Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली से घर लौटते समय 18 वर्षीय युवक लापता *गुमशुदा की तलाश* संत कबीर नगर: जिले के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत *ग्राम गोपीपुर* *निवासी* *रेडियोग्राफर रजत पांडेय (पुत्र – सतीश पांडेय)* 07/02/2026 को दिल्ली से खलीलाबाद आते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। 11 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। 7 फरवरी को पुलिस के सीडीआर लोकेशन के माध्यम से उनका अंतिम मोबाइल लोकेशन PWD ऑफिस, गोरखपुर में मिला था। उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो जाने के कारण उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया। अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि यदि वे कहीं दिखाई दें तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें। Mob No. ⬇️ 9956222079 8287588838 8400282298 *"आपकी एक शेयर से एक परिवार की खुशियाँ लौट सकती हैं।"*
S R Pandey
दिल्ली से घर लौटते समय 18 वर्षीय युवक लापता *गुमशुदा की तलाश* संत कबीर नगर: जिले के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत *ग्राम गोपीपुर* *निवासी* *रेडियोग्राफर रजत पांडेय (पुत्र – सतीश पांडेय)* 07/02/2026 को दिल्ली से खलीलाबाद आते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। 11 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। 7 फरवरी को पुलिस के सीडीआर लोकेशन के माध्यम से उनका अंतिम मोबाइल लोकेशन PWD ऑफिस, गोरखपुर में मिला था। उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो जाने के कारण उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गया। अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि यदि वे कहीं दिखाई दें तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें। Mob No. ⬇️ 9956222079 8287588838 8400282298 *"आपकी एक शेयर से एक परिवार की खुशियाँ लौट सकती हैं।"*
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- Post by Vindhyavasini Yadav1
- विकास पुरुष एके शर्मा कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश1
- *पसमांदा समाज को आबादी के अनुपात में मिले राजनीतिक हिस्सेदारी : मु. इसहाक अंसारी* *2027 विधानसभा चुनाव में PDA के तहत 64 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की मांग, संवैधानिक अधिकार संवाद कार्यक्रम में उठी आवाज* ✍️ *आशु सिंह* संतकबीरनगर। ओबीसी श्रेणी के पसमांदा एवं दलित मुस्लिम समाज के अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर आयोजित “जागरूकता एवं संवैधानिक अधिकार संवाद कार्यक्रम” में समाज के नेताओं ने अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का नेतृत्व ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक अंसारी ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पसमांदा समाज लंबे समय से सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से उपेक्षित रहा है। जब तक वंचित तबकों को उनके संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की सही जानकारी नहीं होगी, तब तक वास्तविक सामाजिक न्याय संभव नहीं है। इस उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाकर समाज को संगठित करने की जरूरत है। प्रेस वार्ता के दौरान मु. इसहाक अंसारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि “हम समाजवादी विचारधारा के साथ हैं और रहेंगे, लेकिन हमें हमारी आबादी के अनुसार राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।” उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के तहत पसमांदा समाज को आबादी के अनुपात में कम से कम 64 सीटों पर चुनाव लड़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पसमांदा समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़े बिना सामाजिक न्याय की अवधारणा अधूरी है। यदि समाज को निर्णय प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व मिलेगा, तभी उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पसमांदा और दलित मुस्लिम समाज को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए गांव-गांव संवाद कार्यक्रम चलाकर लोगों को संगठित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, शिक्षा के विस्तार और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।1
- भावनाओं का विज्ञान1
- *शिकायत है* आकाशवाणी 17 2 2026 ई0 यह ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन है । ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली ,पुलिस स्टेशन बखिरा, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। 👉🏾 जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है, ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन गांव कानापार में बनवाया गया है। ✍️पंचायत भवन के गेट की कुंडी तोड़ डाली गई है ❗ यह काम अराजक तत्वों के द्वारा किया गया है । शायद उनका उद्देश्य पंचायत भवन के अंदर चोरी करने का उद्देश्य था । क्योंकि अंदर कंप्यूटर है ,सिस्टम सब लगे हुए हैं ,मशीन रखी हुई है, लेकिन किसी प्रकार का क्षति नहीं पहुंचाया गया है! केवल गेट को ही क्षति पहुंचाया गया है। पानी के पाइप को तोड़ डाला गया है। अराजक तत्वों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए। यह काम रात्रि में अंधेरे में किया गया है। 16 फरवरी 2026 ई0 को शाम को इसका पता चला है ,देखा गया है। अर्थात 15 फरवरी के रात में ही इसे तोड़ा गया है।2
