिनांक 11 अगस्त 2026 को कुछ ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ग्रामवासियों की सड़क संबंधी समस्या को पूर्व से ही गंभीरता से लिया गया है तथा इसके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही निरंतर की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ग्राम चंदूपुर के ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा इससे पूर्व भी दिनांक 03 जुलाई 2026 को सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस अवसर पर जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सड़क निर्माण संबंधी आवश्यक विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण की गई हैं। ग्राम चंदूपुर में सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) प्राप्त किया जा चुका है तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण संबंधी प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रेषित किया जा चुका है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण कराया जाएगा। इसी क्रम में सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों एवं विशेष रूप से छात्र-छात्राओं को तत्काल राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हमीरपुर तथा उप जिलाधिकारी, हमीरपुर सदर एवं अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड हमीरपुर द्वारा सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर ऊबड़-खाबड़ मार्ग को आवागमन योग्य बनाने के लिए मिट्टी एवं बालू की पुराई कराई जा रही है, जिससे मार्ग की स्थिति में तत्काल सुधार हो सके। जिला प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही का उद्देश्य ग्रामीणों तथा छात्र-छात्राओं को आवागमन में हो रही कठिनाई को कम करना और स्थायी सड़क निर्माण होने तक मार्ग को यथासंभव सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखना है। मौके पर की गई मिट्टी एवं बालू की पुराई की कार्यवाही से ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संतोष भी व्यक्त किया गया।ग्राम प्रधान शिव कुमार निषाद द्वारा पुष्टि की गयी कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग समस्या के स्थायी निदान हेतु शासन स्तर पर कार्यवाही प्रचलित है।प्रधान द्वारा यह भी बताया गया कि आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक कार्यवाही गतिमान है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ग्राम चंदूपुर की सड़क समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्यवाही प्रचलित है। सड़क निर्माण के लिए आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत सड़क निर्माण कार्य को नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने जनहित से जुड़े विषयों में ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा है कि मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु तत्काल राहत कार्यों के साथ-साथ स्थायी समाधान की प्रक्रिया भी समानांतर रूप से आगे बढ़ाई जा रही है। प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही में सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।3
- हमीरपुर जनपद के मुस्कुरा में कृषि विभाग ने लगाई किसान चौपाल मुस्कुरा की गल्ला मंडी में आयोजित चौपाल में सैकड़ों किसान रहे मौजूद कृषि, सहकारिता, उद्यान और राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा1
- बांदा - थाना कमासिन पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार विवरण - बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान *“ऑपरेशन ईगल”* के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि आज दिनांक 12.08.2026 को थाना कमासिन पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों राज पुत्र उदयभान व अमन पुत्र राजेश को बबेरु रोड़ पेट्रोल पंप के पास इन्गुआ मोड पर बने यात्री निवास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है । तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 04 किलो 214 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया है ।1