- जनपद मुख्यालय में कचरा प्रबंधन फेल: आबादी के बीच सड़ता कूड़ा, बढ़ता संक्रमण का खतरा अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय के मुख्य कस्बे में कचरा संग्रहण की मौजूदा व्यवस्था स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। नगर पालिका द्वारा घर-घर से एकत्रित कचरे को मुख्य बाजार और घनी आबादी वाले इलाकों में अस्थायी रूप से डंप किया जा रहा है। सुबह से लेकर कचरा उठने तक सड़ते कूड़े से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कचरे के ढेर के पास से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस समस्या से अधिक परेशान हैं। बाजार क्षेत्र में बदबू के कारण ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार खुले में पड़े गीले कचरे से मक्खी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है। इससे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सड़ते कचरे से निकलने वाली जहरीली गैसें और बैक्टीरिया श्वसन संबंधी समस्याओं को भी जन्म दे सकते हैं। नगर पालिका की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियमित सफाई अभियान चलाने और लोगों से कचरा अलग-अलग देने की अपील की जा रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कचरा उठाने वाली गाड़ियां अक्सर देर से पहुंचती हैं और कई बार कचरे को ढककर नहीं ले जाया जाता, जिससे रास्ते में भी गंदगी फैलती रहती है। पालिका प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मुख्य आबादी से दूर एक स्थायी ट्रांसफर प्वाइंट विकसित किया जाएगा, जिससे कचरा सीधे वहां ले जाया जा सके और बीच बाजार में डंपिंग की आवश्यकता न पड़े। फिलहाल, स्थानीय निवासी और व्यापारी त्वरित और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक कचरा संग्रहण और निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक स्वच्छता अभियान का वास्तविक लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पाएगा।1
- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने तहसील टांडा का किया औचक निरीक्षण अम्बेडकर नगर नगर जनपद की टांडा तहसील इन दिनों प्रशासनिक सक्रियता, पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा किए गए विस्तृत निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि तहसीलदार कोर्ट में पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित एक भी मामला शेष नहीं है, जो अपने आप में एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि मानी जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप पुराने और जटिल मामलों की विशेष समीक्षा अभियान चलाकर की गई, जिसमें तहसीलदार की निर्णायक भूमिका सबसे अहम रही। तहसीलदार ने न केवल लंबित प्रकरणों की श्रेणीवार सूची तैयार कराई, बल्कि संबंधित राजस्व कर्मियों, लेखपालों और कानूनगो के साथ नियमित बैठकें कर व्यक्तिगत स्तर पर प्रगति की समीक्षा की, जिससे वर्षों से अटके मामलों का त्वरित समाधान संभव हो सका।निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोर्ट से जुड़े कुछ मामले लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों के निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक अधिकारी को जवाबदेह बनाते हुए समयबद्ध न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। इस सख्ती का सकारात्मक प्रभाव तहसील प्रशासन पर साफ दिखाई दे रहा है। उप जिलाधिकारी टांडा एवं तहसीलदार टांडा की सक्रिय कार्यशैली, कार्यालय में पारदर्शी व्यवस्था, फरियादियों की नियमित सुनवाई और फील्ड स्तर पर सतत निगरानी ने टांडा तहसील को सुशासन का मॉडल बना दिया है। आम नागरिकों में भी यह विश्वास मजबूत हुआ है कि उनकी शिकायतें अब वर्षों तक फाइलों में धूल नहीं खाएंगी, बल्कि तय समयसीमा में समाधान प्राप्त करेंगी।1
- मेहदावल बायपास चौराहा हुआ अतिक्रमण मुक्त, शहर में लौटी राहत की सांस__________________ राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 17 फरवरी 2026: पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के निर्देशन में यातायात विभाग द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मेहदावल बायपास चौराहा पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी राहत मिली है। अभियान के दौरान फुटपाथ के किनारे लगे ठेले, अनियमित वाहन पार्किंग और वाहन स्टैंड द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यातायात पुलिस के अधिकारीयो के निर्देश पर हेड कांस्टेबल संजय राय एवं हेड कांस्टेबल वशिष्ठ नारायण पांडेय अमोंग अन्य यातायात विभाग के जवानों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले, मेहदावल बायपास चौराहे पर अतिक्रमण की समस्या काफी गंभीर थी, जिससे यातायात जाम और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब, इस चौराहे को अतिक्रमण मुक्त करने से शहर की सुंदरता में भी इजाफा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। यह कार्रवाई शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अधीक्षक ने विशेष निर्देश दिया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।2